दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ - *सीओ अयोध्या
*पुलिस की निगाह में मामला कुछ संदिग्ध
अयोध्या।
अयोध्या बाईपास के किनारे धर्मू का पुरवा में देर रात निषाद पार्टी के नेता लक्ष्मण निषाद संदिग्ध परिस्थितियों में गोली मारी गई।इसके छर्रे उनके हाथ और पांव में लगे हैं।फिलहाल उनका इलाज दर्शन नगर मेडिकल कालेज में चल रहा है। इस संबंध में *सीओ अयोध्या एस पी गौतम* ने बताया कि पुलिस ने घटना के बाद 2 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।लक्ष्मण निषाद अयोध्या जिले के कैंट थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। वे अपनी ससुराल पिपरी चौराहा के पास रहते हैं।घटना का कारण उनकी ससुराल से जुड़ा जमीन का विवाद बताया जा रहा है। अयोध्या कोतवाल मनोज कुमार शर्मा ने बताया,लक्ष्मण निषाद को रात 10 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगी है।इस मामले में थाना रामजन्मभूमि क्षेत्र के रहने वाले संतोष सोनकर और कोमल सोनकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।पीड़ित लक्ष्मण निषाद के साथी आशाराम निषाद ने बताया, जमीन के विवाद को लेकर लक्ष्मण निषाद अयोध्या गए हुई थे। वहां से लौटते समय कुछ लोगों ने उन्हें रोककर जानलेवा हमला कर दिया।उनके गोली के छर्रे लगे हैं।मेडिकल कालेज मं उनका इलाज चल रहा है।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें