Good Daily News...


सोमवार, 22 जून 2026

न्यायालय आपके द्वार योजना के तहत पुराने राजस्व वादों का मौके पर निस्तारण

 



 देवरिया, 22 जून। न्यायालय आपके द्वार योजना के अंतर्गत धारा 24, धारा 116 एवं धारा 34 के तहत लंबित एवं पुराने वादों का मौके पर जाकर निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज उप जिलाधिकारी सलेमपुर दिशा श्रीवास्तव द्वारा रामपुर बुजुर्ग, चेरो, तकिया टोला, भीमपुर एवं कपूरी ग्रामों का भ्रमण कर पुराने वादों का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा संबंधित प्रकरणों का निस्तारण कराया गया।

        उप जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित पक्षकारों से संवाद कर राजस्व विवादों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर बल दिया। उन्होंने कहा कि न्यायालय आपके द्वार योजना का उद्देश्य आमजन को त्वरित न्याय उपलब्ध कराना तथा पुराने लंबित वादों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करना है।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

विकास कार्यों की समीक्षा में कृषि मंत्री ने दिए आवश्यक निर्देश

   *विद्युत, सिंचाई और कृषि विभाग समयबद्ध ढंग से करें कार्य : कृषि मंत्री*  देवरिया, 22 जून 2026। आज गांधी सभागार, विकास भवन, देवरिया में कृ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789