Good Daily News...


शनिवार, 11 अक्टूबर 2025

युवा कल्याण एवं प्रां रक्षक दल विभाग के तत्वाधान में विधान सभा रामपुर करखाना के अशोका इंटर कालेज के प्रांगण में सांसद/विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन

 





युवा कल्याण  एवं प्रां रक्षक दल विभाग के तत्वाधान में विधान सभा रामपुर करखाना के अशोका इंटर कालेज के प्रांगण में सांसद/विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन  किया गया , जिसके मुख्य अतिथि माननीय सदर सांसद शशांक मणि द्वारा फीता काटकर किया गया 


जैवलिन थ्रो सीनियर बालक , प्रथम, अभिषेक यादव, 

1500 मीटर दौड़ सीनियर बालक में सचिन गोंड़

1500 मीटर दौड़ जूनियर बालक प्रथम अखिलेश 

1500मीटर सबजूनियर बालक शलोक भारती

100 मीटर दौड़ सीनियर बालक गौतम कनोजिया

100मीटर दौड़ बालिका  में प्रथम रजनी

100मीटर जूनियर बालक आदर्श कुमार सिंह

100 मीटर सब जूनियर बालक सचिन

वॉलीबॉल में विजेता  महिला मदिरपाली

वॉलीबॉल में विजेता जूनियर वर्ग में बालक  पुरुषोंतमपुर

वॉलीबॉल में विजेता सीनियर वर्ग में बालक पुरुषोंतमपुर 

कबड्डी बालक सबजूनियर वर्ग में विजेता पँचफेड उपविजेता मदिरपाली

कबड्डी बालक  जूनियर वर्ग में विजेता अशोका इंटर कालेज  

महिला कबड्डी में विजेता सबजूनियर वर्ग विजेता मदिरपाली 

बैडमिंटन बालक वर्ग में विजेता अनुज वर्मा

बैडमिंटन बालिका वर्ग में विजेता सोनाली गुप्ता

200 मीटर बालक वर्ग में विजेता सबजूनियर जूनियर सीनियर  क्रमवार विजेता प्रथम  प्रीति यादव काजल प्रियंका थी

बालिका वर्ग में विजेता सबजूनियर जूनियर सीनियर  क्रमवार विजेता प्रथम अंजलि सिंह नेहा कुमारी आदर्श रहे।

 प्रतियोगिता के समापन पर माननीय विधायक सुरेन्द्र चौरसिया  द्वारा प्रतिभागियों को मेडल, सर्टिफिकेट, ट्रॉफी देकर उनका उत्साह वर्धन तथा उज्जवल भविष्य की कामना की। 

प्रतियोगिता में मौजूद रहे जिला युवा कल्याण अधिकारी ,पुनीत कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी निखिल, संतोष, आशीष अर्जुन  विकास यादव मौजूद रहे। अगले चरण में  सांसद/विधायक खेल स्पर्धा का कार्यक्रम का आयोजन सलेमपुर के बापू इंटर कालेज में 13 अक्टूबर 2025 को किया जायेगा।

Share:

त्योहारों के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों पर कार्रवाई, 300 किलो पनीर नष्ट

 



   देवरिया, 11 अक्टूबर। दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज पर्व के दृष्टिगत जनपद में चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत अभिसूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, देवरिया की टीम द्वारा सलेमपुर-मझौली मार्ग पर औरंगाबाद के निकट एक पिकअप वैन से पनीर ले जाए जाते हुए पकड़ा गया।

        वैन चालक ने बताया कि पनीर आजमगढ़ स्थित श्वेत सागर डेयरी में तैयार कर विक्रय हेतु लाया जा रहा था। पनीर के मिलावटी होने की आशंका पर विभाग द्वारा एक नमूना संग्रहित किया गया तथा लगभग 300 किलोग्राम पनीर (अनुमानित मूल्य ₹90,000) मौके पर नष्ट कराया गया।

        इस प्रवर्तन टीम में राजीव मिश्र, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, तथा प्रेमचन्द्र, श्रीराम यादव एवं राजू पाल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी शामिल रहे।

Share:

मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के अंतर्गत “शक्ति संवाद” कार्यक्रम का हुआ आयोजन

 


 देवरिया, 11 अक्टूबर 2025! मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत आज भारत भारती श्री यमुना जगन्नाथ इंटर कॉलेज, भरथुआ, थाना खुखुंदू, देवरिया में महिला कल्याण विभाग द्वारा “शक्ति संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं एवं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

     कार्यक्रम में नीतू भारती (केंद्र प्रशासक, वन स्टॉप सेंटर, देवरिया) एवं मीनू जायसवाल (मनोवैज्ञानिक) द्वारा छात्र-छात्राओं के साथ संवाद किया गया। उन्होंने मिशन शक्ति अभियान के विभिन्न पहलुओं — जैसे महिला सुरक्षा, शिक्षा का महत्व, आत्मनिर्भरता, बाल विवाह निषेध, महिला हिंसा निवारण एवं मानसिक स्वास्थ्य — पर विस्तार से चर्चा की।

      इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को महिला कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं जैसे वन स्टॉप सेंटर, 181 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, महिला शक्ति केंद्र, कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना आदि की जानकारी दी गई। साथ ही, बालिकाओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की हिंसा, शोषण 





भेदभाव की स्थिति में वे निःसंकोच सहायता सेवाओं से जुड़ें और अपनी बात रखें।

        मनोवैज्ञानिक मीनू जायसवाल ने बच्चों को सकारात्मक सोच, आत्म-देखभाल और मानसिक संतुलन बनाए रखने के तरीके बताए। उन्होंने समझाया कि कठिन परिस्थितियों में संवाद और विश्वास से समस्याओं का समाधान संभव है।

          विद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की। बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे, जिनके समाधान महिला कल्याण विभाग की टीम द्वारा दिए गए। कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं ने मिशन शक्ति अभियान से जुड़कर समाज में लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण के लिए योगदान देने का संकल्प लिया।

Share:

प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना के शुभारंभ पर उत्कृष्ट मैत्रियों एवं कर्मियों को किया गया सम्मानित

 




 देवरिया, 11 अक्टूबर 2025।रोटरी सभागार, देवरिया में आज प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना (PMDDKY) का उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया। शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुसार, राष्ट्रीय गोकुल मिशन अंतर्गत अन्य कार्यक्रमों की लाइव स्क्रीनिंग भी की गई। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 31 मैत्रियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

        प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी, उप मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी, पशुचिकित्सा अधिकारी (नोडल गोकुल मिशन), उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, जिला मत्स्य अधिकारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गंगा सिंह कुशवाहा, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष पवन मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

         सम्मानित मैत्रियों में कृपासागर धर द्विवेदी, उमेश कुमार यादव, अभिषेक कुमार, दीपक कुमार, सचिन कुमार, अमित कुमार गुप्ता, मलबाबू यादव, शशिभूषण सिंह, अमित गौर, रामकिशुन प्रसाद, मुहम्मद यासिन, अश्वनी कुमार, राजन कुमार, विनोद कुमार शर्मा, कन्हैया लाल पासवान, आकाश कन्नौजिया, धर्मेंद्र कुशवाहा, सत्यम कुमार पांडेय, आशुतोष प्रताप सिंह, आदित्य नारायण तिवारी, संदीप कुमार, श्रीप्रकाश मौर्य, रामदास, दुर्गेश कुमार, रंजन विजय गौतम, सुनील प्रजापति, रामशंकर यादव, जय सिंह, बाबूलाल प्रसाद, ज्ञानेश्वर गौड़ एवं रीता देवी शामिल रहे।

         इसके साथ ही 1962 एम्बुलेंस टीम के उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ. अंकित यादव (पशुचिकित्सक), विनोद कुमार (एम.टी.एस.) एवं राम (वाहन चालक) को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

Share:

टीव करवाचौथ पर नया ट्रेंड शुरू किया है..भविष्य में इसकी डिमांड बढ़ेगी!!

 


यह टीवी वाले पतियों को जिंदा नही छोड़ेंगे.. करवाचौथ पर नया ट्रेंड शुरू किया है..भविष्य में इसकी डिमांड बढ़ेगी!!



मुंबई! टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने शादी के बाद अपना पहला करवाचौथ बड़े ही खूबसूरत तरीके से सेलिब्रेट किया है. इस दौरान हिना खान पर रॉकी जायसवाल ने जमकर प्यार भी लुटाया. वहीं पूजा के बाद पति रॉकी जायसवाल ने हिना खान के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।*

Share:

पवन सिंह ने पत्‍नी ज्‍योति सिंह से विवादों के बीच किया बड़ा ऐलान.

 पवन सिंह विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे !!


     



1. पवन सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर चल रही सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।


2. पवन सिंह ने कहा विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए कोई पार्टी जॉइन नहीं की थी और न ही उनका इरादा चुनाव लड़ने का है।


*उन्होंने खुद को पार्टी का सच्चा सिपाही बताया है।

मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूं और रहूंगा।

Share:

अब तक का मुख्य समाचार




➡लखनऊ - 49 वां अंतरराष्ट्रीय कालीन मेला का शुभारंभ, कालीन मेला का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान भी होंगे मौजूद, 11 बजे कारपेट एक्सपो मार्ट भदोही में कार्यक्रम, भदोही के शिल्प, शिल्पकारों को बढ़ावा देने की पहल, कालीन मेला मेँ लगेंगे 200 स्टॉल


➡लखनऊ- कांग्रेस ने भी शिक्षक और स्नातक क्षेत्र में उतारे प्रत्याशी, स्नातक खंड के लिए लखनऊ क्षेत्र से देवमणि तिवारी प्रत्याशी, वाराणसी स्नातक खंड से अरविंद पटेल को बने उम्मीदवार, मेरठ से विक्रांत वशिष्ठ, आगरा से रघुराज पाल प्रत्याशी, वाराणसी शिक्षक खंड से संजय प्रियदर्शी कांग्रेस प्रत्याशी, शिक्षक और स्नातक खंड की सभी 11 सीटों पर उतरेंगे प्रत्याशी , प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने 6 प्रत्याशियों की घोषणा की


➡देवरिया- तेजस हॉस्पिटल की लापरवाही से बच्चे की मौत, डॉक्टर गौरव सिंह पर लापरवाही बरतने का आरोप, मासूम बच्चा 10 दिनों से अस्पताल में था भर्ती , 3.50 लाख रुपये से अधिक रुपये वसूले- परिजन, सदर कोतवाली थाना के तेजस हॉस्पिटल का मामला


➡अलीगढ़ - बुजुर्ग दम्पति ने जहर खाकर आत्महत्या की, परिवार में विवाद के कारण की आत्महत्या, पति-पत्नी घर से निकले, गंगा में डुबकी लगाई, मंदिर में अभिषेक किया, फिर कर ली आत्महत्या, बुलंदशहर में गंगा घाट के पास की आत्महत्या, परिवार ने नहीं कराई कानूनी कार्रवाई, न पोस्टमार्टम, अतरौली थाना के मोहम्मदपुर बढ़ेरा के निवासी थे


➡हापुड़- कोचिंग सेंटर जाते वक्त छात्रा से छेड़छाड़, छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई से मारपीट, 4 लोगों ने युवक के साथ की जमकर मारपीट, पुलिस ने चारों के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज, थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र का मामला


➡बरेली- रेप के दोषी को कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा, पीड़िता को धमकाने पर दो भाइयों, दोस्त को भी सजा, दो भाइयों, एक दोस्त को सुनाई दो-दो साल की सजा, 2015 में हुई थी पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना , शीशगढ़ थाना क्षेत्र में हुई थी घटना 


➡हापुड़- भारत समाचार की खबर का दमदार असर, DAP खाद की कालाबाजारी के मामले में जांच शुरू, जिला कृषि अधिकारी ने मामले में शुरू की जांच, DAO, एआर कोऑपरेटिव ने कर्मचारियों से की पूछताछ, समिति से रात में हो रही थी खाद की कालाबाजारी, नगर कोतवाली क्षेत्र के बदनौली में समिति का मामला


➡रायबरेली- 6 अपराधी जिला बदर,20 की थानों में होगी हाजिरी, आपराधिक कृत्यों में लिप्त है जिला बदर अपराधी, छह छह माह के लिए किया गया जिला बदर, अलग अलग थाना क्षेत्र के रहने वाले अपराधी, एडीएम प्रशासन ने दी है जानकारी


➡सहारनपुर- चिलकाना पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन में लिप्त 9 वाहन सीज, पुलिस ने 7 ट्रक, 1 ट्रैक्टर, 1 कार की जब्त, वाहन बिना वैध प्रपत्र, ओवरलोड पाए गए, कई ट्रक फर्जी टैग, बिना नंबर प्लेट के, पुलिस ने 5 आरोपी मौके से गिरफ्तार, दो पक्षों में हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा


➡झांसी- बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में बवाल पर बड़ा एक्शन, बवाल में 200 लोगों पर पुलिस ने केस लिखा, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य पर भी FIR, पूर्व MLA दीप नारायण यादव का नाम भी शामिल, ABVP कार्यकर्ता शिवम भास्कर की तहरीर पर केस, झांसी की नवाबाद पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, मुलायम सिंह की पुण्यतिथि कार्यक्रम में हुआ हंगामा, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, ABVP कार्यकर्ताओं ने किया था बवाल और हंगामा


➡मेरठ - दारोगा की पिस्टल से बीवी को गोली लगने का मामला, दारोगा रॉबिन, उसकी पत्नी दीपिका पर मुकदमा दर्ज, सरकारी पिस्टल के दुरूपयोग का दोनों पर केस दर्ज , ट्टी पर आया दारोगा असलहा जमा करा ले आया पिस्टल, सर्विस पिस्टल से छेड़छाड़ के वक्त बीवी को लगी थी गोली, पैर में लगी गोली, दो दिन से अस्पताल में भर्ती है पत्नी, दर्ज किए गये मुकदमें की रिपोर्ट आगरा सीपी को जाएगी, मेरठ निवासी दारोगा रॉबिन सिंह इन दिनों आगरा में तैनात


➡देवरिया - मेडिकल कॉलेज की टंकी में शव की शिनाख्त, मृतक महाराष्ट्र निवासी इंजीनियर अशोक गावड़े , 27 सितंबर को सड़क किनारे मिले थे अशोक, गंभीर बिमार अवस्था में मिले थे इंजीनियर गावड़े , राहगीरों ने ही मेडिकल कॉलेज में कराया था भर्ती, 6 अक्टूबर को पानी टंकी में लाश मिलने से सवाल, चलने में असमर्थ अशोक की टंकी तक कैसे पहुंचे?, मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल ने CMS से मांगी रिपोर्ट, निवर्तमान प्रिंसिपल डॉ.राजेश बरनवाल हटाए गए , डॉ.राजेश जांच होने तक शासन में किए गए अटैच, महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज का मामला


➡देहरादून- चारधाम यात्रा फिर नई ऊंचाईयों की ओर बढ़ रही, केदारनाथ यात्रा के रिकॉर्ड बनाने पर बोले सीएम, आपदा के बावजूद भी चारधाम यात्रा सुगम रही-CM, केदारनाथ यात्रा का नया रिकॉर्ड बना है- CM धामी, केदारनाथ यात्रा ने 16 लाख का आंकड़ा पार किया, समापन तक और बड़ी संख्या में आएंगे लोग- CM


➡राजस्थान- ISI के लिए जासूसी करने वाला मंगत सिंह अरेस्ट, राजस्थान इंटेलिजेंस ने अलवर से किया गिरफ्तार, ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही निगरानी में था, गोविंदगढ़ निवासी मंगत की गतिविधियां संदिग्ध, पाकिस्तानी महिला हैंडलर ने हनीट्रैप में फंसाया था, ईशा शर्मा नाम की एक हैंडलर ने किया था हनीट्रैप, सीआईडी इंटेलिजेंस राजस्थान ने मंगत को पकड़ा


➡दिल्ली- यूपी के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य का बयान, तेजस्वी यादव के नौकरी देने वाले बयान पर बोले, तेजस्वी यादव ने एक असंभव वादा किया - केशव, तेजस्वी यादव का बयान पूरी तरह से खोखला- केशव, ‘उनके परिवार पर जमीन के बदले नौकरी देने का आरोप, बिहार एनडीए के साथ खड़ा है - केशव प्रसाद मौर्य, हम वहां भारी जीत हासिल करने जा रहे हैं- केशव, तेजस्वी ने कहा था,हर घर में एक सरकारी नौकरी देंगे


➡दिल्ली- रूस के कलमीकिया के लिए केशव मौर्य रवाना, बुद्ध के पवित्र अवशेषों के साथ रूस गए केशव, 11-18 अक्टूबर तक एलिस्टा में प्रदर्शनी आयोजित , 11 वरिष्ठ भारतीय भिक्षुओं का दल भी साथ गया/

Share:

आज का राशिफल


   


 *11 अक्टूबर 2025 , शनिवार* 


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का  दिन आपके लिए उर्जावान रहेगा। कार्य क्षेत्र पर अधिक ध्यान रहेगा। जीवनसाथी के प्रति पूर्ण समर्पित होने का उचित अवसर मिलेगा। वाणी में विनम्रता लाएँ व बेवजह कलह से बचें । संध्या का समय थकान वाला रहेगा व आज कोई नापसंद कार्य भी करना पड़ सकता है। शारीरिक कमजोरी अनुभव कर सकते हैं । समय बढिया रहेगा इसलिए परिवार के साथ बिताएँ व मनोरंजन का लाभ उठाएँ।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज के दिन कार्य क्षेत्र पर व्यस्तता रहेगी । अधिकांश कार्य अपने ही बलबूते करना पड़ेगा। सहकारी कार्य लेट-लतीफी के कारण अधूरे रहेंगे। स्वभाव से भी आज ढीलापन रहेगा। नयी योजनाओं को हाथ में लेने का मौका मिलेगा। संध्या के बाद आर्थिक विषयो में सफलता मिलेगी। यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी। सर, अथवा कमर से निचले भाग में हल्का दर्द बनने की सम्भवना है। फिर भी भाग्य आपका साथ देगा व मन प्रसन्न रहेगा।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार मिलने की सम्भावना बनेगी। रोजगार के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयास आज फलीभूत होने से आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। सार्वजनिक  क्षेत्र से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आज आपसे बहस में कोई नहीं जीत पायेगा लेकिन बड़बोलेपन से दूर रहें। दिन के उत्तरार्ध में कार्य भार बढ़न से थकान बन सकती है। पारिवारिक वातावरण मिला जुला रहेगा। यात्रा आज किसी न किसी रूप में लाभदायक सिद्ध होगी।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपके पास कार्यो की भरमार रहेगी। परिश्रम का उचित फल कम मिलेगा।  संध्या के समय किसी परिचित के सहयोग से लाभ होने से खर्च निकल जाएंगे। लेकिन संध्या का समय शारीरिक रूप से सावधानी बरतने का है। परिवार के प्रति अधिक भावनात्मक बनेंगे। आध्यात्म में रूचि होने पर भी समय कम दे पाएंगे। व्यसनों से दूर रहें।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन अस्तव्यस्त रहने के बावजूद भी मनोकामना पूर्ण होने के संयोग हैं। सांसारिक गतिविधियों में व्यस्त रहने के कारण स्वयं की अनदेखी करनी पड़ेगी परन्तु इसके बदले धन लाभ होने से संतोष रहेगा। दोपहर बाद धर्म-कर्म में अधिक रुचि रहेगी । धार्मिक कार्यक्रमों में उपस्थिति देंगे। घर के बुजुर्गो से नए अनुभव मिलेंगे। पत्नी - संतान का सुख मिलेगा। 


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज दिन के पहले भाग में आपको परिश्रम के अनुसार फल कम मिलेगा। दिमाग में नए-नए विचार रहेगें । नई वस्तुओ की खरीददारी अथवा नये कार्य में निवेश आज ना करें। दोपहर के बाद स्थिति बेहतर होने लगेगी। धन की आमद बढेगी। थोक के व्यवसायी आज निवेश कर सकते है आगे लाभ होगा। परिवार में किसी के बीमार होने से धन का व्यय भी रहेगा परन्तु शांति भी रहेगी।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज दिन का पहला भाग चिंतन में रह सकता है। आय की अपेक्षा खर्च अधिक रहेगा । महत्त्वपूर्ण कार्य को लेकर किसी से कर्ज लेना हो सकता है। परिजनों की सहानुभूति मानसिक कमजोरी दूर करेगी। धार्मिक गतिविधियों में रूचि बनेगी। अल्प धन लाभ होगा। मध्यान बाद स्थिति में सुधार आएगा । स्वास्थ्य लाभ होगा।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन आंशिक शुभ रहेगा। सेहत में आज थोड़ी थकान रह सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन लाभदायक रहेगा। थोड़े परिश्रम से आशा से अधिक मुनाफा कमा सकते है इसके लिए कुछ अधिक परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। आज शेयर सट्टे में निवेश शीघ्र लाभ देगा। घरेलू सुख सामान्य से उत्तम रहेगा। आज कही सुनी बातों पर विश्वास ना करें।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज के दिन भाग्य आपके साथ रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। रूठने-मनाने में दिन का कुछ भाग व्यर्थ हो सकता है।  कार्य क्षेत्र पर लाचारी न करें । आज किसी के आगे समर्पण ना करें थोड़ा  परिस्थितियां अनुसार राहत मिलेगी। आज बाहरी व्यक्ति से मन के भेद प्रकट ना करें। सेहत मिलीजुली रहेगी।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेगा। कार्य क्षेत्र से अतिरिक्त आय होगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से भी धन के स्त्रोत्र बढ़ेंगे। सामाजिक गतिविधियों में समय कम दे पाएंगे। संध्या का समय पूर्वनियोजित रहेगा पर्यटन पार्टी की योजना बनाई जाएगी। उत्तम भोजन के साथ गृहस्थ का सुख मिलेगा। सेहत छोटी मोटी व्याधि को छोड़ सामान्य रहेगी।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। सेहत लगभग सामान्य रहेगी। आज कई दिनों से लटके किसी अनुबंध के आगे बढ़ने से धन लाभ की कामना रहेगी। लाभ के कई अवसर मिलेंगे । संध्या बाद आवश्यकता अनुसार धन की पूर्ति हो जाएगी। स्टेशनरी अथवा प्रिंटिंग के कार्य से जुड़े जातको को आकस्मिक नए अनुबंध मिल सकते है। परिवार के लिए आप कुछ नया करेंगे।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आपका आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। दिन के पहले भाग में आर्थिक दृष्टिकोण से संतुष्टि रहेगी। कार्य क्षेत्र पर बिक्री बढने से धन की आमद होगी। व्यक्तित्व का भी विकास होने से सामाजिक छवि बेहतर बनेगी। घर में किसी विवाद को बढावा देने से बचें। सेहत में थोड़ा बहुत बदलाव आ सकता है। अतिआवश्यक कार्य दोपहर बाद करना हितकर रहेगा।


🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷


      

Share:

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


        ॐ श्रीगणेशाय नम:

      





     *आज दिनांक 👉*

     * 11 अक्टूबर 2025*

                 *शनिवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* कार्तिक 

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* पंचमी - 16:45 तक

*🗒पश्चात्-* षष्ठी 

*🌠नक्षत्र-* रोहिणी - 15:20 तक

*🌠पश्चात्-* मृगशिरा 

*💫करण-* तैतिल - 16:45 तक

*💫पश्चात्-* गर

*✨योग-* व्यतीपात - 14:06 तक

*✨पश्चात्-* वरियान

*🌅सूर्योदय-* 06:19

*🌄सूर्यास्त-* 17:56

*🌙चन्द्रोदय-* 21:10

*🌛चन्द्रराशि-* वृषभ - 26:24 तक

*🌛पश्चात्-* मिथुन 

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 11:44 से 12:31

*🤖राहुकाल-* 09:13 से 10:40

*🎑ऋतु-* शरद्

*⏳दिशाशूल-* पूर्व


*✍विशेष👉*


*_🔅आज शनिवार को 👉 कार्तिक बदी पंचमी 16:45 तक पश्चात् षष्ठी शुरू , कोकिला पंचमी व्रत , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / अमृतसिद्धियोग सूर्योदय से 15:20 तक , बुध पश्चिम में उदय 14:08 पर , व्यतीपात पुण्यम् , सौभाग्यसूचक रोहिणी व्रत (जैन) , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , मुनि श्री चिन्मयसागर जी समाधि (जैन कैलेण्डरानुसार) , श्री नानाजी देशमुख जयन्ती , श्री काजी लेण्डुप दोर्जी जयन्ती , श्री बी॰ बी॰ गुरंग जयन्ती , श्री तरुण गोगोई जयन्ती (कन्फर्म नहीं) , सुपरस्टार श्री अमिताभ बच्चन जन्म दिवस , लोकनायक श्री जयप्रकाश नारायण जयन्ती , श्री बरकतुल्लाह ख़ान स्मृति दिवस , राष्ट्रसंत श्री तुकडोजी महाराज पुण्यतिथि , विश्व मोटापा जागरूकता दिवस , पत्र दिवस (डाक सप्ताह के अन्तर्गत , इस साल का कन्फर्म नहीं) व अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस।_*

*_🔅कल रविवार को 👉 कार्तिक बदी षष्ठी 14:18 तक पश्चात् सप्तमी शुरु , स्कन्द षष्ठी व्रत , सर्वदोषनाशक रवियोग 13:37 से , विघ्नकारक भद्रा 14:18 से 25:22 तक।_*


*🎯आज की वाणी👉*


🌹

*नाम्भोधिरर्थितामेति*

      *सदाम्भोभिश्च पूर्यते।*

*आत्मा तु पात्रतां नेय:*

     *पात्रमायान्ति संपद:॥*

*अर्थात् 👉* 

                _सागर कभी जल के लिए भिक्षा नही मांगता फिर भी वह सदैव जल से भरा रहता है। वह सन्देश देता है कि यदि हम अपने आप को योग्य बना लें तो संसार के सब साधन स्वयं ही हमारे पास आ सकते हैं।_

🌹


*11 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1521 – पोप लियो दशम ने इंग्लैंड के राजा हेनरी अष्टम को 'आस्था के रक्षक' की उपाधि दी।

1737 - कलकत्ता (अब कोलकाता) में सबसे खतरनाक चक्रवात तूफान आया जिसमे लगभग तीन लाख लोगों की मौत हुई। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।

1852 – ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के पहले विश्वविद्यालय सिडनी यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई।

1862 – वैज्ञानिक थॉमस अल्वा एडिशन ने अपनी पहली खोज, इलेक्ट्रिक वॉइस मशीन का पेटेंट हासिल किया।

1869 - अमेरिकी खोजकर्ता थॉमस एडीसन ने अपनी पहली आविष्कार पर एक पेटेंट के लिए आवेदन किया। इस इलेक्ट्रिक मशीन का इस्तेमाल वोटों की गिनती के लिए किया गया था।

1881 - अमेरिकी आविष्कारक डेविड हेंडरसन हॉस्टन ने कैमरों के पहले रोल फिल्म का पेटेंट कराया।

1899 – दक्षिणी अफ़्रीक़ा में बसे हालैंड और ब्रिटेन के गोरों के मध्य भयानक युद्ध आरंभ हुआ।

1932 - न्यूयॉर्क में राजनीतिक अभियान के लिए पहला प्रसारण किया गया।

1939 - अमेरिकी राष्ट्रपति रूजवेल्ट ने अल्बर्ट आइंस्टीन को पत्र लिखकर अमेरिका के परमाणु कार्यक्रम को तेजी से विकसित करने का आग्रह किया।

1956 – कराची टेस्ट मैच में पाकिस्तान के फजल महमूद की घातक गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 80 रन पर ढेर हो गई। फजल ने पारी में छह विकेट लिए।

1968 - अमेरिका का पहला मानवयुक्त ओपोलो मिशन ‘अपोलो 7’ के प्रक्षेपण का कक्षा से पहली बार टेलीविजन प्रसारण किया गया।

1976 – चीन के पूर्व शासक माओ जेडांग की पत्नी जियांग क्विंग को तख्ता पलट की साजिश में गिरफ्तार किया।

1984 - अमेरिकी अंतरिक्ष वैज्ञानिक कैथरीन डी सुलिवन अंतरिक्ष में सैर करने वाली पहली महिला अंतरिक्ष यात्री बनी। वह अंतरिक्ष शटल चैलेंजर पर सवार थीं।

1987 – भारत की शांति सेना ने श्रीलंका में ऑपरेशन पवन की शुरुआत की। यह अभियान लिट्टे का कब्‍जा खत्‍म कर जाफना को मुक्‍त कराने के लिए छेड़ा गया था।

1991 – पूर्व सोवियत संघ की इंटेलीजेन्स संस्था केजीबी ने इस संघ के विघटन से कुछ पहले अपनी सक्रियता समाप्त कर दी। इस संस्था का उद्देश्य कम्युनिस्ट शासन के विरोधियों का सफ़ाया करना था।

1994 - अमेरिका में कोलोराडो सुप्रीम कोर्ट ने राज्य में समलैंगिक विरोधी अधिकारों को असंवैधानिक घोषित कर दिया।

2000 - दक्षिण अफ़्रीकी क्रिकेट बोर्ड द्वारा हैन्सी क्रोनिए पर आजीवन प्रतिबंध।

2001 - त्रिनिदाद में जन्में भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक विद्याधर सूरज प्रसाद नॉयपाल को वर्ष 2001 के नोबेल साहित्य पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा।

2002 - नेपाल नरेश ज्ञानेन्द्र ने लोकेन्द्र बहादुर को प्रधानमंत्री नियुक्त किया।

2005 - तीसरे अंतरिक्ष पर्यटक ग्रेगोरी ओल्सन पृथ्वी पर लौटे।

2007 - ब्रिटेन के उपन्यासकार डोरिस लैसिंग को वर्ष 2007 के साहित्य के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया।

2008 - प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने नौगाँव स्टेशन से हरी झण्डी दिखाकर कश्मीर की घाटी में चलने वाली पहली रेलगाड़ी को रवाना किया।

2008 – बेल्जियम के एक नेत्रहीन ड्राइवर ने धरती पर सबसे तेज गति से गाड़ी चलाने का नया विश्व रिकार्ड बनाया था।

2019 - दुनिया की पहली क्लोन गाय ‘कागा’ की मौत हो गई। वह 21 साल तीन महीने की थी। कागा की मौत जापान के इशिकावा प्रांत के उसी मवेशी अनुसंधान केंद्र में हुई, जहां जुलाई 1998 में उसका जन्म हुआ था। 

2019 - 2019 - इथोपिया के प्रधानमंत्री अबीय अहमद अली को शांति का नोबेल पुरस्कार 2019 के लिए चुना गया।

2020 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भू-संपत्ति मालिकों को 'स्वामित्व' योजना के तहत संपत्ति कार्ड वितरित करने की योजना का शुभारंभ किया। 

2020 - भारत के आठ समुद्र तटों को प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रमाणन ‘ब्लू फ्लैग’ दिया गया।

2021 - ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति कैस सैयद ने एक नई सरकार का अनावरण किया।

2021 - जर्मनी ने दुनिया की पहली सेल्फ - ड्राइविंग ट्रेन लॉन्च की।

2021 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारतीय अंतरिक्ष संघ (आईएसपीए) का शुभारंभ किया।

2021 - कर्नाटक के गुलबर्गा में भूकंप के 4.1तीव्रता के झटके आए। 

2021 - तीन अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को अर्थशास्त्र के 2021 के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

2022 - जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। पत्नी श्रीमती अकी आबे ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।

2022 - भारत ने अफ़ग़ानिस्तान को चिकित्सा सहायता की 13वीं खेप भेजी। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।

2023 - इजराइल में फंसे 18000 हजार भारतीयों को सुरक्षित लाने के लिए 'ऑपरेशन अजय' लॉन्च किया।

2023 - पठानकोट हमले के मास्टरमाइंड आतंकी शाहिद लतीफ की पाकिस्तान में गोली मारकर हत्या की गई।

2023 - दिल्ली से कामाख्या जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन के 6 डब्बे पटरी से उतरने से 6 की मौत व 100 से ज़्यादा यात्री घायल हुए।

2023 - भारतीय वायु सेना (IAF) ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइलों के चार सफल परीक्षण किए (10-11 अक्टूबर, 2023 को)।

2024 - रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट का चेयरमैन चुना गया।

2024 - पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में कोयला खदान पर आतंकी हमले में 20 लोगों की मौत व 7 घायल हुए तथा इजराइल की बेरूत पर एयरस्ट्राइक में 22 की मौत हुई।

2024 - जापान के संगठन निहो हिंदाक्यो को शांति के लिए नोबेल पुरस्कार का एलान हुआ।


*11 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1889 - मगन भाई देसाई - प्रसिद्ध गांधीवादी विचारक और शिक्षाविद थे।

1902 – स्वतंत्रता सेनानी और समाजवादी नेता लोकनायक जयप्रकाश नारायण का बिहार के सिताबदियारा गांव में जन्म हुआ।

1904 - काजी लेण्डुप दोर्जी - सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री।

1916 - नानाजी देशमुख - 'राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ' के मज़बूत स्तंभ और प्रख्यात समाजसेवक।

1923 - हरीश चंद्र भारत के एक प्रसिद्ध भौतिक शास्त्री और गणितज्ञ (जन्म कानपुर मे , यूपी)।

1929 - बी॰ बी॰ गुरंग - सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री।

1934 - तरुण गोगोई - असम के पूर्व मुख्यमंत्री (कन्फर्म नहीं)।

1938 - डॉ॰ कमल किशोर गोयनका दिल्ली विश्वविद्यालय में हिन्दी विभाग के अवकाशप्राप्त प्राध्यापक।

1942 – बॉलीवुड सुपरस्टार और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का जन्म हुआ।

1946 - विजय पी. भटकर - भारतीय वैज्ञानिक ।

1946 - लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) निर्भय शर्मा - मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल।

1947 - सतीश सी शर्मा - भारत सरकार में केंद्रीय मंत्रिमंडल के पूर्व सदस्य थे।

1954 - मिथिलेश चतुर्वेदी एक भारतीय फिल्म और रंगमंच अभिनेता थे।

1968 - चंद्रचूर सिंह - फ़िल्म अभिनेता।


*11 अक्टूबर को हुए निधन*


1911 - सिस्टर निवेदिता - विवेकानन्द की सहयोगी तथा शिक्षिका (13 अक्टूबर का भी वर्णन ,  कन्फर्म कर लें)।

1968 - राष्ट्रसंत श्री तुकड़ोजी महाराज का निधन हुआ।

1973 - बरकतुल्लाह ख़ान राजस्थान के पूर्व छठे मुख्यमंत्री।

2002 - दीना पाठक, ख़ूबसूरत और गोलमाल सहित 120 से अधिक हिन्दी फ़िल्मों में काम करने वाली प्रसिद्ध अभिनेत्री।

2004 - गुलशन राय एक भारतीय फिल्म निर्माता और वितरक थे।

2019 - अंतरिक्ष में पहली बार चहलकदमी करने वाले रूसी अंतरिक्ष यात्री एलेक्सी लियोनोव का मॉस्को में निधन।

2019 - सैक्सोफोनिस्ट और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित कादरी गोपालनाथ का निधन।

2019 - राम मोहन- जिनको कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2014 में भारत सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित किया।

2020 - बिहार के मंत्री विनोद कुमार सिंह का कोविड-19 के बाद की समस्‍याओं के चलते निधन।

2021 - राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता नेदुमुदी वेणु का निधन हुआ।

2021 - इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) के अध्यक्ष बलविंदर सिंह नकई (87) का निधन हुआ।

2022 - कनाडाई आइस हॉकी के मुख्य कोच जो क्रोज़ियर (93) का निधन हुआ।

2023 - फ्रांसीसी रग्बी यूनियन प्लेयर जेरार्ड मुरिलो (91) का निधन हुआ।

2023 - पॉलीन जानी, जिम्बाब्वे की नेटबॉल गोलकीपर-शूटर का 34 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

2023 - बैले नर्तकी गेल मैककिने-ग्रिफ़िथ (74) का निधन हुआ।

2024 - मोंटेनिग्रिन फुटबॉल डिफेंडर ब्रैंको रासोविक (82) का निधन हुआ।

2024 - आयरिश रग्बी यूनियन हुकर और कप्तान रोनी डॉसन (92) का निधन हुआ।


*11 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 मुनि श्री चिन्मयसागर जी समाधि (जैन कैलेण्डरानुसार)।

🌟 श्री नानाजी देशमुख जयन्ती।

🌟 श्री काजी लेण्डुप दोर्जी जयन्ती।

🌟 श्री बी॰ बी॰ गुरंग जयन्ती।

🌟 श्री तरुण गोगोई जयन्ती (कन्फर्म नहीं)।

🌟 सुपरस्टार श्री अमिताभ बच्चन जन्म दिवस।

🌟 लोकनायक श्री जयप्रकाश नारायण जयन्ती।

🌟 श्री बरकतुल्लाह ख़ान स्मृति दिवस।

🌟 राष्ट्रसंत श्री तुकडोजी महाराज पुण्यतिथि।

🌟 विश्व मोटापा जागरूकता दिवस।

🌟 पत्र दिवस (डाक सप्ताह के अन्तर्गत , इस साल का कन्फर्म नहीं)।

🌟 अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।🌻




Share:

शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025

पीड़िताओं की सुरक्षा एवं उनकेे अधिकारों का संरक्षण किया जाए -अपर जिला जज

 




 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया के तत्वावधान में वन स्टाप सेण्टर में पीड़िताओं के सुरक्षा व उनके अधिकारों हेतु अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया मनोज कुमार तिवारी द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। सचिव द्वारा बताया गया कि पीड़िताओं के सुरक्षा एवं उनकेे अधिकारों का संरक्षण किया जाना चाहियें। समाज को उनके सुरक्षा एवं अधिकारो कें प्रति सजग रहना चाहिए। निरीक्षण के दौरान अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया द्वारा ने सेंटर में आवासित 06 संवासिनियों से वार्ता कर भोजन, पानी, स्वच्छता व अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया। उनके द्वारा कार्मिक उपस्थिति रजिस्टर, स्टाॅक रजिस्टर और अन्य अभिलेखों का निरीक्षण कर उनको व्यवस्थित करने हेतु निर्देशित किया गया। सचिव द्वारा वन स्टाप सेण्टर के केन्द्र प्रबन्धक नीतु भारती को विशेष दिशा- निर्देश देते हुए कहा गया कि जिन महिलाओं को विधिक सहायता की आवश्यकता हो, उनके मामले को चिन्हित कर अधिक से अधिक संख्या में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के कार्यालय में संदर्भित करें, ताकि उनकों विधिक सहायता दी जा सकें।

Share:

स्वदेशी मेले के द्वितीय दिवस का हुआ शुभारंभ

 




 देवरिया 10 अक्टूबर 2025।

 देवरिया क्लब में आयोजित स्वदेशी मेला-2025 के द्वितीय दिवस का शुभारंभ शुक्रवार को सदर सांसद श्री शशांक मणि त्रिपाठी, विधायक रुद्रपुर श्री जयप्रकाश निषाद, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री भूपेन्द्र सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री राजेश मिश्र, मंडल अध्यक्ष श्री अंकुर रॉय सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

         इस अवसर पर सदर सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष पहल की जा रही है। इस दिशा में जिले में आयोजित स्वदेशी मेला स्थानीय उद्यमियों और व्यापारियों को अपने उत्पादों के विपणन का सुलभ मंच प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि जिले में निर्मित उत्पादों को बढ़ावा देकर स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाया जा सकता है।

        रुद्रपुर विधायक श्री निषाद ने कहा कि लघु एवं मझोले उद्यमियों को चाहिए कि वे अपने उत्पादों को इस मेले के माध्यम से स्थानीय स्तर पर विपणन करें, ताकि जनपद में बने स्वदेशी उत्पादों को पहचान मिल सके।

        कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भाजपा भूपेन्द्र सिंह ने भी उद्यमियों एवं लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वदेशी मेले के माध्यम से “आत्मनिर्भर भारत” की भावना को जनपद स्तर पर साकार किया जा सकता है।

        मेले के दौरान विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत चयनित 25 लाभार्थियों को सिलाई मशीनें, 2 लाभार्थियों को वॉशिंग मशीनें तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 25 लाभार्थियों को विभिन्न उद्योगों हेतु डेमो चेक वितरित किए गए।

        कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक एवं उपायुक्त मनरेगा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। आयोजन का सफल संचालन उपायुक्त उद्योग के निर्देशन में किया गया, जबकि मंच संचालन पंकज शुक्ला द्वारा किया गया।

Share:

दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, दूषित मिठाई और पनीर नष्ट

 


 देवरिया 10 अक्टूबर 2025।

 आगामी दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज पर्व को देखते हुए आमजन को गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ तथा जिलाधिकारी के निर्देशन में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है।

         मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव मिश्र के नेतृत्व में शुक्रवार को की गई कार्रवाई के दौरान महुआडीह चौराहे पर स्थित मिठाई की दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान तीन दुकानों पर छापेमारी कर पनीर के एक और छेना मिठाई के दो नमूने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा संग्रहित किए गए। जांच में मानव उपभोग हेतु अनुपयुक्त पाए जाने पर लगभग 17 किलोग्राम रंगीन लड्डू और 6 किलोग्राम पनीर नष्ट कराया गया। इसके अतिरिक्त नगर पालिका पुरवा चौराहा स्थित विजय स्वीट्स से गुलाब जामुन का एक नमूना संग्रहित किया गया।

       अब तक जनपद में चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत कुल 11 छापे मारकर 16 नमूने लिए जा चुके हैं। साथ ही, अस्वच्छ वातावरण में रखी गई लगभग 46 किलोग्राम दूषित मिठाई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹11,060 है, को नष्ट करने की कार्रवाई की गई है।

        निरीक्षण के दौरान सभी प्रतिष्ठानों पर ग्राहक संतुष्टि फीडबैक स्टीकर लगाए गए तथा पाई गई कमियों के सुधार हेतु सुधार सूचना जारी की गई। सभी नमूनों को परीक्षण हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, लखनऊ भेजा गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

      नमूना संग्रह की कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रेमचंद्र, घनश्याम वर्मा, राम यादव एवं नेहा त्रिपाठी शामिल रहे।

Share:

उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दो निःशुल्क गैस सिलेंडर मिलेंगे

 



 देवरिया 10 अक्टूबर 2025!जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2025-26 में दो निःशुल्क एलपीजी सिलेंडर रिफिल उपलब्ध कराए जाएंगे। योजना के तहत प्रथम चरण में अक्टूबर 2025 से दिसम्बर 2025 तक तथा द्वितीय चरण में जनवरी 2026 से मार्च 2026 तक निःशुल्क गैस सिलेंडर वितरित किए जाएंगे।

          उन्होंने बताया कि जनपद देवरिया के वे ही लाभार्थी इस योजना के पात्र होंगे, जिनके बैंक खाते आधार से लिंक हैं तथा आधार प्रमाणित हैं। लाभार्थियों को सामान्य प्रक्रिया के अनुसार गैस बुकिंग कर सिलेंडर का मूल्य अदा करना होगा। इसके बाद सब्सिडी की धनराशि गैस कंपनी द्वारा सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी।

         जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनपद की सभी गैस एजेंसियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने स्तर से लाभार्थियों को सूचित करें और अधिक से अधिक पात्र परिवारों को इस योजना का लाभ दिलाएं।

         जनपद के समस्त उज्ज्वला योजना लाभार्थियों को अवगत कराया गया है कि वे अपने गैस एजेंसी से संपर्क कर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार निःशुल्क गैस सिलेंडर प्राप्त करें।

Share:

400 मीटर की दौड़ में ज्योति को मिला प्रथम स्थान

 




माध्यमिक स्कूलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता।

देवरिया। रुद्रपुर   सतासी इण्टर कालेज के खेल मैदान में आयोजित माध्यमिक विद्यालयों  की तहसील स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में  इण्टरमीडिएट कालेज कन्हौली, देवरिया की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया।

खेल प्रशिक्षक मिथिलेश सिंह व सम्राट जायसवाल ने बताया कि

19वर्षीय-400मी० व 100मी०के दौड़ प्रतियोगिता में कक्षा-12वीं की छात्रा कु० ज्योति राजभर को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

100मी०में विद्यालय की कु० रेशमा 12वीं को-द्वितीय स्थान तथा कु०अर्चना 12वीं को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

17वर्षीय-400मी० दौड़ प्रतियोगिता में-कु०विनिता भारती 8वीं को प्रथम स्थान।

14वर्षीय-100मी० दौड़ प्रतियोगिता में कु० सोनी गुप्ता 8वीं को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

  इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबन्धक, वरिष्ठ समाजसेवी व भारतीय जनता पार्टी के नेता राणा राहुल सिंह  ने छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं दी व आगे और शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र सिंह सहित सर्वेश द्विवेदी ,रामबदन, राम प्रसाद आदि शिक्षकों ने बधाई दिया।

Share:

पंजाब में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, संगरूर में 8 पार्षदों ने छोड़ी पार्टी

 


संगरूर में आम आदमी पार्टी की स्थिति कमजोर हो रही है। नगर कौंसिल चुनावों में बहुमत न मिलने और बाद में आठ पार्षदों के इस्तीफे से पार्टी अल्पमत में आ गई है। पार्टी हाईकमान की उदासीनता के चलते कौंसिल में तख्तापलट की तैयारी है, लेकिन प्रधान को हटाने के लिए 21 पार्षदों की एकजुटता जरूरी है।

Share:

IPS पूरन सुसाइड केस में एक्शन, DGP शत्रुजीत कपूर समेत 14 अधिकारियों पर केस दर्ज

 


पुलिस ने आईपीएस वाई पूरन कुमार आत्महत्या मामले में डीजीपी शत्रुजीत कपूर समेत 14 अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई आत्महत्या के लिए उकसाने और एससी/एसटी एक्ट के तहत हुई है। पीड़ित परिवार के दबाव और मुख्यमंत्री की सक्रियता के बाद यह कदम उठाया गया।

Share:

डोनाल्ड ट्रंप का सपना टूटा, वेनेजुएला की महिला ने मारी बाजी..

 नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान !! 





1. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का सपना टूट चुका है।


2. वे लंबे समय से नोबेल प्राइज को लेकर अपनी दावेदारी कर रहे थे। 


3. हालांकि उनका यह सपना अब टूट चुका है।


*उनकी जगह maria corina machado को शांति पुरस्कार दिया गया है।


यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है। इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं।

Share:

इस्लामिक और सांस्कृतिक अलगाववाद से निपटने के लिए..

 मेलोनी ने नया कानून पेश किया !!





१. सभी सार्वजनिक स्थानों (सड़कें, स्कूल, दुकानें, कार्यालय) में पूरी बुर्का और नकाब पर पाबंदी


२. मस्जिदों की सभी वित्तीय जानकारी का खुलासा अनिवार्य। 


*विदेशी फंडिंग जो “इटली के मूल्यों के लिए खतरा” मानी जाए, पर प्रतिबंध।

Share:

गाजा में युद्धविराम लागू, पीछे हटने लगे सैनिक..

 इजरायली सेना ने किया ऐलान !!





१. इज़रायल और फ़िलिस्तीनी आतंकी समूह हमास के बीच युद्धविराम समझौता लागू हो गया है।


२. जिसकी औपचारिक घोषणा शुक्रवार को इज़रायली डिफेंस फ़ोर्स (IDF) ने की।


*इसके साथ ही 2 साल से जारी गाज़ा युद्ध आधिकारिक रूप से समाप्त हो गया।


इस समझौते के तहत कुछ इलाकों से सैनिकों को पुनः तैनात (relocate) किया जा रहा है।

Share:

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


               ॐ श्रीगणेशाय नम:

            🙏शुभप्रभातम् जी🙏




     *आज दिनांक 👉*

     * 09 अक्टूबर 2025*

               *बृहस्पतिवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* कार्तिक 

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* तृतीया - 22:56 तक

*🗒पश्चात्-* चतुर्थी 

*🌠नक्षत्र-* भरणी - 20:03 तक

*🌠पश्चात्-* कृत्तिका 

*💫करण-* वणिज - 12:39 तक

*💫पश्चात्-* विष्टि 

*✨योग-* वज्र - 21:32 तक

*✨पश्चात्-* सिद्धि 

*🌅सूर्योदय-* 06:18

*🌄सूर्यास्त-* 17:58

*🌙चन्द्रोदय-* 19:22

*🌛चन्द्रराशि-* मेष - 25:24 तक

*🌛पश्चात्-* वृषभ 

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 11:44 से 12:31

*🤖राहुकाल-* 13:35 से 15:03

*🎑ऋतु-* शरद्

*⏳दिशाशूल-* दक्षिण 


*✍विशेष👉*


*🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 कार्तिक बदी तृतीया 22:56 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु , यमघण्टयोग 20:03 से सूर्योदय तक , विघ्नकारक भद्रा 12:39 से 22:55 तक , शुक्र कन्या राशि में 10:49 पर , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , श्री मिनजुर भक्तवत्सलम जयन्ती , वीर सीताराम कंवर बलिदान दिवस , भारतीय प्रादेशिक सेना दिवस (Indian Territorial Army Day , 76वाँ) , विश्व डाक दिवस (World Post Day , संयुक्त राष्ट्र द्वारा) , राष्ट्रीय डाक सप्ताह जारी 2025 (06 से 10 अक्टूबर 2025) व विश्व दृष्टि दिवस (अक्टूबर का दूसरा बृहस्पतिवार)।*

*_🔅कल शुक्रवार को 👉 कार्तिक बदी चतुर्थी 19:40 तक पश्चात् पंचमी शुरू , कोकिला पंचमी व्रत , करवा चौथ (करक चतुर्थी) व्रत , चन्द्रोदय 20:32 पर , श्री गणेश चतुर्थी व्रत , ब्रह्मावर्त (बिठूर) में सिद्ध श्री गणेश मन्दिर में अभिषेक , दशरथ चतुर्थी , दशरथ ललिता व्रत  , श्री सम्भवनाथ जी ज्ञान कल्याणक (जैन , कार्तिक कृष्ण चतुर्थी)।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*न धैर्येण विना लक्ष्मी:*

      *न शौर्येण विना जयः।*

*न ज्ञानेन विना मोक्षो*

      *न दानेन विना  यशः॥*

*भावार्थ👉*

      _धैर्य के बिना धन, वीरता के बिना विजय, ज्ञान के बिना मोक्ष और दान के बिना यश प्राप्त नहीं होता है।_


*9 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1446 – कोरियाई हंगल वर्णमाला का पहली बार प्रकाशन कोरिया में हुआ।

1558 – वेनेजुएला के मेरिदा शहर की स्थापना की गई।

1701 - येल यूनिवर्सिटी न्यू हेवेन में स्थापित किया गया।

1708 - स्वीडन और रूस की विश्व विख्यात लड़ाई जिसे डिनाइपर के नाम से जाना जाता है स्वीडन की पराजय के साथ समाप्त हुई।

1740 - डच राज्यपाल जनरल एड्रियान वाल्केनियर ने बताविआ के 8,000 चीनी निवासियों की हत्या की अनुमति दी।

1771 -  व्यापारी जहाज व्होवा मारिया फिनलैंड के तट के पास डूब गया।

1806 -  श्लेज़ की लड़ाई: फ्रेंको-प्रिशियन का पहला संघर्ष। प्रशियाई सेना को फ्रांसीसी सेना द्वारा आसानी से पराजित किया गया।

1812 -  1812 के युद्ध के दौरान लेफ्टिनेंट जेसी डंकन इलियट के तहत अमेरिकी नौसेना बलों ने दो ब्रिटिश युद्धपोतों, एचएमएस डेट्रायट और एचएमएस कैलेडोनिया को पकड़ लिया।

1855 – अमेरिकी आविष्कारक इसहाक सिंगर ने सिलाई मशीन मोटर का पेटेंट कराया।

1870 – राजज्ञा के माध्यम से रोम को आधिकारिक रूप से इटली में शामिल किया गया।

1874 – स्विट्जरलैंड के बर्न में वर्ल्ड पोस्टल यूनियन की स्थापना की गई

1874 – सभी देशों के बीच पत्रों का आवागमन और जनरल पोस्टल यूनियन के गठन हेतु बर्न, स्विटजरलैंड में 22 देशों ने एक संधि पर हस्ताक्षर किये। तभी से 9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस के रूप में मनाना शुरू हुआ।

1876 – स्कॉटिश वैज्ञानिक अलेक्जेंडर ग्राहम बेल और उनके सहयोगी थॉमस वाट्सन ने पहली बार लंबे समय तक टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों के बीच दो मील की दूरी थी। इसके बाद 1947 में चलती हुई कार और प्लेन में बैठे दो लोगों ने बातचीत की थी।

1888 – अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति जार्ज वाशिंगटन की याद में बनाये गये वाशिंगटन स्मारक को जनता के लिए पहली बार खोला गया।

1914 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने बेल्जियम के एंटवर्प पर कब्जा किया।

1930 – अमेरिका में पहली महिला पायलट लॉरा इंगल्स अकेले अंतरमहाद्वीपीय उड़ान को पूरा करके कैलिफोर्निया के ग्लेनडेल में उतरी।

1942 – स्वतंत्रता सेनानी बीबी अमर कौर ने लाहौर जेल गेट पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्हें गिरफ्तार कर अंबाला जेल भेजा गया।

1946 – वर्जीनिया के पीट्सबर्ग में पहले इलेक्ट्रिक कंबल की बिक्री हुई।

1949 – स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर सी. राजगोपालाचारी ने आधिकारिक रूप से प्रादेशिक सेना का उद्घाटन किया।

1959 – ऑटोरिक्शा और प्लेन में चलते हुए लोगों ने बात की।

1962 – पूर्वी अफ्रीकी देश यूगांडा ब्रिटेन से स्वतंत्र हुआ।

1967 - अर्जेंटीना के प्रसिद्ध मार्क्सवादी क्रांतिकारी , क्यूबा के प्रसिद्ध सोशलिस्ट क्रांतिकारी और गुरिल्ला नेता चे ग्वेरा की हत्या।

1976 – इंटरनेशनल डायरेक्ट डायलिंग सेवा की बम्बई (अब मुंबई) और लंदन के बीच शुरु।

1997 - इटली के अभिनेता और लेखक डारियो फो को साहित्य का नोबल पुरस्कार दिया गया।

1998 - पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने इस्लामी शरीयत क़ानून को देश के सर्वाच्च क़ानून के रूप में अनुमोदित किया।

2002 - वर्ष 2002 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार अमेरिका के रैमण्ड डेविस और जापान के कोषिबा को संयुक्त रूप से देने की घोषणा की गई।

2005 - यूरोपीय उपग्रह 'क्रायोसेट' का प्रक्षेपण विफल।

2006 - गूगल ने यू-ट्यूब के अधिग्रहण की घोषणा की।

2006 - उत्तर कोरिया ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

2007 - चीन ने भारत पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया।

2008 - केन्द्र सरकार ने तेल को माफ़िया से बचाने के लिए विशेषज्ञों की एक समिति बनाई।

2009 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने लूनर क्रेटर ऑब्जर्वेशन एंड सेंसिंग सेटेलाइट (एलसीआरओएसएस) को प्रक्षेपित किया।

2012 - लड़कियों की शिक्षा के प्रचार में अहम भूमिका अदा करने वाली मलाला को स्कूल जाते वक्त तालिबान ने गोली मारी।

2019 - रसायन विज्ञान के लिए 2019 का नोबल पुरस्‍कार लिथियम आयन बैटरी के क्षेत्र में विकास के लिए तीन वैज्ञानिकों को संयुक्‍त रूप देने की घोषणा हुई।

2019 - इजराइल के पुरातत्वविदों ने तेल अवीव में 5 हजार साल पुराने शहर की खोज किए जाने की घोषणा ।

2020 - विश्‍व खाद्य कार्यक्रम को भूखमरी का मुकाबला करने के लिए वर्ष 2020 के लिए नोबेल शांति पुरस्‍कार देने की घोषणा की गई।

2020 - डीआरडीओ ने स्वदेशी रूप से विकसित एंटी रेडिएशन मिसाइल (रुद्रम) का ओडिशा के तट से दूर व्हीलर द्वीप पर सफलतापूर्वक परीक्षण किया।

2021 - डेनमार्क की प्रधानमंत्री की भारत की आधिकारिक यात्रा (9 से 11 अक्टूबर 2021) भारत और डेनमार्क ने चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

2022 - हरियाणा के गुड़गांव में बारिश से भरे तालाब को देख नहाने उतरे 6 बच्चों की डूबकर मौत हुई 3 के और डूबने की आशंका रही।

2022 - प्रधानमंत्री ने गुजरात में मेहसाणा के निकट मोढेरा में 3900 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

2022 - श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में ‘वाटर स्पोर्ट्स सेंटर’ का उद्घाटन किया।

2023 - इजराइल ने अपनी सेना को पूरी गाजा पट्टी पर कब्जे करने का आदेश दिया। इजराइल ने हमास के 130 ठिकानों को ध्वस्त कर दिया।

2023 - छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मिजोरम, राजस्थान और तेलंगाना की विधानसभाओं के लिए आम चुनाव, 2023 की घोषणा हुई।

2023 - ICAR व CHIAR के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने उद्घाटन किया।

2023 - वार्षिक संयुक्त एचएडीआर अभ्यास का 2023 संस्करण 09 से 11 अक्टूबर तक गोवा में भारतीय नौसेना द्वारा आयोजिन किया गया।

2024 — Chemistry Nobel Prize डेविड बेकर डेमिस हसबिस और जॉन जम्पर को प्रोटीन पर काम के लिए रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार की घोषणा हुई।


*9 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1624 - मुराद बख़्श।

1826 - राजा लक्ष्मण सिंह - हिन्दी साहित्य के इतिहास से जुड़े सुप्रसिद्ध साहित्यकार थे।

1873 - विलियम एस मारिस - भारत सरकार के गृह विभाग के कार्यवाहक सचिव।

1877 - गोपबंधु दास - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार, कवि, साहित्यकार तथा उड़ीसा के प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता।

1897 - मिनजुर भक्तवत्सलम, स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व मुख्यमंत्री, तमिलनाडु ।

1945 – प्रसिद्ध भारतीय सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान का जन्म हुआ।

1966 - राधे श्याम बारले - एक पंथी लोक नर्तक और कलाकार (पद्म श्री से सम्मानित , 2021)।


*9 अक्टूबर को हुए निधन👉*


1963 - सैफुद्दीन किचलू एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, वकील, व भारतीय राष्ट्रवादी मुस्लिम नेता थे (लेनिन शांति पुरस्कार से सम्मानित प्रथम भारतीय पुरुष)। 

1988- सैफ़ुद्दीन किचलू- पंजाब के स्वतंत्रता सेनानी।

2006 - कांशीराम, भारतीय राजनेता। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल ज्वाइन करें।

2015 - रवीन्द्र जैन - भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार तथा गायक।

2021 - ईरान के पहले राष्ट्रपति अबोलहसन बनिसद्र का निधन हुआ।

2022 - अंग्रेजी भाषा की कवयित्री और नगालैंड की विद्वान टेम्सुला आओ (77) का निधन हुआ।

2023 - जर्मन क्रॉस-कंट्री स्‍काइर गेर्हार्ड ग्रिमर (80) का निधन हुआ।

2023 - अमेरिकी व्यापारीचक फ़ीनी (92) का निधन हुआ।

2024 - भारतीय उद्योगपति, परोपकारी और टाटा समूह के अध्यक्ष रतन टाटा का 86 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

 

*9 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 श्री मिनजुर भक्तवत्सलम जयन्ती।

🌟 वीर सीताराम कंवर बलिदान दिवस।

🌟 भारतीय प्रादेशिक सेना दिवस (Indian Territorial Army Day , 76वाँ)।

🌟 विश्व डाक दिवस (World Post Day , संयुक्त राष्ट्र द्वारा)।

🌟 राष्ट्रीय डाक सप्ताह जारी 2025 (06 से 10 अक्टूबर 2025)।

🌟 विश्व दृष्टि दिवस (अक्टूबर का दूसरा बृहस्पतिवार)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।🌻





Share:

बुधवार, 8 अक्टूबर 2025

यूपी के 2800 शिक्षकों को मिल सकती है पुरानी पेंशन, शासन ने मांगी प्रमाणित सूची...

 


लखनऊ!

प्रदेश के 2001 बैच के बीटीसी प्रशिक्षित शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिल सकता है। इस बैच में शामिल करीब 2800 शिक्षक पुरानी पेंशन के दायरे में आएंगे। शासन ने इस संबंध में शिक्षा निदेशक से डायट से प्रशिक्षण प्राप्त सभी शिक्षकों की प्रमाणित सूची मांगी है।

Share:

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पहुंची महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत






 अयोध्या!


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पहुंची महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत


एयरपोर्ट से निकलक़र पहुंची होटल रेडिशन aw q


प्रॉपर्टी डीलर वेद प्रकाश गुप्ता और गिरीश पति त्रिपाठी भी स्वागत मे रहे शामिल

 होटल रेडिशन में करेंगी विश्राम, 3:00 बजे होटल रेडिशन से कार्यक्रम स्थल के लिए होंगी रवाना

बृहस्पतिकुंड और निषाद राज की प्रतिमा का करेंगी अनावरण

 प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ रहेंगे मौजूद

Share:

रेल यात्रियों को बड़ी सौगात

 


* अब कन्फर्म टिकट की तारीख बदली जा सकेगी


* यात्रियों को नहीं देना होगा कोई अतिरिक्त शुल्क


*रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

ने दिए निर्देश


*


जनवरी 2026 से लागू होगी नई सुविधाी

Share:

मिशन शक्ति 5.0 के तहत सदर ब्लॉक में जागरूकता गोष्ठी का किया गया आयोजन

 


 देवरिया 08 अक्टूबर 2025।

मिशन शक्ति 5.0 के तहत सदर ब्लॉक में मा० राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती ऋतु शाही की अध्यक्षता में एक जागरूकता गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।

          इस कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा निवारण अधिनियम (DV Act), कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (POSH Act), दहेज प्रतिषेध अधिनियम, बाल विवाह निषेध अधिनियम, तथा विभिन्न शासन योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

        राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती ऋतु शाही ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन और सम्मान ही प्रदेश की प्रगति का आधार है। मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य समाज में ऐसी मानसिकता विकसित करना है, जिसमें हर महिला सशक्त और सुरक्षित महसूस करे।

        कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएँ, छात्राएँ, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियाँ, आशा बहुएँ, समाजसेवी, और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए। प्रतिभागियों ने महिला सशक्तिकरण के विषय पर अपने विचार साझा किए और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से जुड़ने का संकल्प लिया।

       कार्यक्रम का समापन महिला कल्याण विभाग की ओर से धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

Share:

9 से 18 अक्टूबर तक देवरिया क्लब में लगेगा स्वदेशी मेला, स्थानीय उत्पादों को मिलेगा प्रोत्साहन

 

 देवरिया, 8 अक्टूबर 2025।


जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने बताया कि यू०पी० इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 की तर्ज पर जनपद देवरिया में 9 से 18 अक्टूबर 2025 तक स्वदेशी मेला आयोजित किया जाएगा। इस मेले का उद्देश्य स्थानीय हस्तशिल्पियों, कारीगरों और उद्यमियों द्वारा निर्मित उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना तथा दीपावली के अवसर पर आमजन को स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी का अवसर प्रदान करना है।

         जिलाधिकारी ने बताया कि इस स्वदेशी मेले में उद्योग विभाग, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, माटीकला बोर्ड, हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग विभाग, रेशम विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन, सी०एम० युवा, ओ०डी०ओ०पी०, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, पीएमईजीपी, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना आदि के लाभार्थियों, वित्तपोषित इकाइयों, स्वयं सहायता समूहों और अन्य स्थानीय उत्पादकों को नि:शुल्क स्टॉल उपलब्ध कराए जाएंगे।

       उन्होंने कहा कि यू०पी० इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 में उत्तर प्रदेश के विभिन्न विभागों द्वारा जिन जनोपयोगी योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया गया था, उनकी झलक इस मेले में भी दिखाई देगी। संबंधित विभागों को उपलब्धता के अनुसार अपने-अपने स्टॉल लगाने के निर्देश दिए गए हैं। संस्कृति विभाग एवं युवा कल्याण विभाग के सहयोग से सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा, ताकि स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिल सके और मेले का वातावरण उल्लासपूर्ण बने।

         जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि देवरिया क्लब में 09 से 18 अक्टूबर तक पूर्वाह्न 10 बजे से रात्रि 08 बजे तक आयोजित होने वाले इस स्वदेशी मेले की सभी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक एवं सकुशल संपन्न कराया जा सके।

Share:

14 व 15 अक्टूबर को होगा निःशुल्क रोजगार महाकुंभ – 2025

 



 *10,000 से अधिक पदों पर रोजगार के अवसर, यूएई और ओमान की कंपनियों में चयन का भी मौका* 


 *देवरिया, 8 अक्टूबर 2025।* 


जिला सेवायोजन अधिकारी रोहन अपूर्व सिन्हा ने बताया कि भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निदेशक, सेवायोजन निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशन एवं सहायक निदेशक (सेवायोजन), गोरखपुर मंडल, गोरखपुर के समन्वय में दिनांक 14 और 15 अक्टूबर 2025 को मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर में दो दिवसीय निःशुल्क रोजगार महाकुंभ – 2025 का आयोजन किया जा रहा है।

         उन्होंने बताया कि इस रोजगार महाकुंभ में 10,655 से अधिक पदों पर विभिन्न सेक्टरों में रोजगार के अवसर उपलब्ध हैं। विशेष रूप से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और ओमान की कंपनियों में चयन के अवसर भी प्रदान किए जाएंगे। उपलब्ध पदों में कंस्ट्रक्शन वर्कर, सुपरवाइजर (रिगिंग), मोबाइल पंप ऑपरेटर, ट्रांजिट मिक्सर ड्राइवर, फोरमैन (सिविल), हैवी ड्राइवर/बस चालक, शटरिंग कारपेंटर, टेक्निकल क्लर्क तथा कंस्ट्रक्शन हेल्पर शामिल हैं। चयनित अभ्यर्थियों को ₹24,000 से ₹1,20,769 तक मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा।

         रोजगार महाकुंभ-2025 से संबंधित सभी रिक्तियां रोजगार संगम पोर्टल (rojgaarsangam.up.gov.in) पर अपलोड की गई हैं। इच्छुक अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर अपनी योग्यता एवं रुचि के अनुसार आवेदन कर सकते हैं और निर्धारित तिथि को मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर में प्रतिभाग कर सकते हैं।

Share:

मंगलवार, 7 अक्टूबर 2025

देश विदेश व राज्यों का टॉप हैडलाइन मुख्य समाचार




        *07- अक्टूबर- मंगलवार*


* कथित हमले के बाद पीएम मोदी ने सीजेई गवई से बात, कहा- उन पर हुए हमले ने हर भारतीय को क्षुब्ध कर दिया, हमारे समाज में ऐसे निंदनीय कृत्यों के लिए कोई जगह नहीं है। यह अत्यंत निंदनीय है। ऐसी स्थिति में न्यायमूर्ति गवई द्वारा प्रदर्शित धैर्य की मैं सराहना करता हूं


* CJI बी आर गवई पर जूता फेंकने की कोशिश करने वाला वकील राकेश किशोर सस्पेंड, लाइसेंस रद्द, देश में कहीं भी नहीं कर पाएगा वकालत


* ‘ऊपर वाला ही जानता है’; पाकिस्तान के भविष्य को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का तंज


* रक्षा मंत्री बोले- बढ़ रही देश की आर्थिक ताकत, जल्द बनेगी दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था


* पड़ोसी अच्छे हों या नहीं, भारत अब तुलना से आगे बढ़ चुका है', जयशंकर ने पाकिस्तान को दिखाया आईना


* इस दौरान विदेश मंत्री ने याद करते हुए कहा कि जब वे 1970 के दशक में विदेश सेवा में आए थे, तब भारत और पाकिस्तान के बीच अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अक्सर तुलना होती थी। लेकिन अब वैसी बात नहीं होती। आज जब मैं दुनिया के नेताओं से मिलता हूं, तो वैसी तुलना सुनने को नहीं मिलती जैसी पहले होती थी।


* बिहार में 2 फेज में विधानसभा चुनाव: 6 और 11 नवंबर को वोटिंग, नतीजे 14 नवंबर को, महागठबंधन और NDA के बीच मुकाबला, दांव पर नीतीश से लेकर तेजस्वी तक की साख


* राहुल गांधी के आरोपों पर मुस्कुराए मुख्य चुनाव आयुक्त, फर्जी मतदान पर बोले- जरूरत हुई तो बुर्कानशीं वोटर्स की जांच होगी


* 7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 11 नवंबर को वोटिंग, 14 नवंबर को नतीजे; इनमें राजस्थान की अंता और पंजाब की तरनतारन


* सीजेआई गवई पर हुए हमले की सोनिया गांधी ने की निंदा; कहा- यह हमला संविधान पर हमले जैसा, यह न केवल उन पर, बल्कि हमारे संविधान पर भी हमला है। मुख्य न्यायाधीश गवई बहुत दयालु रहे हैं, लेकिन पूरे देश को गहरी पीड़ा और आक्रोश के साथ उनके साथ एकजुटता से खड़ा होना चाहिए


* बिहार -मतदाता सूची से हटाए गए 23 लाख महिलाओं के नाम'; चुनाव आयोग पर कांग्रेस का बड़ा आरोप


* अब लेट नहीं होंगी ट्रेनें... रेलवे ने सभी DRM को दिए सख्त निर्देश, रियल टाइम होगी निगरानी


* राजस्थान - जयपुर SMS अग्निकांड में 19 घंटे बाद पहली कार्रवाई, अधीक्षक-ट्रॉमा सेंटर इंचार्ज को हटाया, XEN निलंबित; 8 मृतक के परिवारों को मिलेंगे 10-10 लाख


* सोना-चांदी में अंधी तेजी! ग्लोबल संकेतों से रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा गोल्ड, सिल्वर में भी जबरदस्त उछाल


* धनतेरस-दिवाली और शादियों के सीजन से पहले 'सोने में आग', बाजार में हलचल, सोना खरीदा अब एक आम परिवार के लिए मुश्किल ही नहीं परेशानी का सबब बनता जा रहा है। सर्राफा कारोबार भी सोने की बढ़ती कीमतों के कारण चिंता में हैं। उनका मानना है कीमतें ऐसे ही बढ़ती रहीं तो उनके पास कौन इसकी खरीदारी करने आएगा?


* फ्रांस में 27 दिन में PM का इस्तीफा, इतिहास में सबसे कम समय तक रहे, 1 साल में 4 प्रधानमंत्री ने पद छोड़ा


* ठंड की आहट... देर रात दिल्ली-एनसीआर राजस्थान के कई इलाकों में हुई झमाझम बारिश, तापमान में आई गिरावट


🔸सुप्रीम कोर्ट में CJI गवई पर वकील ने फेंका जूता, नारा लगाया- सनातन का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, MP से जुड़ा है मामला


🔸PM मोदी ने CJI बीआर गवई से की बात, वकील की जूता फेंकने की हरकत पर जताई नाराजगी


🔸दार्जिलिंग में भूस्खलन से महाविनाश, 29 लोगों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, राहत एवं बचाव कार्य तेज 


🔸इटली में भयानक हादसे ने ली 4 भारतीयों की जान, मृतकों की उम्र 20 से 34 साल के बीच


🔸TV डिबेट में राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी, कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल ने गृहमंत्री शाह को लिखा पत्र


🔸​फ्रांस में राजनीतिक उथल-पुथल तेजः सेबेस्तियन ने PM बनने के एक माह बाद ही छोड़ा पद, ऐतिहासिक अंदाज में दिया इस्तीफा


🔸बिहार में छठ के बाद 2 फेज में चुनाव:6 और 11 नवंबर को वोटिंग, नतीजे 14 नवंबर को 


🔸अमेरिकी प्रभाव से चढ़ रहे सोना-चांदी:चांदी 1 लाख 52 हजार रुपए तो सोना 1 लाख 22 हजार के पार


🔸केदारनाथ-हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी:बद्रीनाथ की ऊंची चोटियां भी बर्फ से ढकीं, उत्तराखंड पहुंचे श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ीं


🔸वांगचुक अरेस्ट केस- SC में 14 अक्टूबर तक सुनवाई टली:पत्नी ने हिरासत में लेने की वजह पूछी, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को नोटिस भेजा


🔸​​कफ सिरप से मौत पर राजस्थान, एमपी–यूपी सरकार को नोटिस:NHRC ने स्वास्थ्य मंत्रालय से जांच करने को कहा; सैंपल रिपोर्ट मांगी


🔸​​​​​ट्रंप की चाल में फंस गए मुस्लिम देश, गाजा शांति प्रस्ताव पर दो फाड़ हुए


🔸48 घंटे में 20 एनकाउंटर! यूपी में 'ऑपरेशन लंगड़ा' और 'खल्लास' से बदमाशों में खौफ


🔸​​​​​​​जयपुर के SMS अस्पताल में भीषण अग्निकांड: 8 मरीजों की मौत, जांच कमेटी गठित; PM मोदी ने जताया दुख


🔸ममता बनर्जी ने बंगाल में बाढ़ पीड़ितों के लिए की घोषणा, परिजनों को 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और होमगार्ड की नौकरी मिलेगी


🔸​​​​​चुनाव के ऐलान से पहले नीतीश ने किया पटना मेट्रो के 3.45 किलोमीटर कॉरिडोर का उद्घाटन


🔸अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 18.11 करोड़ की लागत से निखरेगा सीकर रेलवे स्टेशन, मिलेगी अत्याधुनिक सुविधाएं


🔸​​पाकिस्तान की अफ्रीकी सैन्य साजिश : सोमालिया से रक्षा समझौता, तुर्की की मदद से हॉर्न ऑफ अफ्रीका में प्रभाव बढ़ाने की कोशिश


🔸दिल्ली में पटाखों पर पुलिस का प्रहार : एक माह में 6.9 टन अवैध पटाखे किए जब्त, 17 लोग गिरफ्तार



  *आप सभी का दिन शुभ सुखद और मंगलमय हो.. सुप्रभातम्....!*


       

Share:

अब तक का मुख्य समाचार




➡लखनऊ- अवैध धर्मांतरण केस में ATS ने दाखिल किया पत्र, मुख्य आरोपी छांगुर सहित 6 पर लगा आरोप, आरोपियों में नीतू, रशीद, सबरोज शामिल, शहाबुद्दीन और राजेश उपाध्याय शामिल, पत्र में अवैध धर्मांतरण, विदेशी फंडिंग का जिक्र, साथ में संपत्ति खरीद-फरोख्त का भी जिक्र, आपराधिक साजिश, SC/ST एक्ट के तहत धाराएं लगीं, एनआईए विशेष अदालत में पेश हुआ आरोप पत्र, सभी आरोपी पहले से एटीएस की गिरफ्त में हैं, अदालत ने आरोप पत्र पर अभी संज्ञान नहीं लिया है,


➡लखनऊ- दीपोत्सव 2025 में अयोध्या फिर रचने जा रही इतिहास, पर्यटन विभाग में विश्व कीर्तिमान बनाने की तैयारी तेज, 18 अक्टूबर को मॉक ड्रिल के जरिए परखी जाएंगी तैयारियां, मिशन शक्ति, स्वच्छ भारत थीम पर झांकी होगी शामिल, सरयू तट, 56 घाटों पर जलेंगे 26 लाख से अधिक दीपक, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होगा नया रिकॉर्ड,


➡लखनऊ-  यूपी रेरा की 185वीं बैठक हुई, बैठक में 8 नई परियोजनाओं को मंजूरी, कुल 1,948 करोड़ का निवेश प्रस्तावित, परियोजनाओं से बनेंगे 3,005 आवासीय, दुकानों के यूनिट, फ्लैट्स, विला, प्लॉट्स और कमर्शियल स्पेस शामिल, बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन संजय भूसरेड्डी ने की, वरिष्ठ अधिकारी और विषय विशेषज्ञ भी रहे मौजूद, निवेश से निर्माण कार्य और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा,


➡लखनऊ-  नाबालिग के अपहरण, दुष्कर्म का आरोपी दोषी, विजय गोस्वामी को पॉक्सो कोर्ट ने सुनाई सजा, जज नीरज कुमार उपाध्याय ने सुनाया फैसला, 10 साल की कैद, 22 हजार का लगाया जुर्माना, 2020 में आलमबाग थाने में दर्ज हुई थी रिपोर्ट, दवा लेने गई थी नाबालिग, फिर नहीं लौटी, आरोपी ने पीड़िता को कई राज्यों में घुमाया, डराकर बार-बार किया दुष्कर्म, कोर्ट ने माना दोषी,


➡लखनऊ- केजीबीवी में मारपीट, बाहरियों के प्रवेश का मामला, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में बढ़ी सतर्कता, सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू, सभी विद्यालयों की होगी ऑनलाइन मॉनिटरिंग, समग्र शिक्षा टीम ने लखनऊ केजीबीवी का किया निरीक्षण, छात्राओं से महिला अधिकारियों ने की बातचीत, निदेशालय स्तर से सतर्कता, निगरानी बढ़ाने के निर्देश, 746 विद्यालयों में लगेंगे 7000 से अधिक कैमरे,


➡लखनऊ- व्यापारी पर 1.29 करोड़ की टैक्स चोरी का आरोप, राजस्थान के करौली निवासी लेखराज मीना पर FIR, सहायक आयुक्त राज्यकर खंड-18 ने कराई FIR, बोगस फर्म बनाकर किया टैक्स फ्रॉड का खुलासा, हुसैनाबाद शीश महल का फर्जी पता दिखाया गया, बिजली बिल पर फर्जी पंजीकरण करने का भी आरोप, विभाग ने जुलाई में फर्म का पंजीकरण रद्द किया, पुलिस जांच जारी, साक्ष्य मिलने पर होगी कार्रवाई,


➡लखनऊ- इन्वेस्ट यूपी में प्रोजेक्ट मंजूरी के बदले कमीशनखोरी मामला, सोलर कंपनी से 5% कमीशन मांगने का आरोप, बिचौलिया निकांत जैन पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, ईडी ने निकांत जैन को फिर भेजा तलब नोटिस, पहले भी निकांत, सौरभ सेठ पर पड़े थे छापे, जांच से बचने के लिए निकांत ने बनाई थी दूरी, निकांत, भाई सुकांत जैन की संपत्तियों की जांच, ED ने जुटाई कंपनियों, प्रॉपर्टी की पूरी जानकारी, संपत्तियों की खरीद में लगे पैसों के स्रोत की होगी जांच,


➡लखनऊ-  मुख्तार अंसारी की जमीन पर बने फ्लैट, बने 72 फ्लैटों की मांग जोरदार बढ़ी, पंजीकरण खुलते ही 3 दिन में 1,703 फॉर्म बिके, 58 लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन, जमा की राशि, पंजीकरण प्रक्रिया 3 नवंबर तक जारी रहेगी, LDA की 2,314 वर्ग मीटर भूमि पर योजना लांच, सरदार वल्लभ भाई पटेल आवासीय योजना लांच,


➡लखनऊ- आधार कार्ड अपडेट कराने के शुल्क बढ़ाए गए, फोन नंबर अपडेट कराने पर लगेगा 75 रुपये, पहले फोन नंबर अपडेट का शुल्क था 50 रुपये, नाम, पता, बायोमेट्रिक अपडेट का शुल्क 125 रुपये, बच्चों के लिए बायोमेट्रिक अपडेट रहेगा निशुल्क, डाकघर और डोर टू डोर सेवा से हो रहा अपडेट, GPO, चौक और अन्य उपडाकघरों में लोग पहुंच रहे,


➡लखनऊ- कार के बोनट में सांप दिखने का मामला, कार के बोनट से सांप को निकाला गया बाहर, घंटों की मशक्कत के बाद सांप निकला बाहर, वन विभाग ने सांप को सुरक्षित बाहर निकाला, वन विभाग ने मौके पर पहुंच कर सांप को पकड़ा, ठाकुरगंज के अहिरन खेड़ा के पास का मामला,


➡लखनऊ- महिला होमगार्ड लीला हत्याकांड में फैसला, आरोपी पिंटू रावत को कोर्ट ने दोषी ठहराया, एडीजे जैनेंद्र कुमार पांडेय ने सुनाई सजा, उम्रकैद और 15 हजार का लगाया अर्थदंड, 2010 में गाजीपुर थाने में दर्ज हुई थी रिपोर्ट, गांववालों ने संदिग्ध हालत में पकड़ा था आरोपी, शव को ठिकाने लगाने ले जा रहा था पिंटू रावत,


➡लखनऊ-  महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस समारोह का आयोजन आज, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में होंगे शामिल, आज सुबह 10 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कार्यक्रम,


➡लखनऊ-  AAP पार्टी का प्रतिनिधिमंडल आज जाएगा बरेली, सुबह 10 बजे रवाना होगा AAP का डेलीगेशन, बरेली घटना की जांच के लिए जाएंगे AAP नेता,


➡उन्नाव- पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दोनों बदमाशों के पैरों में लगी गोली, घायल बदमाश बांगरमऊ CHC में भर्ती, बदमाशों की पहचान विवेक, सोलंकी के रूप में हुई, दोनों पर 10-10 हज़ार का इनाम था घोषित, लूट और चोरी के दर्जनों मुकदमे दर्ज, 76 हज़ार की हालिया चोरी में थे शामिल, कब्जे से तमंचा, बाइक और नकदी बरामद, कोतवाली बांगरमऊ क्षेत्र का मामला,


➡आगरा-  CP दीपक कुमार की बड़ी कार्रवाई, भ्रष्टाचार में लिप्त पुलिसकर्मी सस्पेंड, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 2 लाइन हाजिर, पैसे वसूली और लापरवाही पर गिरी गाज़, CP दीपक कुमार की सख्त चेतावनी, ‘भ्रष्टाचार किसी कीमत पर नहीं बर्दाश्त’, ‘हर दिन आ रही हैं 100 से ज्यादा कॉल्स’, ‘जिनमें कई शिकायतें अन्य विषयों से जुड़ी’, ‘शिकायत करने वालों की पहचान रहेगी गोपनीय’, आगरा पुलिस कमिश्नरेट की सर्जिकल स्ट्राइक,


➡बागपत- टोल टैक्स पर कार में लगी आग, कार में आग लगने से मची भगदड़, टोल गेट भी जलकर हुआ खाक, आग लगने का लाइव वीडियो वायरल, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे का मामला,


➡हापुड़- धौलाना में भूमि घोटाले पर बड़ी कार्रवाई, भूमि घोटाले में तहसील कोर्ट का क्लर्क निलंबित, करोड़ों की भूमि घोटाले में आसिम राणा निलंबित, जांच में 13 अधिकारी और कर्मचारी मिले दोषी, तत्कालीन अधिकारियों पर भी गिर सकती गाज, तत्कालीन SDM पर भी लगे थे भ्रष्टाचार के आरोप, करोड़ों की भूमि को लेकर की गई थी शिकायत,


➡हापुड़-  FCI ट्रकों से राशन चोरी का मामला, ट्रक से राशन निकालने के मामले में जुर्माना, आठ ट्रक चालकों पर 5 लाख का जुर्माना, बदनौली ढाबे पर छापेमारी में हुआ खुलासा, 11 आरोपियों पर दर्ज हुआ मुकदमा, जुर्माना नहीं चुकाया तो होगी ट्रकों की नीलामी, ADM न्यायिक ज्योत्सना बंधु की सख्त कार्रवाई, प्रशासन की कार्रवाई से हड़कंप मचा,


➡हापुड़,- गला काटने की धमकी देने का आरोप, युवक की गर्दन पर चाकू रखकर धमकी का आरोप, पैसे के लेनदेन को लेकर बताया जा रहा विवाद, पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी, गढ़ क्षेत्र के अहाता बस्ती का मामला,


➡हापुड़- दसवीं की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, कोचिंग सेंटर में पढ़ते समय हुई हरकत, छात्रा को लगातार परेशान कर रहा था युवक, दबंग युवक ने परिजनों से की गाली-गलौज, परिजनों को दी जान से मारने की धमकी, थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र का मामला,


➡हापुड़- तेज रफ्तार थ्रीव्हीलर का कहर, थ्री व्हीलर ने युवक को मारी टक्कर, टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, सिंभावली क्षेत्र के सिखेड़ा फ्लाईओवर का मामला,


➡रायबरेली- निजी नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान महिला की मौत, महिला की मौत के बाद परिजनों ने काटा हंगामा, परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप, परिजनों का आक्रोश बढ़ता देख पहुंची पुलिस, परिजनों को पुलिस ने समझा बुझा किया शांत, शहर कोतवाली क्षेत्र के सैनिक हॉस्पिटल का मामला,


➡रायबरेली- शातिर महिला चोर का आतंक, चोरी करते महिला का CCTV आया सामने, एक ही शॉप में कई बार महिला ने की चोरी, सीसीटीवी के जरिये महिला की हुई पहचान, पीड़ित दुकानदार ने पुलिस से की शिकायत, CCTV के जरिये पुलिस महिला की शिनाख्त की, बछरावां थाना क्षेत्र स्थित मदर डेयरी का मामला,


➡रायबरेली- प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों की लापरवाही आई सामने, कक्षा 4 के छात्र को कमरे में बंद कर लगाया ताला, पूरे दिन क्लासरूम में बंद रहा छात्र, छात्र के घर न पहुंचने पर परिजनों ने ढूंढना, विद्यालय के कमरे के अंदर रोता हुआ मिला छात्र, पुलिस ने ताला खुलवाकर बच्चे को बाहर निकाला, भदोखर थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय का मामला,


➡अलीगढ़- स्कूटी सवार प्रोपर्टी डीलर की हुई मौत, बिजली खंभे से टकराकर हुई मौत, RTO ऑफिस के पास टकराकर हुई मौत, सूचना के बाद मौके पर पुलिस, परिजन पहुंचे, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, बन्नादेवी थाना इलाके के पास NH-91 की घटना,


➡मेरठ- शास्त्रीनगर के अवैध सेंट्रल मार्केट पर सुप्रीमकोर्ट सख्त, 2 हफ्ते में अफसरों को कार्रवाई कर रिपोर्ट मांगी गई, SC ने अफसरों से 27 अक्टूबर तक रिपोर्ट मांगी है, 17 दिसंबर 2024 को मार्केट ध्वस्तीकरण का आदेश हुआ था, आवास विकास के भ्रष्ट अफसरों ने नहीं की कार्रवाई, अवैध मार्केट में अभी भी अवैध निर्माण करा रहे अफसर, आवासीय प्लाट पर अफसरों ने बनवाया जेना जूलरी शोरूम, शोरूम उद्घाटन कराने के बाद नोटिस-नोटिस का खेल जारी,


➡रायबरेली- डिलीवर के बाद नवविवाहिता की मौत, वी.केयर हॉस्पिटल में डिलीवर के बाद मौत, डॉक्टर न होने का परिजनों ने लगाया आरोप, बिना डॉक्टर के स्टाफ ने कराया प्रसव - परिजन, हालत बिगड़ने पर भी नहीं पहुंचे डॉक्टर - परिजन, परिजनों का हंगामा देख मौके पर पहुंची पुलिस, परिजनों ने पुलिस को दी लिखित तहरीर, मिलएरिया क्षेत्र के वी.केयर हॉस्पिटल की घटना,


➡झांसी,- झांसी में युवक ने तेजाब पीकर की आत्महत्या, मृतक की पहचान भानु प्रताप के रूप में हुई, घर में झगड़े के बाद बाजार जाकर खरीदा था तेजाब, एसिड पीने के बाद तबीयत बिगड़ने पर घर लौटा, परिजनों ने तत्काल मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती, इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम, प्रेमनगर थाना क्षेत्र के हंसारी इलाके की घटना,


➡झांसी- झांसी में अनुदान घोटाला उजागर, 6 लोगों ने उठाया दो योजनाओं से लाभ, CM सामूहिक विवाह, पिछड़ा वर्ग योजना से ली राशि, सरकार प्रत्येक जोड़े पर 51 हजार रुपये खर्च करती, इस योजना की राशि बढ़ाकर 1 लाख रुपए की, एक ही लाभार्थी ने दो बार उठाया फायदा, जिम्मेदार अधिकारियों को नहीं लगी भनक, मीडिया रिपोर्ट में खुला फर्जीवाड़ा, बबीना, गुरसराय ब्लॉक में पकड़े गए मामले, सत्यापन अधिकारी, बीडीओ की भूमिका संदिग्ध, सीडीओ ने कहा दोषियों से होगी रिकवरी, सत्यापन कराकर होगी सख्त कार्रवाई - सीडीओ,


➡हापुड़- औषधि विभाग की टीम की बड़ी कार्रवाई, दवा मार्केट में मारा गया छापा, कफ सिरप, पेरासिटामोल के 9 नमूने लिए, सभी नमूने जांच के लिए भेजे गए लैब, राजस्थान, MP की घटनाओं के बाद अलर्ट, पिलखुआ के बड़ौदा सिहानी वेयरहाउस का निरीक्षण, पेरासिटामोल समेत 5 नमूने लिए, एंब्रोक्सिल सिरप, प्रोमेथाजिन की भी जांच, पीडियाट्रिक सिरप के नमूने जांच के घेरे में,


➡अम्बेडकरनगर- घर में सेंध लगाकर चोरी की वारदात से हड़कंप, लाखों रुपये के जेवर और नगदी की चोरी, परिजनों को सुबह हुई चोरी की जानकारी, मौके पर पहुंची पुलिस जाँच में जुटी, हंसवर क्षेत्र के सैदपुर लेडुआ डीह की घटना,


➡अम्बेडकरनगर- तेज रफ्तार 2 बाइकों की हुई टक्कर, बाइक सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल, एक की हालत गंभीर अस्पताल में भर्ती, महुआ क्षेत्र के आनंद नगर चौराहे की घटना,


➡दिल्ली- महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सभी कार्यालय बंद, आज दिल्ली सरकार के सभी कार्यालय रहेंगे बंद, सरकारी दफ्तरों के साथ स्कूल-कॉलेज भी बंद रहेंगे,


➡दिल्ली,- आज सुबह 11 बजे मोदी कैबिनेट की बैठक, पीएम मोदी की अध्यक्षता में होगी मीटिंग.

Share:

आज का राशिफल


    


 *07 अक्टूबर 2025 , मंगलवार* 


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपकी अपेक्षाओं के अनुसार रहेगा। सामाजिक एवं पारिवारिक क्षेत्र पर आज आप भाग्यशाली माने जाएंगे। आपके अधिकांश कार्य सरलता से बनते चले जाएंगे। जायदाद सम्बंधित कार्यो को आज करना शुभ रहेगा। सरकार की तरफ से लाभदायक समाचार मिल सकता है। विदेश सम्बंधित कार्यो में भी सफलता सुनिश्चित रहेगी। धार्मिक / कार्यालय क्षेत्र पर योगदान के लिए सम्मानित किए जाएंगे। परिवार में भी आज आपको विशेष स्नेह , सुविधा व आशीर्वाद मिलेगा। आपको भी व्यवहार में नम्रता लाने की आवश्यकता है। संतान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। छोटी पार्टी का आयोजन होगा। स्वास्थ्य में भी लाभ रहेगा। धन लाभ में थोड़ा विलम्ब हो सकता है।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आपका आज का दिन सामान्य रहेगा । परिजनों का सहयोग मिलेगा । संबंधो में मधुरता लाने का प्रयास करें । गलतफहमियां आज परेशान कर सकती है। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा अधिक रहने से अधिक ध्यान देना पड़ेगा। आपके हिस्से का लाभ किसी अन्य व्यक्ति को न लेने दें। संभावित अनुबंध निरस्त होने से मन भारी रहेगा चिंता न करें। लंबी यात्रा की योजना स्थगित करनी पड़ सकती है। पारिवारिक खर्च पर ध्यान दें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन आपको मिश्रित फलदायी रहेगा। दिन के पूर्वार्ध में शारीरिक रूप से असमर्थ रहेंगे आलस्य अधिक रहने से उत्साह की कमी रहेगी। परिवार का वातावरण असहज रह सकता है । परन्तु मध्यान तक स्थिति सुधरने लगेगी अपना उत्तरदायित्व समझेंगे किसी विशिष्ट व्यक्ति के मार्गदर्शन से कार्य क्षेत्र पर लाभ के अनुबंध मिलेंगे। सेहत भी धीरे-धीरे सामान्य हो जायेगी। सहकर्मियों का साथ मिलने से कार्य निश्चित अवधि में पूर्ण कर लेंगे। संध्या के समय धन लाभ होगा मनोरंजन पर खर्च भी रहेगा।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन आनंददायक रहेगा। आज आप लगभग प्रत्येक क्षेत्र पर सफल रहेंगे। सफलता के पीछे परिजनों का भी विशेष योगदान रहेगा फिर भी आज स्वार्थ की मनोवृत्ति अधिक रहने से किसी का अहसान नहीं मानेंगे। महिला मित्रो से ज्यादा नजदीकी के कारण समाज में निंदा हो सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन बेहतर सिद्ध होगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन कुछ ख़ास करेगा। मनोरंजन के साथ-साथ तामसी वृतियो में वृद्धि होगी। घर का वातावरण सामान्यतः शांत ही रहेगा फिर भी रंग में भंग ना पड़े इसका ध्यान रखे। 


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन आपके लिए विशेष रहेगा । धन को लेकर चिंता न करें बल्कि धन सम्बंधित मामलो को प्राथमिकता से निपटाएं अन्य सब सही होगा । कार्य व्यवसाय में धन लाभ होते होते आगे के लिए टलेगा। किसी विशेष खुशी का आयोजन होगा जिससे परिवार में खुशी का माहौल होगा व भरपूर सहयोग मिलेगा । सामाजिक क्षेत्र पर स्वयं को बड़ा दिखाना आप जैसे बुद्धि जीवी का काम नहीं। परिजनों के साथ बाहर का भोजन खाएंगे। सेहत बढिया रहेगी।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से बेहतर अनुभव करेंगे। दिन के आरम्भ में किसी इच्छित कार्य के बनने से मन में उत्साह बढेगा। व्यवहार में भी मधुरता रहने से आसानी से अपने कार्य निकाल सकेंगे। घर में अथवा कार्य क्षेत्र पर बड़बोलापन व्यर्थ की समस्या खड़ी ना करे इसलिए सोच समझ कर ही अपनी बात रखे अथवा मौन ही रहें। सरकारी अथवा पुरानी योजनाओं में धन फंस सकता है। लेन देन करते समय सावधानी रखें। परिवार में आपसी मतभेद न आने दें।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज के दिन आपको संयमित व्यवहार करने की सलाह है। स्वाभाव में उग्रता रहने सही नहीं होती ध्यान रहे । आपके कार्य करने का तरीका किसी अन्य के लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। बिना बात बोलने अथवा सलाह देना उचित नहीं । धन आवश्यकता के समय नहीं मिलने पर निराशा होगी। भाग-दौड़ करने के बाद किसी से अल्प मात्रा में मदद मिल जायेगी। परिजनों के विपरीत व्यवहार की अनदेखी करना ही बेहतर रहेगा। आध्यात्म से जुड़े शांति मिलेगी।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज के दिन कार्य क्षेत्र के साथ साथ घरेलु कार्य अधिक रहने से व्यस्तता बढ़ेगी। दोपहर का समय धन लाभ के अवसर भी मिलेंगे परन्तु आशा के अनुसार सफलता नहीं मिल पाएगी। घर में सजावट एवं बदलाव लाने के लिए समय एवं धन खर्च हो सकता है। सन्तानो की जिद के चलते थोड़े असहज रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा कम रहने का पूरा लाभ मिल सकेगा। प्रतिष्ठा को लेकर आज आप अधिक संवेदनशील रहेंगे। अविवाहितो को विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। नौकरी पेशा जातको को थोड़ी परेशानी रहेगी। संध्या का समय एकांत वास में बिताना पसंद करेंगे।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। व्यापार अथवा नौकरी करने वाले जातक आज परिश्रम के बाद ही कार्य में सफलता पा सकेंगे। उच्चाधिकारी से किसी बात पर मतभेद रह सकता है आज इनसे बचकर रहने का प्रयास करें। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग मिलने से थोड़ी राहत अनुभव होगी। परिवार में पत्नी अथवा पुत्रादि को समय और प्यार दें । खर्च अधिक रहेगा। आज आर्थिक मामलों में ढील ना दें अन्यथा आगे परेशानी हो सकती है। गैस कब्जादि के कारण परेशानी होने की संभावना है।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपके मन के विचार थोड़ी-थोड़ी देर में बदलते रहेंगे जिससे कोई भी ठोस निर्णय लेने में दिक्कत आएगी। परन्तु फिर भी आज आपका ध्यान सुख के साधनों की हर हाल में वृद्धि करने में रहेगा। अनैतिक साधनो से लाभ पाने के प्रलोभन भी मिल सकते है परन्तु इनसे बच कर रहे भविष्य की हानि से भी बचेंगे। लाभ के कई अवसर मिलेंगे परन्तु अनिर्णय की स्थिति के कारण इनका पूर्ण लाभ नहीं ले पाएंगे। अधिकांश कार्य आगे के लिए टलेंगे। सामाजिक क्षेत्र पर आपकी छवि धनवानों जैसी रहेगी फिर भी आडंबर से दूर रहें।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन सामान्य रहेगा। आज के दिन आप अपने ही गैरजिम्मेदार व्यवहार से बचें । कार्यो में लापरवाही भी अधिक न करें। हर कार्य में शक करने के कारण परिवार अथवा कार्य क्षेत्र पर सौहार्द पूर्ण रहें । व्यवसाय आशा के अनुकूल रहेगा। धन लाभ आज परिश्रम ही हो पायेगा। किसी दूर रहने वाले रिश्तेदार से समाचार मिल सकता है।  सेहत का ध्यान रखें।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज घर एवं सामाजिक क्षेत्र पर आपके विचारों को पसंद किया जाएगा। अनजान लोग भी आपकी बातों से प्रभावित होंगे नए मित्र एवं जनसंपर्क बनेंगे। सेहत भी आज अच्छी रहेगी । कार्य क्षेत्र पर अपने बल पर कार्य करेंगे। धार्मिक कार्यों में रूचि बढेगी। आज किसी से मदद अथवा शिफारिश नहीं लेंगे। पुराने रुके हुए कार्यो में आश्चर्यजनक रूप से गति आएगी। धन लाभ भी आकस्मिक ही होगा। बीच-बीच में मनोरंजन के अवसर मिलने से मन हल्का रहेगा। परिजन सहयोग करेंगे।


🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷



        

Share:

Featured Post

पुलिस कार्यालय में तैनात सिपाही की अचानक मौत, शोक सलामी देकर दी अंतिम विदाई

  देवरिया। पुलिस कार्यालय में तैनात एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस विभाग की ओर से शोक सलामी देकर उन्हें अं...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789