Good Daily News...


शनिवार, 27 जून 2026

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

 





-पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली 


देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से जागरूकता रैली निकाली गईं। रैली को सदर सांसद शशांक मणि ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली जिलाधिकारी आवास, सिविल लाइन रोड, बस स्टैंड होते हुए सीएमओ कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। मुख्य रैली के माध्यम से लोगों को पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाने के लिए जागरूक किया गया। रविवार को जिलेभर में विशेष पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ होगा।

सदर सांसद शशांक मणि ने कहा कि अभियान के तहत पांच वर्ष तक के 5.68 लाख बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। उन्होंने प्रत्येक बच्चे को दो बूंद जिंदगी की पिलाने की अपील की।

इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि अभियान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अभियान की निगरानी के लिए 286 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सीएचओ समेत सभी स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एसके सिन्हा ने कहा कि रविवार को पहले दिन जिले में 1759 फिक्स्ड बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसके बाद छूटे हुए बच्चों तक पहुंचने के लिए 942 हाउस-टू-हाउस टीमें घर-घर भ्रमण करेंगी। इसके अलावा बस अड्डों, रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर 115 ट्रांजिट तथा दूरस्थ क्षेत्रों में 45 मोबाइल टीमें तैनात रहेंगी।

इस दौरान डीटीओ राजेश कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ कार्तिक पाण्डेय, डॉ अश्वनी पाण्डेय, डिप्टी डीआईओ डॉ विपिन रंजन, डीसीपीएम राजेश गुप्ता, जिला मलेरिया अधिकारी सुधाकर मणि, विश्वनाथ मल्ल, सहयोगी संस्था डब्ल्यूएचओ एसएमओ वीएस चंदेल, जेएसआई से अभिनय कुशवाहा, हेमनरायण पाण्डेय, अरुण शाही सहित आशा, आंगनबाडी मौजूद रहीं।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789