Good Daily News...


मंगलवार, 14 अक्टूबर 2025

देश विदेश व राज्यों का टॉप हैडलाइन मुख्य समाचार

 



*मंगलवार, 14 अक्टूबर 2025 


🔸सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की वोट चोरी के आरोपों पर दायर याचिका को किया खारिज


🔸IRCTC मामले में लालू,राबड़ी व तेजस्वी के खिलाफ चलेगा मुकद्दमा, Bihar Election से पहले आरोप तय


🔸पाक रक्षा मंत्री और ISI चीफ को वीजा देने से इनकार, आर-पार के मूड में अफगानिस्तान


🔸भारत फायदा उठा लेगा, लड़ाई बंद करो; अफगानिस्तान से फाइट पर पाक में उठी आवाज


🔸मेडागास्कर में तख्तापलट की कोशिश, राष्ट्रपति देश छोड़कर भागे


🔸हरियाणा IPS सुसाइड- आज चंडीगढ़ आएंगे राहुल गांधी: CM सैनी का दिल्ली दौरा रद्द; केंद्रीय राज्यमंत्री बिट्‌टू का दावा- बड़ा फैसला लेगी सरकार


🔸दुर्गापुर गैंगरेप केस, पिता बोले- बंगाल में औरंगजेब का शासन: महिला होकर ममता की बातें गैर-जिम्मेदाराना; मामले में अब तक 5 गिरफ्तार


🔸अमित शाह ने अशोक गहलोत को जवाब दिया: जयपुर में बोले- हम जो कहते हैं, वो करते; 2027 के बाद 3 साल के अंदर मिल जाएगा न्याय


🔸जैसलमेर में सेना के मेजर की मौत: जिप्सी पलटी, महिला अधिकारी समेत 4 घायल; लोंगेवाला जा रहे थे


🔸PAK आतंकियों की पंजाब में भेजीं 2 AK-47 पकड़ी: भारत-पाक बॉर्डर पर पैकेट में मिली; दिवाली को लेकर बड़ी आतंकी साजिश का प्लान था


🔸हमास ने 48 बंधकों में से सभी जीवित 20 बंधकों को रिहा कर दिया. इनके बदले करीब 1900 फलीस्तीनी कैदियों को रिहा किया गया.


🔸ईडी ने कोल्ड्रिफ सीरप बनाने वाली कंपनी और तमिलनाडु ड्रग कंट्रोल विभाग के बड़े अधिकारियों के ठिकानों पर मारा छापा


🔸भारतीय रेल का मुरीद हुआ अंग्रेज! बोला जापान और यूके की ट्रेन में भी नहीं मिलती ये सुविधाएं- वीडियो वायरल


🔸ट्रंप की तारीफ कर रहे थे शरीफ, तभी अमेर‍िकी राष्‍ट्रपत‍ि ने कहा-भारत महान


🔸बिहार चुनाव 2025 : महुआ से चुनाव लड़ेंगे तेज प्रताप, जेजेडी ने जारी की 21 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट


🔸पीएम मोदी से कनाडा की विदेश मंत्री ने की मुलाकात, व्यापार, कृषि और एनर्जी समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा


🔸दिवाली पर आतिशबाजी:कवि कुमार विश्वास का तंज- गोला-बारूद से ओजोन परत को नुकसान नहीं, चार फुलझड़ियों से इसमें छेद हो जाएगा


🔸GPF Interest Rates : जीपीएफ पर ब्याज दर 7.1 प्रतिशत तय, अक्टूबर से दिसंबर तक लागू रहेगा आदेश


🔹IND vs WI, 2nd Test Day 4 Stumps : वेस्टइंडीज के खिलाफ सूपड़ा साफ करने से भारत 58 रन दूर

                

* दुनिया के सबसे ताकतवर रॉकेट स्टारशिप का 11वां टेस्ट कामयाब, दूसरी बार आठ डमी सैटेलाइट अंतरिक्ष में छोड़े, स्टारशिप की हिंद महासागर में लैंडिंग


* PM मोदी का हरियाणा दौरा कैंसिल, सैनी सरकार के एक साल पर सोनीपत में होने वाली रैली स्थगित; IPS सुसाइड केस मानी जा रही वजह


* सोमवार को सातवें दिन भी पूरण कुमार के शव के पोस्टमार्टम पर परिवार ने सहमति नहीं दी।अब इस मामले को लेकर सियासत भी गरमा गई है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मंगलवार शाम करीब पांच बजे अमनीत पी कुमार के आवास पहुंचेंगे। उनके साथ सोनिया गांधी के भी आने की चर्चा है।


* राहुल के वोट चोरी के आरोपों की जांच के लिए नहीं गठित होगी SIT, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका


* ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने खरीदे 93 हजार करोड़ के हथियार, खर्च किया डिफेंस बजट का 50 परसेंट


* सीट बंटवारे पर महागठबंधन में हलचल, कांग्रेस को 60 सीटों का ऑफर... RJD और VIP पर अब भी कंफ्यूजन


* टोल-प्लाजा पर गंदे टॉयलेट की फोटो भेजिए, ₹1000 इनाम, FASTag में आएगा पैसा; NHAI का क्लीन टॉयलेट पिक्चर चैलेंज


* दुर्गापुर गैंगरेप केस, पिता बोले- बंगाल में औरंगजेब का शासन, महिला होकर ममता की बातें गैर-जिम्मेदाराना; मामले में अब तक 5 गिरफ्तार


* हार्टअटैक से हर साल सात लाख मौत, सिर्फ 7% को समय पर CPR; 98% भारतीयों को पता ही नहीं इसका तरीका


* विशेषज्ञों का कहना है कि अगर हृदय रुकने के पहले पांच मिनट में सीपीआर दिया जाए तो व्यक्ति की जान बचने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। फिर भी भारत में केवल 7% मरीजों को समय पर सीपीआर मिल पाता है। आंकड़े बताते हैं कि करीब 98% भारतीयों को सीपीआर देने का तरीका नहीं आता। नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के वरिष्ठ डॉक्टर अंबुज राय बताते हैं कि  हृदयगति रुकने के बाद हर मिनट देरी से मरीज के जीवित बचने की संभावना 10% तक घट जाती है


* नेपाल के बाद मेडागास्कर में GenZ ने तख्तापलट किया, पानी की कमी से प्रदर्शन शुरू हुआ, दावा- राष्ट्रपति मिलिट्री प्लेन से फ्रांस भागे


* भारत महान देश, जिसका नेतृत्व मेरे बहुत अच्छे मित्र कर रहे हैं- शर्म अल शेख में वैश्विक नेताओं के सामने बोले ट्रंप


* चांदी एक दिन में ₹10,825 महंगी, ₹1.75 लाख पार पहुंची, सोना ₹2,630 बढ़कर ₹1.24 लाख पार हुआ, दोनों ऑलटाइम हाई पर


* अक्टूबर में ₹8806 महंगा हुआ सोना, चांदी की कीमतों में ₹32891 की उछाल


* रिटेल महंगाई 8 साल में सबसे कम, सितंबर में घटकर 1.54% पर आई, खाने-पीने का सामान सस्ता होने का असर; अगस्त में 2.07% थी


* HCL टेक का दूसरी तिमाही में मुनाफा ₹4,235 करोड़, रेवेन्यू 31,942 करोड़ रुपए रहा, प्रति शेयर ₹12 का डिविडेंड देगी कंपनी


* दिल्ली टेस्ट जीतने के लिए भारत को 58 रन चाहिए, वेस्टइंडीज को 9 विकेट की जरूरत, राहुल और सुदर्शन फिफ्टी पार्टनरशिप कर चुके

       *आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात....!*

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

पुरानी चायपत्ती में केमिकल मिलाकर दोबारा बेचने वाली अवैध फैक्ट्री सील, 800 किलो नकली पत्ती बरामद

  बाराबंकी जिले में यूपी STF और एफएसडीए (FSDA) की संयुक्त टीम ने एक घर में चल रही अवैध नकली चायपत्ती फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। होटलों और...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789