देवरिया। मां-बेटी की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसा सलेमपुर नगर पंचायत के परशुराम धाम वार्ड में शुक्रवार को हुआ। आसपास के लोगों ने मां बेटी दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सलेमपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 परशुराम धाम वार्ड निवासी कृष्ण कुमार जायसवाल सऊदी अरब में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। शुक्रवार को उनकी पत्नी सरोज जायसवाल (48 वर्ष) और बड़ी बेटी बेटी भूमि जायसवाल (18 वर्ष) घर का मेन गेट बंद कर अंदर थीं। जब उनकी छोटी बेटी स्कूल से दोपहर बाद लगभग 2 बजे घर आई तब घर का मेन गेट बंद था। कई बार आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला।
अनहोनी की आशंका से छोटी बेटी चिल्लाने लगी। शोर सुन आस-पास के लोग आ गए। वे खिड़की के रास्ते जब घर के अंदर गए तो हैंडपंप से लगे टुल्लू पंप में करंट उतरने से चिपकर मां-बेटी नीचे गिरी पड़ी थीं। आनन-फानन में मां बेटी दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल गोपाल पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें