देवरिया 25 जून । महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस प्रथम बैच का परिणाम घोषित हुआ है। एमबीबीएस छात्रों ने 99 प्रतिशत सफलता प्राप्त कर मेडिकल कॉलेज का नाम रोशन किया है।
प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल ने बताया कि प्रथम बैच में कुल 98 एमबीबीएस छात्र-छात्राएं थे, जिनमें से 97 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। बैच में 39 छात्राएं शामिल थीं और सभी छात्राएं सफल रहीं। केवल एक छात्र एक विषय में अनुत्तीर्ण हुआ है, जबकि शेष सभी छात्र सफल हुए हैं।
उन्होंने कहा कि यह परिणाम मेडिकल कॉलेज में शिक्षा की गुणवत्ता एवं छात्रों की मेहनत को दर्शाता है। 99 प्रतिशत सफलता प्राप्त होना मेडिकल कॉलेज परिवार तथा जनपद के लिए गौरव की बात है।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. एच.के. मिश्रा ने इस उपलब्धि पर सभी छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्राध्यापको, शिक्षकों एवं प्रशिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार भी व्यक्त किया।









0 comments:
एक टिप्पणी भेजें