देवरिया, 26 जून। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने आज मझौलीराज पहुंचकर मोहर्रम पर्व के ताजिया जुलूस की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ताजियादारों एवं धर्मगुरुओं से मुलाकात कर शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में पर्व मनाने की अपील की।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी लोग पर्व की गरिमा एवं धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए परंपराओं के अनुरूप ही त्योहार मनाएं।
वहीं पुलिस अधीक्षक ने भी आपसी प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मोहर्रम मनाने की अपील करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से ही जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी रहेगी।









0 comments:
एक टिप्पणी भेजें