देवरिया, 22 जून। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने आज राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सील की स्थिति, अग्निशमन उपकरणों तथा ईवीएम-वीवीपैट के रखरखाव संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ एवं मानक के अनुरूप बनाए रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रेम नारायण सिंह, उप जिलाधिकारी रत्नेश तिवारी, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में भाजपा से विजय पटेल, जिलाध्यक्ष सपा व्यास यादव, समाजवादी पार्टी से विकास यादव, रमेश यादव एवं रामप्रीत यादव, आम आदमी पार्टी से वरुण सिंह बघेल, अपना दल से राकेश बहादुर सिंह पटेल एवं कौशल सिंह तथा मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी से जयप्रकाश यादव तथा निर्वाचन कार्यालय से विजय पांडेय एवं निर्मल कुमार उपस्थित रहे।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें