Good Daily News...


शनिवार, 12 सितंबर 2026

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


              ॐ श्रीगणेशाय नम:

            🙏शुभप्रभातम् जी🙏


  


     *आज दिनांक 👉*

     *12 सितम्बर 2026*

                 *शनिवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1948

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083

*🇮🇳मास-* भाद्रपद 

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* प्रतिपदा - 07:47 तक

*🗒पश्चात्-* द्वितीया 

*🌠नक्षत्र-* उत्तराफाल्गुनी - 12:55 तक

*🌠पश्चात्-* हस्त

*💫करण-* बव - 07:47 तक

*💫पश्चात्-* बालव

*✨योग-* शुभ - 15:09 तक

*✨पश्चात्-* शुक्ल

*🌅सूर्योदय-* 06:04

*🌄सूर्यास्त-* 18:30

*🌙चन्द्रोदय-* 07:01

*🌛चन्द्रराशि-* कन्या - दिनरात 

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन

*💡अभिजित-* 11:52 से 12:42

*🤖राहुकाल-* 09:10 से 10:44

*🎑ऋतु-* शरद्

*⏳दिशाशूल-* पूर्व 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज शनिवार को 👉 भाद्रपद सुदी प्रतिपदा 07:47 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , भाद्रपद शुक्लपक्ष प्रारम्भ , चन्द्रदर्शन शुभ (कल भी) , यमघण्टयोग  12:56 से सूर्योदय तक , त्रिपुष्करयोग 07:47 से 12:56 तक , श्रावण नक्तव्रत का अन्तिम दिन , HR दैनिक सूचना" व्हाट्सएप चैनल ज्वाइन करें , भगवान महावीर स्वामी जन्म वाचन (जैन) , श्रीगुरु ग्रंथ साहिब जी प्रथम प्रकाश (प्रतिस्थापना) दिवस , श्री शांता कुमार जन्म  दिवस , श्री हितेंद्र कन्हैयालाल देसाई पुण्य दिवस , विनायक लक्ष्मण भावे स्मृति दिवस , भारतीय ओलंपिक शूटर तेजस्विनी सावंत जन्मदिन , राष्ट्रीय प्रोत्साहन दिवस , राष्ट्रीय विडियो गेम दिवस , तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत (2026) , दक्षिण-दक्षिण सहयोग का अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day for South-South Cooperation) , सारागढ़ी युद्ध स्मृति दिवस , 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (12-13 सितंबर 2026 , नई दिल्ली) व विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस (World First Aid Day , सितंबर के दूसरे शनिवार को)।_*

*_🔅कल रविवार को 👉भाद्रपद सुदी द्वितीया 07:09 तक पश्चात् तृतीया शुरु , चन्द्रदर्शन शुभ , वाराह जयन्ती (वाराहावतार) , मन्वादि , भाद्रपद सिंहार्क हस्त नक्षत्रयुता तृतीया में सामवेदियों का उपाकर्म , श्री गुरू अर्जुनदेव गुरयायी , सूर्य उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में 21:48 पर , अल्पवृस्टि योग , बुध हस्त नक्षत्र में 10:46 पर , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / अमृतसिद्धियोग सूर्योदय से 13:07 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 13:07 से 21:47 तक , लब्धिविधान व्रत पूर्ण (जैन)।_*


*🎯आज की वाणी👉


*यो न हृष्यति न द्वेष्टि*

     *न शोचति न काङ्‍क्षति।*

*शुभाशुभपरित्यागी*

     *भक्तिमान्यः स मे प्रियः॥*

_*श्रीमद्भगवद्गीता 12.17*_

*भावार्थ👉*

      _जो न कभी हर्षित होता है, न द्वेष करता है, न शोक करता है, न कामना करता है तथा जो शुभ और अशुभ सम्पूर्ण कर्मों का त्यागी है- वह भक्तियुक्त पुरुष मुझको प्रिय है ।_


*12 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1217 – फ्रांसीसी सम्राट लुइस ने ब्रिटेन के महाराज हेनरी तृतीय से शांति समझौता किया।

1398 - तैमूर लंग सिंधु नदी के तट पर पहुंचा।

1635 - स्वीडन और पोलैंड ने संघर्ष विराम संधि पर हस्ताक्षर किये।

1703 -  सम्राट लियोपोल्ड को स्पेनिश विरासत से हटाया गया।

1720 -  होउनेबीक के ईसाक ने डच पेंशन सलाहकार का चुनाव किया।

1722  - फारसी में बाकू और डर्बेन्ट पर रूसी सैनिकों ने कब्जा किया।

1758 -  फ्रांसीसी खगोलविद चार्ल्स मेसियर ने क्रैब नेबुला को गलत तरीके से पहचानते हुए अपने मेसियर कैटलॉग शुरू किया।

1786 -  लॉर्ड कॉर्नवॉलिस भारत का गर्वनर जनरल बना।

1814 -  1812 के युद्ध के दौरान उत्तर प्वाइंट की लड़ाई बाल्टीमोर के पास लड़ी गयी।

1848 – स्विट्जरलैंड संघीय राज्य बना।

1873 – पहला व्यवहारिक टाइपराइटर ग्राहकों को बेचा गया।

1909 – जर्मन रसायशास्त्री र्फिट्स हॉफमैन ने सिंथेटिक रबर का पेटेंट हासिल किया।

1923 – ब्रिटेन ने दक्षिण रोडेशिया (वर्तमान जिम्बाब्वे) की सत्ता ब्रिटिश साउथ अफ्रीका कॉरपोरेशन से अपने हाथ में ली।

1928 – फ्लोरिडा में भीषण तूफान से 6000 लोगों की मौत हुई।

1944 - अमेरिकी सेना ने पहली बार जर्मनी में प्रवेश किया।

1948 - पाकिस्तान के नेता मोहम्मद अली जिन्ना के निधन के एक दिन बाद भारतीय सेना ने हैदराबाद राज्य के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू किया।

1953 – अमेरिका के 35वें राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी ने जैकलीन बुविये से शादी रचाई।

1959 - तत्कालीन सोवियत संघ का रॉकेट ‘लूना 2’ चांद पर पहुंचा।

1966 - भारतीय तैराक मिहिर सेन ने डार्डानेलेस जलडमरूमध्य को तैर कर पार किया।

1968 - अल्बानिया ने खुद को वारसा संधि से अलग करने की घोषणा की।

1987 – इथियोपिया ने अपना संविधान अपनाया।

1990 - पूर्व और पश्चिम जर्मनी को एकीकृत करने के लिए अमेरिका , इंग्लैण्ड , फ्रांस , सोवियत संघ , पूर्व व पश्चिम जर्मनी ने समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1991 - अंतरिक्ष शटल STS 48 (डिस्कवरी 14) का प्रक्षेपण।

1997 - 43.5 करोड़ मील लम्बी यात्रा के उपरांत 'मार्स ग्लोबल सर्वेयर' यान मंगल की कक्षा में पहुँचा, संयुक्त राष्ट्र के कार्यों की वार्षिक रिपोर्ट में 48 वर्षों बाद कश्मीर का ज़िक्र पहली बार नहीं किया गया।

1998 - कुआलालंपुर में 16वें राष्ट्रमंडल खेलों का शुभारम्भ।

2000 - न्यूयार्क में अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद सम्मेलन प्रारम, उत्तर-पश्चिम अंतर्राष्ट्रीय समुद्री मार्ग से लिए एक महत्त्वपूर्ण समझौते पर भारत, ईरान एवं रूस के बीच समझौता।

2001 - अमेरिका ने आतंकवाद के ख़िलाफ़ जंग का ऐलान किया।

2002 - नेपाल में माओवादियों ने संघर्ष विराम का प्रस्ताव रखा, ताईवान की संयुक्त राष्ट्र सदस्यता की कोशिश नाकाम।

2004 - उत्तर कोरिया ने अपना परमाणु कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया।

2006 - पाकिस्तान को F-16 लड़ाकू विमान सौदे में रियायत देने की संयुक्त राज्य अमेरिका ने घोषणा की। 

2006 - सीरिया की राजधानी दमिश्क में अमेरिकी दूतावास पर हमला।

2007 - रूस ने नॉन न्‍यूक्‍लियर वैक्‍यूम बम (इको फ़्रेंडली बम) का परीक्षण किया।

2008- सहारा इंडिया इनवेस्टमेंट कारपोरेशन ने अपना नॉन बैंकिंग वित्तीय कारोबार बंद किया।

2009- भारतीय महिला टीम विश्व शतरंज चैम्पियनशिप के आख़िरी दौर में अमेरिका को 3-1 से हराकर सातवें स्थान पर रहीं।

2012 - एप्पल ने आई फोन 5 और आईओएस 6 लाॅन्च किया।

2015 ब्रिटेन में जेरेमी कॉर्बिन लेबर पार्टी के नेता चुने गए।

2019  - प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने झारखंड के रांची में प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना की शुरूआत की।

2019 - भारतीय नौसेना के जहाज सहयाद्रि और किलटन कोटा किनाबालु, मलेशिया पहुंचे।

2019 - कैरिबियन देश, सेंट विन्सेंट एंड ग्रेनाडिन्स, अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का 79वां सदस्य बना।

थाईलैंड धूम्रपान की अपील को कम करने के लिए सादे सिगरेट पैकेजिंग का अनावरण करने वाला पहला एशियाई देश बना।

2019 - छह बार की वर्ल्ड चैम्पियन महिला बॉक्सर एमसी मैरीकॉम को पद्म विभूषण के लिए नामित किया गया।

2020 - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत मध्य प्रदेश में एक लाख 75 हजार आवासों का लोकार्पण किया।

2021 - गुजरात के नए मुख्यमंत्री के लिए भूपेंद्रभाई रजनीकांत पटेल के नाम का एलान हुआ।

2021 - बांग्लादेश में कोरोना काल के चलते 543 दिन के बाद स्कूल खुले।

2021 - पाकिस्तान में बिजली गिरने से महिलाओं और बच्चों सहित लगभग 14 व्यक्तियों की मौत हुई।

2022 - प्रधानमंत्री ने ग्रेटर नोएडा में अंतर्राष्ट्रीय डेयरी महासंघ विश्व डेयरी शिखर सम्मेलन 2022 का उद्घाटन किया।

2022 - नई दिल्‍ली के सेना अस्‍पताल में आरंभिक हस्‍तक्षेप केन्‍द्र- प्रयास की स्‍थापना की गई। मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग।

2023 - नीति आयोग ने लंबित मामलों के समाधान और स्वच्छता हेतु विशेष अभियान 2.0 का संचालन किया।

2023 - मलेशिया के एक अदालत ने ऑडिट छेड़छाड़ मामले में पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजाक को बरी करने का फैसला बरकरार रखा।

2023 - फिलीपीन की नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मारिया रेसा को कर चोरी के आरोप से बरी कर दिया गया।

2023 - कोआला के लिए आश्रय स्थल बनाने हेतु ऑस्ट्रेलिया में वनों की कटाई पर प्रतिबंध लगाया।

2023 - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किसान अधिकारों पर पहली वैश्विक संगोष्ठी का उद्घाटन किया।

2025 - श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने 12 सितंबर 2025 को भारत के 15वें उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के पदेन सभापति के रूप में शपथ ली।

2025 - नेपाल की पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की ने नेपाल की पहली महिला अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।

2025 - 'फिलिस्तीन बने स्वतंत्र देश', UN में भारत का दमदार वोट, 142 देशों का समर्थन।


*12 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1897 – विश्व विख्यात फ़्रांसीसी भौतिक एवं रासानशास्त्री एरेन क्यूरी का पेरिस में जन्म हुआ। उनकी मॉ प्रख्यात अविष्कारक मादाम क्यूरी और पिता पेयर क्यूरी थे।

1898 - बलदेव प्रसाद मिश्र  - हिन्दी साहित्यकार , न्यायविद तथा लोकसेवक थे।

1912 – भारत के जाने-माने नेता और पत्रकार फिरोज गांधी का जन्म हुआ।

1917 - सत्येंद्र नारायण सिन्हा बिहार के 19वें मुख्यमंत्री (मतभेद , 12 जुलाई का भी वर्णन)।

1934 - शांता कुमार हिमाचल प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री और भारत सरकार के भूतपूर्व मंत्री।

1972 - रसिका जोशी - एक प्रसिद्ध मराठी और हिंदी फिल्म अभिनेत्री थीं।


*12 सितंबर को हुए निधन👉*


1922 - चन्द्रधर शर्मा गुलेरी, प्रसिद्ध साहित्यकार।

1926 - विनायक लक्ष्मण भावे  - एक मराठी लेखक और साहित्यिक शोधकर्ता थे।

1962 - रांगेय राघव- रचनाकार।

1971 - जयकिशन- प्रसिद्ध संगीतकार (शंकर जयकिशन)

1983 - रंजन - प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता, गायक, पत्रकार तथा लेखक।

1993 - हितेंद्र कन्हैयालाल देसाई- गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री।

2009 - नॉर्मन अर्नेस्ट बोरलॉग नोबेल पुरस्कार विजेता एक अमेरिकी कृषिविज्ञानी थे।

2014 - बाबा अवेद्य नाथ (93) पूर्व संसद सदस्य लोकसभा।

2019 - इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति बचरुद्दीन जुसुफ हबीबी का निधन।

2020 - स्पेनिश गायक-गीतकार, पत्रकार और कवि जोक्विन कार्बोनेल (73) का निधन हुआ।

2023 - नेपाली राजनीतिज्ञ, संविधान सभा के अध्यक्ष सुबासचंद्र नेमवांग (70) का निधन हुआ।

2023 - स्विस शिक्षाविद और इतिहासकार कर्ट राफ़्लॉब (82) का निधन हुआ।

2025 - भारत की एक प्रमुख सामाजिक और अकादमिक विभूति प्रोफेसर जगदीप एस. छोकर (80/81) का निधन हुआ।


*12 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 भगवान महावीर स्वामी जन्म वाचन (जैन)।

🌟 श्रीगुरु ग्रंथ साहिब जी प्रथम प्रकाश (प्रतिस्थापना) दिवस।

🌟 श्री शांता कुमार जन्म  दिवस।

🌟 श्री हितेंद्र कन्हैयालाल देसाई पुण्य दिवस।

🌟 विनायक लक्ष्मण भावे स्मृति दिवस।

🌟 भारतीय ओलंपिक शूटर तेजस्विनी सावंत जन्मदिन।

🌟 राष्ट्रीय प्रोत्साहन दिवस।

🌟 राष्ट्रीय विडियो गेम दिवस।

🌟 तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत (2026)।

🌟 दक्षिण-दक्षिण सहयोग का अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day for South-South Cooperation)।

🌟 सारागढ़ी युद्ध स्मृति दिवस।

🌟 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (12-13 सितंबर 2026 , नई दिल्ली)।

🌟 विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस (World First Aid Day , सितंबर के दूसरे शनिवार को)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


    आपका दिन *_मंगलमय हो जी ।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

आज का राशिफल

        *12 सितम्बर 2026 , शनिवार*  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आप अपने आत्मविश्वास व कार्य क्षमता द्वारा स्थितियों को और अ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789