देवरिया। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह के निर्देश पर लम्पी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.ए.के.वैश्य ने सभी विकास खंडों में पशु टीकाकरण टीम गठित कर दिया है।पशु चिकित्सालय बैतालपुर की टीम ने अधरंगी व मरकड़ी ग्राम सभा में कैम्प किया। लम्पी टीकाकरण अभियान में पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी,पैरावेट सुनील कुमार, सुवाष चन्द्र, महेंद्र यादव व जयप्रकाश यादव ने 200 पशुओं का टीकाकरण कार्य किया। लम्पी रोग नियंत्रण हेतु सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया मच्छर, मक्खी व किलनी से पशुओं को बचाकर लम्पी रोग को फैलने से रोका जा सकता है।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें