मंगलवार, 22 फ़रवरी 2022
Home »
» महिला का धड़ से अलग शव मिलने से क्षेत्र में मची हड़कम्प, ग्रामीणों में भय व्याप्त,
महिला का धड़ से अलग शव मिलने से क्षेत्र में मची हड़कम्प, ग्रामीणों में भय व्याप्त,
जौनपुर ।करंजाकला सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भरेठी ग्राम स्थित एक 45 वर्षीय विधवा महिला का गला रेत की गयी निर्मम हत्या, घटना स्थल पर भारी संख्या में ग्रामीणों की लगी भीड़,
क्षेत्रीय व स्थानीय लोग जब सुबह टहलने के लिए निकले तो भरेठी उर्फ भरौठी गांव में लगे ट्यूबवेल पंप के निकट एक 45 वर्षीय विधवा महिला का धड़ से अलग शव बरामद हुआ, जिसे देखते ही आसपास के लोग में हड़कम्प मच गया,
स्थानीय लोग द्वारा बताया जा रहा है कि महिला की पहचान दिला राजभर पत्नी लालता प्रसाद के रूप में पहचान हुई है,
ग्रामीणों द्वारा उक्त घटना की सूचना सरायख्वाजा थाना पुलिस को दी गई, मौके पर थाना पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए मामले की छानबीन में जुटी,।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें