Good Daily News...


मंगलवार, 22 फ़रवरी 2022

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु बैंको के शाखा प्रबंधकों के साथ आहूत की गयी बैठक, दिये गये आवश्यक निर्देश



देवरिया 22 फरवरी। आज राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु बैंको के शाखा प्रबंधकों के साथ जनपद न्यायालय के सुलह-समझौता केन्द्र में प्री-ट̭ॉयल बैठक आहूत की गयी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के सचिव न्यायाधीश आरिफ निसामुद्दीन खान ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 मार्च को किया जाना सुनिश्चित हैं जिसकी तैयारियॉ अभी से करने की आवश्यकता हैं। उन्होंने समस्त बैंकों के शाखा प्रबंधकों को निर्देशित किया कि आप अपने बैंकों के नोडल अधिकारी नियुक्त करें जिससे लोक अदालत में लगने वालें मामलों का चिन्हांकन एवं निस्तारण व्यापक पैमाने पर किया जा सकें। उन्होंने कहा कि बैंक पक्षकारों के उपस्थिति हेतु प्रेषित की जाने वाली नोटिसों को अविलम्ब कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया में उपलब्ध करावें जिससे ससमय नोटिसों का तामिला कराया जा सकें। राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु व्यापाक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने के लिए पोस्टर, बैनर व अन्य इलेक्ट̭ॉनिक माध्यमों से आमजनमानस को जागरूक करें। इस दौरान न्यायाधीश द्वारा बताया गया कि उक्त लोक अदालत में धारा 138 एन0आई0एक्ट, बैंक वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, पारिवारिक वाद, श्रम वाद, भूमि अधिग्रहण वाद, विद्युत, जल एवं सर्विस से संबंधित मामलें, राजस्व एवं सिविल वाद तथा प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण किया जाना हैं।
     इस बैठक में मुख्य रूप से शाखा प्रबंधक यूनियन बैंक सुरेश कुमार, सहायक प्रबंधक बड़ौदा यू0पी0 ग्रामीण बैंक नवनीत कुमार, शाखा प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा मनीष कुमार, शाखा प्रबंधक इंडियन बैंक राकेश कुमार, एल0डी0एम0 सेण्ट̭ल बैंक ऑफ इण्डिया राकेश कुमार, सहायक प्रबंधक स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया अजय कुमार व शाखा प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक विनय कुमार उपस्थित रहें।
       राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी द्वारा विद्वान अधिवक्ताओं के साथ की गयी बैठक, दिये गये आवश्यक निर्देश
  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु मोटर दुर्घटना वाद से संबंधित विद्वान अधिवक्ताओं के साथ न्यायालय मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण देवरिया में बैठक आहूत की गयी। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी न्यायाधीश कृष्ण यादव ने समस्त अधिवक्ताओं को निर्देशित किया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना प्रतिकर से संबंधित वादों का निस्तारण किया जाना हैं जिससे संबंधित पत्रावलियों को संबंधित न्यायालय में प्रार्थना पत्र के माध्यम से लगवाकर राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण कर लाभ उठा सकते हैं।
      जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के सचिव न्यायाधीश आरिफ निसामुद्दीन खान ने कहा कि मोटर दुर्घटना प्रतिकर वादों से संबंधित समस्त विद्वान अधिवक्ताओं को अभी से मामलों को चिन्हित करने की आवश्यकता हैं जिससे लोक अदालत के दिन अधिक से अधिक संख्या में मामलों का निस्तारण किया जा सकें।
         इस बैठक में मुख्य रूप से मोटर दुर्घटना वाद से संबंधित अधिवक्ता वाई0वी0 सिंह, विद्यासागर, अजीत, रविप्रताप, रामेन्द्र व सत्येन्द्र उपस्थित रहें। 
 
Share:

मतदाता सूचना पर्ची का वितरण प्रारंभ



बीएलओ 26 फरवरी तक मतदाता सूचना पर्ची का करे वितरण:जिला निर्वाचन अधिकारी

प्रति परिवार वोटर गाइड का भी हो रहा वितरण, कुल 5,90,445 वोटर गाइड आई

अबकी बार 80% से अधिक हो मतदान:जिला निर्वाचन अधिकारी

जनपद में है कुल 23,61,480 मतदाता

देवरिया  22 फरवरी। जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया कि जनपद में  मतदाता सूचना पर्ची का वितरण प्रारंभ हो चुका है। 26 फरवरी तक सभी मतदाताओं को मतदाता सूचना पर्ची उपलब्ध करा दी जाएगी। मतदाता सूचना पर्ची के वितरण का कार्य बीएलओ कर रहे हैं।
      जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान प्रतिशत 80 से भी अधिक करने के लिए मतदाताओं को समय से मतदाता सूचना पर्ची का वितरण कराया जा रहा है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि जनपद के सभी 23,61,480 मतदाताओं को मतदान से 5 दिन पूर्व मतदाता सूचना पर्ची उपलब्ध हो जाए। इस सूचना पर्ची के माध्यम से मतदाता को अपने बूथ एवं वोटर लिस्ट में क्रमांक की जानकारी मिल जाएगी। मतदान के दिन इस पर्ची के साथ चुनाव आयोग द्वारा निर्गत मतदाता पहचान पत्र अथवा 12 अन्य पहचान पत्र जैसे कि आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, फोटोयुक्त पासबुक, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, श्रम मंत्रालय द्वारा जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, एनपीआर के तहत आरजीआई द्वारा जारी किए गए स्मार्ट कार्ड, सरकार/पीएसयू द्वारा कर्मचारियों के लिए जारी सेवा पहचान पत्र, यूडीआईडी कार्ड, सांसद/विधायक/विधान परिषद के सदस्यों को जारी किये गए सरकारी पहचान पत्र में से किसी भी एक पहचान पत्र के साथ मताधिकार का प्रयोग किया जा सकता है।


यदि मतदाता सूचना पर्ची न मिले तो क्या करें

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यदि किसी कारणवश वोटर को मतदाता सूचना पर्ची नहीं मिल पाती है तो उसे घबराने की बिल्कुल आवश्यकता नहीं है। मतदान के दिन 3 मार्च को प्रत्येक मतदान केंद्र के बाहर बीएलओ उपलब्ध रहेगा, जिससे संपर्क करके मतदाता सूची में अपना क्रमांक एवं अन्य आवश्यक सूचनाएं प्राप्त की जा सकती हैं।

वोटर गाइड का हो रहा है वितरण

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी सभी सूचनाओं से अवगत कराने के लिए इस बार वोटर गाइड का वितरण किया जा रहा है। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने 5,90,445 वोटर गाइड उपलब्ध कराई है।मतदाता सूचना पर्ची के साथ ही प्रति परिवार एक वोटर गाइड का वितरण भी किया जा रहा है।
 
Share:

महिला का धड़ से अलग शव मिलने से क्षेत्र में मची हड़कम्प, ग्रामीणों में भय व्याप्त,


   जौनपुर ।करंजाकला सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भरेठी ग्राम स्थित एक 45 वर्षीय विधवा महिला का गला रेत की गयी निर्मम हत्या, घटना स्थल पर भारी संख्या में ग्रामीणों की लगी भीड़,
क्षेत्रीय व स्थानीय लोग जब सुबह टहलने के लिए निकले तो भरेठी उर्फ भरौठी गांव में लगे ट्यूबवेल पंप के निकट एक 45 वर्षीय विधवा महिला का धड़ से अलग शव बरामद हुआ, जिसे देखते ही आसपास के लोग में हड़कम्प मच गया,
स्थानीय लोग द्वारा बताया जा रहा है कि महिला की पहचान दिला राजभर पत्नी लालता प्रसाद के रूप में पहचान हुई है,
ग्रामीणों द्वारा उक्त घटना की सूचना सरायख्वाजा थाना पुलिस को दी गई, मौके पर थाना पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए मामले की छानबीन में जुटी,।
Share:

रविवार, 20 फ़रवरी 2022

मतदान कार्मिकों का हुआ द्वितीय प्रशिक्षण



देवरिया  20 फरवरी। विधान सभा सामान्य निर्वाचन- 2022 को सम्पन्न कराने हेतु आज मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण इन्दिरा गांधी बालिका इण्टरमीडिएट कालेज, टाउन हाल एवं एस०एस०बी०एल० इण्टरमीडिएट कालेज, देवरिया में प्रथम एवं द्वितीय पाली में सम्पन्न हुआ। कार्मिकों को ई०वी०एम० के बारे में जानकारी दी गयी। पीठासीन अधिकारी को स्टेशनरी दी गयी। मतदान अधिकारी द्वितीय एवं तृतीय को आयुष कीट उपलब्ध कराया गया। जनपद की सातों विधान सभा में कार्मिकों को प्रशिक्षण स्थल पर ही बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान करने की समुचित व्यवस्था की गयी है। प्रशिक्षण के समय मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार एवं प्रेक्षक रूद्रपुर द्वारा निरीक्षण किया गया।
      प्रशिक्षण में पीठासीन अधिकारी 15, मतदान अधिकारी प्रथम 23, मतदान अधिकारी द्वितीय 19 एवं मतदान अधिकारी तृतीय 38 कुल 95 कार्मिक अनुपस्थित पाये गये।  
       मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी (कार्मिक/प्रशिक्षण) रवींद्र कुमार ने बताया कि सम्बन्धित विभागाध्यक्षों को आदेश दिया गया है कि वे अनुपस्थित कर्मचारियों को अपने स्तर से निर्देशित करें कि कल  21 फरवरी को प्रातः 10 बजे अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करें। उक्त तिथि को भी अनुपस्थित पाये जाने पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 की धारा-134 के अन्तर्गत कठोर दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।
Share:

342-बरहज विधानसभा के लिए तहसील में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित


देवरिया  20 फरवरी।रिटर्निंग ऑफिसर /उप जिलाधिकारी बरहज ध्रुव कुमार शुक्ला ने बताया है कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 हेतु 342-बरहज विधानसभा के लिए तहसील में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है जिसका मोबाईल 7068040342 है। इस नियंत्रण कक्ष में भी विनोद सिंह राजस्व लिपिक, राजबहादुर एडब्लुबीएन तथा ओमप्रकाश बारी फौजदारी लिपिक की 8-8 घंटे की ड्यूटी लगी है।
      यदि किसी भी आम नागरिक या राजनीतिक दल कार्यकर्ता के संज्ञान में आदर्श आचार सहिता के उल्लंघन का कोई प्रकरण संज्ञान में आता है तो यह सामान्य प्रेक्षक  के या रिटर्निंग ऑफिसर के C-Vigil एप पर भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
 
Share:

शनिवार, 19 फ़रवरी 2022

चुनाव से सम्बन्धित सूचनाओं/शिकायतों को प्राप्त करने हेतु कन्ट्रोल रूम स्थापित । शिफ्टवार 03 कार्मिकों की लगायी गयी है ड्यूटी


 देवरिया 19 फरवरी। रिटर्निंग आफिसर 342 बरहज विधानसभा/उप जिला मजिस्ट्रेट ध्रुव कुमार शुक्ला ने बताया है कि विधानसभा समान्य निर्वाचन-2022 हेतु चुनाव से सम्बन्धित सूचनाओं/शिकायतों को प्राप्त करने हेतु कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गयी है, जिसका नम्बर 7068040342 है, जिसकेे संचालन हेतु 03 कार्मिकों की ड्यूटी लगाये जाने के साथ ही उन्हे निर्देशित किया गया है कि वे ससमय उपस्थित रहकर प्राप्त सूचनाओं/शिकायतों से उच्चाधिकारीगण को अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे। निर्वाचन सर्वाधिक महत्वपूर्ण कार्य है, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता/लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
          श्री शुक्ला ने कन्ट्रोल रूम में तैनात कार्मिकों के विवरण में बताया है कि विनोद सिंह, राजस्व लिपिक को नामित किया गया है, जो प्रातः 08 बजे से अपरान्ह 04 बजे तक कन्ट्रोल रुम में उपस्थित रहेगें। इसी प्रकार राजबहादुर ए0डब्लू०बी०एन० अपरान्ह 04 बजे से रात्रि 12.00 बजे तक एवं ओमप्रकाश बारी, फौजदारी लिपिक रात्रि 12 बजे से प्रातः 08 बजे उपस्थित रहेगें।

Share:

शुक्रवार, 18 फ़रवरी 2022

आर्थिक रुप से कमजोर बच्चों का दाखिला फंसा


जौनपुर।वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रशासन की अनदेखी के चलते आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों का दाखिला फंसा हुआ है। कुलसचिव के आदेश के बावजूद 10 फीसद आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों का दाखिला नहीं लिया जा रहा है।क्योंकि विश्वविद्यालय में ही जिम्मेदार लोगों द्वारा आदेश को अमल में नहीं लाया गया।इस लापरवाही के चलते अभ्यर्थी परेशान हैं।
पूर्वांचल विश्वविद्यालय कुलसचिव महेंद्र कुमार ने आठ फरवरी को विश्वविद्यालय से संबद्ध समस्त प्राचार्य/प्राचार्या एवं विभागाध्यक्ष को सूचित करते हुए एक पत्र जारी किया था कि प्रवेश समिति की बैठक 23 सितंबर 2021 में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस)के छात्र छात्राओं को विश्वविद्यालय द्वारा संचालित पाठ्यक्रमों में स्वीकृत सीटों के अतिरिक्त 10 फीसद सीटों पर प्रवेश हेतु आरक्षण प्रदान किए जाने संबंधी प्रस्ताव पर समिति द्वारा लिया गया निर्णय लिया गया था।अतिरिक्त 10 फीसद सीटों पर प्रवेश हेतु आरक्षण प्रदान किए जाने संबंधी शासनादेश 31 अगस्त को 2020 को यथावत लागू किए जाने की स्वीकृत प्रदान की गई तथा जिन पाठ्यक्रमों में अन्य नियामक संस्थाओं द्वारा मान्यता प्रदान की जाती है। उनमें नियामक संस्थाओं द्वारा उक्त की अनुमति प्राप्त होने के उपरांत ही स्वीकृत सीटों के सापेक्ष में 10 फीसद अतिरिक्त सीटें प्रवेश हेतु अनुमन्य होगी। कुलसचिव ने इस आदेश को समाचार पत्रों के साथ साथ विश्वविद्यालय की वेबसाइट एवं सूचना पट पर चस्पा करने का आदेश दिया था। लेकिन कुलसचिव के आदेश को विश्वविद्यालय के जिम्मेदार लोगों द्वारा एक सप्ताह बाद भी अमल में नहीं लाया गया। जिसके चलते आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों का प्रवेश नहीं हो पा रहा है। क्योंकि अतरिक्त सीटों के लिए वेबसाइट नहीं खुलने से महाविद्यालय संचालकों ने (ईडब्ल्यूएस) की सीटों पर प्रवेश से इनकार कर दिया है। विश्वविद्यालय की इस लापरवाही से अभ्यर्थी परेशान हैं। 
Share:

मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस कई महाविद्यालय में पहुंची , किया जागरूक


   जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा संचालित मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस विश्वविद्यालय से चलकर सहकारी पीजी कॉलेज मिहरावां,जौनपुर पहुंची जहां उसका स्वागत प्राचार्य प्रोफेसर आशुतोष कुमार गुप्ता एवं वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ राज बहादुर यादव, ने किया।
इस अवसर पर डॉक्टर तारकेश्वर सिंह, नितेश यादव,डॉ.नीरज सिंह सहित महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, कर्मचारी स्वयंसेवक/छात्र उपस्थित रहे औऱ सभी लोगों ने 07 मार्च को मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का संकल्प लिया।
तत्पश्चात यह एक्सप्रेस गुलाबी देवी पीजी कॉलेज सिद्धीकपुर, जौनपुर पहुंची जहां इसका स्वागत प्राचार्य डॉ रमाशंकर यादव, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पंकज यादव डॉ. सुभाष कुमार डॉ. अश्वनी यादव, रिंकू यादव आदि ने किया।इस अवसर पर महाविद्यालय के स्वयंसेवक/छात्र आदि उपस्थित रहे।
तत्पश्चात रामकिशुन सिंह महाविद्यालय सिद्दीकपुर जौनपुर में मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस का स्वागत प्राचार्य डॉ आर.पी.सिंह और कार्यक्रम अधिकारी डॉ सिद्धार्थ शंकर सिंह ने किया।
समन्वयक डॉ राकेश कुमार यादव ने स्वयंसेवकों को शत- प्रतिशत मतदान हेतु प्रेरित किया।इस अवसर पर नोडल कार्यक्रम अधिकारी डॉ अजय कुमार सिंह, डॉ राकेश कुमार बिंद,सुमित सिंह,शरद सिंह,रमेश चंद्र मालवीय ,पूनम मौर्य,रूबी खान,श्याम बिहारी यादव,आदि लोग उपस्थित रहे। इसके बाद इस एक्सप्रेस ने कुत्तुपुर तिराहा, अटाला मस्जिद तथा कलेक्ट्रेट परिसर में लोगों को 07 मार्च 2022 को विधानसभा चुनाव में शत -प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया। 
Share:

20 फरवरी से 27 फरवरी तक होगा मतदान कार्मिकों तथा पोलिंग पार्टियों का द्वितीय प्रशिक्षण


 देवरिया  18 फरवरी। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के सकुशल सम्पादन के क्रम में बताया है कि मतदान कार्मिकों तथा पोलिंग पार्टियों का द्वितीय प्रशिक्षण इन्दिरा गाधी, बालिका विद्यालय, टाउन हाल, देवरिया एवं एस०एस०बी०एल०. इण्टर कालेज, देवरिया में 20 फरवरी से 27 फरवरी तक होगा।
        जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण के प्रयोजनार्थ इन्दिरा गाधी, बालिका विद्यालय, टाउन हाल, देवरिया एवं एस०एस०बी०एल०. इण्टर कालेज, देवरिया को मय फर्नीचर सहित समस्त कक्षों तथा सम्पूर्ण परिसर को उपरोक्त तिथियों तक के लिए तात्कालिक प्रभाव से अधिग्रहीत करते हुए प्रधानाचार्या, इन्दिरा गांधी, बालिका विद्यालय, टाउन हाल, देवरिया एवं प्रधानाचार्य एस०एस०बी०एल०इण्टर कालेज, देवरिया को निर्देशित किया है कि उक्त तिथियों में प्रातः 8.30 बजे से प्रत्येक दिन प्रशिक्षण कार्यक्रम समाप्ति तक परिसर में अनवरत बने रहेंगे तथा प्रशिक्षण कार्य में तैनात अधिकारी/कर्मचारी गण को उनकी सुविधा के अनुसार शिक्षण कक्षों को समय से खुलवाने, बंद करनवाने व अन्य समस्त आवश्यक व्यवस्था प्रदान करना सुनिश्चित करेगें। इस कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता अक्षम्य होगी। उन्होने निर्वाचन जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में सक्रिय सहयोग की अपेक्षा की है।
Share:

निर्वाचन के दौरान प्रलोभन के लिये प्रयोग होने वाली वस्तुओं एवं सामानों के मूवमेंट के सघन जांच हेतु नोडल अधिकारी नामित


 देवरिया (सू0वि0) 18 फरवरी।  जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी  आशुतोष निरंजन ने विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के संबंध में पंकज लाल, उपायुक्त वाणिज्य कर विभाग देवरिया (मो० न०-7905442085) को निर्वाचन के दौरान प्रलोभन के लिये प्रयोग होने वाली वस्तुओं एवं सामानों के मूवमेंट के सघन जांच हेतु नोडल अधिकारी के रूप में नामित / नियुक्त किया है तथा उन्हे निर्देशित किया है कि वे निर्वाचन के दौरान सामानों के अवैध संचरण को रोकने के परिप्रेक्ष्य में प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए इस बावत अपनी रिपोर्ट वरिष्ठ कोषाधिकारी, देवरिया / नोडल आफिसर, निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेगे।  
 
Share:

सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग व्यक्ति का मतदान मोबाईल पोलिंग पार्टी द्वारा 21, 22, 23 व 24 फरवरी को



 देवरिया  18 फरवरी। रिटर्निंग आफिसर सलेमपुर/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजन द्विवेदी ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग व्यक्ति को पोस्टल बैलेट के जरिये मतदान की सुविधा उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिए गए है। उक्त से संबंधित विधानसभा क्षेत्र 341-सलेमपुर(अ0जा0) उपरोक्त मतदाताओं का मतदान मोबाईल पोलिंग पार्टी द्वारा 21, 22, 23 व 24 फरवरी को कराया जाना हैं। उन्होने विधानसभा 341-सलेमपुर के समस्त प्रत्याशियों को अवगत कराया है कि मतदाता सूची एवं मतदान का कार्यक्रम पत्र के साथ प्रेषित किया गया है कि वे संबंधित मतदान दिवस पर अपने से संबंधित प्रतिनिधियों को अवलोकनार्थ उपस्थित रहने हेतु निर्देशित करें।  
 
Share:

अपर जनपद न्यायाधीश, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया ने राजकीय बाल गृह देवरिया तथा पाथ वात्सल्य खुला आश्रय गृह का किया औचक निरीक्षण



देवरिया 18 फरवरी।आज अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा राजकीय बाल गृह तथा पाथ वात्सल्य खुला आश्रय गृह का औचक निरीक्षण किया गया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रजनीश कुमार ने कहा कि बच्चों को उनके समय के अनुसार उचित खान-पान की व्यवस्था की जायें। उन्होंने राजकीय बाल गृह देवरिया के अधीक्षक यशोदानंद तिवारी को निर्देश दिया कि बच्चों को नियमित व्यायाम कराया जायें जिससे वे नियमित स्वस्थ्य रहें। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सूर्य कान्त धर दूबे ने राजकीय बाल गृह  व  पाथ वात्सल्य खुला आश्रय गृह देवरिया में रह रहें बच्चों के शिक्षा पर विशेष जोर देते हुये कहा कि बच्चे ही देश के भविष्य हैं इसलिए इन्हें शुरू से ही शिक्षा देने की आवश्यकता हैं। शिक्षा ही एक ऐसा मात्र संसाधन हैं जिसके बल पर यही बच्चे भविष्य  में आत्मनिर्भर बन सकते हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के सचिव न्यायाधीश आरिफ निसामुद्दीन खान ने बच्चों के सोने हेतु विश्रामालय तथा उनके खाद्य सूची का निरीक्षण करते हुये पौष्टिक आहार रखने का निर्देश दिया। बच्चों को साफ-सुथरे कपड़ों व निरंतर फलों के सेवन कराने पर जोर दिया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट स्वर्णमाला सिंह ने कहा कि बच्चों के नियमित स्वास्थ्य की जायें तथा परिसर में निरंतर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाये।
      इस दौरान बाल संरक्षण अधिकारी  जयप्रकाश तिवारी ने बच्चों के चार अधिकारों जिनमें जीवन जीने का अधिकार, विकास का अधिकार, सुरक्षा का अधिकार व सहभागिता का अधिकार के बारें में विस्तृत जानकारियॉ दी। 

Share:

मतदाता जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम का हुआ आयोजन


देवरिया  18 फरवरी। स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत चलाये जा रहे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में आज  विकास खंड क्षेत्र लार के रामावती धर्मनाथ सिंह इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें  विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंद मिश्रा सहित समस्त स्टाफ ए आर पी,  अभय मिश्रा,  आलोक कुमार एवं स्वीप नोडल अवनीश कुमार मिश्रा एवं पीयूष वर्मा उपस्थित रहे ।
    विकासखंड पथरदेवा के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बघौचघाट में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन वार्डेन कमलेश दुबे के देखरेख में किया गया। कार्यक्रम नोडल खंड शिक्षा अधिकारी गोपाल मिश्र तथा शिक्षक संकुल प्रभारी  आशीष कुमार रहे। मतदाता कार्यक्रम में सर्वप्रथम विद्यालय के समस्त  बच्चों को मतदाता शपथ खण्ड  शिक्षा अधिकारी  गोपाल जी के द्वारा दिलवाया गया, तदुपरांत मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसमें समस्त प्रतिभागियों ने अपना हस्ताक्षर किया । विद्यालय की गुड़िया भारती, अदिति भारती तथा निशा यादव के द्वारा रंगोली बनाया गया। नीलम प्रजापति, सपना शर्मा एवं विमला भारती के द्वारा स्लोगन बनाया गया तथा मेहंदी प्रतियोगिता में प्रीति भारती, अफसाना खातून, तथा हिमांशु प्रसाद में सम्लित हुए। मतदाता जागरूकता संगोष्ठी को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी गोपाल जी के द्वारा बताया गया कि आगामी 3 मार्च 2022 को पथरदेवा विधानसभा में चुनाव संपन्न कराया जाएगा, जिसमें सभी मतदाता प्रातः 7:00 बजे से उपस्थित होकर 6:00 बजे तक मतदान करेंगे। विद्यालय के बच्चों के द्वारा अपने अपने परिवार तथा ग्राम सभाओं में सभी मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा। शिक्षक संकुल प्रभारी आशीष कुमार के द्वारा बताया गया कि इस बार शत प्रतिशत मतदान किया कराने का प्रयास किया जाएगा। दिव्यांग एवं 80 वर्ष से ऊपर के मतदाताओं को बैलेट पेपर के माध्यम से मत दिलवाया जाएगा। 
      कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाए संध्या चौरसिया, शिल्पा कुशवाहा, इंद्रावती यादव, मनु यादव, अभिषेक यादव, सुनीता यादव, ज्ञान चंद यादव, इस्लाम अंसारी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा आश्वस्त किया गया कि अपने परिवार के शत प्रतिशत मतदान संपन्न कराने की कार्य उनके द्वारा किया जाएगा।

Share:

प्रेक्षक गणो की उपस्थिति में ईवीएम की द्वितीय रेंडमाइजेशन सम्पन्न



 देवरिया 17 फरवरी। विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 में प्रयुक्त होने वाले ईवीएम/वीवीपैट का द्वितीय रेंडमाइजेशन विकास भवन के गांधी सभागार में प्रेक्षक गणो, जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष निरंजन एवं राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियों  की उपस्थिति में किया गया। 
         जनपद के सभी सातो विधानसभा क्षेत्रो अन्तर्गत अवस्थित मतदेय स्थल  2733 के सापेक्ष 120 प्रतिशत बीयू/सीयू एवं 130 प्रतिशत वीवीपैट सम्मिलित कर रेंडमाइजेशन किया गया। विधानसभावार विवरण अनुसार रुद्रपुर विधानसभा 449 बीयू व सीयू, 487 वीवीपैट, देवरिया विधानसभा के लिए 473 बीयू एवं सीयू, 513 वीवीपैट, पथरदेवा के लिए 473 बीयू व सीयूत तथा 513 वीवीपैट, रामपुर कारखाना 498 बीयू व सीयू, 540 वीवीपैट, भाटपाररानी 480 बीयू व सीयू, 520 वीवीपैट, सलेमपुर 465 बीयू व सीयू, 504 वीवीपैट, बरहज विधानसभा के लिए 443 बीयू व सीयू तथा 480 वीवीपैट सहित कुल 3281 बीयू व सीयू तथा 3557 वीवीपैट का रेंडमाइजेशन किया गया, जिसे संबंधित विधानसभा के आरओ को मतदान प्रक्रियाओं को पूर्ण कराने हेतु उपलब्ध कराया जायेगा। 
  
        इस अवसर पर प्रेक्षक गणो में प्रेक्षक रुद्रपुर नरेंद्र दुग्गा, प्रेक्षक रामपुर कारखाना मनोज कुमार साहू, प्रेक्षक पथरदेवा सीएन मीना, प्रेक्षक देवरिया सदर एस जे चिरु, प्रेक्षक भाटपाररानी तरुण भटनागर, प्रेक्षक सलेमपुर डॉ राजेन्द्र भरुद, प्रेक्षक बरहज एस जयंती, उप जिला निर्वाचन अधिकारी कुंवर पंकज, ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सलेमपुर गुंजन द्विवेदी, एसडीएम सदर सौरभ सिंह, रुद्रपुर संजीव उपाध्याय सहित सभी विधानसभा क्षेत्रों के आरओ, एआरओ, राजनैतिक दलो के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे। 

Share:

प्रेक्षक ने बिहार सीमा से सटे मतदेय स्थलों तथा बैरियर/पिकेट का किया निरीक्षण


देवरिया  17 फरवरी।भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भाटपार रानी विधानसभा-340 क्षेत्र के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी तरुण भटनागर ने क्रिटिकल, वल्नरेबल बूथों सहित चुनाव से संबंधित विभिन्न टीमों के कार्यों का निरीक्षण किया। प्रेक्षक महोदय ने चुनाव कार्य शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त संपन्न कराने के लिए चुनाव से सम्बंधित विभिन्न हितधारकों के साथ संवाद भी कायम किया।
        प्रेक्षक तरुण भटनागर आईएएस ने बिहार सीमा से सटे मतदेय स्थलों रामपुर कोठी, चकरवा टोला, बंकुल दास नरहिया, रामपुर बुजुर्ग, बासोपट्टी, विशुनपुरा आदि  चित्रसेन बनकटा, रामपुर बुजुर्ग, प्रतापपुर चीनी मिल, सुन्दरपार, मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर पेयजल, शौचालय, रैम्पवे, विद्युत उपलब्धता जैसी बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन आने वाले सभी मतदाताओं को एक वोटर फ्रेंडली वातावरण उपलब्ध कराने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित पहलुओं पर भी व्यापक चर्चा की।
       प्रेक्षक महोदय ने बैरियर/पिकेट बंकुल और पुल,मैदनिया पुल आदि का निरीक्षण किया और वहां तैनात पुलिसकर्मियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान अंतर राज्यीय सीमा से होने वाली आवाजाही पर विशेष चौकसी बरती जाए। प्रेक्षक द्वारा रामपुर बुजुर्ग तिराहा तथा रतसिया तिराहा पर तैनात स्थैतिक निगरानी टीम का भी निरीक्षण किया गया।
 
Share:

मतदाता जागरूकता हेतु चलाया गया हस्ताक्षर अभियान


देवरिया  17 फरवरी। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत तरकुलवा ब्लाक में ब्लाक नोडल प्रफुल्ल कुमार ओझा के नेतृत्व में तरकुलवा ग्राम में मतदाता जागरूकता हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। उपस्थित जन समुदाय ने 3 मार्च को ज्यादा संख्या में मतदान करने का शपथ लिया।
     पथरदेवा विकासखंड के रामनगर न्यायपंचायत के ग्रामसभा सुंदरपुर एवं पकहॉ के परिषदीय विद्यालयों के द्वारा विद्यालय स्तर पर मतदाता शपथ का कार्यक्रम कराया गया, जिसमे स्वीप नोडल केशव प्रताप शाही के द्वारा शपथ दिलवाया गया। शपथ के बाद  संविलियन विद्यालय सुंदरपुर के प्रधानाध्यापक रामाशीष प्रसाद के देखरेख में बच्चे ग्राम सभा का प्रभात फेरी लगाते हुए मतदाताओं को 3 मार्च को मतदान करने के लिए प्रेरित किए। प्रभात रैली के दौरान बच्चों के द्वारा मतदान संबंधी नारे भी लगाए गए तथा मतदाताओं को अवगत कराया गया की 3 मार्च को प्रातः 7:00 बजे से 6:00 बजे तक मतदान कराया जाएगा। जिसमें सभी लोग शत-शत अपने मत का प्रयोग करें। 
      कार्यक्रम में रामाशीष प्रसाद , सुरेन्द्र, पारस, अजय, सवरू प्रसाद, हरिकेश सिंह, शशिकला कुशवाहा, अवधेश, अजित सहित सैकङो बच्चे तथा शिक्षक उपस्थित रहे।

Share:

जिला कारागार देवरिया में किया गया औचक निरीक्षण एवं दी गयी विधिक जानकारियॉ



देवरिया 17 फरवरी। आज राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में जिला कारागार देवरिया में बैरकों, पाकशाला एवं चिकित्सालय का औचक निरीक्षण तथा निरूद्ध बंदियों के संबंध में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के सचिव न्यायाधीश आरिफ निसामुद्दीन खान द्वारा सर्वप्रथम वहॉ उपस्थित निरूद्ध बंदियों का हाल-चाल जाना गया तथा उनकों विधिक जानकारियॉ दी गयी। सचिव द्वारा जिला कारागार देवरिया में बैरकों, पाकशाला तथा चिकित्सालय में निरंतर स्वच्छता बनायें रखने पर जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भोजन में रोटी, चावल, दाल व सब्जी बना हुआ पाया तथा निरंतर मीनू के अनुसार ही भोजन बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने महिला बंदियों हेतु पौष्टिक भोजन, उनके साथ रह रहें बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था, शिक्षण हेतु व्यवस्था, साफ-सफाई एवं दवा की व्यवस्था कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिया। सचिव द्वारा जेल में स्थापित लीगल ऐड क्लीनिक का निरीक्षण करते हुये कहा कि यदि किसी बंदी को विधिक सहायता की आवश्यकता हो तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया में एक प्रार्थना पत्र देकर अपनी समस्या का निस्तारण करा सकता हैं। यदि किसी बंदी को अपने मामलें में पैरवी की आवश्यकता हो तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया द्वारा निःशुल्क अधिवक्ता प्राप्त कर विधिक सहायता ले सकता हैं। बाल संरक्षण अधिकारी  जयप्रकाश तिवारी ने वहॉ उपस्थित समस्त बंदियों के बच्चों के अधिकारों के बारें में विस्तृत जानकारियॉ दी। उन्होंने कहा कि यह आपका अधिकार हैं कि यदि आपके बच्चे नाबालिग हैं तो अपने बच्चों को जेल में रह कर भी पढ़ा सकते हैं। इस दौरान उन्होंने बच्चों के चार अधिकार जिनमें जीवन जीने का अधिकार, विकास का अधिकार, सुरक्षा का अधिकार व सहभागिता का अधिकार के बारें में जानकारियॉ दी।
        इस दौरान प्रभारी जेल अधीक्षक  राजकुमार, उप कारापाल  के0के0 दीक्षित, वन्दना त्रिपाठी एवं वन्दना, चिकित्साधिकारी डॉ संजय गुप्ता एवं डॉ हरिपाल विश्वकर्मा उपस्थित रहें।

Share:

गुरुवार, 17 फ़रवरी 2022

राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत आधार बेस्ड पेमेंट प्रणाली की जा रही है लागू

*

देवरिया (सू0वि0) 17 फरवरी। जिला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर ने बताया है  समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत आधार बेस्ड पेमेंट प्रणाली लागू की जा रही है, जिस हेतु आवेदक का आधार उनके आवेदन एवं बैंक खाते से लिंक किया जाना अति आवश्यक है। इस हेतु आवेदक स्वयं अथवा नजदीकी जन सुविधा केंद्रों / साइबर कैफे अथवा कार्यालय में उपस्थित होकर अपना आधार आवेदन से ऑथेन्टिकेट करवा सकते है। आधार संख्या आवेदन से ऑथेन्टिकेट किये जाने हेतु लिंक https://sspy-up.gov.in पर उपलब्ध
Share:

बुधवार, 16 फ़रवरी 2022

प्रेक्षक द्वय ने राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियों/ प्रत्याशियों के साथ व्यय लेखा को लेकर की बैठक ,दिए आवश

*

 दिए आवश्यक निर्देश 

 देवरिया  16 फरवरी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जनपद के लिए नामित प्रेक्षक द्वय  उज्जवल कुमार एवं प्रणय वाहाने ने विकास भवन के गांधी सभागार में प्रत्याशियों एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ आहूत बैठक में स्पष्ट रुप से यह निर्देश दिया है कि किसी भी दशा में अधिकतम व्यय सीमा 40 लाख से अधिक व्यय नही होना चाहिये। इसके साथ सभी व्यय का लेखा जोखा अद्यतन व पंजिका में अंकन भी अनिवार्य रुप से करना होगा। व्यय रजिस्टर की जांच हेतु तीन तिथियां निर्धारित करते हुए बताया गया कि 21 फरवरी को प्रथम जांच, 25 फरवरी को द्वितीय जांच तथा 01 मार्च को तीसरी जांच की जायेगी। इसमें प्रत्याशियों को अपने व्यय पंजिका व लेखा-जोखा प्रस्तुत करना होगा।  
      प्रेक्षक द्वय ने इस दौरान कहा कि सभी प्रत्याशियों का खाता नामांकन के एक दिन पूर्व खुला होना चाहिए। रैली, सभा जुलूस, नुक्कड निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत ही करेगें। सभी प्रकार के व्यय अनिवार्य रुप से खर्च में सम्मिलित किए जायेगें। नगद चन्दा 10 हजार से अधिक नही ले सकेगें। हर प्राप्ति की इन्ट्री भी करनी होगी। कोई भी व्यय 10 हजार से अधिक एक बार में नगद नही किया जा सकेगा। चेक, एनईएफटी व डिजिटल के माध्यम से ही इससे अधिक भुगतान किए जायेगें।
        बैठक में एडीएम एफआर नागेन्द्र सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी कुलदीप सरोज, सहायक व्यय लेखा टीम, लाइजन आफिसर सहित विभिन्न राजनैतिक दलो के प्रतिनिधि आदि शामिल हुए।  
 
Share:

जनपद न्यायालय देवरिया के परिसर में 12 मार्च को किया जायेगा राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन


देवरिया  16 फरवरी। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में जनपद न्यायालय देवरिया के परिसर में 12 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया जायेगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के सचिव न्यायाधीश आरिफ निसामुद्दीन खान ने कहा कि इस वर्ष के प्रथम लोक अदालत होने के कारण अधिक से अधिक संख्या में मामलों/वादों के निस्तारण करने का लक्ष्य रखा गया हैं जिसमें मोटर दुर्घटना प्रतिकर, पारिवारिक वाद, बैंक, बीमा, राजस्व, विद्युत, जल, सर्विस में वेतन एवं भत्ते, सिविल, श्रम, अन्य लघु अपराधिक मामलों तथा प्री-लिटिगेशन वादों का निस्तारण किया जाना हैं। उन्होंने कहा कि अभी से ही राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु ग्रामीण स्तर पर विधिक जागरूकता के माध्यम से आमजनमानस को लोक अदालत के प्रति जागरूक करने का कार्य किया जा रहा हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि खण्ड विकास अधिकारियों, आशा बहुएं, आॅगनबाड़ी कार्यकत्री के माध्यम लोक अदालत का प्रचार-प्रसार किया जा रहा हैं। उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में शासन द्वारा जारी कोविड-19 से संबंधित गाईडलाईन्स का अक्षरसः पालन किया जायेगा।
 
Share:

भटनी में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान



देवरिया 16 फरवरी। जनपद में चलाए जा रहे मतदातन जागरूकता अभियान स्वीप के अंतर्गत आज ऐशमाउंट द चिल्ड्रन एकेडमी, खोरीबारी, रामपुर,भटनी में छात्रों ने मतदाता जागरूकता हेतु रैली, हस्ताक्षर अभियान एवं डोर टू डोर सर्वे करके लोगों को आगामी 3 मार्च को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रबंधक  धीरेन्द्र प्रकाश राय ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए बिना किसी भय और प्रलोभन के मतदान की बात कही। उन्होंने विशेषकर महिला एवं वरिष्ठ नागरिकों को बढ़चढ़कर मतदान करने की बात कही। 
     कार्यक्रम में छठी से ग्यारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में सिद्धार्थ, कृष्णा, नंदिनी, शिवांगी, जावेद, अवनीत, आयुषी, तबस्सुम, कृष, आदर्श, अर्पिता, सबा, शाहिद, सर्वेश, मरजीना, रौनक, प्रतीक, विनय, संस्कृति, रुबीना, प्रशांत, प्रियांशु, प्रिया, गायत्री शामिल थे। 
कार्यक्रम का संयोजन प्राचार्य  पूनम मिश्रा के मार्गदर्शन में अंकित सिंह, उप प्राचार्य  रजनीश मल्ल एवं कार्यक्रम समन्वयक  शारदेंदु मिश्रा ने किया।
      कार्यक्रम में एन के मिश्रा,  अखिलेश पाठक, प्रवीण,  परवेज, कविता,  रीना और  दीपिका समेत समस्त विद्यालय स्टाफ एवं अभिभावक सम्मलित रहे।

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के बारे में रूपरेखा बनाने हेतु बैठक आयोजित

मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में जनपद में चलाया जा रहे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप के अंतर्गत बीआरसी गौरीबाजार- में खंड शिक्षा अधिकारी डॉक्टर प्रभात राय ने 18 फरवरी को आयोजित किये जाने वाले मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के बारे में रूपरेखा बनाने हेतु बैठक कर विस्तार पूर्वक आवश्यक निर्देश दिए। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्रों, एनसीसी कैडेट्स,स्काउट के सदस्यों एवं शिक्षकों की सहायता से लोगों को मतदान हेतु जागरुक किया जाएगा। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने इस बार जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्धारित किए गए 80% मतदान के लक्ष्य पर कार्य करने की बात कहते हुए उपस्थित जनमानस को मतदान की शपथ दिलाई। स्वीप कोऑर्डिनेटर आशुतोष नाथ तिवारी ने आयोजित किये जाने वाले मेहंदी,रंगोली,मतदाता जागरूकता संबंधी नाटिका,स्लोगन, रैली आदि कार्यक्रमों हेतु आवश्यक सुझाव दिए। 
       इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह,स्वीप कोऑर्डिनेटर आशुतोष नाथ तिवारी, स्वीप मीडिया सेल प्रभारी शिखर शिवम त्रिपाठी, ब्लाक नोडल रामकिशोर मौर्य,विज्ञान सिंह,जय शिव चंद, ईश्वर दयाल,संजय सिंह, तेजेंद्र, मोहन सिंह, आनंद ईश्वर सिंह, आलोक कुमार सिंह, नसीब अली, भीम प्रजापति, विनोद कुमार मिश्र, नूरुल इस्लाम, ऋषि राज,  जया तिवारी, अनीता यादव, सत्येंद्र चौहान, तेज प्रताप,गंगतेश्वर सिंह, नित्यानंद सिंह,अभय प्रताप आदि सम्मिलित रहे। 

Share:

विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के दृष्टिगत स्ट्रांग रुम एवं ट्रैफिक व्यवस्था के संबंध में हुई बैठक


 देवरिया । 16 फरवरी। आज अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नागेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में उनके कार्यकक्ष  में स्ट्रांग रुम एवं ट्रैफिक व्यवस्था के संबंध में कलेक्ट्रेट स्थित कार्यकक्ष में एक बैठक आयोजित की गयी। बैठक में बताया गया कि 02 मार्च को विधानसभा रुद्रपुर, देवरिया, बरहज की पोलिंग पार्टी पुलिस लाइन ग्राउन्ड से रवाना होगी व पथरदेवा तथा रामपुर कारखाना की पार्टी राजकीय इंटर कालेज देवरिया से रवाना होगी। भाटपाररानी एवं सलेमपुर की पोलिंग पार्टी महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज से रवाना होगी।
         यातायात निरीक्षण द्वारा बताया गया कि पार्टी रवाना होने में ट्रैफिक की कोई समस्या नही आने दी जायेगी। मतदान के दिन 03 मार्च को सायंकाल स्ट्रांग रुम में ईवीएम जमा करने हेतु विधानसभा रुद्रपुर, भाटपाररानी, सलेमपुर व बरहज की पोलिंग पार्टी महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज देवरिया में आयेगी, जो शहर के दक्षिण से आने है, उनके रुट में कोई समस्या नही आने दी जायेगी। देवरिया, पथरदेवा व रामपुर कारखाना की पोलिंग पार्टिया डीएसएसएस कसया बाईपास रोड(देवरिया गोरखपुर रोड पर ओवर ब्रीज के पास) की गाडियो के लिए रुट को वनवे किया जायेगा। स्ट्रांग रुम मानक अनुसार अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी द्वारा बनाया जायेगा, जिसमें इओ द्वारा कीटनाशक दवाओं का छिडकाव करा दिया जायेगा। स्ट्रंाग रुम में इवीएम रख दिए जाने के बाद विद्युत सुरक्षा अधिकारी द्वारा स्ट्रांग रुम की विद्युत काट दी जायेगी तथा विद्युत सुरक्षा के संबंध में प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया जायेगा। फायर सर्विस के अधिकारी द्वारा आग से सुरक्षा के संबध्ंा में पूरा बन्दोवस्त किया जायेगा।
       आयोजित बैठक में एएसपी, श्रीयश त्रिपाठी सीओ सिटी, एआरटीओ राजीव चतुर्वेदी, शाहिद खान विद्युत सुरक्षा अधिकारी, एनके जाडिया अधिशासी अधिकारी बाढ, अजय कुमार प्रभारी फायर सर्विस, एस अब्बास सहायक अभियंता पीडब्लूडी, रोहित सिंह ईओ सदर, त्रिवेन्द्र कुमार मौर्य प्रभारी यातायात आदि उपस्थित रहे।

Share:

गेहूं में पीला रतुआ एवं करनाल बन्ट से बचाव’’

*‘
 देवरिया । 16 फरवरी। जिला कृषि रक्षा अधिकारी रतन शंकर ओझा ने बताया है कि सामान्यतया पीला रतुआ के प्रकोप हेतु 6 से 18 डिग्री सेन्टीग्रेट तापमान एवं 90 प्रतिशत से अधिक आर्द्रता के साथ-साथ इस जनवरी और फरवरी माह दिखाई देता है। रोग का प्रकोप होने पर पीलेे से नारंगी रंग यूरेडियोस्पोर धारियों के आकार में पत्तियों पर पाउडर में रूप में दिखाई पड़ते है जिसे हाथ लगाने पर हाथो में पीला पाउडर चिपक जाता हैै। यह रोग खेत से 10-15 पौधो पर गोल घेरे रूप में शुरू होकर बाद में पूरे खेत में फैलता है। पीला रतुआ  से बचाव हेतु नाइट्रोजनयुक्त उर्वरक का प्रयोग अधिक नहीं करना चाहिए तथा प्रकोप के लक्षण परिलक्षित होने पर प्रोपिकोनाजोल 0.1 प्रतिशत अथवा टेबुकानाजोल 50 प्रतिशत एवं ट्राईफ्लाक्सीस्ट्राबिन 25 प्रतिशत डब्लू0जी 0.06 प्रतिशत का घोल बनाकर 15 दिन के अन्तराल पर छिडकाव करना चाहिए।
     करनाल बन्ट बीज एवं भूमि जनित रोग है। इस बीमारी से न तो पौधों की सभी बालियों और न ही बालियों में सभी दाने प्रभावित होते है। इसकी पहचान खेत में नहीं हो पाती और ज्यादातर मामलों में फसलो की कटाई और थ्रेसिंग के बाद ही दिखाई पड़ती है। इसके प्रकोप की दशा में गेहूॅ की बालियों एवं दानो पर काले रंग के पाउडर के रुप में टेलीयोस्पोर चिपके रहतें,  जिसका प्रसार हवा द्वारा तेजी से होता है। ठण्डा तापमान, उच्च आद्रता एवं रुक रुक कर होने वाली बारिश  रोग के विकास को बढ़ावा देती है।  यदि बीते वर्षों में इस रोग का  संक्रमण रहा हो और मौसम रोग संक्रमण के अनुकूल हो तो फूल अवस्था के दौरान यथासंम्भव सिचाईं नही करनी चाहिए। गेहूं की पुष्पावस्था में तापमान में गिरावट एवं अधिक आद्रता होने की स्थिति में बालियां निकलते समय प्रोपिकोनाजोल 0.1 प्रतिशत का सुरक्षात्मक छिडकाव करना चाहिए।
 
Share:

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 मार्च को


 देवरिया ।16 फरवरी। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया ने बताया है कि 12 मार्च 2022 को पूर्वान्ह् 10 बजे दीवानी न्यायालय परिसर, देवरिया में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा।  
     उक्त लोक अदालत में अन्य वादों के अलावा विशेषतः विशिष्ट विषय-अपराधिक शमनीय वाद, 138 धारा पराक्रम लिखित अधिनियम, बैंक वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाए, श्रम वाद, विद्युत एवं जल परिवारिक वाद, भूमि अधिग्रहण वाद सर्विस में वेतन एवं भत्ते सम्बन्धित विवाद, राजस्व वाद अन्य सिविल वादों (किराया, सुखाधिकार, ब्यायादेश विशिष्ट अनुतोष वाद) आदि के लम्बित एवं प्री-लिटीगेशन आदि वादों को निपटारा किया जायेगा।
 
Share:

समस्त प्रकार के छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत डाटा छात्रवृत्ति पोर्टल पर प्रदर्शित


 देवरिया 16 फरवरी। जिला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर ने बताया है कि शैक्षिक सत्र 2021-22 में समस्त प्रकार के छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत जिन छात्र-छात्राओं द्वारा किये गये आनलाईन आवेदन पत्रों को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र राज्य ईकाई, लखनऊ द्वारा सस्पेक्टेड डाटा जो विभिन्न परीक्षणों में सदेहास्पद पाया गया है उस डाटा को छात्रवृत्ति पोर्टल पर प्रदर्शित करा दिया गया है। छात्र-छात्राए अपने लॉगिन पासवर्ड से अपने आवेदन पत्रों को चेक करते हुए तत्काल अपनी त्रुटि को ठीक करने की व्यवस्था दे दी गयी है।
        छात्र-छात्राएं अपनी त्रुटि को तत्काल सही करते हुए आये आवेदन पत्रों को पुनः संस्था के माध्यम से अग्रसारित कराना सुनिश्चित करे। यदि छात्र-छात्राओं द्वारा अपनी त्रुटि को सही नहीं किया जाता है तो सस्पेक्टेड छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति की धनराशि प्राप्त नहीं होगी, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी संस्था / छात्र-छात्राओं की होगी।
Share:

भाजपा के लिये आगे का रास्ता किधर जाता है?


               
         उत्तर प्रदेश से उसके लिये बहुत अधिक उत्साहवर्द्धक संकेत नहीं आ रहे, उत्तराखंड और गोवा में वह कांटे के संघर्ष में उलझ गई है जबकि पंजाब में उसके लिये वजूद बचाने की चुनौती है।

    राजनीतिक दलों के लिये चुनावी हार-जीत एक सिलसिला है और समय के साथ उनके ग्राफ में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं।

  लेकिन...
    भाजपा का संकट गहरा है। हिन्दू वाद की खोल में कारपोरेट राज के लिये बैटिंग करती भाजपा ने बीते सात-साढ़े सात वर्षों में देश की अर्थव्यवस्था की जितनी बुरी गत की है, अपनी राजनीतिक प्रासंगिकता बनाए रखने के लिये उसे धार्मिक विभाजन की राह पर और अधिक निर्लज्ज हो कर आगे बढ़ना ही पड़ेगा। 

   इसे इस तरह भी देख सकते हैं कि उत्तर प्रदेश में अमित शाह और योगी आदित्यनाथ ने बेरोजगारी, महंगाई आदि जलते सवालों से मुंह चुरा कर हिन्दू-मुसलमान के मुद्दों को उछालने की ही हर संभव कोशिशें की। 

  दिलचस्प यह भी है कि यूपी चुनावों की बिसात पर भाजपा में 'पोस्ट मोदी लीडरशिप' पर काबिज होने के लिये भी जितनी चालें चली जा रही हैं, अमित शाह और योगी ही इसके दो प्रमुख किरदार हैं।

     राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी आदि के रहते भी उत्तराधिकार के लिये योगी-शाह का द्वंद्व बता रहा है कि भविष्य की भाजपा जमीनी सच्चाइयों से कितनी दूर, धार्मिक विभाजन के किस गहरे दलदल में देश को धकेलने के लिये तैयार हो रही है।

  नरेंद्र मोदी जिस बात को सीधे बोलने में संकोच करेंगे, शब्दों की बाजीगरी से बातों में जहर भरेंगे, उसे अमित शाह अपेक्षाकृत अधिक खुल कर बोल सकते हैं, जबकि योगी आदित्यनाथ को तो इन सब बातों के अलावा बाकी कुछ बोलने के लिये है ही नहीं।

      अटल बिहारी वाजपेयी से वाया आडवाणी नरेंद्र मोदी तक की भाजपा की राजनीतिक यात्रा में जिस तरह अनुदारता और कट्टरता के भाव गहराते गए हैं, 'पोस्ट मोदी भाजपा' के लिये और कोई रास्ता बचता भी नहीं। देश का चाहे जो हाल हो, भविष्य की भाजपा योगी और शाह के द्वंद्व से निकले निष्कर्ष के हवाले ही होने वाली है।

     140 करोड़ की विशाल जनसंख्या वाले निर्धन और समस्याग्रस्त देश के राजनीतिक शीर्ष पर कभी अमित शाह या योगी आदित्यनाथ जैसा नेता भी स्थापित हो सकता है, यह कल्पना भी विचारवान लोगों के मन को सिहरा देने वाली है।

   किन्तु,
     राजनीति जैसे-जैसे विचारों से दूर होती जाती है, वह मतदाताओं की राजनीतिक समझ को उसी अनुपात में विकृत करती जाती है। नरेंद्र मोदी के राजनीतिक उभार के साथ इस विकृति के बढ़ते जाने का उदाहरण हमारे सामने है।

      विश्लेषकों के एक बड़े तबके का मानना है कि 2017 में प्रचंड जीत के बाद यूपी के सत्ता शीर्ष पर अचानक से योगी की ताजपोशी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भावी राजनीतिक सोच का संकेत है। इससे यह संदेश गया कि नरेंद्र मोदी के बाद संघ योगी को राष्ट्रीय राजनीति में आगे कर सकता है। बीते कुछ महीने पहले मोदी-शाह की अति शक्तिशाली जोड़ी के साथ राजनीतिक द्वंद्व में योगी का जो आत्मविश्वास नजर आया उसके तार संघ में उनकी बढ़ती स्वीकार्यता से भी जुड़ते हैं।

   अपनी स्थापना के सौ वर्षों के बाद और इस दौरान ऐतिहासिक उतार-चढ़ावों से गुजरते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भविष्य की योजनाओं में अगर योगी आदित्यनाथ जैसे नेताओं की प्रासंगिकता ही बढ़ती जा रही है तो यह संघ के लिये चाहे जो साबित हो, देश के लिये दुर्भाग्य के सिवा कुछ और साबित नहीं हो सकता। ऐसा ही कुछ अमित शाह के साथ भी है।

     नरेंद्र मोदी का दौर बीतते-बीतते शीर्ष पद के लिये शाह और योगी जैसों के बीच का द्वंद्व संघ और भाजपा के वैचारिक दिवालियेपन का प्रतीक तो है ही, उसकी उस विकल्पहीनता का भी प्रतीक है जो देश को बहुत भारी पड़ सकती है।

   कल्पना करें, किसी संसदीय चुनाव के पहले किसी प्रमुख दावेदार राजनीतिक दल का शीर्ष नेता यह बयान दे, "यह 80 और 20 प्रतिशत की लड़ाई है", तो यह कितना ग़लीज़ किस्म का माहौल निर्मित करेगा, राजनीति को वैचारिक पतन के किस गर्त्त में ले जाने वाला साबित होगा...???

    लेकिन, भाजपा जिस राह बढ़ती नजर आ रही है, सम्भव है, यह लिजलिजी कल्पना भविष्य की विकृत हकीकत में बदल जाए।

   क्या देश इस बात के लिये तैयार है कि उसका भावी नेतृत्व योगी या शाह जैसे लोग संभालें? 

   इसका सीधा उत्तर है, 'नहीं'।

        छद्म सपनों की आड़ में धर्मवाद और कारपोरेटवाद की जुगलबंदी ने नरेंद्र मोदी की राह आसान की तो इसके पीछे भारतीय मध्य वर्ग की बेहतर जीवन की आस की भूमिका सबसे बड़ी थी। मोदी को किसी धार्मिक उन्नायक से अधिक 'विकास पुरुष' की छवि के साथ सामने लाया गया जो इक्कीसवीं सदी के तेज रफ्तार वक्त के साथ देश को कदम से कदम मिलाने लायक बना सके।

  नरेंद्र मोदी की आर्थिक विफलताओं ने अमित शाह और योगी आदित्यनाथ आदि भावी भाजपा नेताओं से यह सुविधा छीन ली है कि वे करोड़ों बेरोजगार नौजवानों को रोजगार के सपने दिखा कर अपने साथ कर सकें, निर्धारित समय में किसानों की आय दोगुनी करने और बेघरों को घर मुहैया करने के वादे कर उनका समर्थन हासिल कर सकें। 

     भविष्य की भाजपा के नेता के लिये धार्मिक मुद्दों से चिपके रहने के अलावा और कोई विकल्प नहीं। जबकि, संकेत आने लगे हैं कि देश का जनमानस अब इन मुद्दों से ऊबने लगा है। बेरोजगारी और महंगाई ऐसे तथ्य हैं जिन्हें कोई चाह कर भी एक सीमा से अधिक नजरअंदाज नहीं कर सकता। हिन्दी पट्टी की धार्मिक भावभूमि पर भी एक कहावत सदियों से कही जाती रही है, "भूखे भजन न होय गोपाला।"

      अपने दम पर सत्ता के शीर्ष तक पहुंचने में भाजपा को दशकों के राजनीतिक सफर से गुजरना पड़ा, लेकिन शीर्ष से उतर कर राजनीति की तलहटी में कहीं भूलुंठित नजर आने में उसे महज कुछ वर्ष ही लगने वाले हैं। चाहे नेतृत्व की माला शाह के गले में डाली जाए या योगी के या इस टाइप के किसी भी अन्य नेता के।

     भारत की राजनीति में रोजगार और अन्य आर्थिक मुद्दों की उपेक्षा कर भावनात्मक उबाल पैदा करते हुए अपनी रोटी सेंकने का दौर खत्म हो रहा है। युवाओं की बढ़ती बेचैनी परिदृश्य के बदलने का संकेत दे रही है। बेचैनियां तो मध्य वर्ग में भी नजर आ रही हैं जो सरकार की आर्थिक विफलताओं और बेहिंसाब बढ़ते टैक्सों से हलकान हैं।

     एक और तथ्य यह स्थापित हो रहा है कि 'हिन्दू राष्ट्र' का उबाल पैदा करने के साथ-साथ आप 'सोशल इंजीनियरिंग' के भी दांव-पेंच अधिक समय तक नहीं खेल सकते। इस देश के दलित-पिछड़े अब इतने भी भोले नहीं रहे कि हिंदुत्व के खोल में छिपे वर्चस्ववाद को पहचान नहीं सकें।

     भाजपा का शीराज़ा बिखर रहा है और समय आ रहा है कि इस बिखराव को खुली आँखों से देखा जा सकेगा। लोकतंत्र में विकल्पहीनता महज एक थोपा हुआ मिथक होता है। विकल्प नेता नहीं, विचार देंगे। वही विचार, जिनकी ऐसी की तैसी करते हुए भाजपा ने मतदाताओं के एक बड़े वर्ग को विचारहीनता के दलदल में धकेल दिया था।

Hemant Kumar Jha
Share:

मंगलवार, 15 फ़रवरी 2022

02 मार्च को विधान सभावार पोलिंग पार्टियों के प्रस्थान हेतु स्थान नियत



 मतदान के दिन 03 मार्च को सील्ड/ईवीएम/वीवीपैट जमा करने हेतु विधान सभावार स्ट्रांग रुम निर्धारित 

 देवरिया (सू0वि0) 15 फरवरी।  उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) कुंवर पंकज ने बताया है कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन के सकुशल सम्पादन हेतु विधान सभावार पोलिंग पार्टियों के प्रस्थान हेतु स्थान नियत किया गया है। 02 मार्च को 336-रुद्रपुर, 337-देवरिया, 342 बरहज विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टी की रवानगी स्थल पुलिस लाइन ग्राउण्ड देवरिया एवं इसी दिन ही 338-पथरदेवा, 339-रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र की रवानगी स्थल राजकीय इण्टर कालेज देवरिया तथा 340-भाटपाररानी व 341-सलेमपुर की रवानगी स्थल महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज स्थान नियत किया गया है।  
           अपर जिलाधिकारी ने मतदान के उपरान्त सील्ड/ईवीएम/वीवीपैट जमा करने हेतु विधानसभा वार स्ट्रांग रुम के विवरण में बताया है कि पोलिंग पार्टी द्वारा सील्ड ईवीएम/वीवीपैट जमा करने की तिथि 03 मार्च को निर्धारित है। विधानसभा 336-रुद्रपुर, 340-भाटपाररानी, 341-सलेमपुर एवं 342-बरहज हेतु स्ट्रांग रुम महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज देवरिया तथा विधानसभा 337- देवरिया, 338-पथरदेवा व 339-रामपुर कारखाना हेतु डी0एस0एस0एस0, कसया बाईपास रोड, देवरिया(देवरिया-गोरखपुर रोड पर ओवरब्रीज के उतर कर दायी तरफ) निर्धारित है। उन्होने समस्त संबंधित/प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे संबंधित व्यस्थाओं की उपलब्धता ससमय पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
 
Share:

सोमवार, 14 फ़रवरी 2022

निर्वाचन सम्बन्धित किसी भी शिकायत अथवा सूचना के सम्बन्ध में कंट्रोल रूम स्थापित ,प्रचलित किए गए है नंबर



देवरिया (सू0वि0) 14 फरवरी। जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन  ने बताया कि निर्वाचन सम्बन्धित किसी भी शिकायत अथवा सूचना के सम्बन्ध में निर्वाचन कन्ट्रोल रुम देवरिया में स्थापित किया गया है, जिसका नम्बर- 05568-221220, 05568- 297441 है। जिस पर 24x7  कभी भी काल किया जा सकता है।
 
Share:

जनपद में अवस्थान किए हुए सभी प्रेक्षकों ने जन सामान्य से मिलने हेतु किया समय व स्थल निर्धारित

*
 मोबाइल नम्बर भी किए है प्रचलित

 चुनाव से संबंधित शिकायतों के लिए कर सकते हैं सम्पर्क

 जन सुविधा के लिए उनके लाइजन आफिसर के मोबाइल नम्बर है प्रचलित

 देवरिया (सू0वि0) 14 फरवरी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जनपद में सामान्य विधानसभा निर्वाचन 2022 को सकुशल निर्विध्न एवं शान्तिपूर्ण व पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने हेतु सभी विधानसभा क्षेत्रों के अलग-अलग प्रेक्षक तथा 02 व्यय प्रेक्षक एवं एक पुलिस प्रेक्षक सहित कुल 10 प्रेक्षक नामित किए गए है, जो सभी जनपद में अवस्थान कर चुके हैं तथा सभी सामान्य व व्यय प्रेक्षक जन सामान्य से मिलने हेतु पूर्वान्ह् 09 बजे से 10 बजे का समय व अवस्थान स्थल निर्धारित किया है। पुलिस प्रेक्षक पूर्वान्ह् 10 से 12 बजे तक अपने अवस्थान स्थल निरीक्षण गृह लोक निर्माण विभाग देवरिया के शूट नम्बर-03 में मिलेगें। इन निर्धारित समय में जन सामान्य विधान सभा निर्वाचन से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत/समस्या को लेकर मिल सकेगें। इसके अलावे जन सुविधा के दृष्टिगत सभी प्रेक्षक मोबाइल नम्बर भी प्रचलित किये है, जिस पर अपनी किसी भी प्रकार की चुनाव से संबंधित समस्याओं के लिए सम्पर्क किया जा सकता है।
      प्रेक्षक के अवस्थान स्थल व प्रचलित मोबाइल नम्बर के पूर्ण विवरण अनुसार 336- रूद्रपुर हेतु नरेन्द्र दुग्गा(मोबाइल नंबर 9425582003, 7380679122) तथा अवस्थान स्थल निरीक्षण गृह लोक निर्माण विभाग रुद्रपुर, 337- देवरिया हेतु एस जे चिरु(मोबाइल नंबर 7358687333,8355079120) तथा स्थल निरीक्षण गृह लोक निर्माण विभाग देवरिया शूट नम्बर-04, 338-पथरदेवा हेतु सी एन मीना नागराज(मोबाइल नंबर 9980095995, 8931003275) तथा अवस्थान स्थल जिला पंचायत निरीक्षण गृह देवरिया, 339-रामपुर कारखाना हेतु मनोज कुमार साहू(मोबाइल नंबर 7719935550, 9839908807) तथा अवस्थान स्थल निरीक्षण गृह सैनिक कल्याण विभाग देवरिया, 340- भाटपार रानी हेतु तरुण भटनागर(मोबाइल नंबर 9425191559, 8931003390) तथा अवस्थान स्थल चीनी मिल प्रतापपुर, 341- सलेमपुर (अ0जा०) हेतु डा राजेन्द्र भरुद(मोबाइल नंबर 7588868585, 8931003327) तथा अवस्थान स्थल निरीक्षण गृह सिचाई विभाग सलेमपुर एवं 342-बरहज हेतु एस जयंथी(मोबाइल नंबर 9442007447, 8931003423) तथा अवस्थान स्थल निरीक्षण गृह जिला पंचायत देवरिया को सामान्य प्रेक्षक नामित किया गया है।
        सभी विधानसभा हेतु पुलिस प्रेक्षक के रुप में आयोग द्वारा नामित सुष्मित विश्वास(मोबाइल नंबर 9001999970) तथा अवस्थान स्थल निरीक्षण गृह लोक निर्माण विभाग देवरिया शूट नम्बर 03 में रुके है। आयोग द्वारा रुद्रपुर, देवरिया, पथरदेवा विधानसभा के लिए नामित व्यय प्रेक्षक उज्वल कुमार मोबाइल नम्बर 8762300941 निरीक्षण गृह सिचाई विभाग रुम नम्बर 02 तथा रामपुर कारखाना, भाटपाररानी, सलेमपुर व बरहज विधानसभा के व्यय प्रेक्षक प्रणय वाहाने मोबाइल नम्बर 9769500072ं भी इसी गेस्ट हाउस के शूट नम्बर 03 में अवस्थान किये हुए हैं।


 प्रेक्षकों के नामित लाइजन आफिसर के फोन नम्बरो का भी कर सकेगें उपयोगः-
          रुद्रपुर विधानसभा के प्रेक्षक के लाइजन आफिसर जयन्त कुमार सिंह मोबाइल नम्बर 7235003675, देवरिया सदर के लाइजन आफिसर ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह मोबाइल नम्बर 8858902769, पथरदेवा के लाइजन आफिसर उद्येन्द्र नाथ सिंह मोबाइल नम्बर 9140383095, रामपुर कारखाना विधानसभा के प्रेक्षक लाइजन आफिसर अभिषेक कुमार सिंह मोबाइल नम्बर 9839908807 नामित किए गए है।
       इसी प्रकार भाटपारररानी विधानसभा के प्रेक्षक के लाइजन आफसर आशीष मिश्र मोबाइल नम्बर 7235003654, सलेमपुर के संदीप श्रीवास्तव मोबाइल नम्बर 7235003641, बरहज के मयंक कुमार मोबाइल नम्बर 7985109972 व्यय प्रेक्षक रुद्रपुर, देवरिया पथरदेवा के लाइजन आफिसर सुधीर कुमार मोबाइल नम्बर 7235003699 एवं दूसरे शेष विधानसभाओ के व्यय प्रेक्षक के लाइजन आफिसर रुद्रेश कुमार चौबे मोबाइल नम्बर  7235003847 से सम्पर्क किया जा सकता है। पुलिस प्रेक्षक के नामित लाइजन आफिसर आहूत कुमार यादव का मोबाइल नम्बर  7408874095 है।  
 
Share:

विभिन्न विधानसभाओं के नामांकन पत्रों की संवीक्षा में 22 पर्चे पाये गये त्रुटियुक्त


 देवरिया (सू0वि0) 14 फरवरी।  जनपद में सामान्य विधानसभा निर्वाचन 2022 के तहत विभिन्न विधानसभाओं के नामांकन पत्रों की संवीक्षा में 22 पर्चे त्रुटियुक्त पाये जाने पर उसे संबंधित निर्वाचन अधिकारियों द्वारा निरस्त किया गया। ज्ञातव्य हो कि सभी 07 विधानसभा क्षेत्रो से कुल 105 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र भरे गये, जिसमें 22 त्रुटियुक्त खारिज होने के उपरान्त अब कुल 83 उम्मीदवारो के पर्चे वैध पाये गए।
      निरस्त नामांकन पत्रो के विवरण अनुसार पथरदेवा विधानसभा से 06 निरस्त, सलेमपुर से 05, बरहज से 04, रुद्रपुर से 03, सदर एवं भाटपाररानी से 02-02 प्रत्याशियों के पर्चे त्रुटियुक्त पाये गये, जो निरस्त होने में सम्मिलित है। विधानसभावार अब बरहज एवं सदर से 12-12, रुद्रपुर व भाटपाररानी से 11-11, पथरदेवा से 15, रुद्रपुर से 14, सलेमपुर से 08 प्रत्याशियों के पर्चे वैध पाये गये है।
      निरस्त नामांकन पत्रो में पथरदेवा विधानसभा से जिन 06 अभ्यर्थियों के पर्चे निरस्त हुए है उनमें अब्दुल्लाह खान राष्ट्रीय विकास मंच पार्टी, रणजीत विश्वकर्मा जनता समता पार्टी, गूड्डू, विवेकानंद सिंह, विश्वनाथ एवं श्याम निर्दल के पर्चे निरस्तीकरण में सम्मिलित हैं। बरहज विधानसभा से गिरेन्द्र यादव, अजय पासवान, त्रिलोकी वर्मा एवं कृष्णचन्द्र, देवरिया सदर से मीना देवी, मुस्तफा हुस्सैन, भाटपाररानी से केदारनाथ शर्मा व जनार्दन यादव निर्दल तथा रुद्रपुर विधानसभा से वीरसेन सिंह यादव, हेमन्त निषाद एवं सुदर्शन के नामांकन पत्र त्रुटियुक्त पाये जाने पर निरस्तीकरण में सम्मिलित है।
       उल्लेखनीय है कि अभ्यर्थियों द्वारा 16 फरवरी तक नाम वापसी की जा सकेगी।
  
Share:

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत समस्त डीएलएड एवं बीएरहेकालेज के प्रबंधकों की बैठक आयोजित



देवरिया 14 फरवरी। जनपद में चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत आज बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में समस्त डीएलएड एवं बीएड कालेज के प्रबंधकों की बैठक आयोजित की गई।
       कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक स्वीप नोडल एवं जनपद देवरिया के बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष राय ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में मतदाता  जागरूकता कार्यक्रम में तेजी लाने का निर्देश देते हुए निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार प्रतिदिन संबंधित ग्राम सभा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। डीएलएड प्रशिक्षु  ग्रामवासियों को चुनाव प्रक्रिया,ईवीएम एवं कोरोना गाइडलाइन के बारे में बताते हुए लोगों को 3 मार्च 2022 को ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान हेतु प्रेरित करेंगे। 
        इस अवसर पर डायट प्रवक्ता डॉक्टर प्रसून कुमार सिंह,सत्यम श्रीवास्तव, स्वीप कोऑर्डिनेटर आशुतोष नाथ तिवारी, शिखर शिवम त्रिपाठी, सहसमन्वयक सामुदायिक सहभागिता आलोक पांडेय समेत जनपद के विभिन्न डीएलएड विद्यालयों के प्रबंधक एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे हैं।
Share:

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रत्याशियों ने भरा पर्चा, जानिए किसने दाखिल किया नामाकंन



जौनपुर।। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नामाकंन के तीसरे दिन नौ विधानसभाओं के लिए मंत्री, विधायक समेत कई लोगों ने पर्चा भरा। इस दरम्यान सभी प्रत्याशियों के समर्थक नारेबाजी करते रहे।
364-विधानसभा बदलापुर निर्वाचन क्षेत्र से कुल 04 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिला किया, जिसमे समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ओम प्रकाश दुबे द्वारा 04 सेट में, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) के प्रत्याशी राम गोविंद सिंह द्वारा 01 सेट में, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रमेश चन्द्र मिश्रा के द्वारा 03 सेट में, भारत राष्ट्र डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रत्याशी सूबेदार गौतम के द्वारा 01 सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया गया।

364-विधानसभा बदलापुर निर्वाचन क्षेत्र से 04 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र क्रय किये गये।
365-शाहगंज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से कुल 02 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिला किया गया, जिसमे समाजवादी पार्टी से शैलेन्द्र यादव (ललई) द्वारा 02 सेट में, भारतीय नवक्रान्ती पार्टी रामप्रताप बिन्द द्वारा 01 सेट में नामांकन दाखिल किया गया।
365-शाहगंज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से 12 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र क्रय किये गये।
366-सदर (जौनपुर) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से कुल 04 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिल किया गया, जिसमे राष्ट्रीय जन गौरव पार्टी के प्रत्याशी सुनील कुमार द्वारा 01 सेट में, गांधीयम पिपुल्स पार्टी के प्रत्याशी यशवंत कुमार गुप्ता द्वारा 01 सेट में, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गिरीश चन्द्र यादव द्वारा 04 सेट में एवं राष्ट्रीय समाज पक्ष पार्टी से चन्द्रमणि पाण्डेय द्वारा 01 सेट में नामांकन दाखिल किया गया।
366-सदर (जौनपुर) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से 13 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र क्रय किये गये।
367-मल्हनी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से कुल 04 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिला किये गये, जिसमे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के०पी० सिंह के द्वारा 2 सेट में, समाजवादी पार्टी से लकी यादव द्वारा 03 सेट में, वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल से नवीन कुमार द्वारा 01 सेट में, लोग पार्टी के प्रत्याशी अवनीश तिवारी ने 01 सेट में अपना नामांकन दाखिल किया गया।
367-मल्हनी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से 03 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र क्रय किये गये।
368-मुंगराबादशाहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से किसी भी प्रत्याशी द्वारा नामांकन दाखिला नही किया गया। 368-मुंगराबादशाहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से 13 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र क्रय किये गये।
369-मछलीशहर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से कुल 01 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिला किये गये, जिसमे भारत राष्ट्र डेमोक्रेटिक पार्टी से सत्यप्रकाश द्वारा 01 सेट में नामांकन दाखिला किये गये।
369-मछलीशहर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से 10 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र क्रय किये गये।
370-मड़ियाहूं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से कुल 02 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिला किये गये, जिसमे समाजवादी पार्टी प्रत्याशी सुषमा के द्वारा 03 सेट में, राष्ट्र डेमोक्रेटिक पार्टी से श्रीमती निहारिका गौतम द्वारा 01 सेट में अपना नामांकन दाखिल किया गया। 370-मड़ियाहूं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से 09 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र क्रय किये गये।
371-जफराबाद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से कुल 04 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिला किये गये, जिसमे राष्ट्रीय जन गौरव पार्टी से संजीव कुमार उपाध्याय ने 01 सेट में, बहुजन समाज पार्टी से संतोष कुमार मिश्रा द्वारा 02 सेट में, भारतीय जनता पार्टी से हरेंद्र प्रसाद सिंह द्वारा 02 सेट में, निर्दल प्रत्शासी अभिषेक सिंह ’सोनू द्वारा 02 सेट में नामांकन दाखिल किया गया।
371-जफराबाद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से 22 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र क्रय किये गये। 372-केराकत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से कुल 03 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिला किये गये, जिसमे समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी तूफानी सरोज द्वारा 03 सेट में, भारत राष्ट्र डेमोक्रेटिक पार्टी से श्रीमती सुषमा देवी द्वारा 01 सेट में, बहुजन समाज पार्टी से डॉ० लाल बहादुर सिद्धार्थ द्वारा 03 सेट में नामांकन दाखिल किया।
372-केराकत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से 05 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र क्रय किये गये।
आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को जनपद के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिये जनपद में निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने के तीसरे कार्य दिवस में नामांकन पत्र राजनैतिक/गैर राजनैतिक दलों द्वारा दाखिल किए गये। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए नामाकंन का कार्य सम्पादित किया जा रहा है। कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर मेटल डिडेक्टर लगाये गये हैं जहां चेकिंग के पश्चात अन्दर के लिये प्रवेश होगा तथा कलेक्ट्रेट के अन्दर नामांकन स्थल पर जाने के लिये वैरीकेटिंग, सीसीटीवी कैमरा एवं बाहर सुरक्षा के कड़े प्रबन्ध तथा वैरीकेटिंग पर पुलिस प्रशासन द्वारा सघन चेकिंग की जा रही है। 
Share:

घर से निकली महिला वापस नहीं लौटी, परिजन परेशान



खेतासराय,जौनपुर।स्थानीय थाना क्षेत्र के टिकरी खुर्द निवासी एक महिला बीते 10 फरवरी से घर से अचानक लापता हो गयी। इसकी जानकारी होने पर परेशान परिजनों ने पुलिस को लिखित सूचना दे दिया है। परिजनों के अनुसार उक्त गांव निवासी अरविन्द प्रजापति की लगभग 36 वर्षीया पत्नी रेनू प्रजापति बीते 10 फरवरी से घर से निकली कि वापस नहीं आयी। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजन परेशान हो गये। काफी खोजबीन करने के बाद उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। परेशान होकर परिजनों ने स्थानीय थाना पुलिस को लिखित रूप से अवगत करा दिया है। 
Share:

आमनें सामने आ रही दो ट्रको में हुई जोरदार भिड़त में दोनों वाहनों के चालक हुए गंभीर रूप से घायल

दो ट्रकों के आपस में भिड़ंत होने के घंटों बाद लगी जाम को को स्थानीय पुलिस ने आवागमन चालू कराया,जौनपुर - केराकत तहसील क्षेत्र के मोढ़ेला मोड़ के रामगढ़ के समीप आमनें सामनें से आ रही ट्रकों में सोमवार की सुबह जोरदार टक्कर हो गई दोनों ट्रक चालक बुरी तरह से घायल हो गए। बता दें कि वाराणसी से गोरखपुर की तरफ बालू से लदी ट्रक जैसे ही मोढ़ेला मोड़ के रामगढ़ के समीप पहुंँची की अचानक आजमगढ़ से वाराणसी की तरफ जा रही ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई, टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए जिसमें दोनों ट्रक चालक बुरी तरह से घायल हो गए, स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी गई चन्दवक पुलिस मौके पर पहुंँच कर दोनों ट्रक चालकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरीबारी भेज दिया।ट्रकों की जोरदार टक्कर में आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया जिसके बाद सूचना पर मौके से पहुचे थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी हमराहियों के साथ मिलकर घंटों की मेहनत के बाद जाम को खाली कराकर आज़मगढ़ वाराणसी मार्ग पर आवागमन को सुचारू रुप से चालू कराया। 
Share:

स्वयं मतदान कर परिवार को भी करने के लिये करें प्रेरितः तहसीलदार



बदलापुर, जौनपुर। स्थानीय तहसील की तहसीलदार मृदुला दुबे ने 364 बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से आगामी 7 मार्च को शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील किया। उन्होंने मतदाताओं से कहा कि आप सब स्वयं मतदान करें। साथ ही अपने परिवार को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें। इससे शत-प्रतिशत मतदान हो सके और एक मजबूत लोकतंत्र का गठन हो सके। अन्त में मृदुला दूबे ने सभी मतदाताओं से कहा कि अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। अपना अमूल्य वोट देकर अपने दायित्व का निर्वहन करें 
Share:

रविवार, 13 फ़रवरी 2022

निर्वाचन के कार्य में कोई भी शिथिलता न बरते : D.M


जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी में बनाए गए मतगणना स्थल का निरीक्षण किया गया। विधानसभा वार बनाये गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया और जनपद में 07 मार्च के मतदान के बाद ईवीएम मशीनों को स्टोर करने एवं मतगणना के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को ईवीएम के स्टोर व मतगणना के दिन की तैयारी की सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन के कार्य में कोई भी शिथिलता न बरते। मतगणना स्थल पर बिजली-पानी की व्यवस्था पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामप्रकाश, अपर जिलाधिकारी भू राजस्व रजनीश राय, उप जिलाधिकारी सदर हिमांशु नागपाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 
Share:

अब रात्रि 10:00 से सुबह 6:00 तक रहेगा चुनाव प्रचार प्रतिबंधितरोड शो, साइकिल/वाहन रैली तथा जुलूस पर प्रतिबंध पूर्ववत


देवरिया (सू0वि0) 13 फरवरी। जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष निरंजन ने निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देशों के क्रम में बताया कि रोड शो, साइकिल/बाइक/वाहन रैली तथा जुलूस पर प्रतिबंध यथावत लागू रहेंगे। पदयात्रा में संबंधित सड़क की क्षमता के अनुरूप स्थानीय प्राधिकारी/ जनपदीय प्राधिकारी (जिलाधिकारी /पुलिस कमिश्नर) की पूर्व अनुमति व उनके द्वारा निर्धारित संख्या में व्यक्तियों को सम्मिलित होने की अनुमति होगी। डोर टू डोर प्रचार के लिए 20 व्यक्तियों की (सुरक्षा कर्मियों को छोड़कर) अधिकतम संख्या यथावत रहेगी।
       चुनाव प्रचार रात्रि 8:00 बजे से प्रातः 8:00 बजे का स्थान पर अब रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 6:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। राजनीतिक पार्टियां/कैंडीडेट्स प्रातः 6:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक कोविड अनुरूप व्यवहार व प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए चुनाव प्रचार कर सकेंगे।
       राजनीतिक दलों हेतु 50 प्रतिशत सीमा के अंतर्गत इंडोर मीटिंग की तथा आउटडोर राजनीतिक मीटिंग खुली जगह पर मैदान की क्षमता का 50 प्रतिशत द्वारा निर्धारित सीमा के  अनुसार प्रचार हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित शर्तों का अनुपालन किया जाएगा। आउटडोर रैली निर्धारित जगह पर ही आयोजित की जाएगी। सभा स्थल पर एक से अधिक अंदर व बाहर जाने के स्थान होंगे। आयोजक कोविड मानक लागू करने हेतु पर्याप्त व्यक्तियों को स्थल पर तैनात करेगा। जिला प्रशासन उपर्युक्त व्यवस्थाओं की देखरेख के लिए एक नोडल अधिकारी को भी नामित करेगा। जिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों/प्रत्याशियों से चुनाव आयोग के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
Share:

चुनाव प्रेक्षकों ने की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश



मतदाता जागरूकता पर जोर

चुनाव के दौरान धन, शराब, वस्त्र वितरण को रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत

सी-विजिल, वोटर हेल्पलाइन एप और सुविधा एप का अधिक से अधिक हो प्रयोग

शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं भयमुक्त चुनाव शीर्ष प्राथमिकता

देवरिया (सू0वि0) 13 फरवरी। विकास भवन के गांधी सभागार में 2022 विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत जनपद के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त समस्त प्रेक्षकों ने जिला प्रशासन की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त पुलिस आब्जर्वर एवं वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुष्मित विश्वास, प्रेक्षक रुद्रपुर नरेश दुग्गा आईएएस, प्रेक्षक रामपुर कारखाना मनोज कुमार साहू आईएएस, प्रेक्षक पथरदेवा सीएन मीना आईएएस, प्रेक्षक देवरिया सदर एस जे चिरु आईएएस, प्रेक्षक भाटपाररानी तरुण भटनागर आईएएस, प्रेक्षक सलेमपुर डॉ राजेन्द्र भरुद आईएएस , प्रेक्षक बरहज एस जयंती आईएएस, व्यय प्रेक्षक प्रणय वहाने आईआरएस एवं उज्ज्वल कुमार आईआरएस, जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष निरंजन एवं डीआईजी/पुलिस अधीक्षक सहित जिला प्रशासन के आला अधिकारी शामिल हुए। प्रेक्षकों ने आगामी विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष स्वतंत्र एवं भयमुक्त संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
       जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष निरंजन ने प्रेक्षकों को बताया कि जनपद में कुल 23 लाख 34 हजार 661 वोटर है, जिनमें से 12,33,542 पुरुष एवं 11,01,028 महिला तथा 93 मतदाता थर्ड जेंडर हैं। कुल 1593 मतदान केंद्र पर 2733 बूथ बनाये गए हैं। जनपद में सर्विस वोटरों की संख्या 7706 है। 
      उन्होंने बताया कि जनपद में 19,460 दिव्यांग मतदाता है जिनकी जिओ टैगिंग कर ली गई है। दिव्यांग मतदाताओं एवं 80 वर्ष से अधिक आयु के वृद्ध मतदाताओं को पोस्टल बैलेट का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा। वे मतदान केंद्र पर जाकर वोट करने अथवा पोस्टल बैलेट में से किसी एक विकल्प को चुन सकते हैं। दिव्यांग मतदाताओं के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर व्हीलचेयर उपलब्ध कराया गया है। जनपद के 1301 दृष्टिबाधित मतदाताओं के लिए ब्रेल लिपि में मतदाता पर्ची उपलब्ध कराई जाएगी।
       जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना की जाएगी। सैनिटाइजर, थर्मल स्कैनर, मास्क और हैंड ग्लव्स जैसी सुविधाएं मतदाताओं के लिए उपलब्ध रहेंगी। जनपद में कुल 156 क्रिटिकल बूथ तथा 133 वल्नरेबल बूथ हैं। इन बूथों पर विशेष निगाह रखी जा रही है। कुल 418 पोलिंग स्टेशनों की वेबकास्टिंग कराई जाएगी।
      डीआईजी/पुलिस अधीक्षक डॉक्टर श्रीपति मिश्र ने प्रेक्षकों को पुलिस की तैयारियों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनपद में कुल 13,354 लोगों को हथियार लाइसेंस जारी हुए हैं, जिनमें से 12804 लोगों के हथियार जमा करा लिए गए हैं। 109 गैर लाइसेंसी हथियार की बरामदगी भी की गई है। अंतर-राज्यीय सीमा पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। बिहार से लगे क्षेत्रों में कुल 26 बैरियर स्थापित किए गए हैं, जिनमें से 17 सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में होंगे। छोटी गंडक नदी से होने वाली आवाजाही पर भी निगाह रहेगी। उन्होंने बताया कि सीआरपीसी की धारा 107/16, 110-जी और एक्साइज एक्ट में बड़ी संख्या में लोगों पर कार्रवाई हुई है।
        मुख्य विकास अधिकारी एवं स्वीप प्रभारी रवींद्र कुमार ने वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया जनपद के सातों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 14 पिंक बूथ और 35 मॉडल बूथ की स्थापना की जा रही है। मतदाता पाठशाला, वोटर क्लब, जागरूकता रैली, मतदाता शपथ आदि के माध्यम से लोगों को मतदान के अधिकार के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
        प्रेक्षकों ने सी-विजिल एप, सुविधा एप तथा वोटर हेल्पलाइन एप के प्रचार प्रसार तेज करने और मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप एक्टिविटी बढ़ाने का निर्देश दिया। प्रेक्षकों ने मतदान केंद्रों पर सभी बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने और मतदान केंद्रों को अधिक वोटर फ्रेंडली बनाने के लिए कहा। चुनाव के दौरान शराब,धन एवं वस्त्र वितरण की विशेष निगरानी करने का निर्देश दिया।
       जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी प्रेक्षकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि आगामी चुनाव में निर्वाचन आयोग की मंशा अनुरूप सभी निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाएगा।
       बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी कुंवर पंकज, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) नागेंद्र कुमार सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी अमृत लाल बिंद, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ राजेश कुमार सोनकर, एसडीएम/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजन द्विवेदी, सहायक निर्वाचन अधिकारी मंजूर अहमद अंसारी एवं सभी विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग ऑफिसर सहित कई अधिकारी मौजूद थे।
Share:

शनिवार, 12 फ़रवरी 2022

फरवरी से खुलेंगे नर्सरी से ऊपर के शैक्षणिक संस्थानरेस्टोरेंट सिनेमा हॉल अपनी क्षमता के अनुसार होंगे संचालित

14 
समस्त सरकारी एवं निजी कार्यालयों में शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ अब होंगे कार्य

जिम खोलने की भी अनुमति

कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना और कोविड गाइडलाइन का करना होगा पालन

देवरिया (सू0वि0) 12 फरवरी। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में बताया कि जनपद में दिनांक 14 फरवरी से नर्सरी/कक्षा 1 से लेकर समस्त शैक्षणिक संस्थान खुलेंगे। रेस्टोरेंट्स, फ़ूड ज्वाइंट्स तथा सिनेमा हॉल अपनी क्षमता के अनुसार संचालित होंगे। समस्त सरकारी एवं निजी कार्यालय पूरी उपस्थिति के साथ कार्य करेंगे। 
      जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में कोरोना वायरस संक्रमण की दर में प्रभावी रूप से कमी होने के दृष्टिगत निर्णय लिया गया है कि नर्सरी से लेकर समस्त शैक्षणिक संस्थान कोविड गाइड लाइन यथा मास्क की अनिवार्यता एवं कोविड हेल्पडेस्क की स्थापना के साथ खुलेंगे। विद्यालयों को समय-समय पर शासन द्वारा निर्गत अन्य निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करना होगा।
        रेस्टोरेंट्स होटल के रेस्टोरेंट फूड ज्वाइंट एवं सिनेमा हॉल अपनी क्षमता के साथ संचालित होंगे। इनमें भी कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना की जाएगी तथा थर्मल स्कैनिंग एवं मास्क के साथ ही प्रवेश सुनिश्चित कराया जाए। समस्त सरकारी कार्यालय एवं निजी कार्यालय पूरी उपस्थिति के साथ कार्य करेंगे एवं कार्यालय में कोविड हेल्प डेस्क अनिवार्य रूप से स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं।
      जनपद में संचालित समस्त जिम को खोलने की अनुमति रहेगी। स्विमिंग पूल, वॉटर पार्क पूर्व की भांति बंद रहेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि समस्त उल्लेखित स्थानों पर कोविड गाइडलाइन का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। संस्थानों द्वारा किसी भी प्रकार की कोताही बरते जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
 
Share:

गुरुवार, 10 फ़रवरी 2022

आज नामांकन के छठे दिन कुल 28 प्रत्याशियों ने किए पर्चा दाखिल



 07 व्यक्तियों द्वारा आज कुल लिए गए 08 सेट में पर्चे 

*देवरिया (सू0वि0) 10 फरवरी।  आज नामांकन के छठे दिन 28 प्रत्याशियों द्वारा अपने पर्चे संबंधित आरओ के समक्ष दाखिल किए गए। भरे गए नामांकन पत्रों में रुद्रपुर से 04, देवरिया सदर 03, भाटपाररानी से 05, पथरदेवा से 07, रामपुर कारखाना से 01, सलेमपुर से 08 प्रत्याशियों द्वारा भरा गया नामांकन पत्र सम्मिलित है। बरहज विधानसभा से एक भी नामांकन नही किए गए।
            इसी के साथ ही 07 व्यक्तियों द्वारा कुल 08 सेटो में नामांकन पत्र भी विभिन्न विधानसभा क्षेत्रो हेतु लिए गए, जिसमें रुद्रपुर से 01 व्यक्ति द्वारा 01 सेट मे, बरहज से 01 व्यक्ति द्वारा 01 सेट मे, भाटपाररानी से 01 व्यक्ति द्वारा 01 सेट में, रामपुर कारखाना से 02 व्यक्तियों द्वारा इतने ही सेट में तथा सलेमपुर से 02 व्यक्तियों ने 03 सेट में नामांकन पत्र लिए।
         आज नामांकन करने वालो में विधानसभा रुद्रपुर से राजेन्द्र आम आदमी पार्टी से 01 सेट में, सुरेश बहुजन समाज पार्टी से 02 सेट में, सुरेन्द्र निर्दल से 01 सेट में तथा मनोज जन अधिकारी पार्टी से 02 सेट में नामांकन पत्र दाखिल करने सम्मिलित है।  देवरिया विधानसभा से रामसरन बहुजन समाज पार्टी से 02 सेट में, संजय कुमार कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया से 01 सेट में, मुहम्मद मस्तफा हुसेन निर्दल से 01 सेट में एवं भाटपाररानी विधानसभा से केशव चन्द यादव भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से 01 सेट में, अजय बहुजन समाज पार्टी से 02 सेट में, सभाकुंवर भारतीय जनता पार्टी से 02 सेट में, अनिल आम आदमी पार्टी से 01 सेट में रामाश्रय राजभर जनता दल(यूनाइटेड) से 01 सेट में नामांकन पत्र भरे।
           विधानसभा पथरदेवा से ब्रह्मा शंकर तिवारी समाजवादी पार्टी से 03 सेट में, अब्दुल्लाह खान राष्ट्रीय विकास मंच पार्टी से 02 सेट में, जियाउल हक आम आदमी पार्टी से 01 सेट में, श्याम निर्दल 01 सेट में, राज किशोर राष्ट्रवादी विकास पार्टी से 01 सेट में, मनीषा सिंह राष्ट्रीय ओलमा काउसिंल से 02 सेट में, दुर्गा अपना दल युनाइटेड पार्टी से 01 सेट में, रामपुर कारखाना विधानसभा से आनन्द प्रकाश चौरसिया कम्युनिष्ट पार्टी आफ इंडिया से 02 सेट में तथा विधानसभा सलेमपुर से बिंदयाचल भारतीय रिपब्लिक पार्टी(इन्सान) से 01 सेट में, राजेश भारती बहुजन समाज पार्टी से 02 सेट में, विजय लक्ष्मी गौतम भारतीय जनता पार्टी से 02 सेट में, दुलारी देवी इंडियन नेशनल कांग्रेस से 01 सेट में उदयभान राव आम आदमी पार्टी से 01 सेट में, रामदहिन सुहेलदेव भातरय समाज पार्टी से 02 सेट में, राजन कुमार लोकदल से 01 सेट में, हरेन्द्र प्रसाद आजाद समाज पार्टी से 01 सेट में नामांकन पत्र भरे।
 
Share:

मतदान से 3 दिन पूर्व उपलब्ध करा दी जाएगी मतदाता पर्ची: जिलाधिकारी


क्रिटिकल एवं वनरेबल बूथों पर रहेगी विशेष निगाह:डीएम

मतदान के दिन निष्पक्ष एवं भयमुक्त माहौल उपलब्ध कराना प्राथमिकता

सभी मतदान केंद्रों पर होगा कोविड हेल्पडेस्क, कोविड प्रोटोकॉल का होगा पालन

देवरिया (सू0वि0) 10 फरवरी। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन एवं डीआईजी/पुलिस अधीक्षक डॉ श्रीपति मिश्र ने विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर आज आधा दर्जन क्रिटिकल एवं वनरेबल मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सभी मतदाताओं को आश्वस्त किया किया कि आगामी चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त होंगे। मतदान प्रतिशत 80 से अधिक करने का प्रयास किया जा रहा है। मतदान तिथि से तीन दिन पूर्व सभी मतदाताओं को मतदाता पर्ची उपलब्ध करा दी जाएगी।
          निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सर्वप्रथम कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय, देवगांव, गौरीबाजार पहुंचे और वेबकास्टिंग, विद्युत उपलब्धता, शौचालय, पेयजल रैंप-वे सहित विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने 3 मार्च को मतदान केंद्र तक आने वाले रास्तों की व्यापक निगरानी करने का निर्देश दिया, जिससे किसी भी मतदाता को उसके मताधिकार से वंचित न किया जा सके। उन्होंने कहा कि पिछले चुनावों के दौरान हुई हिंसा में नामजद सभी लोगों की समयबद्ध पाबंदी सुनिश्चित की जाए। गांव में 20 शस्त्र जमा करा लिए गए हैं। 30 लोगों को 107/16 तथा 15 लोगों को 110-G में निरुद्ध किया गया है।जिलाधिकारी ने ग्रामवासियों से शत प्रतिशत मतदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महिला, दिव्यांग, वृद्धजन, युवा सभी मतदान करके लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपना योगदान दे।
          पूर्व माध्यमिक विद्यालय कतौरा, गौरी बाजार के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी सभी ग्राम वासियों को भरोसा दिलाया कि आगामी चुनाव में किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं होने दी जाएगी। सभी मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। मतदान केंद्र की सुरक्षा केंद्रीय सुरक्षा बलों के अधीन होगी और नागरिक पुलिस और आक्जलरी फोर्स सुरक्षा घेरे को मजबूत करेगी।
         जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्राथमिक विद्यालय पथरहट-2, गौरीबाजार का निरीक्षण किया। इस मतदान केंद्र पर आगामी विधानसभा चुनाव में 7 बूथ प्रस्तावित है। गांव में 28 लोगों को 107/16 में निरुद्ध किया गया है। जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान दीपक सिंह एवं कोटेदार को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के लिए मिलजुल कर काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा की  महिलाओं और बुजुर्गों का मतदान अवश्य होना चाहिए।
      वनरेबल मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय कालाबन, गोधवली, गौरीबाजार के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने चुनाव में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लोग अपनी पसंद के उम्मीदवार को चुनकर अपने भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। इस बार चुनाव में जनपद में 80% से भी अधिक मतदान कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए 3 दिन पहले सभी मतदाताओं को मतदाता पर्ची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। सभी मतदाता केंद्रों पर कोविड हेल्पडेस्क होगा और मतदान प्रक्रिया कोविड प्रोटोकॉल के तहत होगी। डीआईजी/पुलिस अधीक्षक डॉ श्रीपति मिश्र ने पुलिस कर्मियों को निरंतर गश्त करने और विधानसभा चुनाव में शांति भंग करने की आशंका वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर निरुद्ध करने की कार्रवाई करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय, जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

बॉक्स संख्या 1

मिशन कायाकल्प में लापरवाही पर बीईओ से स्पष्टीकरण तलब
पूर्व माध्यमिक विद्यालय कतौरा गौरीबाजार के निरीक्षण के दौरान मिशन कायाकल्प की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। इस संबंध में उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय को खंड शिक्षा अधिकारी गौरी बाजार से स्पष्टीकरण तलब कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

Share:

बुधवार, 9 फ़रवरी 2022

विधायक सुरेश तिवारी ने भाजपा को छोड़कर पुनः बसपा की हाथी पर हुए सवार

बरहज से भाजपा विधायक सुरेश तिवारी ने बसपा का दामन थाम लियाऔर रुद्रपुर से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी बनाए गए हैं। बुधवार को रुद्रपुर पहुचने पर विधायक सुरेश तिवारी का बसपा कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया और फूल मालाओं से उन्हें लाद दिया।
बताते चले कि बहुजन समाज पार्टी ने पहले प्रताप तिवारी (अंकित)को प्रत्यासी बनाया था,और अचानक मायावती द्वारा जारी की गई नई सूची में प्रताप तिवारी की जगह मनीष पांडे को उम्मीदवार घोषित कर दिया गया था। अभी बसपा प्रत्यासी का स्वागत चल ही रहा था कि विधायक सुरेश तिवारी का नया नाम सामने आ गया। सुरेश तिवारी ब्राह्मण नेताओं में लोकप्रिय होने के साथ ही जनाधार वाले नेता है।
गौरतलब हैं कि बरहज से भाजपा विधायक सुरेश तिवारी इस बार टिकट नही मिलने से नाराज चल रहे थे, रुद्रपुर की राजनीति में सुरेश तिवारी के बसपा में शामिल होने की चर्चा सोशल मीडिया में दो दिनों से चल रही थी जो सच साबित हुई बुधवार को सुरेश तिवारी के रुद्रपुर आगमन पर बसपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लादकर उनका जोरदार स्वागत किया। सुरेश तिवारी 2007 में बहुजन समाज पार्टी रुद्रपुर से विधायक चुने गए थे। और 2012 के चुनाव में वह हार गए और बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए और भाजपा ने बरहज से उन्हें प्रत्याशी बनाया और वह विधायक भी बन गए। ब्राह्मणों में लोकप्रिय नेता के रूप में चर्चित सुरेश तिवारी को इस बार बरहज से भाजपा का टिकट नही मिला तो उन्होंने भाजपा को ठेंगा दिखाते हुए बसपा में शामिल होने के साथ ही रुद्रपुर विधानसभा से बसपा प्रत्याशी बनाये गए। इस संबंध में सयुक्त रूप से बसपा जिलाध्यक्ष अजय कुमार महासचिव उपेन्द्र मास्टर, ने बताया कि सुरेश तिवारी ने लखनऊ कार्यालय पर बसपा की सदस्यता ग्रहण करने के साथ ही रुद्रपुर से प्रत्याशी बनाए गए हैं।


Share:

Featured Post

पुलिस कार्यालय में तैनात सिपाही की अचानक मौत, शोक सलामी देकर दी अंतिम विदाई

  देवरिया। पुलिस कार्यालय में तैनात एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस विभाग की ओर से शोक सलामी देकर उन्हें अं...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789