देवरिया। निराश्रित गोवंश संरक्षण हेतु संचालित गोआश्रयों के संचालन,प्रबंधन तथा संरक्षित गोवंश के भरण पोषण,सीसी टीवी कैमरा आदि के पर्यवेक्षण एवं मूल्यांकन के लिए नोडल अधिकारी डॉ.संजय कुमार श्रीवास्तव अधीक्षक मंडलीय प्रयोगशाला गोरखपुर ने शनिवार को जनपद का भ्रमण किया। नोडल अधिकारी के साथ पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी ने सर्वप्रथम कान्हा गोशाला पिपरपाती का पर्यवेक्षण किया गया, इसके बाद कांजी हाउस बैकुंठपुर,वृहद गो संरक्षण केंद्र सुकरौली, वृहद गो संरक्षण केंद्र पिपरा चंद्रभान एवं कान्हा गोशाला गौरी बाजार का भी निरीक्षण किया। मौके पर पशुधन प्रसार अधिकारी जितेन्द्र कुमार व मनीष कुमार के साथ केयरटेकर आदि मौजूद रहे। नोडल अधिकारी ने भूसा गृह के निर्माण एवं सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था को देखा। अशक्त एवं बीमार पशु के लिए आइसोलेशन रुम का निर्माण एवं अन्य व्यस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। पशुओं के टीकाकरण एवं बधियाकरण का आनलाइन फिडिंग शत प्रतिशत करने का निर्देश दिया। मृत पशुओं का सम्मानजनक तरीके से शव निस्तारण करने के लिए केयर टेकर को कहा। हरा चारा की समुचित व्यवस्था का भी स्थलीय सत्यापन किया।
शनिवार, 24 जनवरी 2026
Home »
» नोडल अधिकारी ने गोआश्रयों की व्यवस्था दुरुस्त करने का दिया निर्देश







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें