देवरिया 16 फरवरी। जनपद में चलाए जा रहे मतदातन जागरूकता अभियान स्वीप के अंतर्गत आज ऐशमाउंट द चिल्ड्रन एकेडमी, खोरीबारी, रामपुर,भटनी में छात्रों ने मतदाता जागरूकता हेतु रैली, हस्ताक्षर अभियान एवं डोर टू डोर सर्वे करके लोगों को आगामी 3 मार्च को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रबंधक धीरेन्द्र प्रकाश राय ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए बिना किसी भय और प्रलोभन के मतदान की बात कही। उन्होंने विशेषकर महिला एवं वरिष्ठ नागरिकों को बढ़चढ़कर मतदान करने की बात कही।
कार्यक्रम में छठी से ग्यारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में सिद्धार्थ, कृष्णा, नंदिनी, शिवांगी, जावेद, अवनीत, आयुषी, तबस्सुम, कृष, आदर्श, अर्पिता, सबा, शाहिद, सर्वेश, मरजीना, रौनक, प्रतीक, विनय, संस्कृति, रुबीना, प्रशांत, प्रियांशु, प्रिया, गायत्री शामिल थे।
कार्यक्रम का संयोजन प्राचार्य पूनम मिश्रा के मार्गदर्शन में अंकित सिंह, उप प्राचार्य रजनीश मल्ल एवं कार्यक्रम समन्वयक शारदेंदु मिश्रा ने किया।
कार्यक्रम में एन के मिश्रा, अखिलेश पाठक, प्रवीण, परवेज, कविता, रीना और दीपिका समेत समस्त विद्यालय स्टाफ एवं अभिभावक सम्मलित रहे।
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के बारे में रूपरेखा बनाने हेतु बैठक आयोजित
मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में जनपद में चलाया जा रहे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप के अंतर्गत बीआरसी गौरीबाजार- में खंड शिक्षा अधिकारी डॉक्टर प्रभात राय ने 18 फरवरी को आयोजित किये जाने वाले मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के बारे में रूपरेखा बनाने हेतु बैठक कर विस्तार पूर्वक आवश्यक निर्देश दिए। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्रों, एनसीसी कैडेट्स,स्काउट के सदस्यों एवं शिक्षकों की सहायता से लोगों को मतदान हेतु जागरुक किया जाएगा। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने इस बार जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्धारित किए गए 80% मतदान के लक्ष्य पर कार्य करने की बात कहते हुए उपस्थित जनमानस को मतदान की शपथ दिलाई। स्वीप कोऑर्डिनेटर आशुतोष नाथ तिवारी ने आयोजित किये जाने वाले मेहंदी,रंगोली,मतदाता जागरूकता संबंधी नाटिका,स्लोगन, रैली आदि कार्यक्रमों हेतु आवश्यक सुझाव दिए।
इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह,स्वीप कोऑर्डिनेटर आशुतोष नाथ तिवारी, स्वीप मीडिया सेल प्रभारी शिखर शिवम त्रिपाठी, ब्लाक नोडल रामकिशोर मौर्य,विज्ञान सिंह,जय शिव चंद, ईश्वर दयाल,संजय सिंह, तेजेंद्र, मोहन सिंह, आनंद ईश्वर सिंह, आलोक कुमार सिंह, नसीब अली, भीम प्रजापति, विनोद कुमार मिश्र, नूरुल इस्लाम, ऋषि राज, जया तिवारी, अनीता यादव, सत्येंद्र चौहान, तेज प्रताप,गंगतेश्वर सिंह, नित्यानंद सिंह,अभय प्रताप आदि सम्मिलित रहे।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें