चक्रवाती तूफान यास से पश्चिम बंगाल में 15 हजार करोड़ रुपए का नुकसान, अम्फान से सबक ले ममता सीधे खाते में देंगी राहत

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान यास से राज्य में 15 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने राहत और बचाव कार्य के लिए शुरुआती 1000 करोड़ रुपए के पैकेज का ऐलान किया। पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार को ओडिशा और पश्चिम बंगाल में नुकसान का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। मिदनापुर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी उनसे मुलाकात कर सकती हैं। इससे पहले वह भी प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा करेंगी।
बनर्जी ने कहा, ''अभी तक जो हमने नुकसान का आकलन किया है वह करीब 15 हजार करोड़ रुपए का है। यह बहुत शुरुआती आकलन है। गुरुवार को भी कुछ जिलों से बवंडर और आंधी की सूचना मिली है, जिससे कई घरों को नुकसान पहुंचा है। बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है।''
मुख्यमंत्री ने कहा, ''राहत और पुनर्निर्माण कार्य शुरू करने से पहले हमें पर्याप्त सर्वे करने की जरूरत है। इसके लिए हम प्रॉजेक्ट 'दुआरे त्रान' (घर में राहत) शुरू करेंगे। 3 जून से 18 जून के बीच गांवों में कैप लगाए जाएंगे, जहां लोग घर और फसल को हुए नुकसान की जानकारी के साथ आवेदन देंगे। 19 जून से 30 जून के बीच जांच होगी। 1 से 8 जुलाई के बीच प्रभावित लोगों के खातों में राशि जमा की जाएगी।''






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें