Good Daily News...


गुरुवार, 16 अक्टूबर 2025

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


    ॐ श्रीगणेशाय नम:

       🙏शुभप्रभातम् जी


  


     *आज दिनांक 👉*

     * 16 अक्टूबर 2025*

              *बृहस्पतिवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* कार्तिक 

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* दशमी - 10:37 तक

*🗒पश्चात्-* एकादशी 

*🌠नक्षत्र-* आश्लेषा - 12:42 तक

*🌠पश्चात्-* मघा

*💫करण-* विष्टि - 10:37 तक

*💫पश्चात्-* बव.

*✨योग-* शुभ - 26:10 तक

*✨पश्चात्-* शुक्ल

*🌅सूर्योदय-* 06:22

*🌄सूर्यास्त-* 17:51

*🌙चन्द्रोदय-* 26:26

*🌛चन्द्रराशि-* कर्क- 12:42 तक

*🌛पश्चात्-* सिंह

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 11:43 से 12:29

*🤖राहुकाल-* 13:32 से 14:58

*🎑ऋतु-* शरद्

*⏳दिशाशूल-* दक्षिण 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 कार्तिक बदी दशमी 10:37 तक पश्चात् एकादशी शुरु , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , विघ्नकारक भद्रा 10:36 तक , ज्वालामुखी योग 10:36 तक , बुध विशाखा नक्षत्र में 19:05 पर , "श्री नवीन पटनायक जन्म दिवस , वैज्ञानिक श्री हरीशचंद्र महरोत्रा स्मृतिदिवस , विश्व खाद्य दिवस  / खाद्य और कृषि संगठन (FAO) स्‍थापना दिवस (80वाँ) , राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) का 41वां स्थापना दिवस , विश्व एनेस्थीसिया दिवस (World Anaesthesia Day) व विश्व एलर्जी जागरूकता दिवस (कन्फर्म नहीं)।_*

*_🔅कल रविवार को 👉 कार्तिक बदी एकादशी 11:14 तक पश्चात् द्वादशी शुरू , रमा / रम्भा एकादशी व्रत (सभी के लिए) , गोवत्सद्वादशी , मूल संज्ञक नक्षत्र 13:58 तक।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*अपूज्या यत्र पूज्यन्ते* 

      *पूज्यानां तु विमानना।* 

*त्रीणि   तत्र   प्रवर्तन्ते* 

      *दुर्भिक्षं   मरणं   भयं ॥* 

 *भावार्थ 👉* 

               _जिस देश या समाज में अपूज्य और अयोग्य व्यक्तियों का सम्मान होता है तथा पूजनीय , सम्माननीय व्यक्तियों का निरादार और अपमान होता है, वहां सदैव दुर्भिक्ष (अकाल ) , मृत्यु तथा भय, ये तीनों विपत्तियाँ छायी रहती हैं।_


*16 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएँ👉🏻*


690 - महारानी वू ज़ेटियन तांग राजवंश की गद्दी पर बैठीं और खुद को चीनी साम्राज्य का शासक घोषित किया।

955 - राजा ओटो प्रथम ने वर्तमान मेक्लेनबर्ग-वोर्पोमर्न में स्लाव विद्रोह को पराजित किया।

1757 - आस्ट्रिया की सेना ने जर्मनी की राजधानी बर्लिन पर कब्जा किया।

1793 - फ्रांस की क्रांति के बाद रानी मैरी एंटोनियेट को त्वरित सुनवाई के बाद मौत की सजा दी गई।

1868 - डेनमार्क ने निकोबार द्विप समूह पर अपने सभी अधिकार ब्रिटेन को बेचने की घोषणा की।

1905 - लार्ड कर्जन द्वारा बंगाल का प्रथम विभाजन।  "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।

1915 - ब्रिटेन ने बुल्गारिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1939 - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी ने ब्रिटिश क्षेत्र पर पहला हमला किया। 

1945 - संयुक्त राष्ट्र संघ के अनुषांगिक संगठन खाद्य एवं कृषि संगठन की स्थापना की गई।

1946 - नोरेनबर्ग न्यायालय के फ़ैसले के अनुसार जर्मनी के 9 नाज़ी नेताओं को युद्ध अपराध के दोष में मृत्यु दंड दिया गया।

1951 - पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली खान की रावलपिंडी में गोली मारकर हत्या की गई।

1959 - राष्ट्रीय महिला शिक्षा परिषद की स्थापना

1964 - चीन ने अपना पहला परमाणु विस्फोट किया।

1968 - हरगोविंद खुराना को चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

1984 - दक्षिण अफ्रीका के सामाजिक कार्यकर्ता डेसमंड टुटु को शांति के लिये नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।

1996 - ग्वाटेमाला की राजधानी ग्वाटेमाला सिटी में फुटबाॅल मैच के दौरान स्टेडियम में क्षमता से अधिक लोगों के पहुंचने के कारण मची भगदड़ में 84 लोगों की मौत,180 से अधिक घायल।

2002 - 14वें एशियाई खेलों में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक विजेता डोपिंट टेस्ट में असफल रहने के बाद भारत की सुनीता रानी का पदक छीना गया।

2003 - मलयाली फ़िल्मकार अडूर गोपाकृष्णन को फ़्रांस का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'कमांडर आफ़ द आर्डर आफ़ आर्ट्स एंड लैटर्स' दिया गया।

2012 - सौर मंडल के बाहर एक नये ग्रह ‘अल्फा सेंचुरी बीबी’ का पता चला।

2014 - न्यूजीलैंड, मलेशिया, अंगोला, स्पेन और वेनेजुएला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के लिए चुने गए थे।

2018 - आयरलैंड की लेखिका एना बर्न्स को उनकी किताब 'मिल्कमैन' के लिए प्रतिष्ठित मैन बुकर अवॉर्ड-2018 से सम्मानित किया गया।

2019 - विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने खाद्य सुरक्षा मित्र योजना ईट राइट जैकेट और ईट राइट झोला की शुरुआत की।

2019 - श्री अर्जुन मुंडा ने ट्राइफेड के वन धन इंटर्नशिप कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

2020 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने खाद्य और कृषि संगठन की 75वीं वर्षगांठ पर 75 रुपये का सिक्‍का जारी किया।

2020 - 23 वर्षीय, मुंबई की ऐश्वर्या श्रीधर वाइल्डलाइफ फोटोग्राफ़र ऑफ द ईयर 2020 का पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।

2020 - ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2020 में 107 देशों में भारत 94वें स्थान पर रहा था। 27.2 के स्कोर के साथ, भारत को जीएचआई पैमाने में "गंभीर" श्रेणी में रखा गया।

2021 -  ईरान में भूकंप के मध्यम झटके आए , रिक्टर स्केल 5.1 तीव्रता मापी गई।

2021 -  भारत-श्रीलंका संयुक्त सैन्य अभ्यास 'मित्र शक्ति' 8वां संस्करण का अमपारा (श्रीलंका) में समापन हुआ।

2021 - मालदीव के माते में नेशनल फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित 2021 SAFF चैंपियनशिप फाइनल खिताब जीतने के लिए भारत ने नेपाल को 3-0 से हराया।

2021 -  चीन ने तीन अंतरिक्ष यात्रियों दो पुरुष और एक महिला को लेकर शेनझोउ-13 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया।

2022 - चीन की पार्टी सीपीसी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस का आयोजन बीजिंग में शुरू हुआ।

2022 -  पहला राष्ट्रीय कोयला सम्मेलन और प्रदर्शनी नई दिल्ली में शुरू हुआ।

2023 - ऑस्ट्रेलिया ने एलन मस्क की कंपनी एक्स-शोरूम कीमत पर जुर्माना लगाया।

2023 - चीन ने फ़िलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए आपातकालीन मानवीय सहायता प्रदान किए।

2023 - चीन के बाद रूस ने भी जापानी समुद्री खाद्य आयात पर रोक लगाई।

2023 - अरब लीग प्रमुख ने गाजा में आईडीएफ के सैन्य अभियान को समाप्त करने की मांग की।

2023 - संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक तनावग्रस्त उत्तरी माली के दो शिविरों से रवाना हुए।

2023 - ब्रुसेल्स में दो स्वीडिश नागरिकों की गोली मारकर हत्या; बेल्जियम ने शीर्ष स्तर पर आतंकवाद अलर्ट जारी किया।

2024 - देश के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट में न्याय की देवी की नई प्रतिमा लगाई , जिसकी आंखें खुली व प्रतिमा के दायें हाथ में तराजू है और बाएं हाथ में संविधान का प्रति।

2024 - उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली व सुरिंदर कुमार चौधरी उपमुख्यमंत्री बने।


*16 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉🏻*


1896 - सेनानी, सांसद तथा हिन्दीके साहित्यकार सेठ गोविन्द दास का जन्म हुआ।

1905 - प्रसिद्ध लेखक एवं आलोचक विनय मोहन शर्मा (पं. शुकदेव प्रसाद तिवारी) का जन्म हुआ।

1917 - शायर लखनवी का जन्म हुआ। 

1939 - भारतीय अकादमिक और आदिवासी कार्यकर्ता पद्मश्री सम्मानित दिगंबर हांसदा का जन्म हुआ।

1940 -भारतीय गायक थे जो धार्मिक गीतों और भजनों में माहिर नरेंद्र चंचल का जन्म हुआ।

1944 - भारत के जानेमाने तबला वादक लच्छू महाराज का जन्म हुआ।

1946 - ओडिशा के 14वें मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का जन्म हुआ।

1948 - प्रसिद्ध अभिनेत्री और भरतनाट्यम् की नृत्यांगना हेमा मालिनी का जन्म हुआ।

1950 - भारत की प्रसिद्ध मृदंग वादक निदुमोलु सुमति का जन्म हुआ।

1995 - भारतीय महिला क्रिकेटर वेद कृष्णमूर्ति का जन्म हुआ।

1995 - भारतीय सेना के जूनियर कमीशंड अधिकारी और एक शौकिया मुक्केबाज सूबेदार अमित पंघाल का जन्म हुआ।

2000 - भारतीय भारोत्तोलक संकेत महादेव सरगर का जन्म हुआ।


*16 अक्टूबर को निधन हुए व्यक्ति👉🏻*


1938 - गुजरात के प्रमुख सार्वजनिक कार्यकर्त्ता प्रभाशंकर पाटनी का निधन   हुआ।

1951 - पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाक़त अली ख़ाँ का निधन   हुआ।

1983 - भारत के महान गणितज्ञ हरीश चंद्र महरोत्रा का निधन   हुआ।

1994 - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी गणेश घोष का निधन   हुआ।

2020 - पंजाब के तरनतारन में सिख आतंकवाद से डटकर लोहा लेने वाले और बहादुरी के लिए शौर्य पुरस्कार से सम्मानित बलविंदर सिंह भिखीविंड की अज्ञात हमलावारों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

2020 - बिहार के पंचायती राज मंत्री कपिल देव कामत का निधन   हुआ।

2022 - छत्तीसगढ़ कांग्रेस के बड़े नेता और विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी (58) का निधन हुआ।

2022 - ओआरएस के जनक और मशहूर बाल चिकित्सक डॉ. दिलीप महालनोबिस का 88 साल की उम्र में निधन हुआ।

2023 - फ़िनिश राजनेता,राष्ट्रपति नोबेल पुरस्कार विजेता मार्टी अह्तिसारी (86) का निधन हुआ।

2023 - जर्मन-ऑस्ट्रियाई चैम्बर संगीतकार, कंडक्टर और शिक्षाविद हैटो बेयरले (90) का निधन हुआ।

2023 - फ्रांसीसी थिएटर निर्देशक, नाटककार और अभिनेता रिचर्ड मार्टिन (80) का निधन हुआ।

2023 - श्रीलंकाई पुलिस अधिकारी और राजनीतिज्ञ, पुलिस महानिरीक्षक विक्टर परेरा (75) का निधन हुआ।

2023 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनेता और ओडिशा विधानसभा के सदस्य युधिष्ठिर सामंत्रे का 70 वर्ष की आयु में भुवनेश्वर में निधन हुआ।

2024 - इंग्लिश गायक-गीतकार लियाम पायने (31) का निधन हुआ।


*16 अक्टूबर के महत्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉🏻*


🔅 श्री नवीन पटनायक जन्म दिवस।

🔅 वैज्ञानिक श्री हरीशचंद्र महरोत्रा स्मृतिदिवस।

🔅 विश्व खाद्य दिवस  / खाद्य और कृषि संगठन (FAO) स्‍थापना दिवस (80वाँ)।

🔅 राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) का 41वां स्थापना दिवस।

🔅 विश्व एनेस्थीसिया दिवस (World Anaesthesia Day)।

🔅 विश्व एलर्जी जागरूकता दिवस (कन्फर्म नहीं)।



*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।🌻





Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

तमकुहीराज तहसील में फर्जी अधिवक्ताओं पर बड़ी कार्रवाई, बिना सीओपी नंबर नहीं होगी फाइल स्वीकार

  तमकुहीराज। तहसील प्रशासन ने फर्जी अधिवक्ताओं पर शिकंजा कसने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब तमकुहीराज तहसील के किसी भी न्यायालय में बिना सीओप...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789