Good Daily News...


सोमवार, 29 जुलाई 2024

युवक ने हैवानियत की पार की हद,घर में घुसकर वृद्धा से किया दुष्कर्म,वृद्धा की मौत,युवक गिरफ्तार

 



बरेली।उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक युवक ने हैवानियत की हद पार कर दी। हाफिजगंज थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय युवक ने सोमवार को दिनदहाड़े घर में घुसकर 85 वर्षीय वृद्धा से दुष्कर्म किया। एक घंटे बाद वृद्धा की मौत हो गई।मृतका की बहू ने आरोपी को देख लिया,जिससे वह मौके से फरार हो गया।बाद में पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।बताया जा रहा है कि आरोपी युवक नशे का आदी है। 

वृद्धा अपने घर में अकेली रहती थी।पति और बेटे की मौत हो चुकी है।पड़ोस में भाई-भाभी रहते हैं।उनके साथ वृद्धा बहू रहती है।वृद्धा की बहू के मुताबिक दोपहर करीब एक बजे वह किसी काम से घर गई थी।घर का दरवाजा बंद था।उसने दरवाजा खोला तो दंग रह गई।मोहल्ले का युवक वृद्ध सास से दुष्कर्म कर रहा था। 


वृद्धा की बहू ने शोर मचाया तो आरोपी युवक कमरे में रखी चादर बांधकर फरार हो गया। उसका लोअर और चप्पलें कमरे में छूट गईं।परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इस बीच पीड़ित वृद्धा की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की,फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। उधर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं वृद्धा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 


एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि आरोपी युवक अत्यधिक शराब का सेवन करता है। वृद्धा के शव का पैनल से पोस्टमार्टम कराने के लिए लिखा गया है।आरोपी हिरासत में है। उससे पूछताछ की जा रही है। घर में घुसने की पुष्टि हुई है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

पटियाला में आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में संजीव सिंह आर्चरी इंस्टीट्यूट की मानस्वी ने जीता कांस्य पदक

  संजीवा सिंह आर्चरी इंस्टीट्यूट की है तीरंदाज, जीत पर मिली बधाई। देवरिया। पटियाला में आयोजित एनटीपीसी द्वितीय महिला राष्ट्रीय वरीयता तीरंदा...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789