Good Daily News...


गुरुवार, 16 अक्टूबर 2025

जनपद देवरिया में सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजर की होगी भर्ती

 


*विभिन्न विकास खण्डों में तिथिवार लगेगा शिविर


 देवरिया!


उपजिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के विभिन्न विकास खण्ड मुख्यालयो में एसआईएस इंडिया लि0 के तत्वाधान में देवरिया जिले में बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु तिथिवार शिविर का आयोजन किया गया हैं । 

       18 एवं 19 अक्टूबर को तरकुलवा और देवरिया सदर ब्लॉक, 21 एवं 22 अक्टूबर को पथरदेवा और लार ब्लॉक,23 व 24 अक्टूबर गौरी बाजार और रामपुर कारखाना ब्लॉक में,25 व 26 को बैतालपुर और देसही देवरिया ब्लॉक में,27 व 28 अक्टूबर को सलेमपुर ब्लॉक में, 03 व 04 नवंबर को भटनी ब्लॉक में  (प्रत्येक विकास खंड में 02 दिन का भर्ती शिविर किया जाएगा।)

      डिप्टी कमांडेंट रजनीश कुमार राय और भर्ती अधिकारी राजवीर सिंह चौहान ने बताया कि एसआईएस इंडिया लि0 भारत की बहुराष्ट्रीय कम्पनी है, जो सिविल डिफेंस के तहत एनडीआरफ द्वारा ट्रेनिंग सभी प्रशिक्षु को भी दिया जाता है।और सुरक्षा प्रदान करने का कार्य पूरे भारत व विदेशो में कर रही है। इस शिविर में सुरक्षा सैनिक, सुपरवाइजर की नियुक्ति की जाती है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि जौनपुर ट्रेनिंग सेंटर सुरक्षा सैनिक एवं सुपरवाइजर पद के लिए शारीरिक माप दण्ड जिसमें लम्बाई 167.5 सेंमी, सीना 80-85 सेंमी तथा उम्र 19 से 40 के बीच, वजन 56 से ज्यादा 90 से कम तथा योग्यता हाईस्कूल पास होना चाहिए। वही सुपरवाइजर के लिए इंटर पास होना चाहिए और लंबाई 170 सेमी उम्र 19 से 40 वर्ष जो देखने में होनहार हो। ऐसे इच्छुक बेरोजगार युवको को उक्त निर्धारित तिथियों में अपनी सुविधानुसार संबंधित विकास खण्डों में निर्धारित शिविर में साक्षात्कार हेतु प्रतिभाग कर सकते है। जिसमें चयनित अभ्यर्थियो का पंजीकरण करने के लिए 350 रू0 ऑनलाइन  जमा करना होगा। पंजीकृत चयनित अभ्यर्थियो को प्रशिक्षण अथवा ट्रेनिंग के लिए जौनपुर भेजा जायेगा, जहाँ प्रत्येक चयनित एवं इच्छुक उम्मीदवारों को एक माह प्रशिक्षण के उपरान्त उन्हें सरकारी एवं गैर सरकारी जगहों के तैनाती स्थलो पर सुरक्षा के कार्य में स्थाई तैनाती की जाएगी। जैसे बनारस में , लखनऊ में प्रसिद्ध होटलों, मंदिरों, रेलवे मेट्रो, हॉस्पिटलों, विश्वनाथ मंदिर ,अयोध्या मंदिर इत्यादि जगहों में  तैनात किया जाएगा। जहाँ नौकरी के दौरान पीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी की सुविधा मिलेगी।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

मुरैना कोषागार से असली सोना गायब, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

  ग्वालियर/मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिला कोषागार में सुरक्षित रखे गए सोने के कथित रूप से गायब होने का मामला अब न्यायिक जांच के दायरे मे...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789