Good Daily News...


बुधवार, 15 अक्टूबर 2025

देश विदेश व राज्यों का टॉप हैडलाइन मुख्य समाचार




          *15- अक्टूबर - बुधवार*


             *!!पुष्य नक्षत्र!!*

* राजस्थान में AC बस में आग, 20 यात्री जिंदा जले, 15 लोग झुलसे; बचने के लिए चलती गाड़ी से कूदे लोग, जैसलमेर से जोधपुर जा रही थी


* बस हादसे में गंभीर रूप से घायल मरीजों से मिलने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा स्पेशल फ्लाइट से जोधपुर पहुंचे। उन्होंने यहां हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए मरीजों से मुलाकात की और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। गौरतलब है कि करीब 20 से ज्यादा मरीजों को इलाज के लिए जोधपुर रैफर किया गया है


* बस हादसे को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि जैसलमेर में हुए एक हादसे में हुई जान-माल की हानि से व्यथित हूं। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। उन्होंने आगे लिखा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे


*  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को आंध्र प्रदेश का दौरा करेंगे। इस दौरान वे राज्य को 13,430 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे और देश के प्राचीनतम मंदिरों में से एक श्रीशैलम मल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।


* देश में नकली दवाओं पर लगेगी लगाम, जल्द कड़ा कानून लाएगा केंद्र; नड्डा ने मसौदे पर जताई सहमति


* ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर ने कहा है कि वैश्विक स्तर पर भारत उभरती हुई ताकत है। स्टार्मर ने अपनी मुंबई यात्रा के बारे में मंगलवार को ब्रिटेन की संसद के निचले सदन हाउस ऑफ कॉमन्स को जानकारी दी। स्टार्मर पिछले सप्ताह मुंबई की दो दिवसीय यात्रा पर आए थे।


* बिहार चुनाव, भाजपा की 71 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, विधानसभा अध्यक्ष-मंत्री समेत 10 विधायकों के टिकट काटे, 46 रिपीट; दोनों डिप्टी CM समेत 13 मंत्री लड़ेंगे


* कांग्रेस बोली- सीटों से समझौता नहीं करेंगे, तेजस्वी से नहीं मिले राहुल; लोकगायिका मैथिली ठाकुर भाजपा में, अलीनगर से चुनाव लड़ सकती हैं


* गड्ढों-मैनहोल से मौत पर अब ₹6 लाख मुआवजा मिलेगा, घायलों को ₹2.50 लाख तक मिलेंगे, बॉम्बे HC बोला- मुआवजे में देरी हुई तो अफसर-ठेकेदार जिम्मेदार होंगे


* 'एलओसी पर मारे गए 100 से अधिक पाकिस्तानी आतंकी...', डीजीएमओ ने दिखाए ऑपरेशन सिंदूर के सबूत


* भारतीय सेना ने दुनियाभर से आए सेनाध्यक्षों को बताया है कि भारत ने पाकिस्तान की हरकतों पर लंबे वक्त तक संयम से काम लिया है, लेकिन पहलगाम जैसे बड़े आतंकी हमले के बाद उसको ऑपरेशन सिंदूर जैसा कड़ा फैसला लेना पड़ा। संयुक्त राष्ट्र में सैन्य योगदानकर्ता देशों के सेनाध्यक्षों के सम्मेलन में सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में वीडियो प्रस्तुति देकर विस्तार से जानकारी दी।


* महाराष्ट्र 1.5 करोड़ के इनामी वेणुगोपाल भूपति ने किया सरेंडर, 60 नक्सलियों ने भी छोड़े हथियार


* आज दोपहर 12 बजे तक बुध पुष्य नक्षत्र, दीपावली तक 5 दिनों में भी रहेंगे खरीदी के मुहूर्त,


* 10 महीने में दोगुने हुए चांदी के दाम, ₹86 हजार से ₹1.75 लाख पर पहुंची, सोने से 37% ज्यादा रिटर्न;


* वित्त-वर्ष-26 में भारत की GDP 6.6% की दर से बढ़ेगी, IMF ने GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाया, कहा- भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था


* टीम इंडिया का 2-0 से क्लीन स्वीप, दिल्ली टेस्ट में वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराया; कप्तान गिल ने पहली टेस्ट सीरीज जीती


* चीन बोला- अमेरिका लड़ना चाहता तो आखिर तक लड़ेंगे, बातचीत करना है, तो धमकियां देना बंद करे; ट्रम्प ने 100% टैरिफ लगाया है


🔸राजस्थान, जैसलमेर में चलती बस में लगी भीषण आग: 20 से अधिक यात्रियों की मौत, कई झुलसे; पीएम मोदी ने की मुआवजे की घोषणा


🔸Jaisalmer Bus Fire Live: जोधपुर पहुंचे सीएम भजनलाल; घायलों का जाना हाल; 24 घंटे मॉनिटरिंग के दिए निर्देश


🔸हरियाणा में अब ASI ने खुद को गोली मारी, सुसाइड नोट में IPS पूरन कुमार पर लगाए गंभीर आरोप


🔸भारत का बड़ा ऐलानः अमेरिका की अंतर्राष्ट्रीय डाक सेवाओं से हटेगा बैन, 15 अक्टूबर से शुरू होगी नई सेवाएं


🔸व्यापार युद्ध में चीन का नया प्रहार: US में Hanwha Ocean की 5 इकाइयां की बैन, अमेरिकी जहाजों पर लगाया पोर्ट शुल्क


🔸गूगल भारत में ₹1.33 लाख करोड़ निवेश करेगी, CEO पिचाई की PM मोदी से हुई बात


🔸कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम : सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 2 आतंकवादी ढेर, बड़ी मात्रा में हथियार और उपकरण बरामद 


🔸डब्ल्यूएचओ ने भारत में 3 कफ सिरप के खिलाफ जारी की चेतावनी, जहरीले तत्व मिलने पर निर्माण इकाइयों का उत्पादन रोकने के आदेश


🔸संयुक्त राष्ट्र में सुधार जरूरी : भारत नियम आधारित व्यवस्था का पक्षधर, राजनाथ ने कहा- चुनौतियों से निपटने में विफल रही यह संस्था 


🔸तमाशा बंद करे हरियाणा सरकार : पूरन कुमार आत्महत्या मामले में निभाएं वादा, राहुल ने कहा- परिजनों के लिए न्याय एवं सम्मान हो सुनिश्चित 


🔸लाइव, युद्धविराम समझौते के एक दिन बाद ही इसराइल की गोलीबारी में सात फ़लस्तीनियों की मौत


🔸गड्ढों-मैनहोल से मौत पर अब ₹6 लाख मुआवजा मिलेगा: घायलों को ₹2.50 लाख तक मिलेंगे, बॉम्बे HC बोला- मुआवजे में देरी हुई तो अफसर-ठेकेदार जिम्मेदार होंगे


🔸पाकिस्तान के जहरीले पानी से राजस्थान की फसलें बर्बाद: बॉर्डर पर 12 हजार बीघा खेत बंजर होने की कगार पर, घर की दीवारों में दरारें पड़ीं


🔸Gaza: मृत बंधकों के शवों को लौटाने पर मुकरा हमास, 28 का था वादा अब तक लौटाए सिर्फ चार; इस्राइल ने घटाई सहायता


🔸सीएम, मंत्रियों को बर्ख़ास्त करने वाले विवादास्पद बिल को जांचने वाली जेपीसी का बहिष्कार करेगा ‘इंडिया’ ब्लॉक


🔸NHAI का बड़ा ऐलान, गंदे टॉयलेट की जानकारी देने पर 1000 रूपये का इनाम


🔸गाजा शांति समझौते के बाद थाईलैंड और कंबोडिया के बीच समझौता करवाने आसियान की बैठक में मलेशिया पहुंच सकते हैं ट्रंप


🔹टीम इंडिया कल ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना होगी: विराट कोहली लंदन से दिल्ली पहुंचे, पहला वनडे 19 अक्टूबर को पर्थ में खेला जाएगा


🔹IND vs WI: गिल ने बतौर कप्तान पहली टेस्ट सीरीज जीती, वेस्टइंडीज का किया सफाया, जडेजा प्लेयर ऑफ द सीरीज


           *आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात....!*

                         

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

तमकुहीराज तहसील में फर्जी अधिवक्ताओं पर बड़ी कार्रवाई, बिना सीओपी नंबर नहीं होगी फाइल स्वीकार

  तमकुहीराज। तहसील प्रशासन ने फर्जी अधिवक्ताओं पर शिकंजा कसने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब तमकुहीराज तहसील के किसी भी न्यायालय में बिना सीओप...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789