देवरिया, 25 जून। उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ 26 जून 2026 को जनपद देवरिया के बरहज क्षेत्र के दौरे पर आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री जी प्रातः 10:30 बजे गोरखनाथ मंदिर, गोरखपुर से प्रस्थान कर 10:55 बजे बरहज तहसील क्षेत्र के बरांव स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री जी प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक बरांव में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान वे रुद्रपुर एवं बरहज विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे तथा आयोजित समारोह को संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम सम्पन्न होने के उपरांत मुख्यमंत्री जी दोपहर 12:00 बजे कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान कर 12:05 बजे बरांव हेलीपैड पहुंचेंगे तथा 12:10 बजे गोरखपुर के लिए रवाना होंगे







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें