Good Daily News...


सोमवार, 29 जुलाई 2024

अफजाल अंसारी को मिली बड़ी राहत,बने रहेंगे सांसद, HC ने एमपी-एमएलए कोर्ट के फैसले को पलटा

 



प्रयागराज।गाजीपुर से समाजवादी पार्टी से सांसद अफजाल अंसारी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। भारतीय जनता पार्टी के कृष्णानंद हत्याकांड मामले में गैंगस्टर के तहत मिली चार साल को सजा को हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है।इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गाजीपुर की ट्रायल कोर्ट के फैसले को पलट दिया है।सजा रद्द होने से अब अफजाल अंसारी की संसद की सदस्यता बरकरार रहेगी।जस्टिस संजय कुमार सिंह की सिंगल बेंच ने फैसला सुनाया।


इस मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने 4 जुलाई को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।गैंगस्टर मामले में अफजाल अंसारी को पिछले साल 29 अप्रैल को चार साल की सजा सुनाई गई थी।चार साल की सजा होने की वजह से अफजाल अंसारी को जेल जाना पड़ा था और उनकी संसद की सदस्यता निरस्त हो गई थी, हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने सजा पर रोक लगा दी थी और अफजाल की सदस्यता बहाल कर दी थी।


गैंगस्टर एक्ट में मिली चार साल की सजा पर अपील दाखिल कर अफजाल अंसारी ने इसे रद्द किए जाने की मांग थी। गैंगस्टर से जुड़े मामले में गाजीपुर की एमपी एमएलए कोर्ट ने 29 अप्रैल 2023 को अफजाल अंसारी को 4 साल की सजा सुनाई थी।यूपी सरकार और भाजपा के पूर्व विधायक कृष्णानंद राय के परिवार की ओर से याचिकाएं दाखिल कर अफजाल अंसारी की सजा को बढ़ाए जाने की गुहार लगाई गई थी। हाईकोर्ट में सीनियर एडवोकेट गोपाल चतुर्वेदी और अधिवक्ता उपेंद्र उपाध्याय ने अफजाल अंसारी की ओर से दलीलें पेश की जबकि यूपी सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता पीसी श्रीवास्तव और कृष्णानंद राय के वकील सुदिष्ट सिंह ने पक्ष रखा।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

पटियाला में आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में संजीव सिंह आर्चरी इंस्टीट्यूट की मानस्वी ने जीता कांस्य पदक

  संजीवा सिंह आर्चरी इंस्टीट्यूट की है तीरंदाज, जीत पर मिली बधाई। देवरिया। पटियाला में आयोजित एनटीपीसी द्वितीय महिला राष्ट्रीय वरीयता तीरंदा...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789