Good Daily News...


शुक्रवार, 1 सितंबर 2023

छठवीं की छात्रा से स्कूल प्रबंधक ने की छेड़खानी, विरोध करने पर पीटा; पुलिस ने आरोपित को दबोचा

 

 देवरिया। बरियारपुर थाना क्षेत्र में संचालित प्राइवेट विद्यालय में 10 साल की छठवीं कक्षा में पढ़ रही  छात्रा को स्कूल प्रबंधक ने उसे कक्ष में बुलाकर अश्लील हरकत की। इसका विरोध करने पर प्रबंधक ने छात्रा की पिटाई कर दी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

करौंदी बाजार के एक निजी विद्यालय के प्रबंधक ने शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने का कार्य किया। श


हर के भुजौली कालोनी का रहने वाला विजय लाल बरियारपुर थाना क्षेत्र में एक विद्यालय संचालित करता है। 10 वर्षीय बालिका कक्षा छह की छात्रा है। आरोप है कि बुधवार को वह पढ़ने के लिए गई थी। इस बीच प्रबंधक ने अपने कक्ष में उसे बुलाया और उसके साथ अश्लील हरकत की।

छेड़खानी का विरोध करने पर छात्रा को पीटा

जब छात्रा ने विरोध करने का प्रयास किया तो आरोपित ने पिटाई कर धमकी देते हुए कक्षा में भेज दिया। छात्रा अपने घर पहुंची और आपबीती बताई तो स्वजन परेशान हो गए। गुरुवार को इस मामले में स्वजन ने तहरीर दी। पुलिस आरोपित प्रबंधक विजय लाल के विरुद्घ छेड़खानी, पाक्सो एक्ट, मारपीट का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश की, जहां से आरोपित को जेल भेज दिया गया। सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

सपा के पूर्व विधायक अंसार अहमद का कोल्ड स्टोरेज गिरने से 4 लाशें मलब्वे से निकली----

 ब्रेकिंग न्यूज़ । प्रयागराज:सपा के पूर्व विधायक अंसार अहमद का यह कोल्ड स्टोरेज है इसमें तीन लाख पैकेट आलू आते हैं. तीन हिस्से में एक हिस्सा...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789