Good Daily News...


शनिवार, 2 सितंबर 2023

नए राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम? भारतीय मूल का वो शख्स, जिसने दो चीनी आदमी को दी शिकस्त



* सिंगापुर के 9वें राष्ट्रपति के रूप में भारतीय मूल के थर्मन शनमुगरत्नम को जीत हासिल हुई है।

*सिंगापुर में 2011 के बाद यह पहला राष्ट्रपति चुनाव था।

*कौन हैं सिंगापुर के नए राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम? भारतीय मूल का वो शख्स, जिसने दो चीनी आदमी को दी शिकस्त


  सिंगापुर में जन्मे भारतीय मूल के अर्थशास्त्री थर्मन शनमुगरत्नम ने शुक्रवार (1 सितंबर) को राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की। उन्होंने साल 2011 के बाद पहली बार हुए राष्ट्रपति चुनाव में चीनी मूल के दो प्रतिद्वंद्वियों को हराया। शनमुगरत्नम ने 20 सालों से अधिक समय तक पीपुल्स एक्शन पार्टी (PAP) के जुड़े हुए हैं।

66 वर्षीय शनमुगरत्नम साल 2011 से 2019 तक सिंगापुर के उप प्रधानमंत्री रहे। इन्हें राष्ट्रपति चुनाव में कुल 70.4 फीसदी वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वियों एन. कोक सोंग और टेन किन लियान को क्रमश: 15.7 फीसदी और 13.8 फीसदी वोट मिले। इस बात की जानकारी निर्वाचन आयोग के एक प्रवक्ता ने दी. प्रधानमंत्री ली सिएन लूंग ने राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर शनमुगरत्नम को बधाई दी।

सिंगापुर की राजनीति में थर्मन शनमुगरत्नम का नाम बहुत महत्व रखता है। थर्मन शनमुगरत्नम सिंगापुर के एक अनुभवी राजनेता है. उन्होंने राष्ट्रपति बनने से पहले देश के उप प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री के रूप में भी काम किया है।उनकी पॉलिसी मेकिंग की स्किल लजावाब है. अगर इनके पर्सनल लाइफ को देखें तो इनके फैमिली में कुल 6 लोग है। इनकी पत्नी का नाम युमिको इटोगी है।

इनके चार बच्चे हैं। इनके बच्चों का नाम माया, आकाश, कृष्ण और अर्जुन है.थर्मन शनमुगरत्नम के बच्चे अपने माता-पिता के नक्शेकदम पर चले हैं। सबसे बड़ा बच्चा माया एक सामाजिक उद्यमी और वकील है, जबकि दूसरा बच्चा आकाश एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। वहीं दो छोटे भाई-बहन, कृष्ण और अर्जुन क्रमांक इकोनॉमिक, पॉलिटिक्स और संगीत, आर्ट्स के स्टूडेंट हैं।

थर्मन शनमुगरत्नम का पारिवारिक जीवन उनके राजनीतिक करियर की तरह ही गतिशील और प्रेरणादायक है। उनके बच्चों को सार्वजनिक सेवा के लिए अपने माता-पिता का उत्साह विरासत में मिला है। हर एक बच्चों ने अनूठे रास्ते बनाए हैं.थर्मन शनमुगरत्नम ने सिंगापुर के राजनीतिक और आर्थिक परिदृश्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. थर्मन शनमुगरत्नम का जन्म 1957 में हुआ था।


न्होंने 2008 से 2011 तक उप प्रधानमंत्री और बाद में वित्त मंत्री के रूप में कार्य किया.थर्मन की पत्नी जेन युमिको इटोगी ने उनके जीवन और करियर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

सपा के पूर्व विधायक अंसार अहमद का कोल्ड स्टोरेज गिरने से 4 लाशें मलब्वे से निकली----

 ब्रेकिंग न्यूज़ । प्रयागराज:सपा के पूर्व विधायक अंसार अहमद का यह कोल्ड स्टोरेज है इसमें तीन लाख पैकेट आलू आते हैं. तीन हिस्से में एक हिस्सा...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789