Good Daily News...


रविवार, 3 सितंबर 2023

रास्ते से चारपाई हटाने के लिए कहने पर शिक्षक की पिटकर हत्या, बचाने आए परिजनों को भी पीटा


देवरिया। गौरी बाजार थाना क्षेत्र के नगरौली गांव में शनिवार की रात में चारपाई हटाने के विवाद एक शिक्षक


की पीट-पीट कर हत्या का दी गई। जबकि परिवार की दो महिलाओं सहित चार लोग बुरी तरह घायल हो गये।

 घटना की जानकारी होने पर रविवार की सुबह सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी भी गांव पहुंच गए। जहां उन्होंने पीड़ित पक्ष से मुलाकात कर न्याय का भरोसा दिलाया।

गौरी बाजार नगर पंचायत से सटे नगरौली बाजार निवासी परशुराम प्रसाद (53 वर्ष) एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक थे। शनिवार रात साढ़े दस बजे के आसपास वे साइकिल से घर जा रहे थे। रास्ते में रोड के किनारे एक समुदाय विशेष के लोग बैठे थे। रास्ते से चारपाई किनारे हटाने के लिए कहने पर अल्पसंख्यक वर्ग के लोग उलझ गए। कुछ देर में उनके समुदाय के लोग इकट्ठा होकर शिक्षक पर हमला बोल दिये। साथ ही ईंट पत्थर भी चलाने लगे। जिससे शिक्षक गंभीर रुप से घायल हो गए। सिर में गंभीर चोटें आईं। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।पिता को बचाने पहुंचे पुत्र कृष्णा, रविशंकर, पुत्री पिंकी और रिंकी को भी हमलावरों ने जमकर मारा-पीटा। जिनका सीएचसी गौरी बाजार इलाज कराया गया। मामला दो संप्रदायों के बीच होने की सूचना मिलते ही गौरी बाजार थाना की पुलिस, एक प्लाटून पीएसी और क्यूआरटी गांव में तैनात की गई है। मृतक के पुत्र रविशंकर की तहरीर पर एक ही परिवार के पांच लोगों के विरुद्ध हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि बीती रात दो पक्षों में मामूली विवाद में एक व्यक्ति के सिर में चोट लगने से मौत हो गई। इसमें शामिल पांचों आरोपियों के खिलाफ़ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। स्थानीय पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Share:

रेल यात्री ध्यान दें: G-20 के दौरान 400 से अधिक ट्रेन प्रभावित, 207 निरस्त; सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे का फैसला




नई दिल्ली।

जी-20 के दौरान अगर आप ट्रेन से यात्रा करने की सोच रहे हैं तो ट्रेन की समयसारिणी का पता करके ही निकलें। तीन दिनों तक दिल्ली छुट्टी पर रहेगी, साथ ही रेलगाड़ियां भी नहीं चलेंगी। कार्यक्रम की तैयारियों और सुरक्षा को ध्यान में रखकर 207 ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। इसके अलावा 36 ट्रेनें न तो अपने निर्धारित स्टेशन से संचालित होंगी और न ही गंतव्य स्टेशन पर पहुंचेंगी। इसी तरह 15 ट्रेनों के स्टेशन में बदलाव किया गया है। जी-20 आयोजन की वजह से यात्रियों की मुसीबत बढ़ेगी। 8 से 10 सितंबर के बीच 400 से अधिक ट्रेनें प्रभावित होंगी। नई दिल्ली से संचालित होने वाली ज्यादातर ट्रेनें आनंद विहार रेलवे स्टेशन और निजामुद्दीन स्टेशन से संचालित होंगी। निरस्त रहने वाली ट्रेनों में ज्यादातर लोकल ट्रेनें शामिल हैं। 

*मुख्य रूप से निरस्त ट्रेनों में सरबत दा भला एक्सप्रेस, श्रीगंगानगर-तिलकब्रिज, सिरसा एक्सप्रेस, रोहतक इंटरसिटी, अमृतसर-नई दिल्ली एक्सप्रेस, नई दिल्ली-जालंधर सिटी, ताज एक्सप्रेस, दिल्ली-पठानकोट, दिल्ली-सहारनपुर, दिल्ली-हरिद्वार, दिल्ली-भटिंडा, कालका-दिल्ली, दिल्ली-कुरुक्षेत्र, कानपुर-आनंद विहार, सराय रोहिल्ला-फरूखनगर, नई दिल्ली-हिसार, पानीपत-अंबाला, दिल्ली-रेवाड़ी, निजामुद्दीन-कुरुक्षेत्र, पलवल-गाजियाबाद, शकुरबस्ती-नई दिल्ली एक्सप्रेस शामिल हैं।


*इसके अलावा संपूर्ण क्रांति, बिहार संपर्क क्रांति, स्वतंत्रता सेनानी, गोमती एक्सप्रेस, उत्तरांचल एक्सप्रेस, सहरसा गरीब रथ, देहरादून-ओखा उत्तरांचल एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की जगह दिल्ली के अन्य स्टेशन से संचालित होंगी। शिखर सम्मेलन के दौरान तिलक ब्रिज से ट्रेनों की आवाजाही बाधित रहेगी। इस स्टेशन से संचालित होने वाली ज्यादातर ट्रेनें निरस्त रहेंगी। कई ट्रेनें दिल्ली किशनगंज स्टेशन पर भी नहीं ठहरेंगी। दिल्ली आने-जाने वाली 72 से अधिक ट्रेनों को बादली में ठहराव दिया गया है।

Share:

समाधान दिवस में पहुंचकर महिला ने बीडीओ को जड़ा थप्पड़

 


यूपी के कानपुर देहात में शनिवार को समाधान दिवस के दौरान महिला ने बीडीओ को सरेआम थप्पड़ जड़ दिया। उसका आरोप था कि ससुर के मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए एक साल से भटक रही है। शिकायत दर्ज कराने के बाद बीडीओ बाद में आने की बात कहकर उसे टरकाने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर महिला को हिरासत में ले लिया।

 पुखरायां के सिथरा बुजुर्ग निवासी राजकुमार की पत्नी मनीषा के ससुर लक्ष्मीनारायण का निधन हो चुका है। समाधान दिवस में दिए शिकायती पत्र में उन्होंने बताया कि मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए एक साल से मलासा ब्लॉक दौड़ रही है। ससुर की मौत 25 जुलाई 2011 को हुई थी। इसके बाद उनका मृत्यु प्रमाण पत्र सास रामदुलारी उर्फ सुशीला को दिया गया था। किसी योजना में लाभ के लिए मूल प्रमाणपत्र लगा दिया। अब जमीन संबंधी मामले के लिए मृत्यु प्रमाणपत्र की जरूरत है।

  एडीएम प्रशासन ने बीडीओ मलासा शिवगोविंद पटेल को समस्या निदान का निर्देश देते हुए उनके पास भेजा था। बीडीओ बाद में आने की बात कह रहे थे। इससे आक्रोशित मनीषा ने अफसरों की मौजूदगी में ही बीडीओ को थप्पड़ जड़ दिया। पुलिस ने मनीषा को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचा दिया। भोगनीपुर कोतवाल के मुताबिक शांतिभंग में चालान एसडीएम कोर्ट भेजा गया जहां से जमानत मिल गई। बीडीओ की तहरीर पर मनीषा के खिलाफ मारपीट व सरकारी काम में बाधा का मुकदमा दर्ज किया गया। एडीएम ने प्रकरण की जांच डीडीओ को सौंपी है। बहरहाल इस घटना के बाद से बीडीओ के प्रति लोगों में काफी नारजगी व्याप्त है।

Share:

भीषण गर्मी से परेशान लोगों को जल्‍द मिलेगी राहत, मौसम विभाग की भविष्‍यवाणी

 

लखनऊ

                            यूपी में गर्मी ने पूरब से पश्चिम तक लोगों को परेशान कर रखा है। इस बीच बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि दो सितम्‍बर को पूर्वी यूपी में हल्‍की फुल्‍की बारिश हो सकती है। हालांकि अच्‍छी बारिश के आसार चार सितम्‍बर से बन रहे हैं। 

     मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बनने वाले कम हवा के दबाव क्षेत्र की वजह से बारिश का सिलसिला शुरू होगा। यह छह सितम्‍बर तक रुक-रुक कर जारी रहेगा।

      पांच और छह सितम्‍बर को लखनऊ सहित पूर्वी उत्‍तर प्रदेश के कई हिस्‍सों में हल्‍की से मध्‍यम बारिश हो सकती है। वेस्‍ट यूपी और प्रदेश के दक्षिणी हिस्‍सों में कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है।

       प्रदेश में पिछले कई दिनों से कहीं भी खुलकर बारिश नहीं हुई है। बारिश न होने के चलते गर्मी बढ़ती जा रही है। प्रदेश के विभिन्‍न शहरों में तापमान बढ़ता जा रहा है। दिन में तेज धूप भी निकल रही है। गर्मी के चलते इंसान के साथ जानवर भी परेशान हैं। 

     इस बीच मौसम विज्ञानियों ने राहत भरी खबर दी है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में कम हवा के दबाव के क्षेत्र की वजह से सितम्‍बर में पश्चिमी और दक्षिणी उत्‍तर प्रदेश में सामान्‍य से अधिक बारिश होने के आसार हैं। मौसम भविष्‍यवाणी के अनुसार पूर्वोत्‍तर के तराई वाले इलाकों में सामान्‍य से कम बारिश होने के आसार हैं।

        मौसम विज्ञानियों ने आशंका जताई है कि पांच सितम्‍बर को पूर्वी उत्‍तर प्रदेश में एक-दो स्‍थानों पर बादल गरजने और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। छह सितम्‍बर को वेस्‍ट यूपी में एक-दो स्‍थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। पूर्वांचल में भी कुछ स्‍थानों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की उम्‍मीद है।

Share:

अब तक का मुख्य समाचार




➡️लखनऊ- 6 जिलों के डीएम बदले गए, अमनदीप डुली विशेष सचिव एपीसी शाखा बने, नवनीत सिंह चहल को प्रयागराज की जिम्मेदारी, प्रयागराज के डीएम संजय खत्री हटाये गये, भानु चंद्र गोस्वामी आगरा जिले में मिली तैनाती , मानवेंद्र सिंह को मुरादाबाद जिले की मिली जिम्मेदारी, शैलेंद्र कुमार सिंह मथुरा जनपद के डीएम बने, राहुल पाण्डेय को हमीरपुर जिले की मिली जिम्मेदारी, मृदुल चौधरी महोबा जिले के डीएम बने।


➡️लखनऊ- केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे पर एफआईआर दर्ज, विकास किशोर पर आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज , लाइसेंसी असलहे को लापरवाही से रखने का मामला दर्ज , मंत्री पुत्र की पिस्टल से हुई थी विनय श्रीवास्तव की हत्या।


➡️लखनऊ- पीजीआई के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती युवक की मौत, मौत के बाद जुटे परिजनों ने जमकर हंगामा किया, परिजनों ने युवक के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया, मामले की सूचना पर पहुंची पीजीआई कोतवाली पुलिस, पुलिस ने समझा बुझाकर मामला कराया शांत।


➡️लखनऊ- संजीव जीवा हत्याकांड मामले से जुड़ी खबर, हत्याकांड में आरोप पत्र किया गया दाखिल , बदन सिंह बद्दो ने करवाई थी जीवा की हत्या, आरोपी विजय यादव को दिया था 50 लाख रुपए का लालच, पुरानी रंजिश के चलते कोर्ट में करवाई थी हत्या, नेपाल में असलम ने विजय को बद्दो से मिलवाया था।


➡️कासगंज- पुलिस ने मुठभेड़ ने 15 हजार के इनामी गिरफ्तार, गौवध अधिनियम के मामले में वांछित था बदमाश, कब्जे से तमंचा, कारतूस व बाइक किया बरामद, सोरों पुलिस की बदमाश के साथ हुई मुठभेड़।


➡️श्रावस्ती- जिले में चलाया गया ऑपरेशन धरपकड़, ऑपरेशन के तहत कुल 23 वारंटी गिरफ्तार, महज 12 घंटे में पुलिस ने गिरफ्तार किए वारंटी, कोतवाली के कई थानों की पुलिस ने की कार्रवाई। 


➡️अमेठी- कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का आज अमेठी दौरा, आज एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात, कुछ लोगों को करेंगे सम्मानित, शाम 4 बजे मुसाफिरखाना आयेंगे प्रदेश अध्यक्ष अजय राय।


➡️गोरखपुर- सीएम योगी के दौरे का तीसरा दिन आज, गोरखपुर दौरे पर हैं सीएम योगी आदित्यनाथ, सीएम योगी आज सुबह करेंगे पूजा अर्चना, पूजा अर्चना के बाद लगाएंगे जनता दरबार।


➡️आगरा- नाले में गिरकर लुटेरे की हुई मौत, मोबाइल लूट कर भागे थे दो अपराधी, एक लुटेरे को पब्लिक ने पकड़ा था, भागते वक्त दूसरा लुटेरा गिरा था नाले में, जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र का मामला।


➡️बांदा- 12 दिनों तक सड़ता रहा अज्ञात युवक का शव, पुलिस की घोर लापरवाही आई सामने, जिला अस्पताल की मार्चरी में रखा था शव, 18 अगस्त को पुलिस ने युवक को कराया था भर्ती, 19 अगस्त को उपचार के दौरान हुई थी मौत, 12वें दिन पुलिस ने पोस्टर्माटम व पंचनामा की कार्रवाई की, पुलिस अधीक्षक ने सीओ सदर को दिए जांच के आदेश।


➡️देवरिया- मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट, पिता की पीट-पीटकर की गई निर्मम हत्या, घटना में पुत्र गम्भीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती , गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात , पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा , गौरीबाजार थाना क्षेत्र के नगरौली गांव का मामला।


➡️बरेली- डिलीवरी के दौरान हुई महिला की मौत, गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में काटा हंगामा, हॉस्पिटल स्टाफ व डॉक्टर पर लगे लापरवाही के आरोप, सूचना के बाद मौके पर पहुंचा भारी पुलिस बल, कोतवाली थाना क्षेत्र के शील नर्सिंग होम हॉस्पिटल की घटना।


➡️कोटद्वार- रिखणीखाल की रौता पेयजल योजना एक माह से ठप, कलिगाड के लोगों के सामने गहराया पेयजल संकट, 2 किमी. दूर प्राकृतिक स्रोत से पानी लाने को मजबूर, पेयजल आपूर्ति सुचारु करने की ग्रामीण कर रहे मांग।


➡️जोशीमठ- बदरीनाथ हाईवे पर मैठाणा में लगातार हो रहा भू-धंसाव, लगातार धस रहा हाईवे अलकनंदा की ओर , अलकनंदा की भी चौड़ाई हो रही है कम, धंसाव वाली जगह पर मिट्टी का भरान का चल रहा काम, हाईवे पर लगातार वाहनों की आवाजाही से धंस रहा नीचे।


➡️नई दिल्ली- अधीर रंजन चौधरी ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, अधीर रंजन ने कमेटी का सदस्य बनने से किया इंकार, केंद्र सरकार द्वारा गठित समिति का नहीं होंगे हिस्सा , एक देश एक चुनाव के लिए सरकार ने बनाई है कमेटी, गृह मंत्री को पत्र लिखकर सदस्य बनने से इंकार किया, कमेटी में काम करने से इंकार में कोई झिझक नहीं- अधीर, 'जिसकी शर्तें इसके परिणामों की गारंटी के लिए तैयार की गई', मुझे डर है कि यह पूरी तरह से धोखा है- अधीर रंजन।

Share:

दैनिक पंचांग व राशिफल:

  

               श्री गणेशाय नम:

                 दैनिक पंचांग 


☀ 03 - Sep - 2023


☀ पंचांग    

🔅 तिथि  चतुर्थी  06:26 PM

🔅 नक्षत्र  रेवती  10:38 AM

🔅 करण :

           बव  07:33 AM

           बालव  07:33 AM

🔅 पक्ष  कृष्ण  

🔅 योग :

           गण्ड  06:00 AM

           वृद्धि  06:00 AM

🔅 वार  रविवार  


☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ    

🔅 सूर्योदय  05:41 AM  

🔅 चन्द्रोदय  08:38 PM  

🔅 चन्द्र राशि  मीन  

🔅 सूर्यास्त  06:19 PM  

🔅 चन्द्रास्त  08:56 AM  

🔅 ऋतु  वर्षा


☀ हिन्दू मास एवं वर्ष    

🔅 शक सम्वत  194

🔅 कलि सम्वत  5125  

🔅 दिन काल  12:38 PM  

🔅 विक्रम सम्वत  2080  

🔅 पिंगल नाम संवत्सर

🔅 मास अमांत  श्रावण  

🔅 मास भाद्रपद  कृष्ण पक्ष


☀ शुभ और अशुभ समय    

☀ शुभ समय    

🔅 अभिजित  11:35:12 - 12:25:46

☀ अशुभ समय    

🔅 दुष्टमुहूर्त  04:38 PM - 05:29 PM

🔅 कंटक  09:54 AM - 10:44 AM

🔅 यमघण्ट  01:16 PM - 02:06 PM

🔅 राहु काल  04:44 PM - 06:19 PM

🔅 कुलिक  04:38 PM - 05:29 PM

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम  11:35 AM - 12:25 PM

🔅 यमगण्ड  12:00 PM - 01:35 PM

🔅 गुलिक काल  03:10 PM - 04:44 PM

☀ दिशा शूल    

🔅 दिशा शूल  पश्चिम  


☀ चन्द्रबल और ताराबल    

☀ ताराबल  

🔅 अश्विनी, भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद, रेवती  

☀ चन्द्रबल  

🔅 वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर, मीन  




                    दैनिक चोघडिया 


☀ 03 - Sep - 2023


🔅उद्वेग  05:41:12 -   07:16:02

🔅चल  07:16:02 -   08:50:51

🔅लाभ  08:50:51 -   10:25:40

🔅अमृत  10:25:40 -   12:00:29

🔅काल  12:00:29 -   13:35:18

🔅शुभ  13:35:18 -   15:10:07

🔅रोग  15:10:07 -   16:44:56

🔅उद्वेग  16:44:56 -   18:19:45

🔅शुभ  18:19:45 -   19:45:00

🔅अमृत  19:45:00 -   21:10:14

🔅चल  21:10:14 -   22:35:28

🔅रोग  22:35:28 -   24:00:43

🔅काल  24:00:43 -   25:25:57

🔅लाभ  25:25:57 -   26:51:11

🔅उद्वेग  26:51:11 -   28:16:25

🔅शुभ  28:16:25 -   29:41:40


🐏 मेष 

आपकी सेहत ठीक रहेगी, लेकिन यात्रा आपके लिए थकाऊ और तनावपूर्ण साबित हो सकती है। धन का आगमन आज आपको कई आर्थिक परेशानियों से दूर कर सकता है। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन ख़ुशनुमा कर देंगे। आपको अपनी हार से कुछ सबक़ सीखने की ज़रूरत है, क्योंकि आज अपने दिल की बात ज़ाहिर करने से नुक़सान भी हो सकता है। इस राशि के छात्र आज मोबाइल पर सारा दिन बर्बाद कर सकते हैं। आपका जीवनसाथी अपने दोस्तों में कुछ ज़्यादा व्यस्त हो सकता है, जिसके चलते आपके उदास होने की संभावना है। दिन के पहले भाग में ख़ुद को थोड़ा अलसाहट भरा महसूस कर सकते हैं, लेकिन अगर आप घर से बाहर निकलने की हिम्मत जुटाएँ तो काफ़ी काम किया जा सकता है।

🐐 वृष 

अपने मनमौजी और ज़िद्दी स्वभाव को क़ाबू में रखें, ख़ास तौर पर किसी जलसे या पार्टी में। क्योंकि ऐसा न करने पर वहाँ का माहौल तनावग्रस्त हो सकता है। आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है। अगर आपने किसी शख्स को पैसा उधार दिया था तो आज आपको वो पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। अनचाहे मेहमानों से शाम को आपका घर भरा रह सकता है। घर में परेशानियाँ पैदा हो सकती हैं- लेकिन अपने साथी को छोटी-छोटी बातों के लिए ताने देने से बचें। तनाव से भरा दिन, जब नज़दीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं। जीवनसाथी का बर्ताव आपके पेशेवर रिश्तों पर ग़लत असर डाल सकता है। आपके घर का कोई सदस्य आज आपसे प्यार से जुड़ी कोई समस्या शेयर कर सकता है। आपको उन्हें उचित सलाह देनी चाहिए।

👭 मिथुन 

अवांछित यात्राएँ थकाऊ साबित होंगी और बेचैनी का कारण बन सकती हैं। मांसपेशियों को आराम देने के लिए शरीर की तैल से मालिश करें। बाकी दिनों के मुकाबले आज का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा और आपको पर्याप्त धन की प्राप्ति होगी। अचानक आयी ज़िम्मेदारी आपकी दिन की योजनाओं में बाधा डाल सकती है। आप पाएंगे कि आप दूसरों के लिए ज़्यादा और ख़ुद के लिए कम कर पा रहें। जो लोग प्रेम के संगीत में डूबे हुए हैं, वही इसकी स्वर-लहरियों का आनन्द ले सकते हैं। आज के दिन आप भी उस संगीत को सुन सकेंगे, जो दुनिया के बाक़ी सभी गीतों को भुलवा देगा। खाली समय में आज आप अपने मोबाइल पर कोई वेब सीरीज देख सकते हैं। आज आपका आपस में कुछ ज्यादा विवाद हो सकता है जिसके दूरगामी परिणाम वैवाहिक जीवन के लिए नकारात्मक हो सकते हैं। अगर आपका प्रेमी आपसे बात नहीं करना चाहता तो जबरदस्ती न करें। उनको समय दें स्थिति खुद सुधर जाएगी।


🦀 कर्क 

लम्बी यात्रा के लिहाज़ से आपने सेहत और ऊर्जा-स्तर में जो सुधार किए हैं, वे काफ़ी फ़ायदेमंद रहेंगे। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आप थकान के चंगुल में फँसने से बचे रहेंगे। आपकी ग़ैर-यथार्थवादी योजनाएँ आपके धन को कम कर सकती हैं। एक बेहतरीन शाम के लिए रिश्तेदार/दोस्त घर आ सकते हैं। मुहब्बत का सफ़र प्यारा, मगर छोटा होगा। जिंदगी में चल रही आपाधापी के बीच आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा और और आप अपने पसंदीदा कामों को कर पाने में कामयाब हो पाएंगे। लंबे समय से कामकाज का दबाव आपके वैवाहिक जीवन के लिए कठिनाई खड़ा कर रहा है। लेकिन आज सारी शिकायतें दूर हो जाएंगी। आज परिवार या मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। मुमकिन है कि आप झुंझलाहट या ख़ुद को फँसा हुआ महसूस करें, क्योंकि दूसरे ख़रीदारी में पूरी तरह मशगूल रह सकते हैं।

🐆 सिंह 

आपका मनमौजी बर्ताव सेहत के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। धन की आवाजाही आज दिन भर होती रहेगी और दिन ढलने के बाद आप बचत करने में भी सक्षम हो पाएंगे। पड़ोसियों से झगड़ा आपका मूड ख़राब कर सकता है। लेकिन अपना आपा न खोएँ, इससे सिर्फ़ आग और भड़केगी। अगर आप सहयोग न करें, तो कोई आपसे नहीं झगड़ सकता है। सबसे अच्छा रिश्ता बनाए रखने की कोशिश करें। आपको अपने प्रिय के साथ समय बिताने की ज़रूरत है, ताकि आप दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह से जान व समझ सकें। अगर आप जल्दबाज़ी में निष्कर्ष निकालेंगे और ग़ैर-ज़रूरी काम करेंगे, तो आज का दिन काफ़ी निराशाजनक हो सकता है। जीवनसाथी के साथ हँसते-खिलखिलाते, हर पल के मज़े लेते हुए आप महसूस करेंगे कि आप किशोरावस्था में लौट गए हैं। आज के दिन कुछ न करें, सिर्फ़ अस्तित्व का आनन्द लें और अहोभाव से ख़ुद को सराबोर होने दें। स्वयं को भाग-दौड़ के लिए बाध्य न करें।

🙎‍♀️🙎 कन्या 

इच्छाशक्ति की कमी आपको भावनात्मक और मानसिक परेशानियों में फँसा सकती है। जो लोग लघु उद्योग करते हैं उन्हें आज के दिन अपने किसी करीबी की कोई सलाह मिल सकती है जिससे उन्हें आर्थिक लाभ होने की संभावना है। घर पर मेहमानों का आना दिन को बढ़िया और ख़ुशगवार बना देगा। ताज़ा फूल की तरह अपने प्यार में भी ताज़गी बनाए रखें। खाली वक्त का आज आप सदुपयोग करेंगे और उन कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे जो बीते दिनों पूरे नहीं हो पाए थे। आज आप एक बार फिर समय में पीछे जाकर शादी के शुरुआती दिनों के प्यार और रुमानियत को महसूस कर सकते हैं। पिता या बड़ा भाई आज आपकी किसी गलती पर आपको डांट सकता है। उनकी बातों को समझने की कोशिश करें।

⚖️ तुला (3 सितम्बर, 2023)

अपनी ख़ुशियों को दूसरों के साथ साझा करना आपकी सेहत को भी बेहतर करेगा। लेकिन ख़याल रखें कि इसे नज़रअंदाज़ करना बाद में भारी पड़ सकता है। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। अचानक आयी ज़िम्मेदारी आपकी दिन की योजनाओं में बाधा डाल सकती है। आप पाएंगे कि आप दूसरों के लिए ज़्यादा और ख़ुद के लिए कम कर पा रहें। आपका बेपनाह प्यार आपके प्रिय के लिए बेहद क़ीमती है। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आज आप अपने लिए समय निकालपाने में सक्षम होंगे। खाली वक्त में आज कुछ रचनात्मक कर सकते हैं। आप और आपका जीवनसाथी मिलकर वैवाहिक जीवन की बेहतरीन यादें रचेंगे। सप्ताह में छुट्टी वाले दिन स्मार्टफ़ोन स्क्रीन पर बॉस का नाम देखना किसे अच्छा लगता है भला? लेकिन इस बार आपके साथ यही हो सकता है।

🦂 वृश्चिक 

अपनी क्षमताओं को पहचानें, क्योंकि आपके अन्दर ताक़त की नहीं बल्कि इच्छा-शक्ति की कमी है। आपका पैसा तभी आपके काम आएगा जब आप उसको संचित करेंगे यह बात भली भांति जान लें नहीं तो आपको आने वाले समय में पछताना पड़ेगा। किसी भी चीज़ को अंतिम रूप देने से पहले अपने परिवार की राय लीजिए। महज़ आपका अपना फ़ैसला कुछ दिक़्क़त खड़ी कर सकता है। बेहतर परिणाम पाने के लिए परिवार में तालमेल पैदा करें। आपके महसूस करेंगे कि फ़िज़ाओं में प्यार घुला हुआ है। नज़रें उठाकर तो देखिए, आपको सब-कुछ प्रेम के रंग में रंगा दिखाई देगा। अपने ज़बरदस्त आत्मविश्वास का फ़ायदा उठाएँ, बाहर निकलें और कुछ नए सम्पर्क व दोस्त बनाएँ। यूँ तो जीवन हमेशा कुछ नया और चौंकाने वाली चीज़ आपके सामने लाता है। लेकिन आज आप अपने जीवनसाथी का एक अनोखा पहलू देखकर ख़ुशी से चौंक जाएंगे। आपकी बातों को आपके घर वाले आज गौर से नहीं सुनेंगे इसलिए आज उनपर आपका गुस्सा फूट सकता है।

🏹 धनु 

मुमकिन है कि आपको किसी अंग मे दर्द या तनाव से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़े। धन की आवश्यकता कभी भी पड़ सकती है इसलिए आज जितना हो अपने पैसे की बचत करने का विचार बनाएं। घर में और आस-पास छोटे-मोटे बदलाव घर की सजावट में चार चांद लगा देंगे। रुमानी यादें आज आपके ऊपर छायी रहेंगी। इस राशि के लोग बड़े ही दिलचस्प होते हैं। ये कभी लोगों के बीच रहकर खुश रहते हैं तो कभी अकेले में हालांकि अकेले वक्त गुजारना इतना आसान नहीं है फिर भी आज दिन में कुछ समय आप अपने लिए जरुर निकाल पाएंगे। अगर आप वैवाहिक तौर पर लंबे समय से कुछ नाख़ुश हैं, तो आज के दिन आप हालात बेहतर होते हुए महसूस कर सकते हैं। सितारे इशारा कर रहे हैं कि किसी नज़दीकी स्थान की यात्रा हो सकत है। यह सफ़र मज़ेदार रहेगा और आपके प्रिय लोगों का साथ मिलेगा।

🐊 मकर 

विश्वास कीजिए कि ख़ुद पर यक़ीन ही बहादुरी की असली परख है, क्योंकि इसी के बल पर आप लम्बे वक़्त से चली आ रही बीमारी से निजात पा सकते हैं। दीर्घावधि निवेश से बचिए और अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बिताएँ। पुराने परिचितों से मिलने-जुलने और पुराने रिश्तों को फिर से तरोताज़ा करने के लिए अच्छा दिन है। प्यार के मामले में आज आप ग़लत समझे जा सकते हैं। घर के छोटे सदस्यों के साथ गप्पें लगाकर आज आप अपने खाली समय का अच्छा इस्तेमाल कर सकते हैं। जीवनसाथी से बहुत ज़्यादा उम्मीदें रखना आपको वैवाहिक जीवन में उदासी की तरफ़ ले जा सकता है। टी. वी. देखना टाइम पास करने का एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है परन्तु लगातार देखने से आँखों में दर्द संभव है। 

🍯 कुंभ 

दोस्त आपका परिचय किसी ख़ास इंसान से कराएंगे, जो आपकी सोच पर गहरा प्रभाव डालेगा। जिन लोगों ने किसी अनजान शख्स की सलाह पर कहीं निवेश किया था आज उन्हें उस निवेश से फायदा होने की पूरी संभावना है। अगर आप सामूहिक गतिविधियों में हिस्सा लेंगे, तो आप नए दोस्त बना सकते हैं। भावनात्मक उथल-पुथल आपको परेशान कर सकती है। आज आप व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी अपने लिए समय निकाल पाने में समर्थ होंगे और इस खाली समय में अपने परिवार वालों के साथ गुफ्तगू कर सकते हैं। जीवनसाथी यह जता सकता है कि आपके साथ रहने का क्या-क्या ख़ामियाज़ा उसे भुगतना पड़ रहा है। आज आपका मन धार्मिक कार्यों में रमेगा जिससे आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा।

🐬 मीन 

आपका बच्चों जैसा भोला स्वभाव फिर सतह पर आ जाएगा और आप शरारती मनोदशा में होंगे। आज आपको अपने भाई या बहन की मदद से धन लाभ होने की संभावना है। आपका ज़्यादातर समय दोस्तों और परिवार के साथ बीतेगा। कोई पौधा लगाएँ। आज आपको रिश्तों की अहमियत का अंदाज हो सकता है क्योंकि आज के दिन का ज्यादातर समय आप अपने परिवार के लोगों के साथ बिताएंगे। मुश्किल हालात से उबरने में आपके जीवनसाथी की तरफ़ से ज़्यादा सहयोग नहीं हासिल होगा। सप्ताह में छुट्टी वाले दिन स्मार्टफ़ोन स्क्रीन पर बॉस का नाम देखना किसे अच्छा लगता है भला? लेकिन इस बार आपके साथ यही हो सकता है।

Share:

शनिवार, 2 सितंबर 2023

चौक स्थित चारों प्रवेश द्वारों की ऐतिहासिक वास्तुकला व रचनात्मकता को संरक्षित करते हुए होगा सौंदर्यीकरण


अयोध्या 02 सितम्बर 2023 (सू0वि0)-जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि चौक स्थित अयोध्या के चारों ऐतिहासिक प्रवेश द्वारों के संरक्षण एवं सौन्दर्यीकरण कार्य हेतु प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति शासन से प्राप्त हो गयी है। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा चारों ऐतिहासिक प्रवेश द्वारों को ऐतिहासिक निर्माण तकनीकों, वास्तुकला एवं सामग्रियों (राफ्टर्स के साथ लखौरी ईंट और चूना मोर्टार आदि) का उपयोग करते हुये संरक्षित किया जायेगा। इनके अनूठी वास्तुशिल्पीय मूल्यों एवं रचनात्मक कलाकृतियों को संरक्षित करने के साथ ही और भव्यता एवं आकर्षक स्वरूप प्रदान करने हेतु फसाड लाइटिंग भी की जायेगी। उन्होंने बताया कि चारों ऐतिहासिक प्रवेश द्वारों के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण हेतु शासन द्वारा रू0 1518.30 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान किये जाने के साथ ही प्रथम किश्त के रूप में रू0 300 लाख की धनराशि नियमानुसार अवमुक्त करने की स्वीकृति प्राप्त हो गयी है। 


        इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि सरयू नदी के दायें तट पर गुप्तारघाट व राजघाट के मध्य नये पक्कें घाटों एवं पूर्व निर्मित घाटों पर पुनरोद्धार  हेतु भी शासन द्वारा 2388.87 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान होने के साथ ही प्रथम किश्त के रूप में 500 लाख रूपये की धनराशि नियमानुसार अवमुक्त किये जाने की स्वीकृति प्राप्त हो गयी।


       इसी प्रकार अयोध्या में सरयू नदी के नयाघाट से लक्ष्मणघाट तक पर्यटन सुविधाओं के विकास एवं सौन्दर्यीकरण कार्य हेतु 2328.80 लाख रूपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो गयी है तथा 500 लाख रूपये की धनराशि प्रथम किश्त के रूप में नियमानुसार अवमुक्त करने की भी स्वीकृति प्राप्त हो गयी।

        इसी के साथ ही शासन द्वारा अयोध्या सरयू नदी पर राम की पैड़ी से राजघाट तक, राजघाट से भगवान श्रीराम मंदिर तक *श्रद्वालु भ्रमण पथ* का सुदृढ़ीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य की भी वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है। इस कार्य हेतु शासन द्वारा 2282.53 लाख रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति के साथ ही 500 लाख रुपये की धनराशि प्रथम किस्त के रूप में नियमानुसार अवमुक्त करने की स्वीकृति प्राप्त हो गयी है।

      जिलाधिकारी श्री नितीश कुमार ने आगे बताया कि उक्त सभी स्वीकृत कार्यो की कार्यदायी संस्था उ0प्र0 प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड नामित की गयी है। जिलाधिकारी द्वारा प्रोजेक्ट मैनेजर उ0प्र0 प्रोजेक्ट कारपोरेशन लि0 को उक्त सभी कार्यो को शीघ्र प्रारम्भ किये जाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। 


         इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि गुप्तार घाट सौंदर्यीकरण फेज-तीन के कार्य को भी शासन से स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। गुप्तार घाट फेज-3 के तहत ओपेन एयर थियेटर, अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित आकर्षक पार्क, आकर्षक स्कल्पचर, प्रवेश द्वार, मेडीटेशन कम योगा सेंटर, कियोस्क, टॉयलेट ब्लाक, इंटरपटेशन सेंटर, कैफेटेरिया, बच्चों के लिए खेल पार्क, सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी आदि कार्य किये जायेंगे। इस कार्य हेतु शासन द्वारा 1665.15 लाख रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने के साथ ही 350 लाख रुपये की प्रथम किश्त नियमानुसार अवमुक्त किये जाने की स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है।  जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था यूपीपीसीएल को समस्त कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

Share:

देश के पहले सौर मिशन आदित्य L1 को PSLV-C57 रॉकेट के XL वर्जन से लॉन्च किया गया

 ISRO का आदित्य L1 पृथ्वी की कक्षा में पहुंचा:16 दिन चक्कर लगाएगा, फिर 110 दिन में 15 लाख किमी दूर L1 पॉइंट पर पहुंचेगा

बेंगलुरु ।


देश के पहले सौर मिशन आदित्य L1 को PSLV-C57 रॉकेट के XL वर्जन से लॉन्च किया गया।

देश के पहले सौर मिशन आदित्य L1 को PSLV-C57 रॉकेट के XL वर्जन से लॉन्च किया गया।

चंद्रयान-3 की चांद के दक्षिणी ध्रुव पर कामयाब लैंडिंग के 10वें दिन ISRO ने शनिवार को आदित्य L1 मिशन लॉन्च कर दिया। आदित्य सूर्य की स्टडी करेगा। इसे सुबह 11.50 बजे PSLV-C57 के XL वर्जन रॉकेट के जरिए श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया।


रॉकेट ने 63 मिनट 19 सेकेंड बाद आदित्य को 235 x 19500 Km की पृथ्वी की ऑर्बिट में छोड़ दिया। करीब 4 महीने बाद यह 15 लाख Km दूर लैगरेंज पॉइंट-1 तक पहुंचेगा। इस पॉइंट पर ग्रहण का प्रभाव नहीं पड़ता, जिसके चलते यहां से सूरज पर आसानी से रिसर्च की जा सकती है। ​


5 पॉइंट में जानें आदित्य L1 का सफर


PSLV रॉकेट ने आदित्य को 235 x 19500 Km की पृथ्वी की कक्षा में छोड़ा।

16 दिनों तक पृथ्वी की कक्षा में रहेगा। 5 बार थ्रस्टर फायर कर ऑर्बिट बढ़ाएगा।

फिर से आदित्य के थ्रस्टर फायर होंगे और ये L1 पॉइंट की ओर निकल जाएगा।

110 दिन के सफर के बाद आदित्य ऑब्जरवेटरी इस पॉइंट के पास पहुंच जाएगा

थ्रस्टर फायरिंग के जरिए आदित्य को L1 पॉइंट के ऑर्बिट में डाल दिया जाएगा।

Share:

पानी के मोटर में करंट आने से मां-बेटी की मौत

 


देवरिया। मां-बेटी की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसा सलेमपुर नगर पंचायत के परशुराम धाम वार्ड में शुक्रवार को हुआ। आसपास के लोगों ने मां बेटी दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 सलेमपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 परशुराम धाम वार्ड निवासी कृष्ण कुमार जायसवाल सऊदी अरब में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। शुक्रवार को उनकी पत्नी सरोज जायसवाल (48 वर्ष) और बड़ी बेटी बेटी भूमि जायसवाल (18 वर्ष) घर का मेन गेट बंद कर अंदर थीं। जब उनकी छोटी बेटी स्कूल से दोपहर बाद लगभग 2 बजे घर आई तब घर का मेन गेट बंद था। कई बार आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला।

अनहोनी की आशंका से छोटी बेटी चिल्लाने लगी। शोर सुन आस-पास के लोग आ गए। वे खिड़की के रास्ते जब घर के अंदर गए तो हैंडपंप से लगे टुल्लू पंप में करंट उतरने से चिपकर मां-बेटी नीचे गिरी पड़ी थीं। आनन-फानन में मां बेटी दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल गोपाल पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Share:

चचेरे भाई ने नाबालिग से किया दुष्कर्म ,पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

  


देवरिया ।  नाबालिग किशोरी से उसके भाई द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने बर्तन साफ करने के बहाने किशोरी को घर में बुलाया। मौका पाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंंजाम दिया। रोते हुए घर लौटी पीड़िता ने घरवालों से आप बीती बताई। परिजनों ने आरोपी चचेरे भाई के विरूद्ध थाना में पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    नगर पंचायत तरकुलवा के एक वार्ड के रहने वाले युवक ने अपने 13 वर्षीय चचेरी बहन को शुक्रवार शाम को बर्तन धोने के बहाने घर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी किसी तरह घर पहुंची। उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी, तो परिजन सन्न रह गए। परिजनों ने पीड़ित किशोरी का एक निजी डॉक्टर के यहां इलाज कराया। इसके बाद थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने किशोरी से पूछताछ के बाद उसकी मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म तथा पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि आरोपी युवक के विरुद्ध दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। शनिवार को न्यायालय में पेश कर आरोपी को जेल भेजा जाएगा।

Share:

पशु चिकित्सालय बैतालपुर ने कैम्प कर लम्पी टीकाकरण अभियान चलाया

 

  


देवरिया। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह के निर्देश पर लम्पी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.ए.के.वैश्य ने सभी विकास खंडों में पशु टीकाकरण टीम गठित कर दिया है।पशु चिकित्सालय बैतालपुर की टीम ने अधरंगी व मरकड़ी ग्राम सभा में कैम्प किया। लम्पी टीकाकरण अभियान में पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी,पैरावेट सुनील कुमार, सुवाष चन्द्र, महेंद्र यादव व जयप्रकाश यादव ने 200 पशुओं का टीकाकरण कार्य किया। लम्पी रोग नियंत्रण हेतु सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया मच्छर, मक्खी व किलनी से पशुओं को बचाकर लम्पी रोग को फैलने से रोका जा सकता है।

Share:

भगवान शनि हाथी पर सवार नरसिंह स्वरूप किए धारण हाथीपोल उदयपुर में भगवान सूर्य को निगलते हुए विराजमान: दर्शन मात्र से होती इच्छाएं पूर्ण

 *



*पंकज पाराशर छतरपुर

भगवान सूर्य पुत्र शनि पाप करने वालों को दंड देते हैं तो अच्छे कर्म करने वालों को प्रत्येक प्रकार की सुख-सुविधाएं प्रदान करते हैं। जिस व्यक्ति पर शनिदेव की कृपा हो जाती है वह शनिदेव के कुप्रभावों से बच जाता है। उदयपुर के हाथीपोल में शनि देव अपनी अद्भुत प्रतिमा के लिए प्रसिद्ध हैं।इस मंदिर में शनि अपने पिता सूर्यदेव को निगलने की मुद्रा में हैं। यहां पर लाखो लोग शनि की पूजा करने आते हैं। 

यह मंदिर लगभग 100 वर्ष पुराना है। तत्कालीन महाराणा फतेहसिंह ने इस मंदिर के लिए जमीन उपलब्ध करवाई थी। कहा जाता है कि शनिदेव की दृष्टि किसी पर नहीं पड़नी चाहिए। इस बात का ध्यान रखते हुए यहां स्थापित प्रतिमा में शनिदेव की दोनों आंखें साईड में हैं। शनिदेव हाथी पर विराजमान नरसिंह स्वरूप धारण किए हैं। इस प्रतिमा की विशेष बात यह कि इसमें शनिदेव भगवान सूर्यदेव को निगलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

कहा जाता है कि शनिदेव की दृष्टि से आज तक देवता भी नहीं बच पाएं। एक बार जब शनिदेव की साढ़ेसाती सूर्यदेव पर हुई तो उन्होंने अपने पिता को भी नहीं बख्शा व उन्हें भी निगलने का प्रयास किया। अन्य देवता द्वारा विनती करने पर शनिदेव ने सूर्यदेव को छोड़ा। शनिदेव की दृष्टि सदैव कोप वाली नहीं होती परंतु फिर मंदिर में उनकी प्रतिमा को आकाश की ओर देखते हुए बनाया गया है ताकि किसी पर शनिदेव की दृष्टि न पड़े। देश के अन्य मंदिरों में शनिदेव की प्रतिमा काले रंग की होती है, लेकिन यहां प्रतिमा पर चांदी का श्रृंगार कराया जाता है। इस प्रतिमा पर तेल सीधे नहीं चढ़ाया जाता। मंदिर में शनिदेव की एक अष्टधातु की प्रतिमा है जहां पर भक्त तेल अर्पित करते हैं। 

इस मंदिर में ब्राह्मण समाज के भ्रगुवंशी कुल के पुजारी पूजा-अर्चना करते हैं। कहा जाता है कि यहां आने वाले भक्तों को शनिदेव कभी निराश नहीं लौटाते। मंदिर से संबंधित मान्यता है कि शनिदेव के सामने भक्त अपने किसी भी प्रकार का कष्ट बताता है उसका निवारण हो जाता है। यहां पर सैकड़ों भक्त शनिदेव के दर्शन करने आते हैं। भक्त शनिदेव को प्रसन्न कर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण कर उनका गुणगान करते हैं।

Share:

नए राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम? भारतीय मूल का वो शख्स, जिसने दो चीनी आदमी को दी शिकस्त



* सिंगापुर के 9वें राष्ट्रपति के रूप में भारतीय मूल के थर्मन शनमुगरत्नम को जीत हासिल हुई है।

*सिंगापुर में 2011 के बाद यह पहला राष्ट्रपति चुनाव था।

*कौन हैं सिंगापुर के नए राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम? भारतीय मूल का वो शख्स, जिसने दो चीनी आदमी को दी शिकस्त


  सिंगापुर में जन्मे भारतीय मूल के अर्थशास्त्री थर्मन शनमुगरत्नम ने शुक्रवार (1 सितंबर) को राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की। उन्होंने साल 2011 के बाद पहली बार हुए राष्ट्रपति चुनाव में चीनी मूल के दो प्रतिद्वंद्वियों को हराया। शनमुगरत्नम ने 20 सालों से अधिक समय तक पीपुल्स एक्शन पार्टी (PAP) के जुड़े हुए हैं।

66 वर्षीय शनमुगरत्नम साल 2011 से 2019 तक सिंगापुर के उप प्रधानमंत्री रहे। इन्हें राष्ट्रपति चुनाव में कुल 70.4 फीसदी वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वियों एन. कोक सोंग और टेन किन लियान को क्रमश: 15.7 फीसदी और 13.8 फीसदी वोट मिले। इस बात की जानकारी निर्वाचन आयोग के एक प्रवक्ता ने दी. प्रधानमंत्री ली सिएन लूंग ने राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर शनमुगरत्नम को बधाई दी।

सिंगापुर की राजनीति में थर्मन शनमुगरत्नम का नाम बहुत महत्व रखता है। थर्मन शनमुगरत्नम सिंगापुर के एक अनुभवी राजनेता है. उन्होंने राष्ट्रपति बनने से पहले देश के उप प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री के रूप में भी काम किया है।उनकी पॉलिसी मेकिंग की स्किल लजावाब है. अगर इनके पर्सनल लाइफ को देखें तो इनके फैमिली में कुल 6 लोग है। इनकी पत्नी का नाम युमिको इटोगी है।

इनके चार बच्चे हैं। इनके बच्चों का नाम माया, आकाश, कृष्ण और अर्जुन है.थर्मन शनमुगरत्नम के बच्चे अपने माता-पिता के नक्शेकदम पर चले हैं। सबसे बड़ा बच्चा माया एक सामाजिक उद्यमी और वकील है, जबकि दूसरा बच्चा आकाश एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। वहीं दो छोटे भाई-बहन, कृष्ण और अर्जुन क्रमांक इकोनॉमिक, पॉलिटिक्स और संगीत, आर्ट्स के स्टूडेंट हैं।

थर्मन शनमुगरत्नम का पारिवारिक जीवन उनके राजनीतिक करियर की तरह ही गतिशील और प्रेरणादायक है। उनके बच्चों को सार्वजनिक सेवा के लिए अपने माता-पिता का उत्साह विरासत में मिला है। हर एक बच्चों ने अनूठे रास्ते बनाए हैं.थर्मन शनमुगरत्नम ने सिंगापुर के राजनीतिक और आर्थिक परिदृश्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. थर्मन शनमुगरत्नम का जन्म 1957 में हुआ था।


न्होंने 2008 से 2011 तक उप प्रधानमंत्री और बाद में वित्त मंत्री के रूप में कार्य किया.थर्मन की पत्नी जेन युमिको इटोगी ने उनके जीवन और करियर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।


Share:

निषाद पार्टी के नेता को मारी गोली, दर्शन नगर में भर्ती

 



दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ - *सीओ अयोध्या

*पुलिस की निगाह में मामला कुछ संदिग्ध

अयोध्या।


अयोध्या बाईपास के किनारे धर्मू का पुरवा में देर रात निषाद पार्टी के नेता लक्ष्मण निषाद संदिग्ध परिस्थितियों में गोली मारी गई।इसके छर्रे उनके हाथ और पांव में लगे हैं।फिलहाल उनका इलाज दर्शन नगर मेडिकल कालेज में चल रहा है‌। इस संबंध में *सीओ अयोध्या एस पी गौतम* ने बताया कि पुलिस ने घटना के बाद 2 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।लक्ष्मण निषाद अयोध्या जिले के कैंट थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। वे अपनी ससुराल पिपरी चौराहा के पास रहते हैं।घटना का कारण उनकी ससुराल से जुड़ा जमीन का विवाद बताया जा रहा है। अयोध्या कोतवाल मनोज कुमार शर्मा ने बताया,लक्ष्मण निषाद को रात 10 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगी है।इस मामले में थाना रामजन्मभूमि क्षेत्र के रहने वाले संतोष सोनकर और कोमल सोनकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।पीड़ित लक्ष्मण निषाद के साथी आशाराम निषाद ने बताया, जमीन के विवाद को लेकर लक्ष्मण निषाद अयोध्या गए हुई थे। वहां से लौटते समय कुछ लोगों ने उन्हें रोककर जानलेवा हमला कर दिया।उनके गोली के छर्रे लगे हैं।मेडिकल कालेज मं उनका इलाज चल रहा है।

Share:

अब तक का मुख्य समाचार




➡️लखनऊ- स्वामी प्रसाद मौर्य एक बार हिंदू धर्म पर की टिप्पणी,संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर दिया जवाब,स्वामी प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी,भारत हिंदू राष्ट्र नहीं है-स्वामी प्रसाद मौर्य,पूर्व में भी कभी हिंदू राष्ट्र नहीं था-स्वामी प्रसाद मौर्य,भारत अपने आप में एक संप्रभु राष्ट्र है-स्वामी प्रसाद,‘संविधानन पंथ निरपेक्ष राष्ट्र की अवधारणा पर आधारित है’,भारत के सभी लोग भारतीय हैं- स्वामी प्रसाद मौर्य ।


➡️लखनऊ- आयकर विभाग के डिप्टी डायरेक्टर को धमकाया,निलंबित अधिकारी शिवशरण श्रीवास्तव ने धमकी दी,आलोक कुमार सिंह के कार्यालय में घुसकर दी धमकी,डिप्टी डायरेक्टर ने हजरतगंज थाने में केस दर्ज कराया 

धमकी और सरकारी काम में बाधा डालने का केस दर्ज,आरोपी शिवशरण श्रीवास्तव निलंबित किया गया है ,इंटरव्यू,जाली नियुक्ति पत्र बांटने के मामले में निलंबित है,ईडी की कैंटीन में नौकरी के नाम पर इंटरव्यू कराया,जमानत पर छूटने के बाद आरोपी ने यह हरकत की।


➡️लखनऊ - दबंगों ने घर में घुसकर महिला सभासद को पीटा,महिला सभासद को लाठी-डंडों से जमकर पीटा गया,1 दर्जन से अधिक लोगों ने महिला सभासद को पीटा,बीजेपी सभासद सीमा वर्मा के साथ मारपीट, अभद्रता,बीच-बचाव का प्रयास करने वालों को भी जमकर पीटा,चुनावी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया-पीड़िता,12 नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज,तहरीर पर बंथरा पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी।


➡️लखनऊ- शोभायात्रा और जुलूस को लेकर DGP ने जारी किए निर्देश ,नए रास्ते से शोभायात्रा और जुलूस नहीं निकाला जाएगा ,सभी आयोजनों को सूचीबद्ध तरीके से किया जाएगा-डीजीपी,योजनाबद्ध तरीक़े से पुलिस बल किया जाए तैनात-डीजीपी,स्पेशल DG कानून व्यवस्था की बैठक में दिये गए निर्देश ,पुलिस अधिकारियों को वीसी के जरिए दिए गए निर्देश ,तमाम आयोजकों के साथ बैठक कर बनायी जाए पूर्व योजना।


➡️लखनऊ- घोसी विधानसभा में चुनाव तक डेरा डालेंगे शिवपाल यादव,मतदान के दिन तक घोसी में ही रहेंगे शिवपाल यादव,सपा के आरोपों के बीच शिवपाल ने घोसी में डेरा डाला,जब तक चुनाव नहीं हो जाते जब तक कहीं नहीं जाएंगे-शिवपाल,कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न होने पर सड़क आएंगे सपा नेता-शिवपाल।


➡️लखनऊ- सरकारी कार्यालयों में निजी कर्मियों से काम लेने पर रोक,प्रदेश के सभी मंडल कलेक्ट्रेट तहसील कार्यालयों में प्रतिबंध,सरकारी कर्मचारियों सरकारी कामकाज पर लगाया प्रतिबंध,सभी मंडलायुक्त जिलाधिकारियों को जारी किया गया पत्र।


➡️लखनऊ- लविवि में बनेगा पहला स्वदेशी एस्ट्रोनॉमिकल रिसर्च सेंटर,प्रोफेसर आलोक कुमार राय,लविवि के कुलपति का प्रयास ,खगोल तकनीक के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण प्रयास का आगाज,जिनका उद्देशय भारतीय खगोल तकनीक को बढ़ावा देना है।


➡️गोरखपुर- सीएम योगी ने लगाया जनता दरबार,दूर दूर से फरियाद लेकर आये फरियादी,सीएम ने एक एक करके सुनी सभी की फरियाद,अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिये निर्देश,पुलिस प्रशासन के आलाधिकारी रहे मौजूद,गोरखनाथ मंदिर में लगा जनता दरबार कार्यक्रम।


➡️औरैया- लघु सिंचाई विभाग ने किया कई करोड़ का घोटाला,सहायक अभियंता लगा सिंचाई पद पर है राजकुमार शुक्ला,राजकुमार शुक्ला पर करीब 30 करोड़ के घोटाले का आरोप,औरैया में अतिरिक्त चार्ज लेकर 30 करोड़ डकारें,रिश्तेदारों की फर्म बनाकर किया गया फर्जी भुगतान,बिना काम किया किए गए फर्जी भुगतान,राजकुमार शुक्ला के साथ इंजीनियर राजीव शाक्य भी शामिल,पूरे घोटाले की मुख्यमंत्री से की गई शिकायत,घोटालेबाजों पर कार्रवाई की जगह दिया गया प्रमोशन,राजकुमार ने घोटाला करने के बाद औरैया का चार्ज छोड़ा,राजकुमार प्रमोशन पाकर बने अवर अभियंता लघु सिंचाई महोबा,इंजीनियर राजीव ने भी घोटाला करने के बाद औरैया छोड़ा।


➡️सिद्धार्थनगर- वसूली का अड्डा बना मुख्य चिकित्साधिकारी का कार्यालय,प्राइवेट हॉस्पिटल संचालक से लेनदेन का वीडियो वायरल,मुख्य चिकित्साधिकारी पैसे लेकर काम करने की बात कर रहे ,अवध हॉस्पिटल के संचालक से पहले ले चुके थे डेढ़ लाख रुपए,हॉस्पिटल सीज होने के बाद पुनः खोलने के लिए हुई थी डील,मुख्य चिकित्साधिकारी कर रहे थे और 5 लाख की डिमांड,मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय का बताया जा रहा वीडियो,सीएमओ सिद्धार्थनगर खुद कबूल रहे पैसा लेने की बात।


➡️बस्ती- मृतक युवक के परिजनों ने जाम किया रास्ता,शव सड़क पर रखकर न्याय की गुहार लगा रहे,युवक का कल पेड़ से लटका मिला था शव,युवल का दोस्तों से हुआ था विवाद,मृतक की मां ने 2 लोगों पर लगाया हत्या का आरोप,गौर थाना क्षेत्र के हलवा बाजार का रहने वाला था युवक।


➡️रायबरेली- वृद्ध महिला की पीट-पीटकर हत्या से हड़कंप,मामूली विवाद में वृद्ध महिला की हत्या की गई,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,दो महिलाओं पर वृद्ध महिला की हत्या का आरोप,पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं को किया अरेस्ट,सलोन कोतवाली के रोहनिया गांव का मामला।


➡️रायबरेली- संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से सनसनी,घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिला शव,पारिवारिक कलह से परेशान चल रहा था मृतक,सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया,गुरबक्शगंज क्षेत्र के सरांय डिगोसा गांव की घटना।


➡️बागेश्वर- सीएम पुष्कर सिंह धामी का दो दिवसीय बागेश्वर दौरा,गरूड़ तहसील के रामलीला मैदान में चुनावी जनसभा करेंगे,बागेश्वर में रोड शो और नुमाइश मैदान में करेंगे जनसभा,भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा करेंगे सीएम धामी,सीएम धामी के साथ रोड शो में कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे,गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा, रेखा आर्य भी शामिल होंगी,धन सिंह रावत भी सीएम के रोड शो में शामिल होंगे।


➡️नैनीताल- नैनीताल के मसूरी में सीएम धामी का कार्यक्रम,उत्तराखंड आंदोलन के दौरान आंदोलनकारी शहीद हुए थे,शहीद आन्दोलनकारियों की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा,सीएम धामी आयोजित श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल,आज का दिन खुशी का नहीं है- सीएम पुष्कर सिंह धामी,घटीमा गोलीकांड याद आने पर रूह कांप जाती है-धामी,घटीमा में आंदोलनकारियों पर गोली चलाई गई-धामी,घटीमा में आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज किया गया था,गोलीकांड में हमारे 6 आंदोलनकारी शहीद हुए-सीएम धामी।


➡️देहरादून- उत्तराखंड विधानसभा सत्र को लेकर बोले डीजीपी,उत्तराखंड पुलिस प्रशासन पूरी तरीके से तैयार है-डीजीपी,जो भी पारंपरिक व्यवस्था है वो पूरी रहेगी-डीजीपी,लोकतांत्रिक तरीके से लोग प्रदर्शन करें-डीजीपी,‘धरना प्रदर्शन से लोगों को दिक्कत नहीं होनी चाहिये।


➡️देहरादून- साइबर से बचने के लिए पुलिस आपको जागरुक करेगी,उत्तराखंड साइबर कॉमिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शुरू हुआ,उत्तराखंड पुलिस ने साइबर फ्राड को लेकर शुरूआत की है,ऐसा करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया,सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म,व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से प्रचारित।


➡️देहरादून- राज्य आंदोलनकारियों और आश्रितों की भर्ती का मामला,भर्ती के पदों पर 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का रास्ता साफ,10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के विधेयक को मंजूरी,धामी सरकार ने कैबिनेट में आरक्षण को मंजूरी दी ,इससे राज्य आंदोलनकारी बेहद खुश नजर आ रहे हैं,राज्य आंदोलनकारी ने धामी सरकार का आभार जताया।


➡️देहरादून- नगर निगम रेवेन्यू बढ़ाने के लिए सख्ती जारी ,डिफॉल्टर लोगों पर लगातार सख्ती की जा रही ,मलिन बस्तियों पर भी टैक्स लगाने के लिए तैयारी ,टैक्स को लेकर बोले मेयर सुनील उनियाल गामा ,मलिन बस्तियों की मांग थी - मेयर सुनील उनियाल,नगर निगम में शामिल करने की मांग थी-मेयर ,जल्द ही हम एक प्लान तैयार करेंगे- मेयर सुनील,अलग-अलग वार्ड में कैंप लगाकर टैक्स वसूल करेंगे।


➡️देहरादून- वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर बोले सीएम धामी,पीएम मोदी देश को आगे ले जाने की सोचते हैं-धामी,पीएम मोदी की एक भारत श्रेष्ठ भारत की सोच है-धामी,दुनिया का नेतृत्व भारत करे यही सोच है-सीएम धामी,ये निश्चित रूप से देश को अग्रसर करने वाली है-धामी,रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में कमेठी बनी है-धामी,‘इस पद को स्वीकार इस करना अपने आप में बड़ी बात है’,रामनाथ कोविंद जी का हम इसका स्वागत करते हैं-धामी,इस प्रकार की व्यवस्था देश के अंदर लागू होनी चाहिए-धामी।


➡️देहरादून- कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल पीएम का आभार जताया ,पीएम का आभार जताते हुए प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा ,वन नेशन, वन इलेक्शन का निर्णय देश हित में है-प्रेम चंद,आचार संहिता के कारण विकास कार्य प्रभावित होते हैं-प्रेम,नुकसान होता है चुनाव में बार-बार पैसा खर्च होता है-प्रेम,‘प्रशासनिक अमला भी चुनावी गतिविधियों में व्यस्त रहता है’,पीएम के इस फैसले का स्वागत करते हैं-प्रेम चंद अग्रवाल,वन नेशन, वन इलेक्शन को लेकर कांग्रेस ने दी प्रतिक्रिया,कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट का कहना है,पीएम मोदी जी का ख्याल अच्छा है- शीशपाल सिंह बिष्ट,‘सरकार गंभीरता के साथ बिल लेकर आती तो अच्छा है’,इस पर सरकार बिल लेकर आए व्यापक चर्चा करे-शीशपाल,फिर इस मामले पर तस्वीर साफ हो पाएगी-शीशपाल सिंह ,वन नेशन वन इलेक्शन बहुत ही अच्छा है-शीशपाल सिंह ,‘धरातल पर कितना सटीक बैठता है ये देखने की बात है’।


➡️देहरादून- विधान सभा के इलाके में सत्यापन के लिए टीम गठित,सत्यापन के लिए पुलिस टीमें गठित की गई,थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी के नेतृत्व में टीम गठित,सत्यापन टीमो को ब्रीफ कर फॉर्म उपलब्ध कराए गए,लगभग 270 परिवारों का सत्यापन किया गया,सत्यापन के दौरान गड़बड़ी मिलने पर हुई कार्रवाई।


➡️दिल्ली- दिल्ली में आज G-20 समिट की फुल ड्रेस रिहर्सल,सुबह 8:30 बजे से शुरु होगी फुल ड्रेस रिहर्सल,अतिथियों के काफिले की गाड़ियों के साथ फुल ड्रेस रिहर्सल,दिल्ली के कई जगहों पर यातायात होगी प्रभावित

जिसके चलते नई दिल्ली के कुछ रास्ते प्रभावित रहेंगे ,आज सुबह 8.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक रिहर्सल,शाम 4.30 बजे से शाम 6 बजे तक फुल ड्रेस रिहर्सल,शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक होगा फुल ड्रेस रिहर्सल।


➡️दिल्ली- NGT ने गंगा में प्रदूषण को लेकर नोटिस जारी किया ,वाराणसी निगम के आयुक्त को नोटिस जारी किया,घरेलू और अनुपचारित औद्योगिक अपशिष्ट जल को लेकर नोटिस,जल को गंगा में छोड़े जाने के मामले में नोटिस जारी किया,चंदौली के जिला पंचायती राज अधिकारी को नोटिस जारी किया,NGT ने कहा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एक रिपोर्ट पेश किया है ,NGT में मामले की अगली सुनवाई 16 अक्टूबर को होगी।


➡️दिल्ली- सुप्रीम कोर्ट के बाद हाईकोर्ट ने भी छुट्टी की घोषणा की,हाईकोर्ट ने G20 को देखते हुए छुट्टी की घोषणा की,हाईकोर्ट और सभी जिला अदालतों में छुट्टी की घोषणा,दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट,हाईकोर्ट 8 सितंबर को रहेगा बंद।

Share:

दैनिक पंचांग व राशिफल:

  

               नवान्न भक्षण मुहूर्त

👉 शुक्रवार 1/09/2023 उत्तर माथे।

शनि वार 2/09 को उत्तर माथे।

रविवार 3/09 को पूर्व माथे।

  5/09को  षष्ठी व्रत।

6-7/को जन्माष्टमी व्रत एवं जन्ममहोत्सव

10/09दिन रविवार को रविपुष्य योग 19/36 के बाद

12/09को भौमप्रदोष 

14/09 कुशोत्पाटिनी अमावस्या।

15/09को अश्वत्थसेचन अमावस्या, स्नान दान

17/09दिन दिन रविवार को विश्वकर्मा पूजा।

18/09 दिन सोमवार हरितालिका तीज व्रत एवं सिद्धिविनायक वरद गणेश चतुर्थी व्रत।

20/09को ऋषि पंचमी

25/09 पद्माएकादशी व्रत

26/ 09 पंचक प्रारंभ 

28/09दिन गुरु वार को अनन्त चतुर्दशी। सत्यनारायण व्रत पूर्णिमा।

29/09 स्नान-दान व्रत उदया पुणिमा महालया आरंभ।


                 श्री गणेशाय नम:

                    दैनिक पंचांग 


☀ 02 - Sep - 2023


☀ पंचांग    

🔅 तिथि  तृतीया  08:51 PM

🔅 नक्षत्र  उत्तराभाद्रपद  12:31 PM

🔅 करण :

           वणिज  10:18 AM

           विष्टि  10:18 AM

🔅 पक्ष  कृष्ण  

🔅 योग  शूल  09:21 AM

🔅 वार  शनिवार  


☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ    

🔅 सूर्योदय  05:40 AM  

🔅 चन्द्रोदय  08:03 PM  

🔅 चन्द्र राशि  मीन  

🔅 सूर्यास्त  06:20 PM  

🔅 चन्द्रास्त  07:50 AM  

🔅 ऋतु  वर्षा  


☀ हिन्दू मास एवं वर्ष    

🔅 शक सम्वत  1945  

🔅 कलि सम्वत  5125  

🔅 दिन काल  12:40 PM  

🔅 विक्रम सम्वत  2080  

🔅 पिंगल नाम संवत्सर

🔅 भाद्रपद  कृष्ण पक्ष


☀ शुभ और अशुभ समय    

☀ शुभ समय    

🔅 अभिजित  11:35:28 - 12:26:09

☀ अशुभ समय    

🔅 दुष्टमुहूर्त  05:40 AM - 06:31 AM

🔅 कंटक  11:35 AM - 12:26 PM

🔅 यमघण्ट  02:58 PM - 03:48 PM

🔅 राहु काल  08:50 AM - 10:25 AM

🔅 कुलिक  06:31 AM - 07:22 AM

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम  01:16 PM - 02:07 PM

🔅 यमगण्ड  01:35 PM - 03:10 PM

🔅 गुलिक काल  05:40 AM - 07:15 AM

☀ दिशा शूल    

🔅 दिशा शूल  पूर्व  


☀ चन्द्रबल और ताराबल    

☀ ताराबल  

🔅 अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती  

☀ चन्द्रबल  

🔅 वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर, मीन  


🐏 मेष  (2 सितम्बर, 2023)

ख़ुद को परिष्कृत करने की कोशिश कई तरीक़ों से अपना असर दिखाएगी- आप ख़ुद को बेहतर और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है। अगर आपने किसी शख्स को पैसा उधार दिया था तो आज आपको वो पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। अपने परिवार की भलाई के लिए मेहनत करें। आपके कामों के पीछे प्यार और दूरदृष्टि की भावना होनी चाहिए, न कि लालच का ज़हर। आप रोमांटिक ख़यालों और सपनों की दुनिया में खोए रहेंगे। आज आप कोई नई पुस्तक खरीदकर किसी कमरे में खुद को बंद करके पूरा दिन गुजार सकते हैं। अगर आप अपने जीवनसाथी से स्नेह की आशा रखते हैं, तो यह दिन आपकी आशाओं को पूरा कर सकता है। किसी दोस्त की सहायता करके आज आप अच्छा महसूस कर सकते हैं।

🐐 वृष 

अपना मूड बदलने के लिए सामाजिक मेलजोल का सहारा लें। आपके पास आज पैसा भी पर्याप्त मात्रा में होगा और इसके साथ ही मन में शांति भी होगी। अपने दिन की योजना सावधानी से तय करें। ऐसे लोगों से बात करें, जो आपकी मदद कर सकते हैं। आपकी मुलाक़ाता एक ऐसे दोस्त से होगी, जिसे आपका ख़याल है और जो आपको समझता भी है। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की ज़रूरत है। यह दिन शादीशुदा ज़िन्दगी के सबसे ख़ास दिनों में से एक रहेगा। अगर आपका प्रेमी आपसे बात नहीं करना चाहता तो जबरदस्ती न करें। उनको समय दें स्थिति खुद सुधर जाएगी।

👭 मिथुन 

आज आपका स्वास्थ्य दुरुस्त रहने की पूरी उम्मीद है। अपने अच्छे स्वास्थ्य के चलते आज आप अपने दोस्तों के साथ खेलने का प्लान बना सकते हैं। दिन के दूसरे हिस्से में आर्थिक तौर पर फ़ायदा होगा। अपने परिवार को पर्याप्त समय दें। उन्हें महसूस होने दें कि आप उनका ख़याल रखते हैं। उनके साथ अच्छा वक़्त बिताएँ और शिकायत करने का मौक़ा न दें। जब आप अपने प्रिय के साथ बाहर जाएँ तो अपने पहनावे और बरताव में नयापन रखें। यात्रा के मौक़ों को हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। आपको ख़ुशी से भरी शादीशुदा ज़िन्दगी की एहमियत का एहसास होगा। अपना पसंदीदा संगीत सुनना आपको एक चाय के प्याले से अधिक ताज़गी का अनुभव दे सकता है।

🦀 कर्क 

रचनात्मक शौक़ आज आपको सुक़ून का एहसास कराएंगे। बाकी दिनों के मुकाबले आज का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा और आपको पर्याप्त धन की प्राप्ति होगी। कुछ दिनों से आपका व्यक्तिगत जीवन ही आपके ध्यान का केंद्र रहा है। लेकिन आज आप सामाजिक कार्यों पर ज़्यादा ध्यान देंगे और ज़रूरतमंदों की मदद करने की कोशिश करेंगे। अटके कामों के बावजूद रोमांस और बाहर घूमना-फिरना आपके दिलो-दिमाग़ पर छाया रहेगा। कई बार मोबाइल चलाते-चलाते आपको समय का पता ही नहीं चलता और फिर जब आप अपना समय बर्बाद कर चुके होते हैं तो आपको पछतावा होता है. जीवनसाथी के साथ आज की शाम वाक़ई कुछ ख़ास होने वाली है। बाग़बानी करना आपके लिए सुकून भरा हो सकता है - इससे पर्यावरण को भी लाभ पहुँचेगा।

🐆 सिंह 

कुछ ऐसी घटनाएँ आपकी परेशानी का कारण बन सकती हैं, जिन्हें टालना मुमकिन न हो। लेकिन आप ख़ुद को शांत बनाए रखें और हालात से निपटने के लिए तुरंत प्रतिक्रिया न करें। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको धन लाभ तो हो सकता है लेकिन इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। पुराने दोस्त मददगार और सहयोगी साबित होंगे। कई लोगों के लिए आज की रोमांटिक शाम ख़ूबसूरत तोहफ़ों और फूलों से भरपूर रहेगी। आज आपके पास खाली समय होगा और इस समय का इस्तेमाल आप ध्यान योग करने में कर सकते हैं। आपको आज मानसिक शांति का अहसास होगा। जीवनसाथी के साथ आज की शाम वाक़ई कुछ ख़ास होने वाली है। किसी पेड़ की छांव में बैठकर आज आपको सुकून मिलेगा। जीवन को आज आप नजदीक से जान पाएंगे।

🙎‍♀️ कन्या 

शारीरिक लाभ के लिए, विशेषकर मानसिक तौर पर मज़बूती हासिल करने के लिए ध्यान और योग का आश्रय लें। आज आपको पैसों से जुड़ी कोई समस्या आ सकती है जिसे सुलझाने के लिए आप अपने पिता या पितातुल्य किसी आदमी से सलाह ले सकते हैं। अपने सामाजिक जीवन को दरकिनार न करें। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से थोड़ा-सा समय निकालकर अपने परिवार के साथ किसी आयोजन में शिरकत करें। यह न सिर्फ़ आपका दबाव कम करेगा, बल्कि आपकी झिझक भी मिटा देगा। प्यार-मोहब्बत की नज़रिए से बेहतरीन दिन है। प्यार का मज़ा चखते रहें। आज टीवी या मोबाइल पर कोई मूवी देखने में आप इतना व्यस्त हो सकते हैं कि आप जरुरी कामों को करना भी भूल जाएंगे। जीवनसाथी की मासूमियत आपके दिन को ख़ास बना सकती है। एक ही काम रोज करना हर आदमी को थका देता है, आज आप भी ऐसी परेशानी से दो-चार हो सकते हैं।

⚖️ तुला (2 सितम्बर, 2023)

बहुत ज़्यादा तनाव और चिंता करने की आदत सेहत को नुक़सान पहुँचा सकती है। आज आपको अपनी संतान की वजह से आर्थिक लाभ होने की संभावना नजर आ रही है। इससे आपको काफी खुशी होगी। घर वालों के साथ मिलकर कुछ अलग और रोमांचक किया जाना चाहिए। आज प्यार की मदहोशी में हक़ीक़त और फ़साना मिलकर एक होते मालूम होंगे। इसे महसूस करें। अगर आप शादीशुदा हैं और आपके बच्चे भी हैं तो वो आज आपसे शिकायत कर सकते हैं क्योंकि आप उनको पर्याप्त समय नहीं दे पाते। आपके और आपके जीवन साथी के बीच विश्वास की कमी रह सकती है। जिससे आज वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है। पिता या बड़ा भाई आज आपकी किसी गलती पर आपको डांट सकता है। उनकी बातों को समझने की कोशिश करें।

🦂 वृश्चिक 

सेहत बढ़िया रहेगी। आज आपके माता-पिता में से कोई आपको धन की बचत करने को लेकर लेक्चर दे सकता है, आपको उनकी बातोें को बहुत गौर से सुनने की जरुरत है नहीं तो आने वाले समय में परेशानी आपको ही उठानी पड़ेगी। परिवार के सदस्यों की मदद करने के लिए अपने खाली समय का सदुपयोग करें। आप रोमांटिक ख़यालों और सपनों की दुनिया में खोए रहेंगे। आज ऐसी कई सारी चीज़ें होंगी - जिनकी तरफ़ तुरन्त ग़ौर करने की आवश्यकता है। आपके आस-पास के लोग कुछ ऐसा कर सकते हैं, जिसके चलते आपका जीवनसाथी आपकी तरफ़ फिर से आकर्षित महसूस करेगा। दोस्तों के साथ मजाक करते दौरान अपनी सीमाओं को लांघने से बचें नहीं तो दोस्ती खराब हो सकती है।

🏹 धनु

आपकी उम्मीद एक महक से भरे हुए ख़ूबसूरत फूल की तरह खिलेगी। आज आप अपना धन धार्मिक कार्यों में लगा सकते हैं जिससे आपको मानसिक शांति मिलने की पूरी संभावना है। दोस्त और क़रीबी लोग मदद के लिए आपकी ओर हाथ बढ़ाएंगे। इकतरफ़ा प्यार आपके लिए काफ़ी ख़तरनाक साबित होगा। बातों को सही तरीके से समझने का आज आपको प्रयास करना चाहिए नहीं तो इसकी वजह से आप खाली समय में इन्हीं बातों के बारे में सोचते रहेंगे और अपना समय बर्बाद करेंगे। जीवनसाथी के रिश्तेदारों का दख़ल वैवाहिक जीवन का सन्तुल बिगाड़ सकता है। इंटरनेट सर्फ़िंग करना आपकी अंगुलियों की अच्छी वर्जिश करने के साथ-साथ आपके ज्ञान को भी बढ़ा सकता है।

🔅🐊 मकर 

माता-पिता को अनदेखा करना आपके भविष्य की संभावनाओं को ख़त्म कर सकता है। अच्छा समय बहुत ज़्यादा दिनों तक नहीं रहता है। इंसान के कर्म ध्वनि की तरंगों की तरह हैं। साथ मिलकर ये संगीत बनाते हैं और आपस में टकराकर खड़खड़ाहट। हम जो बोते हैं, वही पाते हैं। अपने निवेश और भविष्य की योजनाओं को गुप्त रखें। आज न सिर्फ़ अजनबियों से, बल्कि दोस्तों से सावधान रहने की ज़रूरत भी है। आज आपको अपने प्रिय का एक अलग ही अन्दाज़ देखने को मिल सकता है। किसी पार्क में घूमते समय आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे शख्स से हो सकती है जिससे अतीत में आपके मतभेद थे। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से ख़ास तोहफ़ा मिल सकता है। किसी ऐसे इंसान के साथ समय बिताना जिसका साथ आपको बहुत पसंद न हो, आपकी खीझ की वजह हो सकता है। इसलिए सोच-समझकर फ़ैसला करें कि आप किसके साथ बाहर जाने वाले हैं।

🍯 कुंभ 

जैसे ही आप हालात पर पकड़ बनाने की कोशिश शुरू करेंगे, आपकी घबराहट ग़ायब हो जाएगी। जल्दी ही आप पाएंगे कि यह परेशानी साबुन के उस बुलबुले की तरह है, जो छूते ही फूट जाता है। अगर आप घर से बाहर रहकर जॉब या पढ़ाई करते हैं तो ऐसे लोगों से दूर रहना सीखें जो आपका धन और समय बर्बाद करते हैं। घर के किसी सदस्य के व्यवहार की वजह से आप परेशान रह सकते हैं। आपको उनसे बात करने की जरुरत है। प्यार का बुख़ार आपके सर पर चढ़ने के लिए तैयार है। इसका अनुभव कीजिए। आज आपको अचानक किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है जिसकी वजह से घरवालों के साथ समय बिताने का आपका प्लान खराब हो सकता है। लंबे वक़्त के बाद आप अपने जीवनसाथी के साथ नज़दीकी महसूस कर पाएंगे। योग ध्यान का सहारा लेना आज आपको मानसिक रुप से प्रबल बनाएगा।

🐬 मीन 

दोस्त से मिली ख़ास तारीफ़ ख़ुशी का ज़रिया बनेगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि आपने अपनी ज़िंदगी को पेड़ की तरह बना लिया है, जो ख़ुद तपती धूप में खड़ा होकर और उसे सहकर भी राहगीरों को छांव देता है। जो व्यापारी अपने कारोबार के सिलसिले में घर से बाहर जा रहे हैं वो अपने धन को आज बहुत संभालकर रखें। धन चोरी होने की संभावना है। घर पर कोशिश करें कि कोई आपकी वजह से आहत न हो और परिवार की ज़रूरतों के मुताबिक़ ख़ुद को ढालें। आपका साहस आपको प्यार दिलाने में सफल रहेगा। आज मौसम का मिजाज कुछ ऐसा रहेगा कि आप बिस्तर से उठने को राजी नहीं होंगे। बिस्तर से उठने के बाद आपको अहसास होगा कि आप अपना कीमती समय बर्बाद कर चुके हैं। यह दिन शादीशुदा ज़िन्दगी के सबसे ख़ास दिनों में से एक रहेगा। यह दिन हो सकता है बहुत ही बढ़िया - दोस्तों या परिजनों के साथ बाहर जाकर फ़िल्म देखने की योजना भी बन सकती है।


                  सप्ताहिक  राहु काल 


☀ 02 - Sep - 2023


🔅 02-सित॰-2023  08:50 AM  10:25 AM

🔅 03-सित॰-2023  04:44 PM  06:19 PM

🔅 04-सित॰-2023  07:16 AM  08:50 AM

🔅 05-सित॰-2023  03:08 PM  04:43 PM

🔅 06-सित॰-2023  11:59 AM  01:33 PM

🔅 07-सित॰-2023  01:33 PM  03:07 PM

🔅 08-सित॰-2023  10:24 AM  11:58 AM

🔅 09-सित॰-2023  08:51 AM  10:24 AM


Share:

शुक्रवार, 1 सितंबर 2023

छठवीं की छात्रा से स्कूल प्रबंधक ने की छेड़खानी, विरोध करने पर पीटा; पुलिस ने आरोपित को दबोचा

 

 देवरिया। बरियारपुर थाना क्षेत्र में संचालित प्राइवेट विद्यालय में 10 साल की छठवीं कक्षा में पढ़ रही  छात्रा को स्कूल प्रबंधक ने उसे कक्ष में बुलाकर अश्लील हरकत की। इसका विरोध करने पर प्रबंधक ने छात्रा की पिटाई कर दी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

करौंदी बाजार के एक निजी विद्यालय के प्रबंधक ने शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने का कार्य किया। श


हर के भुजौली कालोनी का रहने वाला विजय लाल बरियारपुर थाना क्षेत्र में एक विद्यालय संचालित करता है। 10 वर्षीय बालिका कक्षा छह की छात्रा है। आरोप है कि बुधवार को वह पढ़ने के लिए गई थी। इस बीच प्रबंधक ने अपने कक्ष में उसे बुलाया और उसके साथ अश्लील हरकत की।

छेड़खानी का विरोध करने पर छात्रा को पीटा

जब छात्रा ने विरोध करने का प्रयास किया तो आरोपित ने पिटाई कर धमकी देते हुए कक्षा में भेज दिया। छात्रा अपने घर पहुंची और आपबीती बताई तो स्वजन परेशान हो गए। गुरुवार को इस मामले में स्वजन ने तहरीर दी। पुलिस आरोपित प्रबंधक विजय लाल के विरुद्घ छेड़खानी, पाक्सो एक्ट, मारपीट का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश की, जहां से आरोपित को जेल भेज दिया गया। सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।


Share:

युवती सो रहीं थीं छत पर संदिग्ध हाल में हुई गायब, सुबह बिहार में हाथ-पैर बांधकर फेंका मिला शव

 

देवरिया। दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक युवती रात में छत पर सो रही थी। यहां से वह संदिग्ध हाल में गायब हो गई। शुक्रवार सुबह चाकू से हत्या कर, हाथ-पैर बांधकर बिहार की सीमा में रेलवे लाइन पर उसका शव फेंका हुआ मिला। 

मृतक की मां ने आरोप लगाया है कि गांव के ही पांच लोगों ने बेटी की हत्या कर दी। आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को रेल लाइन पर रख दिया। तीन माह पहले छेड़खानी का केस दर्ज होने के बाद कोर्ट से नोटिस पहुंचने पर आरोपी बौखलाए हुए थे।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती इसी साल इंटर की परीक्षा पास थी। परिजनों के अनुसार, जब वह पढ़ाई करती थी, तभी से गांव के कुछ युवक उसके साथ छेड़छाड़ करते थे, जिसकी शिकायत वह परिजनों से करती थी। इसको लेकर करीब साढ़े तीन माह पहले मारपीट हुई थी।21 मई को उसके साथ आरोपियों ने छेड़खानी और मारपीट किया। इसकी शिकायत उसने बनकटा थाने पर की, लेकिन स्थानीय स्तर पर केस दर्ज नहीं हुआ। इसके बाद 25 मई को उसने गुहार लगाई तो एसपी के आदेश पर गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज हुआ।

मां का आरोप है कि केस दर्ज होने के बाद आरोपियों ने धमकी दी थी कि अगर कोर्ट से नोटिस आई तो उसी दिन बेटी की हत्या कर देंगे। रात में मेरी लड़की खाना खाने के बाद घर में सोई थी। करीब 11 बजे गर्मी होने पर वह छत पर सोने चली गई। सुबह वह गायब थी और बाहर से सीढ़ी का फाटक बंद था। जब उसकी तलाश की गई तो उसका शव दासनरहिया गांव के पास रेल लाइन के किनारे मिला। उसे चाकू मारा गया था और हाथ-पैर भी बांधा गया था।सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना स्थल बिहार में है, वहां की पुलिस से संपर्क साधा जा रहा है। जबकि बनकटा थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रेन ड्राइवर ने मैरवा स्टेशन पर मेमो दिया है, उसमें एक युवती के कूदने की बात लिखी है। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोप की भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share:

बहनों से राखी बंधवाकर लौट रहे दो भाईयों के बाईक में पिकअप ने मारा टक्कर,एक की मौत दुसरे की हालत गंभीर


देवरिया । बृहस्पतिवार की शाम पिकअप और बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें तरकुलवा थाना क्षेत्र के सकतुआं खुर्द गांव निवासी छोटे भाई आर्यन उर्फ अमित राव (23 वर्ष) की मौत हो गई। जबकि बड़े भाई अभय राव (25 वर्ष) की हालत नाजुक है। दोनों भाई मदनपुर थाना क्षेत्र के मोहरा गांव स्थित अपनी बहन के घर राखी बंधवाने आए थे। जहां से बाइक से दोनों वापस घर जा रहे थे। मौत की जानकारी होने पर घर और रिश्तेदारी का माहौल गमगीन हो गया।

    जनपद के तरकुलवां थाना क्षेत्र के सकतुआं खुर्द गांव निवासी आनंद राव उर्फ बिकाऊ के दोनों पुत्र अभय राव और अमित राव मोहरा गांव निवासी हनुमान सिंह, जबकि मनियापार निवासी राममिलन सिंह के घर बहन से राखी बंधवाने आए थे। जहां से दोनों अपने घर लौट रहे थे। दोनों भाई सोनखरिका मोड़ के निकट पहुंचे थे। इसी बीच देवरिया की ओर से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पहुंची भलुअनी पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जहां चिकित्सकों ने दोनों भाईयों को बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। रास्ते में छोटे भाई अमित की मौत हो गई। वहीं अभय की हालत नाजुक है। अमित की मौत की सूचना मिलने पर मां संध्या देवी, जबकि बहनें ममता और नीतू सिंह का रो-रो कर बुरा हाल था।वहीं पिता आनंद बदहवास हो गए थे। त्योहार के दिन हुए हादसे को लेकर गांव और रिश्तेदारी मोहरा-मनियापार में सन्नाटा पसर गया। थानाध्यक्ष भलुअनी इंस्पेक्टर राजेश पांडेय ने बताया कि दोनों घायल युवकों को इलाज के लिए भेजा गया था। जिसमें एक युवक के मौत की सूचना है जबकि एक का इलाज चल रहा है।

Share:

अब तक का मुख्य समाचार




➡️लखनऊ- बी-पैक्स सदस्यता अभियान का शुभारंभ,सीएम योगी ने अभियान का शुभारंभ किया,सहकारिता हमारी परंपरा का हिस्सा- सीएम,हमारा समाज सहभागिता करता है- सीएम,ये सहकारिता का आदर्श उदाहरण- सीएम,मोदी जी ने सहकारिता को बढ़ावा दिया-CM,सहकारिता पर अलग मंत्रालय बना- सीएम,1 से 30 सितंबर तक चलेगा अभियान,समाज अब आगे बढ़ रहा है- सीएम योगी,गांव में बी-पैक्स, इकॉनॉमी की पावरपैक-CM,यूपी के पास सबसे अच्छा संसाधन मौजूद-CM,किसानों के लिए सरकार काम कर रही-CM,यूपी समृद्धि खेती के लिए जाना जाता है- सीएम ,'अर्थव्यवस्था में 16-17 फीसदी कृषि का योगदान',विकास के लिए समाज का योगदान जरूरी- CM,समाज अपनी जिम्मेदारी समझता है- सीएम,ऑनलाइन पोर्टल और टोल फ्री नंबर जारी,'धार्मिक कार्यक्रमों में सभी लोग शामिल हो जाते हैं.',वन डिस्ट्रिक्ट वन सहकारी बैंक का लक्ष्य- सीएम,बैंक खुले और आगे बढ़ें- सीएम योगी।


➡️लखनऊ- सीएम योगी आदित्यनाथ का संबोधन,छात्र-छात्राओं और शिक्षकों से सीएम का संवाद,अटल आवासीय विद्यालय शुरू हुआ- सीएम,पीएम मोदी के मार्गदर्शन में काम हुआ- सीएम,निचले पायदान पर खड़ा व्यक्ति खुश है- सीएम,अटल जी का सपना साकार कर रहे हैं- सीएम,18 मंडल में अटल आवासीय विद्यालय- सीएम,पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों के लिए सुविधा- CM,कोरोना काल में बच्चों ने माता-पिता को खोया- CM,ऐसे बच्चों को भी प्राथमिकता पर प्रवेश मिलेगा- CM,गरीब छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ा रहे हैं – सीएम योगी,पीएम की प्रेरणा से योजना पर काम हुआ- सीएम योगी,स्कूलों में बच्चों के रहने, खाने की भी व्यवस्था- सीएम,गरीब बच्चों को बेहतर शिक्षा मिलनी चाहिए- सीएम,18 कमिश्नरी में एक-एक स्कूल की व्यवस्था- सीएम,यहां से निकला बच्चा अपनी पहचान बनाएगा- सीएम,ये सभी विद्यालय CBSE पैटर्न पर चलेंगे – सीएम योगी,गुरूकुल की आदर्श व्यवस्था का अपनाना है- सीएम योगी।


➡️लखनऊ- केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर हत्या का मामला,मृतक विनय के भाई विकास श्रीवास्तव का बयान,विकास ने मंत्री के बेटे पर साजिश का आरोप लगाया,केंद्रीय मंत्री के बेटे विकास किशोर पर साजिश का आरोप,सोची समझी साजिश करके मारा गया– विकास श्रीवास्तव,मेरे भाई की हत्या की गई है – विकास श्रीवास्तव,मंत्री जी के बेटे की पिस्टल से मारा- विकास श्रीवास्तव,जब वो यहां नहीं थे तो पिस्टल क्यों रख गए- विकास,‘हर जगह भाई साथ जाता था तो कल क्यों नहीं ले गए.।


➡️लखनऊ- केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर मर्डर का मामला,मृतक विनय श्रीवास्तव का शव पोस्टमार्टम हाउस लाया गया,थोड़ी देर में डॉक्टरों का पैनल पोस्टमार्टम करेगा,पोस्टमार्टम हाउस पर विनय के परिजनों की लगी भीड़,मंत्री कौशल किशोर के बेटे पर साजिश का लगा रहे आरोप,थोड़ी देर में विनय श्रीवास्तव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।


➡️लखनऊ- हत्याकांड पर डीसीपी वेस्ट राहुल राज का बयान,रात में गोली चली है सिर में गोली लगने से मौत हुई-DCP,रात में 3 से 4 लोग थे,साथ में खाना भी खाए-DCP,मौके से एक पिस्टल विकास किशोर की है-DCP,पिस्टल को जांच के लिए भेजा गया है- डीसीपी,'परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा'


➡️लखनऊ- अटल आवासीय विद्यालय योजना की शुरुआत,छात्र-छात्राओं को एडमिशन किट का वितरण कार्यक्रम,अटल आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं को मिली किट,सीएम योगी ने छात्र-छात्राओं को किट वितरित की,अटल आवासीय विद्यालय परिचायिका का भी विमोचन।


➡️मऊ- सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का बयान,सपाई मुझे चांद पर भेजने की तैयारी कर रहे- राजभर,उन लोगों के पास भ्रष्टाचार का पैसा है- ओपी राजभर,इसलिए चंद्रयान बनाकर मुझे चांद पर भेज देंगे- राजभर,उपचुनाव के बाद अखिलेश का बाजा बजा देंगे- राजभर,जब सपा हारेगी तो बाजा तो बजेगा ही- ओपी राजभर,ओपी राजभर ने शिवपाल यादव को पलटू राम कहा,वह अपने दल से चुनाव लड़ते तो बेहतर होता- राजभर।


➡️मऊ- सपा नेता राजीव राय का बयान ,'सपा पूरी मेहनत के साथ चुनाव लड़ रही','बीजेपी प्रशासन के दम पर चुनाव लड़ रही','बीजेपी डराने धमकाने का काम कर रही है',जनता समाजवादी पार्टी के साथ है- राजीव राय,इस बार फिर सपा का प्रत्याशी जीतेगा- राजीव राय


➡️आगरा - जूता कारोबारी के साथ करोड़ों की धोखाधड़ी,कारोबारी से 2.39 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी,राना ओवरसीज की मालकिन ने दर्ज कराया केस,कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया,एबीएस इंटरनेशनल के निदेशक समेत 7 नामजद,कमलेश,विजय तोमर,प्रशांत कुमार,मल्लिका तोमर नामजद,देविका तोमर,हार्दिक चौहान,जोसफ किरन रेड्डी भी नामजद,कारोबारी लेनदेन में हुआ मुकदमा दर्ज,साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस करेगी कार्रवाई,सिकंदरा थाने में दर्ज हुआ मुकदमा।


➡️हाथरस - मिठाई दुकानदार ने मानवता को किया शर्मसार,मिठाई की दुकान पर एक मजदूर की हुई मौत ,मिठाई दुकानदार पर लगाए गए गंभीर आरोप,मजदूर के शव दुकान में ही छिपाने का आरोप,बिक्री बाधित न हो इसलिए किया ये कारनामा,चंद पैसों की खातिर दुकानदार ने शव को छिपाया,हत्या का आरोप लगाकर परिजनों ने किया हंगामा,दुकान छोड़कर मौके से फरार हुआ आरोपी दुकानदार,थाना सदर कोतवाली क्षेत्र के आगरा रोड की घटना।


➡️मेरठ- SSP कार्यालय में आत्मदाह का प्रयास,रिटायर्ड फौजी ने खुद पर पेट्रोल डाला,पुलिस कर्मियों ने पानी डालकर बचाया,बहु से परेशान रिटायर्ड फौजी ने लगाई गुहार,कार्रवाई की मांग को लेकर गुहार लगाई,सुनवाई न होने पर आत्मदाह का प्रयास किया,कई बार SSP से कार्रवाई की लगा चुका गुहार,थाना से लेकर SSP ऑफिस तक नहीं हुई सुनवाई,थाना खरखोदा क्षेत्र निवासी है रिटायर्ड फौजी।


➡️फर्रुखाबाद - गांजा और प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन का कारोबार,प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन और गांजे का फोटो वायरल,पड़ोसियों ने फोटो और वीडियो बनाकर किया वायरस,शिकायत के बाद भी कार्रवाई न करने का आरोप,ब्यूप्रेनोर्फिन इंजेक्शन का भी नशे के लिए करते प्रयोग,थाना कमालगंज क्षेत्र के जवाहर नगर का मामला।


➡️हमीरपुर- दिव्यांग साधू के साथ कुकुर्म की वारदात,हिस्ट्रीशीटर ने दिव्यांग साधु के साथ किया कुकर्म,घटना के बाद आरोपी हिस्ट्रीशीटर मौके से फरार,पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ मामला किया दर्ज,आरोपी हिस्ट्रीशीटर की तलाश में पुलिस टीम जुटी,ललपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला।


प्रयागराज- माफिया दिलीप मिश्रा को लाया गया प्रयागराज,एके बंसल हत्याकांड मामले में कोर्ट में होगी पेशी,सुरक्षा कारणों से दिलीप मिश्रा को पुलिस लाइन में रखा गया,फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में बंद है माफिया दिलीप मिश्रा,मंत्री नंदी पर हमला समेत कई अन्य मामलों में है आरोपी,प्रयागराज के औद्योगिक थाने का हिस्ट्रीशीटर है दिलीप मिश्रा।


➡️प्रयागराज- खीरी हत्याकांड में आरोपी प्रधान यूसुफ पर लगेगा गैंगस्टर,पुराने आपराधिक मुकदमों के आधार पर लगेगा गैंगस्टर,प्रधान यूसुफ की अवैध संपत्तियों को किया जाएगा कुर्क,यूसुफ पर दर्ज 5 मुकदमों की पुलिस को मिली जानकारी,10वीं के छात्र की पीट-पीटकर हत्या के मामले में आरोपी।


➡️बदायूं - चाचा और भतीजे को लाठी और सरिया से हमला,पिटाई में चाचा की मौत,युवक गंभीर घायल हुआ,पुरानी रंजिश में हत्या करने का लगाया आरोप,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,घायल युवक को अस्पताल में कराया भर्ती,उघैती थाना क्षेत्र के गांव स्वरूपपुर का मामला।


➡️रायबरेली- दो पक्षों में जमकर हुआ बवाल,जमकर चलाए गए ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे,उपद्रवियों ने जमकर मचाया उत्पात,आगजनी कर उपद्रवियों ने फैलाई दहशत,खड़ी एक बाइक में भी लगाई आग,पुलिस ने कई लोगों को लिया हिरासत में,भदोखर के बेलहिया मजरे बेहटा खुर्द की घटना।


➡️बहराइच - 2 बाइकों की भीषण भिड़ंत में 3 की मौत,भीषण सड़क हादसे में 3 की मौत,2 घायल,दो बाइकों की हुई आमने सामने भीषण टक्कर,सड़क हादसे में महिला समेत 3 की हुई मौत,दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज जारी,मोतीपुर इलाके के रतहिया चौराहे की घटना।


➡️बाराबंकी- टीचर की प्रताड़ना से परेशान छात्रा ने की आत्महत्या,पुलिस ने 2 टीचरों के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज,पीड़ित मां ने एसपी दिनेश कुमार सिंह से लगाई गुहार,एसपी के आदेश के बाद नगर पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज,बाराबंकी के नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला।


➡️बिजनौर- मामूली कहासुनी में दोस्त ने युवक को मारी गोली,इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी,मौके पर पुलिस के आलाधिकारी पहुंचे,मंडावली थाना क्षेत्र के मूसेपुर का मामला।


➡️मैनपुरी- मामूली विवाद में व्यक्ति की हत्या का मामला,हत्यारोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,पुलिस ने अवैध असलहा भी किया बरामद,थप्पड़ मारने को लेकर हुआ था विवाद,आरोपी अरविंद ने तमंचे से मारी थी गोली,शहर कोतवाली के अंतर्गत गांव धारऊ की घटना।


➡️बुलंदशहर- रिश्वतखोर दो सिपाहियों पर एफआईआर दर्ज,एसएसपी ने सिपाहियों पर दर्ज कराई FIR,छात्रों से रिश्वत लेने पर दर्ज कराई एफआईआर,थाना ककोड़ में तैनात सिपाहियों पर FIR दर्ज,दो गुटों में समझौता कराने की एवज में लिए थे रुपए,सिपाहियों ने 8 छात्रों से वसूले थे 10-10 हज़ार रुपये,वीडियो वायरल होने के बाद SSP ने किया था सस्पेंड।


➡️जालौन- जालौन में पिकअप और कार की जोरदार भिड़ंत,रोड क्रॉस कर रही पिकअप और कार की टक्कर,एयर बैग खुलने से कार सवार लोगों की बची जान,पिकअप सवार युवक समेत तीन लोग हुए घायल,थाना कुठौंद के हरसिंहपुर हाईवे कट की घटना।


➡️कन्नौज - ठेके से चोरी की शराब न बेचने पर युवक की हत्या,युवक पर आधा दर्जन लोगों ने बोला हमला,युवक ने चोरी की गई शराब बेचने से मना किया था,आधा दर्जन लोगों ने पीट-पीटकर निर्मम हत्या की,कन्नौज के मोसमपुर अल्हड़ में हत्या की घटना।


➡️मुरादाबाद - युवक ने ज़हरीला पदार्थ खाकर दी जान,पड़ोसी महिला के उत्पीड़न से परेशान था युवक,आत्महत्या करने से पहले युवक ने बनाया वीडियो,वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में किया वायरल,मझोला के काशीराम नगर हड्डी मील की घटना।


➡️शामली- मामूली विवाद के चलते चचेरे भाईयो में संघर्ष,एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को लाठी-डंडों से पीटा,पिटाई से 3 लोग गंभीर घायल, हायर सेंटर रेफर,पिटाई की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,कांधला थाना क्षेत्र के कैराना रोड का मामला।


➡️आगरा - दो टेंपो की आमने-सामने की भिड़ंत,हादसे में महिला की मौके पर मौत,12 श्रद्धालु गंभीर घायल,अस्पताल में भर्ती,सभी घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया,बटेश्वर दर्शन करने जा रहे थे श्रद्धालु,बाह थाना क्षेत्र के बटेश्वर का मामला।


➡️बागपत- पुलिस ने पशु तस्कर को किया गिरफ्तार,पुलिस ने कैंटर समेत 11 पशु किए बरामद,पशु तस्कर को कोर्ट में पेश कर भेजा जेल,पशु क्रूरता अधिनियम में तस्कर को भेजा जेल,बडौत कोतवाली पुलिस ने तस्कर की गिरफ्तारी।


➡️मऊ- शिवपाल यादव का 2 दिवसीय घोसी दौरा,घोसी में चुनाव प्रचार करेंगे शिवपाल यादव,दोपहर 2 बजे कोपागंज जाएंगे शिवपाल यादव,सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं से मिलेंगे शिवपाल,सपा प्रत्याशी के लिए प्रचार करेंगे शिवपाल।


➡️कानपुर - चकेरी थाने क्षेत्र में चोरों ने लाखों की चोरी,डॉक्टर के क्लीनिक से लाखों का माल पार,श्याम नगर त्रिमूर्ति मंदिर के पास चोरी हुई,चकेरी पुलिस मौके पर घटना,सीसीटीवी में कैद,डॉ. जेके कोहली के क्लीनिक में हुई चोरी।


➡️सोनभद्र- कार अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से टकराई,4 वर्षीय मासूम की हादसे मे हुई मौत,कार सवार दंपति और बेटी गंभीर घायल,पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा,रॉबर्ट्सगंज के चुर्क मोड़ के पास की घटना।


➡️कुशीनगर- नहर के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिला व्यक्ति का शव,ट्रेन से कटकर मौत होने की जताई जा रही आशंका,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,खड्डा थाना क्षेत्र के बंजारी पट्टी का मामला।


➡️रायबरेली- रोडवेज बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर,सड़क हादसे में एक वर्षीय के मासूम की मौत,3 लोग घायल, महिला जिला अस्पताल रेफर,हरचंदपुर थाना क्षेत्र के प्यारेपुर चौराहे की घटना।


➡️लखीमपुर खीरी- झोलाछाप डॉक्टर ने महिला की ली जान,गलत इंजेक्शन लगाने के बाद बिगड़ी हालत,महिला के पति ने पुलिस को दी तहरीर,मोहम्मदी कोतवाली के गोकन अस्पताल की घटना।


➡️शामली- महिला की गोली मारकर हत्या से सनसनी,बंगाली परिवार में महिला की गोली मारकर हत्या,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,थानाभवन थाना क्षेत्र के गांव जाफरपुर की घटना।


➡️ शामली - आटा चक्की फटने से दो बच्चों की मौत,चार घायल।


➡️वाराणसी - ज्ञानवापी में एएसआई सर्वे का मामला,ज्ञानवापी में एएसआई का सर्वे जारी ,दो सितंबर को कोर्ट में रिपोर्ट पेश करनी है,कोर्ट से और समय मांग सकती एएसआई।


➡️रामपुर- पारिवारिक कलह में महिला ने किया आत्मदाह,आग से जलकर महिला की दर्दनाक मौत,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,थाना गंज के पीपल टोला की घटना।


➡️देहरादून - 309 वन निगम कर्मचारियों को हटाने का आदेश निरस्त,वन विकास निगम में आउटसोर्सिंग से रखे गए थे कर्मी,अब 309 कर्मचारियों की नौकरी रहेगी सुरक्षित,कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त करने का आदेश निरस्त।


➡️देहरादून- विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी आज लेंगी बैठक,मानसून सत्र की तैयारियों को लेकर अहम बैठक,थोड़ी देर में विधानसभा में बैठक करेंगी ऋतु खंडूरी,सुरक्षा व्यवस्था व अन्य व्यवस्था पर अहम बैठक,5 सितंबर से होना है उत्तराखंड का मानसून सत्र।


➡️दिल्ली- वन नेशन वन इलेक्शन पर बोले JDU नेता केसी त्यागी,वन नेशन वन इलेक्शन कमेटी पर उठाए सवाल,मेरी इसपर घोर आपत्ति है, मैं निंदा करता हूं- त्यागी,‘पूर्व राष्ट्रपति की सेवा सरकारी कमेटी में लेना अपमान’,सरकार अगर गंभीर थी तो सबसे बातचीत करती- त्यागी,‘ये इंडिया गठबंधन से ध्यान भटकाने के लिए हो रहा’।


➡️दिल्ली- रामनाथ कोविंद और जेपी नड्डा की मुलाकात,एक देश एक चुनाव को लेकर चर्चा हुई,एक देश एक चुनाव पर सरकार ने बनाई कमेटी,रामनाथ कोविंद कमेटी के अध्यक्ष बनाए गए हैं,पूर्व CJI और पूर्व CEC सदस्य बनाए जा सकते हैं,पूर्व कैबिनेट सचिव भी कमेटी में सदस्य हो सकते हैं।


➡️मुंबई- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया,INDIA गठबंधन की बैठक के पहले ट्वीट किया,INDIA एक कारवां है – अखिलेश यादव,ये चलता जाएगा ये बढ़ता जाएगा- अखिलेश यादव,जीत का परचम लहराएगा – अखिलेश यादव

Share:

बुंदेलखंड, जमीन उगल रही हीरे मोती दमोह जिले के ग्राम खिरका में अनमोल रतन खुदाई में जुटे लोग, बेचने पर मिले ऊंचे दाम

*.मध्य प्रदेश में दमोह जिले से तीसरी घटना तेंदूखेड़ा ब्लॉक के बोरिया, अभाना के नजदीक बिसनाखेड़ी में भी दिखा नजारा *पंकज पाराशर छतरपुर 
      मध्य प्रदेश के दमोह जिले से मात्र 16 किलो मीटर दूर बालाकोट गांव के नजदीक खिरका के पास की जमीन हीरे मोती उगल रही है। यह घटना दमोह की तीसरी घटना है। पहले तेंदूखेड़ा ब्लॉक के बोरिया, फिर दमोह के बिसनाखेड़ी और अब बालाकोट की जमीन से काले मोती निकल रहे हैं। इसकी जानकारी लगते ही कुछ ग्रामीण गैंती, सब्बल लेकर पहाड़ी पर इन काले मोतियों की तलाश में जुट गए। एक से दो दिन तक चली खुदाई के दौरान कुछ ग्रामीणों को काले मोती मिले, जिसकी खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। इसके यू बाद सुबह 7 बजे से पूरा टोला खुदाई के औजार लेकर काले मोतियों की तलाश में जुट गया। यहां रोजाना 200 लोग पहाड़ी पर अलग-अलग जगह खुदाई करने में लगे हैं। वहीं ग्रामीणों की मानें तो एक माह से ऊंचे टीले पर खुदाई का काम चल रहा। इस दौरान 1 किलो से भी अधिक काले मोती मिलने दावा किया जा रहा है। 
*बेचने पर मिले ऊंचे दाम....... 
    कुछ ग्रामीणों ने तो इन्हें बाजार में बेचने गए तो व्यापारियों ने इन्हें काफी ऊंचे दामों में खरीदा। हर एक काले-सफेद मोती के वजन और उसके आकार के बाद उसकी कीमत तय की गई। कुछ मोती साइज में बड़े हैं तो उनकी कीमत 10 से 15 हजार रुपये तो वहीं यदि साइज में 19-20 का फर्क लगा तो वह 5 से 7 हजार रुपये तक बिके हैं। बालाकोट के रहने वाले जगदीश ने बताया की पूरा टोला एक महीने से इस पहाड़ी इलाके में खुदाई कर रहा है। उन्हें भी खुदाई के दौरान 2 मनके या गुरिया मिले हैं। 
*दमोह में तीसरी घटना..... 
   

वहीं पुरात्व अधिकारी सुरेंद्र चौरसिया ने बताया कि दमोह की यह तीसरी घटना है। इसके पूर्व तेंदूखेड़ा ब्लॉक के बोरिया, अभाना के नजदीक बिसनाखेड़ी ग्राम से भी ऐसी घटना सामने आई थी। लगभग 2 साल बाद यह तीसरी घटना बालाकोट से सामने आई है. चित्र देखने से प्रतीत होता है कि ये मनके या गुरिया हैं, जो मालाओं में पिरोए जाने वाले हैं। ये मनके बड़े ही आकर्षक और सुंदर हैं, जिन्हें देखकर ऐसा लगता है कि ये पुरातात्विक मनके या गुरिया हो सकते हैं।
Share:

अब तक का मुख्य समाचार

➡️लखनऊ- केंद्रीय मंत्री के बेटे के घर हत्या की वारदात,केंद्रीय मंत्री के बेटे के दोस्त की हत्या हुई,मंत्री के बेटे के दोस्त विनय की हत्या की गई,गोली मारकर दोस्त की हत्या कर दी गई,मंत्री के बेटे के दोस्त की हत्या से हड़कंप युवक की गोली मारकर हत्या की गई,विकास के दोस्त विनय श्रीवास्तव की हत्या,कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर के घर में हत्या ,विकास किशोर के दोस्त विनय की गोली मारकर हत्या,सुबह करीब 4.15 बजे गोली मारकर हत्या की गई,लखनऊ के दुबग्गा इलाके में रहता है मंत्री का बेटा।. ➡️लखनऊ- केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर का बयान,बेटे के घर हत्या की वारदात पर बोले कौशल किशोर,पुलिस मामले की जांच कर रही है- कौशल किशोर,जो सच होगा वो सामने निकल कर आएगा- कौशल किशोर,घर में 4 से 5 लोग मौजूद थे - कौशल किशोर,मुझे पता चला तो मैंने CP से संपर्क किया- कौशल किशोर,जो पिस्टल है वो मेरे बेटे की है - कौशल किशोर,विनय 2017 से मेरे बेटे के साथ है - कौशल किशोर,जिसकी हत्या हुई वो बहुत अच्छा लड़का है- कौशल किशोर,पुलिस पर कोई दबाव नहीं, पुलिस जांच करे- कौशल किशोर,जो भी दोषी हो पुलिस उसपर कार्रवाई करे - कौशल किशोर,उस घर में सिर्फ बेटा और उसके दोस्त रहते हैं- कौशल किशोर,साथ में रहने वाले दोस्त घर पर रुकते थे - कौशल किशोर,विकास कल शाम से दिल्ली में मौजूद है – कौशल किशोर,मेरा बेटा कल शाम 4.30 बजे से दिल्ली में है- कौशल किशोर,वो थोड़ी देर में लखनऊ पहुंचने वाला है – कौशल किशोर,मैं चाहता हूं कि पुलिस हत्याकांड का खुलासा करे- कौशल किशोर। ➡️लखनऊ- हेमंत राव राजस्व परिषद के नए चेयरमैन होंगे,संजीव मित्तल के रिटायरमेंट के बाद हेमंत राव की तैनाती ,1987 बैच के IAS हेमंत राव रेवेन्यू बोर्ड के चेयरमैन बने,अगले साल फ़रवरी में रिटायर होंगे हेमंत राव,ACS पिछड़ा वर्ग और समाज कल्याण आयुक्त थे हेमंत राव। ➡️लखनऊ- कांग्रेस चलाएगी मेरा संविधान-मेरा स्वाभिमान अभियान,कांग्रेस पार्टी आज से 6 सितंबर तक चलाएगी अभियान,कांग्रेस पार्टी के अपल्पसंख्यक विभाग की ओर से अभियान,संविधान में हो रहे बदलाव को देखते हुए अभियान चलेगा,अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम का बयान,पूरे प्रदेश से 5 लाख हस्ताक्षर का टारगेट हैं- शाहनवाज आलम,‘संविधान के संरक्षक SC के मुख्य न्यायाधीश को भेजा जाएगा’,वकीलों से संपर्क,काशीराम आवास कालोनियों पर भी फोकस। ➡️पीलीभीत- बिलसंडा क्षेत्र में बुखार से मौतों का सिलसिला जारी,मलेरिया बुखार से मौत की सिलसिला नहीं थम रहा,बिलहरा में 7 की मौत के बाद मकरंदापुर में 2 की मौत,मकरंदापुर इलाके में 2 बच्चियों की बुखार से मौत,घर मलेरिया बुखार की चपेट में बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं,गांवों में गंदगी के लगे अंबार, बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा,दर्जनों गांव में मलेरिया बुखार की चपेट में हजारों लोग,बिलसंडा ब्लाक क्षेत्र के दर्जनों गांव में फैला मलेरिया बुखार। ➡️पीलीभीत- बिलसंडा क्षेत्र में बुखार से मौतों का सिलसिला जारी,मलेरिया बुखार से मौत की सिलसिला नहीं थम रहा,बिलहरा में 7 की मौत के बाद मकरंदापुर में 2 की मौत,मकरंदापुर इलाके में 2 बच्चियों की बुखार से मौत,घर मलेरिया बुखार की चपेट में बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं,गांवों में गंदगी के लगे अंबार, बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा,दर्जनों गांव में मलेरिया बुखार की चपेट में हजारों लोग,बिलसंडा ब्लाक क्षेत्र के दर्जनों गांव में फैला मलेरिया बुखार। ➡️ग्रेटर नोएडा- सीमा हैदर और सचिन को बिग बॉस से आया बुलावा,कपिल शर्मा शो में भी सीमा हैदर-सचिन को बुलाया गया,सीमा हैदर और उसके वकील ने बयान जारी कर किया दावा ,ऑफर मिला लेकिन अभी जाने की स्थिति नहीं-सीमा हैदर,सीमा हैदर के एडवोकेट एपी सिंह ने भी बयान किया जारी,कानूनी जांच के चलते जाना संभव नहीं- वकील एपी सिंह। ➡️ग्रेटर नोएडा - कथा वाचक पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप,एक साल तक महिला से दुष्कर्म करने का आरोप,एक साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप,महिला के बच्चे का इलाज करने के नाम पर रेप,गूंगे बच्चे का तंत्र मंत्र से इलाज का दिया झांसा,कथा वाचक मनोज कृष्ण शास्त्री को किया अरेस्ट,महिला की शिकायत पर दादरी पुलिस ने की अरेस्टिंग। ➡️हापुड़- हापुड़ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज का मामला,पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच गर्माया माहौल,शासन से गठित SIT टीम आज पहुंचेगी हापुड़,सिंचाई गेस्ट हाउस में सभी पक्षों के साथ करेगी बैठक,SIT के सामने चश्मदीद पेश कर सकते हैं साक्ष्य,नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला। ➡️पीलीभीत- बेखौफ दबंगों ने खुलेआम युवक को पीटा,पुरानी रंजिश के चलते युवक की जमकर पिटाई,पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,घर लौटाते समय रास्ते में दबंगों ने युवक को पीटा,पीड़ित युवक ने पुलिस से की शिकायत,जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम उमससड़ का मामला। ➡️बुलंदशहर- पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़,25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार,पैर में गोली लगने से लटूरी बंजारा घायल,लटूरी बंजारा पर अलग-अलग थानों में 7 मुकदमें,पुलिस ने बदमाश का CHC में कराया भर्ती,थाना पहासू क्षेत्र में मंडी में हुई मुठभेड़। ➡️जौनपुर- आपसी विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या,मारपीट में दो अन्य युवक घायल, हालत गंभीर,आरोपी पक्ष के लोग घर छोड़ कर हुए फरार,हत्या की सूचना पर कई थानों की फोर्स पहुंची,सरायख्वाजा के हमजापुर कारंजा गांव की घटना। ➡️हापुड़- हापुड़ में अधिवक्ताओं पर पुलिस के बीच बढ़ रहा विवाद,महिला अधिवक्ताओं समेत 250 से 300 वकीलों पर केस दर्ज,कचहरी में पुलिस कर्मियों से अधिवक्ताओं पर मारपीट का आरोप,हवालात में बन्द बंदियों को भागने के प्रयास का भी आरोप,पीआरडी जवान ने भी अधिवक्ताओं पर दर्ज कराया मुकदमा,पुलिस ने अलग अलग मामले में अधिवक्ताओं पर दर्ज किए मुकदमे ,प्रदर्शन के दौरान पुलिस को अधिवक्ताओं के बीच हुई थी झड़प,पुलिस ने नोकझोंक होने पर अधिवक्ताओं पर किया था लाठीचार्ज,हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला। ➡️अयोध्या- संदिग्ध परिस्थिति में अज्ञात युवक का शव बरामद,हाईवे के किनारे पानी भरे गड्ढे में पड़ा मिला शव,कई दिन पुराना लग रहा शव, पुलिस शिनाख्त में जुटी,हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई गई,थाना पूराकलंदर के अरुवावा गांव के पास का मामला। ➡️बिजनौर- पुलिस दबिश में युवक की मौत का मामला,दारोगा समेत 4 पुलिस कर्मियों को किया सस्पेंड,एसपी ने लापरवाही मामले में बड़ी कार्रवाई की,घटना के वायरल वीडियो का एसपी ने लिया सज्ञान,एसपी देहात को घटना की जांच सौंपी,कोतवाली देहात के रहमुल्ला कॉलोनी की घटना। ➡️फर्रुखाबाद- गोली लगने से युवक की संदिग्ध मौत,गोली मारकर आत्महत्या करने की आशंका,पुलिस मौके पर पहुंची जांच पड़ताल में जुटी ,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,शमशाबाद क्षेत्र के संतोषापुर गांव का मामला। ➡️फर्रुखाबाद - तेज रफ्तार रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पलटी ,रोडवेज बस में बैठी थी आधा दर्जन सवारियां ,बस अंनियंनित्र होकर पलटने से सवारी घायल ,सभी घायलों को सीएचसी में कराया भार्ती ,ड्राइवर की लापरवाही से रोडवेज बस पलटी,नवाबगंज के बीसलपुर बागर पुलिया के पास का मामला। ➡️कानपुर- थाने के सामने शव मिलने से सनसनी,नग्न अवस्था में मिला व्यक्ति का शव,बाबूपुरवा थाने के सामने पड़ा मिला शव,पुलिस,फॉरेंसिक टीम जांच पड़ताल में जुटी,दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी,डीसीपी साउथ के बाबूपुरवा के ट्रांसपोर्ट भवन का मामला। ➡️मेरठ- हापुड़ में वकीलों पर पुलिस लाठीचार्ज का मामला,आज भी मेरठ की अदालतों में वकील का काम बंद,पुलिसिया जुल्म के खिलाफ वकील हड़ताल पर है,शनिवार को बार की आम सभा का होगा आयोजन,शासन की एसआईटी का विरोध कर रहे है वकील,SIT में कोई निष्पक्ष सदस्य नहीं, केवल सरकारी है,बार काउंसिल के सदस्य या रिटायर जज शामिल हो,रिटायर्ड जज से कराई जाए जांच तो स्वागत करेंगे,वकील और पुलिस के बीच कम नहीं हुईं तल्खियां। ➡️अमरोहा- अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल पहुंचे EO डॉ बृजेश सिंह,EO ने अस्थायी गौशाला का औचक निरीक्षण किया,व्यवस्थाओं को देख कर्मचारियों पर भड़के ईओ,ईओ ने खुद चारा तैयार कर बताया तरीका,गौवंशों को न हो किसी तरीके की परेशानी- ईओ,भूसे की क्वालिटी अच्छी रखने के निर्देश दिए,कैलसा बायपास रोड स्थित गौशाला पहुंचे थे ईओ। ➡️रायबरेली- दबंगों की दबंगई के आगे बेबस हुआ परिवार,दबंग ने साथियों के साथ दुकान कर ताला तोड़ा,दुकान का ताला तोड़कर की गई तोड़फोड़,विरोध पर पीड़ित,उसके परिजनों को दबंगों ने पीटा,महिलाओं से भी दबंगों ने की अभद्रता,शहर कोतवाली के बनियान टोला मोहल्ले की घटना। ➡️बागपत- ऊर्जा निगम कर दो संविदा कर्मचारी निलबिंत,लापरवाही मिलने पर किए गए कर्मचारी निलंबित,दोनों पर विभाग की छवि धूमिल करने का आरोप,ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने किए निलबिंत,बागपत के अलग-अलग उपकेंद्र पर थे दोनों तैनात। ➡️आगरा- हाथ में एके–47 लिए युवक का फोटो वायरल,फोटो वायरल हुई तो पुलिस ने की कार्रवाई,युवक का शांतिभंग में किया गया चालान जांच शुरू,एसीपी हरिपर्वत मयंक तिवारी को दी गई जांच–डीसीपी,थाना एत्माददौला घाट बजरिया का मामला। ➡️आगरा - यमुना डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण पर कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति,एनजीटी, मंडलायुक्त के निर्देश के बावजूद नोटिस नहीं जारी हुई,सिंचाई और राजस्व विभाग पर मिलीभगत के आरोप,2013 में एडीए ने एनजीटी के आदेश पर फ्लैट किए थे ध्वस्त,पिछले 10 साल में 500 से अधिक अवैध निर्माण फिर बने,बल्केश्वर, पोईया घाट, बूढ़ी का नगला, सिकंदरपुर तक अवैध निर्माण,मंडलायुक्त के आदेश धरातल पर बेअसर दिख रहा। ➡️औरैया- युवक की क्रूरता सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद,युवक ने कुत्ते को बेरहमी से पीट-पीटकर मारा ,कुत्ते को पटक-पटककर मारने का वीडियो वायरल,सदर कोतवाली के काशीराम कॉलोनी कखौतू का मामला। ➡️अमरोहा- अमरोहा में चोरों के हौसले बुलंद,चोरों ने एक घर से नगदी और जेवरात चोरी किए,एक ही रात में चोरों ने उड़ाया लाखों का माल,सैदनगली क्षेत्र के भदौरा गांव का मामला। ➡️देहरादून- डॉ.हरक सिंह रावत के ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी,छापेमारी को लेकर हरीश रावत हरक सिंह के पक्ष में उतरे,भाजपा प्रतिशोध की भावना से कार्य कर रही -हरीश रावत। ➡️कोटद्वार- कालागढ़ टाइगर रिजर्व में हुए भ्रष्टाचार का मामला,नैनीताल HC में होगी आज मामले पर अहम सुनवाई,HC पहले ही सरकार सें पूछ चुका हैँ कि क्योँ न CBI सें करवा ली जांच,मामले में सरकार आज रखेंगी कोर्ट में अपना पक्ष। ➡️देहरादून - सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक,मेडल विजेता खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी मिलेगी,विजेता खिलाड़ियों को ‘आउट ऑफ़ टर्न’ सरकारी नौकरी,पॉलिसी के माध्यम से सरकारी नौकरी का प्रावधान किया गया। ➡️देहरादून- धामी कैबिनेट की आज होगी अहम बैठक,सचिवालय में 12.30 बजे से शुरू होगी बैठक,अनुपूरक बजट कैबिनेट बैठक में होगा पास,10% क्षैतिज आरक्षण का प्रस्ताव हो सकता है पास,महिलाओं को मातृत्व अवकाश का प्रस्ताव हो सकता है पास। ➡️देहरादून- सीएम पुष्कर सिंह धामी का UCC को लेकर बयान,जल्द से जल्द UCC लाने का हमारा संकल्प-धामी,‘समान नागरिक बिल को जल्द से जल्द लागू करेंगे’,हमारे चुनावी मैनिफेस्टो में भी था- पुष्कर सिंह धामी,‘समान नागरिक संहिता कानून जल्द लागू किया जाएगा।’ ➡️देहरादून- वेतन और भत्तों के अधिक भुगतान की वसूली होगी,सरकारी कर्मियों को शासनादेश के विपरीत हुए थे भुगतान,विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों से जुड़ा मामला,वित्त विभाग की ओर से सभी विभागों को निर्देश दिए,भत्तों की जांच कर 3 महीने के भीतर रिपोर्ट देने को कहा। ➡️देहरादून- उत्तराखंड में पिछले 4-5 दिन से मौसम खुशनुमा ,राज्य के पार्वतीय क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हो रही,मौसम विभाग ने फिर मौसम का बिगड़ने के आसार जताए,4 सितंबर तक 5 जनपदों में भारी बारिश की संभावना,5 जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया,कुमाऊं मंडल के भारी बारिश की संभावना जताई गई. ➡️दिल्ली- बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह पर आरोप तय करने का मामला,राउज एवेन्यू कोर्ट आरोप तय करने पर आज सुनवाई होगी,पिछली सुनवाई में पहलवानों के वकील ने गंभीर आरोप लगाए थे,महिला पहलवानों का शोषण करने के गंभीर आरोप लगे हैं। ➡️दिल्ली- एक देश एक चुनाव को लेकर केंद्र सरकार का फैसला,एक देश एक चुनाव पर कमेटी का गठन किया गया,पूर्व राष्ट्रपति कमेटी के अध्यक्ष बनाए गए हैं,पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कमेटी के अध्यक्ष बने,कमेटी के सदस्यों पर थोड़ी देर में नोटिफिकेशन ,केंद्र सरकार ने एक देश एक चुनाव पर कमेटी बनाई। ➡️दिल्ली- घरेलू के बाद कमर्शियल सिलेंडर भी सस्ता,19 किलो कमर्शियल LPG सिलिंडर सस्ता हुआ,कमर्शियल LPG सिलिंडर 157.50 रुपए सस्ता,19KG का कमर्शियल सिलिंडर 157.50 सस्ता,पहले घरेलू सिलेंडरों के दाम 200 कम किए थे,दिल्ली में 1522.50 रुपए का कमर्शियल सिलिंडर,कोलकाता में 1636 रुपए का कमर्शियल सिलिंडर,मुंबई में 1482 रुपए का कमर्शियल LPG सिलिंडर ,पिछले महीने भी कमर्शियल सिलेंडर में 250 रुपए सस्ता हुआ था। ➡️मुंबई- मुंबई में I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक का आज दूसरा दिन ,दूसरे दिन की बैठक में 28 दलों के नेता शामिल होंगे,सीट शेयरिंग को लेकर पर आज बैठक में होगी चर्चा,7 राज्यों के सीएम दूसरे दिन की बैठक में रहेंगे मौजूद,CM ममता बनर्जी,नीतीश कुमार,केजरीवाल,भगवंत मान रहेंगे,मल्लिकार्जुन खरगे, लालू यादव,तेजस्वी यादव रहेंगे मौजूद,सोनिया गांधी, राहुल गांधी, खड़गे,वेणुगोपाल रहेंगे शामिल,सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी आज बैठक में रहेंगे मौजूद,प्रो. रामगोपाल यादव,जयंत चौधरी भी बैठक में रहेंगे मौजूद,एक देश एक चुनाव के मुद्दे पर भी आज चर्चा हो सकती है,गठबंधन के प्रवक्ता नियुक्त किए जाने पर भी चर्चा होगी।
Share:

Featured Post

एफएमडी टीकाकरण अभियान तेज, पशुपालक आधार से कराएं पंजीकरण

  बैतालपुर, देवरिया। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) टीकाकरण अभियान के आठवें चरण का कार्य विकास खंड ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789