माध्यमिक स्कूलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता।
देवरिया। रुद्रपुर सतासी इण्टर कालेज के खेल मैदान में आयोजित माध्यमिक विद्यालयों की तहसील स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में इण्टरमीडिएट कालेज कन्हौली, देवरिया की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया।
खेल प्रशिक्षक मिथिलेश सिंह व सम्राट जायसवाल ने बताया कि
19वर्षीय-400मी० व 100मी०के दौड़ प्रतियोगिता में कक्षा-12वीं की छात्रा कु० ज्योति राजभर को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
100मी०में विद्यालय की कु० रेशमा 12वीं को-द्वितीय स्थान तथा कु०अर्चना 12वीं को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
17वर्षीय-400मी० दौड़ प्रतियोगिता में-कु०विनिता भारती 8वीं को प्रथम स्थान।
14वर्षीय-100मी० दौड़ प्रतियोगिता में कु० सोनी गुप्ता 8वीं को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबन्धक, वरिष्ठ समाजसेवी व भारतीय जनता पार्टी के नेता राणा राहुल सिंह ने छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं दी व आगे और शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र सिंह सहित सर्वेश द्विवेदी ,रामबदन, राम प्रसाद आदि शिक्षकों ने बधाई दिया।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें