देवरिया । नाबालिग किशोरी से उसके भाई द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने बर्तन साफ करने के बहाने किशोरी को घर में बुलाया। मौका पाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंंजाम दिया। रोते हुए घर लौटी पीड़िता ने घरवालों से आप बीती बताई। परिजनों ने आरोपी चचेरे भाई के विरूद्ध थाना में पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
नगर पंचायत तरकुलवा के एक वार्ड के रहने वाले युवक ने अपने 13 वर्षीय चचेरी बहन को शुक्रवार शाम को बर्तन धोने के बहाने घर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी किसी तरह घर पहुंची। उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी, तो परिजन सन्न रह गए। परिजनों ने पीड़ित किशोरी का एक निजी डॉक्टर के यहां इलाज कराया। इसके बाद थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने किशोरी से पूछताछ के बाद उसकी मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म तथा पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि आरोपी युवक के विरुद्ध दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। शनिवार को न्यायालय में पेश कर आरोपी को जेल भेजा जाएगा।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें