उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के मदनपुर थान के एसओ पर एक पीड़ित द्वारा यह आरोप है कि घटना के 10 दिन बाद भी उक्त एसओ पीड़ित के तहरीर पर मुकदमा नहीं दर्ज कर रहा है. पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि उसे तहरीर बदलने का दबाव डाला जा रहा है. इसके बाद न्याय पाने के लिए उसने एसपी का दरवाजा खटखटाया है.
मदनपुर कस्बे के मोहरा निवासी दीपक सिंह पुत्र संत प्रकाश सिंह ने अपने साथ हुई घटना को लेकर देवरिया पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौपा. दीपक सिंह ने बताया कि विगत 16 मई को शाम 6 बजे के करीब एचएफ डीलक्स बाइक सवार 3 व्यक्तियों ने बराव चौराहे के पास मेरी बाइक रोककर मुझे मारपीट कर घायल कर दिया और मेरा पर्स लेकर फरार हो गए, जिसमे 5600 रूपये था.
इसकी सूचना मैंने मदनपुर पुलिस को दी. लेकिन आज लगभग 10 दिन होने को है अभी तक मेरा मुकदमा दर्ज नहीं किया गया. मदनपुर एसओ द्वारा बार बार तहरीर बदलने का लगातार दबाव बनाया जा रहा है. मैं निराश होकर आज दिनांक 25 मई को देवरिया पुलिस अधीक्षक को उन तीनो अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की शिकायत पत्र दिया हूँ.







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें