Good Daily News...


सोमवार, 29 जुलाई 2024

सपा विधायक ने सदन में उठाया बिजली कटौती का मुद्दा,कहा-दूल्हा दुल्हन के गले में वरमाला डालने ही वाला होता है कि बिजली गुल

 



लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा का मानसून सत्र आज सोमवार से शुरू हो गया है,जिसकी शुरुआत काफी हंगामेदार रही।मानसून सत्र के पहले दिन नियम 56 के तहत चर्चा के दौरान प्रतापगढ़ जिले की रानीगंज विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक डॉक्टर आरके वर्मा ने प्रदेश के जिलों और गांवों में अघोषित बिजली कटौती,गलत बिजली का बिल और स्मार्ट मीटर में बढ़ी हुई रीडिंग का मुद्दा उठाया। सपा विधायक ने कहा कि सरकार ने कहा था कि गांवों में 18 घंटे,तहसीलों पर 20 घंटा और जिला मुख्यालयों पर 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति हो रही है,लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि गांवों में 6 से 12 घंटे तक की कटौती हो रही है।बिजली कटौती की वजह से किसानों का नुकसान हो रहा है,आम जनमानस परेशान है। सपा विधायक ने कहा कि सरकार के पास कहां से आंकड़े आ रहे हैं कि 18 घंटे, 20 घंटे और 24 घंटे बिजली मिल रही है।

सपा विधायक आरके वर्मा ने कहा कि आज आलम यह है कि किसान सिंचाई के लिए खेत पहुंचता है और बिजली गुल, वैवाहिक कार्यक्रम में वर वधु के गले में वरमाला डालने ही वाला होता है कि बिजली गुल,बच्चे पढ़ने बैठते ही हैं कि बिजली गुल,अस्पतालों में भी अघोषित बिजली कटौती की वजह से महंगी से मशीनें काम नहीं कर पा रही है।सपा विधायक ने कहा कि बिजली विभाग के लोग सुपरमैन की तरह उपभोक्ताओं से वसूली कर रहे हैं,बिजली विभाग के लोग रात में ही घरों पर छापा मार रहे हैं और वसूली कर रहे हैं, अगर कोई पैसा नहीं देता है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जा रही है,स्मार्ट मीटर में रीडिंग बढ़कर आ रही है।सपा विधायक ने कहा कि प्रयागराज में एक कमरे के मकान में तीन साल का बिल साढ़े तीन लाख का आ गया।

सपा विधायक आरके वर्मा ने कहा कि सरकार यह बता दे कि बिजली सप्लाई के जो आंकड़े आ रहे हैं वह कहां से आ रहे हैं। सरकार अगर इस व्यवस्था को ऑनलाइन कर दे कि किस जिले में कितनी बिजली की सप्लाई हुई तो इससे पारदर्शिता आएगी।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

पटियाला में आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में संजीव सिंह आर्चरी इंस्टीट्यूट की मानस्वी ने जीता कांस्य पदक

  संजीवा सिंह आर्चरी इंस्टीट्यूट की है तीरंदाज, जीत पर मिली बधाई। देवरिया। पटियाला में आयोजित एनटीपीसी द्वितीय महिला राष्ट्रीय वरीयता तीरंदा...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789