देवरिया। गौरी बाजार थाना क्षेत्र के नगरौली गांव में शनिवार की रात में चारपाई हटाने के विवाद एक शिक्षक
की पीट-पीट कर हत्या का दी गई। जबकि परिवार की दो महिलाओं सहित चार लोग बुरी तरह घायल हो गये।
घटना की जानकारी होने पर रविवार की सुबह सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी भी गांव पहुंच गए। जहां उन्होंने पीड़ित पक्ष से मुलाकात कर न्याय का भरोसा दिलाया।
गौरी बाजार नगर पंचायत से सटे नगरौली बाजार निवासी परशुराम प्रसाद (53 वर्ष) एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक थे। शनिवार रात साढ़े दस बजे के आसपास वे साइकिल से घर जा रहे थे। रास्ते में रोड के किनारे एक समुदाय विशेष के लोग बैठे थे। रास्ते से चारपाई किनारे हटाने के लिए कहने पर अल्पसंख्यक वर्ग के लोग उलझ गए। कुछ देर में उनके समुदाय के लोग इकट्ठा होकर शिक्षक पर हमला बोल दिये। साथ ही ईंट पत्थर भी चलाने लगे। जिससे शिक्षक गंभीर रुप से घायल हो गए। सिर में गंभीर चोटें आईं। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।पिता को बचाने पहुंचे पुत्र कृष्णा, रविशंकर, पुत्री पिंकी और रिंकी को भी हमलावरों ने जमकर मारा-पीटा। जिनका सीएचसी गौरी बाजार इलाज कराया गया। मामला दो संप्रदायों के बीच होने की सूचना मिलते ही गौरी बाजार थाना की पुलिस, एक प्लाटून पीएसी और क्यूआरटी गांव में तैनात की गई है। मृतक के पुत्र रविशंकर की तहरीर पर एक ही परिवार के पांच लोगों के विरुद्ध हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि बीती रात दो पक्षों में मामूली विवाद में एक व्यक्ति के सिर में चोट लगने से मौत हो गई। इसमें शामिल पांचों आरोपियों के खिलाफ़ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। स्थानीय पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें