जयसिंहपुर विस्फोट के बाद जागा प्रशासनिक सिस्टम*
, *सुल्तानपुर में बड़े अभियान की शुरुआत=-
सुल्तानपुर। जयसिंहपुर के मियागंज गांव में अवैध पटाखा भंडारण के दौरान हुए भीषण विस्फोट के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। दीपावली पर्व नजदीक आते ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासनिक मशीनरी एक्टिव हो गई है। हालात का जायजा लेने एडीजी लखनऊ खुद सुल्तानपुर पहुंचे और जिले में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।
शहर के प्रमुख मार्गों पर एडीजी लखनऊ, जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान ने पैदल मार्च कर सुरक्षा का संदेश दिया। इस दौरान भारी पुलिस बल भी साथ रहा, जिससे नगर में सख्ती का स्पष्ट संदेश गया ।
*अवैध पटाखों पर शिकंजा=-
जयसिंहपुर धमाके के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है। बीते दिनों चौक इलाके में दो जगहों पर छापेमारी की गई। इस दौरान भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद हुए, जिनका अवैध तरह से दीपावली से पहले रक्खा गया था ।
*क्या बोले एडीजी लखनऊ =-
ए डी जी लखनऊ सुजीत कुमार पाण्डेय ने कहा कि इस समय फूट पेट्रोलिंग चलाया जा रहा है , इससे यह लगता है कि पुलिस और पब्लिक साथ है, यहाँ भी आप देख रहे होगे व्यापार मंडल के बहुत सारे लोग हमारे साथ हैं, पुलिस जब गश्त करती हैं तो लोगों में भरोसा होते हैं कि पुलिस हमारे साथ है अपराधी और शोहदों में भी दहशत का माहौल बना रहता है , सूबे के सी एम व डी जी पी भी इस गस्त को प्राथमिकता देते हैं मिशन शक्ति चल रहा है जयसिंहपुर के मियागंज गांव में हुए पटाखा धमाके को लेकर ए डी जी लखनऊ ने कहा कि वह लाइसेंसधारी था लेकिन मात्रा से अधिक पटाखा रक्खा हुआ था , इस समय हमारी रेड बहुत चल रहा है जोन में लगभग 30 क्विंटल पड़ाका जब्त किया गया है।
*जनपद में भी चल रही छापेमारी-=-
इसी क्रम में लंभुआ तहसील में तैनात उपजिलाधिकारी गामिनी सिंगला ने भी छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध पटाखा बरामद किया है,बताया जाता है कि लंभुआ तहसील के शंकर पुर गांव के एक दुकान और एक घर में छापेमारी कर कई बोरा अवैध पटाखा बरामद कर जब्त की है, इसी तरह पूरे जनपद में दीपावली पर्व को देखते हुए , पुलिस और प्रशासनिक अमले की संयुक्त टीम लगातार जनपद में निगरानी बनाया हुआ है ,







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें