Good Daily News...


रविवार, 3 सितंबर 2023

समाधान दिवस में पहुंचकर महिला ने बीडीओ को जड़ा थप्पड़

 


यूपी के कानपुर देहात में शनिवार को समाधान दिवस के दौरान महिला ने बीडीओ को सरेआम थप्पड़ जड़ दिया। उसका आरोप था कि ससुर के मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए एक साल से भटक रही है। शिकायत दर्ज कराने के बाद बीडीओ बाद में आने की बात कहकर उसे टरकाने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर महिला को हिरासत में ले लिया।

 पुखरायां के सिथरा बुजुर्ग निवासी राजकुमार की पत्नी मनीषा के ससुर लक्ष्मीनारायण का निधन हो चुका है। समाधान दिवस में दिए शिकायती पत्र में उन्होंने बताया कि मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए एक साल से मलासा ब्लॉक दौड़ रही है। ससुर की मौत 25 जुलाई 2011 को हुई थी। इसके बाद उनका मृत्यु प्रमाण पत्र सास रामदुलारी उर्फ सुशीला को दिया गया था। किसी योजना में लाभ के लिए मूल प्रमाणपत्र लगा दिया। अब जमीन संबंधी मामले के लिए मृत्यु प्रमाणपत्र की जरूरत है।

  एडीएम प्रशासन ने बीडीओ मलासा शिवगोविंद पटेल को समस्या निदान का निर्देश देते हुए उनके पास भेजा था। बीडीओ बाद में आने की बात कह रहे थे। इससे आक्रोशित मनीषा ने अफसरों की मौजूदगी में ही बीडीओ को थप्पड़ जड़ दिया। पुलिस ने मनीषा को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचा दिया। भोगनीपुर कोतवाल के मुताबिक शांतिभंग में चालान एसडीएम कोर्ट भेजा गया जहां से जमानत मिल गई। बीडीओ की तहरीर पर मनीषा के खिलाफ मारपीट व सरकारी काम में बाधा का मुकदमा दर्ज किया गया। एडीएम ने प्रकरण की जांच डीडीओ को सौंपी है। बहरहाल इस घटना के बाद से बीडीओ के प्रति लोगों में काफी नारजगी व्याप्त है।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

16 साल के लड़के ने भाई-भाभी, भतीजे की हत्या , रोते हुए पुलिस से बोला- 2 दिन से खाना नहीं दिया था, जेल में खाना तो मिलेगा

 गोरखपुर में 16 साल के लड़के ने बड़े भाई, भाभी और 3 साल के भतीजे की सोते वक्त हत्या कर दी। 9 साल की भतीजी ने उसे हत्या करते देख लिया और चिल्...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789