गोरखपुर । चौरीचौरा थाना क्षेत्र के भाऊपुर में गुरुवार की सुबह एक 32 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला। चौरीचौरा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मृतक के शिनाख्त में जुट गई है।
शव चौरीचौरा से नई बाजार को जाने वाली सड़क पर स्थित भाऊपुर गांव और सेंट्रल पब्लिक एकेडमी स्कूल के बीच सड़क के पश्चिम पटरी पर झाड़ियों के बीच मिला है। उसके सिर में गंभीर चोंटे आई है। राहगीरों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चौरीचौरा के प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार अवस्थी ने शव का निरीक्षण किया और उसकी शिनाख्त का काफी प्रयास किया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सका। एसएचओ ने कहा कि देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसी गाड़ी ने ठोकर मार दिया है या फिर इसकी हत्या कर लाश को यहां लाकर फेंका गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें