Good Daily News...


बुधवार, 15 अक्टूबर 2025

बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत वृद्धा आश्रम में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन


 बुजुर्ग मां- बाप की सेवा करना ही धर्म: अलका




-फल व अंग वस्त्र का भी हुआ वितरण


15 अक्टूबर, 2025। राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत बुधवार को नगर के मेहाड़ा पुरवा स्थित वृद्धाश्रम में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह किया। शिविर में मौजूद वृद्धजनों को अंग वस्त्र और फल का वितरण कर बीपी, शुगर, रक्त जांच समेत विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। जांच के उपरांत चिकित्सकों ने उन्हें आवश्यक परामर्श और दवाएं उपलब्ध कराईं। 

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि आज के युग में लोग अपने बुजुर्गों को भूलते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग मां- बाप की सेवा करना ही धर्म है। अपने संबोधन में कहा कि घर के बुजुर्ग विपरीत परिस्थिति में हमें सही रास्ता दिखाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि संयुक्त परिवार की परिकल्पना हमारे समाज से खत्म होती जा रही है। घर से उपेक्षित होने के कारण महानगरों में कई वृद्ध मां- बाप वृद्धाश्रम में रहने को मजबूर हो रहे हैं।

सीएमओ डॉ अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि इस उम्र में बीपी शुगर, जोड़ो में दर्द और मौसमी बीमारियों का खतरा अधिक होता है, इसलिए समय समय पर जांच कराते रहना और संतुलित खानपान और स्वास्थ्य की देखभाल बेहद जरूरी है। सीएमओ ने कहा कि  कहा कि समय समय पर वृद्धों के लिए स्वास्थ्य कैंप आश्रम में लगाये जाते हैं। आगे भी विशेष ध्यान रखा जायेगा। वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों की आंखों की जांच के लिए कैंप भी लगाया जाएगा और मोतियाबिंद वाले मरीजों की सर्जरी भी कराई जाएगी।

कार्यक्रम में कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ अश्वनी पाण्डेय, आश्रम के प्रबंधन विजय शुक्ला, डॉ हरेंद्र कुमार, डॉ आनंद, डीएमओ सीपी मिश्रा, डीएमएचसी विश्वनाथ मल्ल, सुधाकर मणि,  वर्षा सिंह, शलेन्द्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

तमकुहीराज तहसील में फर्जी अधिवक्ताओं पर बड़ी कार्रवाई, बिना सीओपी नंबर नहीं होगी फाइल स्वीकार

  तमकुहीराज। तहसील प्रशासन ने फर्जी अधिवक्ताओं पर शिकंजा कसने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब तमकुहीराज तहसील के किसी भी न्यायालय में बिना सीओप...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789