➡️लखनऊ- स्वामी प्रसाद मौर्य एक बार हिंदू धर्म पर की टिप्पणी,संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर दिया जवाब,स्वामी प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी,भारत हिंदू राष्ट्र नहीं है-स्वामी प्रसाद मौर्य,पूर्व में भी कभी हिंदू राष्ट्र नहीं था-स्वामी प्रसाद मौर्य,भारत अपने आप में एक संप्रभु राष्ट्र है-स्वामी प्रसाद,‘संविधानन पंथ निरपेक्ष राष्ट्र की अवधारणा पर आधारित है’,भारत के सभी लोग भारतीय हैं- स्वामी प्रसाद मौर्य ।
➡️लखनऊ- आयकर विभाग के डिप्टी डायरेक्टर को धमकाया,निलंबित अधिकारी शिवशरण श्रीवास्तव ने धमकी दी,आलोक कुमार सिंह के कार्यालय में घुसकर दी धमकी,डिप्टी डायरेक्टर ने हजरतगंज थाने में केस दर्ज कराया
धमकी और सरकारी काम में बाधा डालने का केस दर्ज,आरोपी शिवशरण श्रीवास्तव निलंबित किया गया है ,इंटरव्यू,जाली नियुक्ति पत्र बांटने के मामले में निलंबित है,ईडी की कैंटीन में नौकरी के नाम पर इंटरव्यू कराया,जमानत पर छूटने के बाद आरोपी ने यह हरकत की।
➡️लखनऊ - दबंगों ने घर में घुसकर महिला सभासद को पीटा,महिला सभासद को लाठी-डंडों से जमकर पीटा गया,1 दर्जन से अधिक लोगों ने महिला सभासद को पीटा,बीजेपी सभासद सीमा वर्मा के साथ मारपीट, अभद्रता,बीच-बचाव का प्रयास करने वालों को भी जमकर पीटा,चुनावी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया-पीड़िता,12 नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज,तहरीर पर बंथरा पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी।
➡️लखनऊ- शोभायात्रा और जुलूस को लेकर DGP ने जारी किए निर्देश ,नए रास्ते से शोभायात्रा और जुलूस नहीं निकाला जाएगा ,सभी आयोजनों को सूचीबद्ध तरीके से किया जाएगा-डीजीपी,योजनाबद्ध तरीक़े से पुलिस बल किया जाए तैनात-डीजीपी,स्पेशल DG कानून व्यवस्था की बैठक में दिये गए निर्देश ,पुलिस अधिकारियों को वीसी के जरिए दिए गए निर्देश ,तमाम आयोजकों के साथ बैठक कर बनायी जाए पूर्व योजना।
➡️लखनऊ- घोसी विधानसभा में चुनाव तक डेरा डालेंगे शिवपाल यादव,मतदान के दिन तक घोसी में ही रहेंगे शिवपाल यादव,सपा के आरोपों के बीच शिवपाल ने घोसी में डेरा डाला,जब तक चुनाव नहीं हो जाते जब तक कहीं नहीं जाएंगे-शिवपाल,कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न होने पर सड़क आएंगे सपा नेता-शिवपाल।
➡️लखनऊ- सरकारी कार्यालयों में निजी कर्मियों से काम लेने पर रोक,प्रदेश के सभी मंडल कलेक्ट्रेट तहसील कार्यालयों में प्रतिबंध,सरकारी कर्मचारियों सरकारी कामकाज पर लगाया प्रतिबंध,सभी मंडलायुक्त जिलाधिकारियों को जारी किया गया पत्र।
➡️लखनऊ- लविवि में बनेगा पहला स्वदेशी एस्ट्रोनॉमिकल रिसर्च सेंटर,प्रोफेसर आलोक कुमार राय,लविवि के कुलपति का प्रयास ,खगोल तकनीक के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण प्रयास का आगाज,जिनका उद्देशय भारतीय खगोल तकनीक को बढ़ावा देना है।
➡️गोरखपुर- सीएम योगी ने लगाया जनता दरबार,दूर दूर से फरियाद लेकर आये फरियादी,सीएम ने एक एक करके सुनी सभी की फरियाद,अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिये निर्देश,पुलिस प्रशासन के आलाधिकारी रहे मौजूद,गोरखनाथ मंदिर में लगा जनता दरबार कार्यक्रम।
➡️औरैया- लघु सिंचाई विभाग ने किया कई करोड़ का घोटाला,सहायक अभियंता लगा सिंचाई पद पर है राजकुमार शुक्ला,राजकुमार शुक्ला पर करीब 30 करोड़ के घोटाले का आरोप,औरैया में अतिरिक्त चार्ज लेकर 30 करोड़ डकारें,रिश्तेदारों की फर्म बनाकर किया गया फर्जी भुगतान,बिना काम किया किए गए फर्जी भुगतान,राजकुमार शुक्ला के साथ इंजीनियर राजीव शाक्य भी शामिल,पूरे घोटाले की मुख्यमंत्री से की गई शिकायत,घोटालेबाजों पर कार्रवाई की जगह दिया गया प्रमोशन,राजकुमार ने घोटाला करने के बाद औरैया का चार्ज छोड़ा,राजकुमार प्रमोशन पाकर बने अवर अभियंता लघु सिंचाई महोबा,इंजीनियर राजीव ने भी घोटाला करने के बाद औरैया छोड़ा।
➡️सिद्धार्थनगर- वसूली का अड्डा बना मुख्य चिकित्साधिकारी का कार्यालय,प्राइवेट हॉस्पिटल संचालक से लेनदेन का वीडियो वायरल,मुख्य चिकित्साधिकारी पैसे लेकर काम करने की बात कर रहे ,अवध हॉस्पिटल के संचालक से पहले ले चुके थे डेढ़ लाख रुपए,हॉस्पिटल सीज होने के बाद पुनः खोलने के लिए हुई थी डील,मुख्य चिकित्साधिकारी कर रहे थे और 5 लाख की डिमांड,मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय का बताया जा रहा वीडियो,सीएमओ सिद्धार्थनगर खुद कबूल रहे पैसा लेने की बात।
➡️बस्ती- मृतक युवक के परिजनों ने जाम किया रास्ता,शव सड़क पर रखकर न्याय की गुहार लगा रहे,युवक का कल पेड़ से लटका मिला था शव,युवल का दोस्तों से हुआ था विवाद,मृतक की मां ने 2 लोगों पर लगाया हत्या का आरोप,गौर थाना क्षेत्र के हलवा बाजार का रहने वाला था युवक।
➡️रायबरेली- वृद्ध महिला की पीट-पीटकर हत्या से हड़कंप,मामूली विवाद में वृद्ध महिला की हत्या की गई,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,दो महिलाओं पर वृद्ध महिला की हत्या का आरोप,पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं को किया अरेस्ट,सलोन कोतवाली के रोहनिया गांव का मामला।
➡️रायबरेली- संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से सनसनी,घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिला शव,पारिवारिक कलह से परेशान चल रहा था मृतक,सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया,गुरबक्शगंज क्षेत्र के सरांय डिगोसा गांव की घटना।
➡️बागेश्वर- सीएम पुष्कर सिंह धामी का दो दिवसीय बागेश्वर दौरा,गरूड़ तहसील के रामलीला मैदान में चुनावी जनसभा करेंगे,बागेश्वर में रोड शो और नुमाइश मैदान में करेंगे जनसभा,भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा करेंगे सीएम धामी,सीएम धामी के साथ रोड शो में कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे,गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा, रेखा आर्य भी शामिल होंगी,धन सिंह रावत भी सीएम के रोड शो में शामिल होंगे।
➡️नैनीताल- नैनीताल के मसूरी में सीएम धामी का कार्यक्रम,उत्तराखंड आंदोलन के दौरान आंदोलनकारी शहीद हुए थे,शहीद आन्दोलनकारियों की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा,सीएम धामी आयोजित श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल,आज का दिन खुशी का नहीं है- सीएम पुष्कर सिंह धामी,घटीमा गोलीकांड याद आने पर रूह कांप जाती है-धामी,घटीमा में आंदोलनकारियों पर गोली चलाई गई-धामी,घटीमा में आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज किया गया था,गोलीकांड में हमारे 6 आंदोलनकारी शहीद हुए-सीएम धामी।
➡️देहरादून- उत्तराखंड विधानसभा सत्र को लेकर बोले डीजीपी,उत्तराखंड पुलिस प्रशासन पूरी तरीके से तैयार है-डीजीपी,जो भी पारंपरिक व्यवस्था है वो पूरी रहेगी-डीजीपी,लोकतांत्रिक तरीके से लोग प्रदर्शन करें-डीजीपी,‘धरना प्रदर्शन से लोगों को दिक्कत नहीं होनी चाहिये।
➡️देहरादून- साइबर से बचने के लिए पुलिस आपको जागरुक करेगी,उत्तराखंड साइबर कॉमिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शुरू हुआ,उत्तराखंड पुलिस ने साइबर फ्राड को लेकर शुरूआत की है,ऐसा करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया,सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म,व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से प्रचारित।
➡️देहरादून- राज्य आंदोलनकारियों और आश्रितों की भर्ती का मामला,भर्ती के पदों पर 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का रास्ता साफ,10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के विधेयक को मंजूरी,धामी सरकार ने कैबिनेट में आरक्षण को मंजूरी दी ,इससे राज्य आंदोलनकारी बेहद खुश नजर आ रहे हैं,राज्य आंदोलनकारी ने धामी सरकार का आभार जताया।
➡️देहरादून- नगर निगम रेवेन्यू बढ़ाने के लिए सख्ती जारी ,डिफॉल्टर लोगों पर लगातार सख्ती की जा रही ,मलिन बस्तियों पर भी टैक्स लगाने के लिए तैयारी ,टैक्स को लेकर बोले मेयर सुनील उनियाल गामा ,मलिन बस्तियों की मांग थी - मेयर सुनील उनियाल,नगर निगम में शामिल करने की मांग थी-मेयर ,जल्द ही हम एक प्लान तैयार करेंगे- मेयर सुनील,अलग-अलग वार्ड में कैंप लगाकर टैक्स वसूल करेंगे।
➡️देहरादून- वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर बोले सीएम धामी,पीएम मोदी देश को आगे ले जाने की सोचते हैं-धामी,पीएम मोदी की एक भारत श्रेष्ठ भारत की सोच है-धामी,दुनिया का नेतृत्व भारत करे यही सोच है-सीएम धामी,ये निश्चित रूप से देश को अग्रसर करने वाली है-धामी,रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में कमेठी बनी है-धामी,‘इस पद को स्वीकार इस करना अपने आप में बड़ी बात है’,रामनाथ कोविंद जी का हम इसका स्वागत करते हैं-धामी,इस प्रकार की व्यवस्था देश के अंदर लागू होनी चाहिए-धामी।
➡️देहरादून- कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल पीएम का आभार जताया ,पीएम का आभार जताते हुए प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा ,वन नेशन, वन इलेक्शन का निर्णय देश हित में है-प्रेम चंद,आचार संहिता के कारण विकास कार्य प्रभावित होते हैं-प्रेम,नुकसान होता है चुनाव में बार-बार पैसा खर्च होता है-प्रेम,‘प्रशासनिक अमला भी चुनावी गतिविधियों में व्यस्त रहता है’,पीएम के इस फैसले का स्वागत करते हैं-प्रेम चंद अग्रवाल,वन नेशन, वन इलेक्शन को लेकर कांग्रेस ने दी प्रतिक्रिया,कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट का कहना है,पीएम मोदी जी का ख्याल अच्छा है- शीशपाल सिंह बिष्ट,‘सरकार गंभीरता के साथ बिल लेकर आती तो अच्छा है’,इस पर सरकार बिल लेकर आए व्यापक चर्चा करे-शीशपाल,फिर इस मामले पर तस्वीर साफ हो पाएगी-शीशपाल सिंह ,वन नेशन वन इलेक्शन बहुत ही अच्छा है-शीशपाल सिंह ,‘धरातल पर कितना सटीक बैठता है ये देखने की बात है’।
➡️देहरादून- विधान सभा के इलाके में सत्यापन के लिए टीम गठित,सत्यापन के लिए पुलिस टीमें गठित की गई,थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी के नेतृत्व में टीम गठित,सत्यापन टीमो को ब्रीफ कर फॉर्म उपलब्ध कराए गए,लगभग 270 परिवारों का सत्यापन किया गया,सत्यापन के दौरान गड़बड़ी मिलने पर हुई कार्रवाई।
➡️दिल्ली- दिल्ली में आज G-20 समिट की फुल ड्रेस रिहर्सल,सुबह 8:30 बजे से शुरु होगी फुल ड्रेस रिहर्सल,अतिथियों के काफिले की गाड़ियों के साथ फुल ड्रेस रिहर्सल,दिल्ली के कई जगहों पर यातायात होगी प्रभावित
जिसके चलते नई दिल्ली के कुछ रास्ते प्रभावित रहेंगे ,आज सुबह 8.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक रिहर्सल,शाम 4.30 बजे से शाम 6 बजे तक फुल ड्रेस रिहर्सल,शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक होगा फुल ड्रेस रिहर्सल।
➡️दिल्ली- NGT ने गंगा में प्रदूषण को लेकर नोटिस जारी किया ,वाराणसी निगम के आयुक्त को नोटिस जारी किया,घरेलू और अनुपचारित औद्योगिक अपशिष्ट जल को लेकर नोटिस,जल को गंगा में छोड़े जाने के मामले में नोटिस जारी किया,चंदौली के जिला पंचायती राज अधिकारी को नोटिस जारी किया,NGT ने कहा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एक रिपोर्ट पेश किया है ,NGT में मामले की अगली सुनवाई 16 अक्टूबर को होगी।
➡️दिल्ली- सुप्रीम कोर्ट के बाद हाईकोर्ट ने भी छुट्टी की घोषणा की,हाईकोर्ट ने G20 को देखते हुए छुट्टी की घोषणा की,हाईकोर्ट और सभी जिला अदालतों में छुट्टी की घोषणा,दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट,हाईकोर्ट 8 सितंबर को रहेगा बंद।






%20copy.jpg)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें