जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया के तत्वावधान में वन स्टाप सेण्टर में पीड़िताओं के सुरक्षा व उनके अधिकारों हेतु अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया मनोज कुमार तिवारी द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। सचिव द्वारा बताया गया कि पीड़िताओं के सुरक्षा एवं उनकेे अधिकारों का संरक्षण किया जाना चाहियें। समाज को उनके सुरक्षा एवं अधिकारो कें प्रति सजग रहना चाहिए। निरीक्षण के दौरान अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया द्वारा ने सेंटर में आवासित 06 संवासिनियों से वार्ता कर भोजन, पानी, स्वच्छता व अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया। उनके द्वारा कार्मिक उपस्थिति रजिस्टर, स्टाॅक रजिस्टर और अन्य अभिलेखों का निरीक्षण कर उनको व्यवस्थित करने हेतु निर्देशित किया गया। सचिव द्वारा वन स्टाप सेण्टर के केन्द्र प्रबन्धक नीतु भारती को विशेष दिशा- निर्देश देते हुए कहा गया कि जिन महिलाओं को विधिक सहायता की आवश्यकता हो, उनके मामले को चिन्हित कर अधिक से अधिक संख्या में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के कार्यालय में संदर्भित करें, ताकि उनकों विधिक सहायता दी जा सकें।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें