Good Daily News...


मंगलवार, 28 अक्टूबर 2025

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


              ॐ श्रीगणेशाय नम:

           🙏शुभप्रभातम् जी🙏





     *आज दिनांक 👉*

     * 28 अक्टूबर 2025*

                 *मंगलवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* कार्तिक 

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* षष्ठी - 08:01 तक

*🗒पश्चात्-* सप्तमी 

*🌠नक्षत्र-* पूर्वाषाढ़ा - 15:45 तक

*🌠पश्चात्-* उत्तराषाढ़ा

*💫करण-* तैतिल - 08:01 तक

*💫पश्चात्-* गर

*✨योग-* सुकर्मा - 07:50 तक

*✨पश्चात्-* धृति 

*🌅सूर्योदय-* 06:29

*🌄सूर्यास्त-* 17:39

*🌙चन्द्रोदय-* 12:22

*🌛चन्द्रराशि-* धनु - 22:15 तक

*🌛पश्चात्-* मकर

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 11:42 से 12:27

*🤖राहुकाल-* 14:52 से 16:15

*🎑ऋतु-* हेमन्त 

*⏳दिशाशूल-* उत्तर 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज मंगलवार को 👉 कार्तिक सुदी षष्ठी 08:01 तक पश्चात् सप्तमी शुरु , सूर्य षष्ठी व्रत पूर्ण / पारण , वन्हिरवि षष्ठी , षष्ठी तिथि वृद्धि , सूर्य पूजन ,भानु सप्तमी  , सर्वदोषनाशक रवियोग 15:45 तक , त्रिपुष्करयोग 15:45 से सूर्योदय तक , राजयोग , कल्पादि , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , भगवान सहस्रबाहु कार्तवीर्य अर्जुन जयन्ती (कार्तिक शुक्ल सप्तमी) , संत श्री जलाराम बापा का जयंती उत्सव (श्री जलाराम सेवा समिति द्वारा) , समाज सेविका भगिनी निवेदिता जयन्ती व अंतर्राष्ट्रीय एनिमेशन दिवस (International Animation Day , 23वाँ)।_*

*_🔅कल बुधवार को 👉 कार्तिक सुदी सप्तमी 09:24 तक पश्चात् अष्टमी शुरु।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*दशपुत्रसमा     कन्या*

      *दशपुत्रान्प्रवर्धयन्।*

*यत्फलं लभते मर्त्य-*

     *स्तल्लभ्यं कन्ययैकया॥*

*अर्थात्👉*

      _अकेली कन्या ही दश पुत्रों के समान है। दश पुत्रों के लालन पालन से जो फल प्राप्त होता है वह अकेले कन्या के पोषण से ही प्राप्त हो जाता है।_


*28 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1492 – क्रिस्टोफ़र कोलम्बस ने क्यूबा के पूर्वी तट की खोज की, जिसके पश्चात स्पेन की सेनाएं इस क्षेत्र में पहुँचीं थी।

1709 - इंग्लैंड तथा नीदरलैंड ने फ्रांस विरोधी संधि पर हस्ताक्षर किए।

1726 - लंदन में जोनाथन स्विफ्ट द्वारा लिखित और बेंजामिन मोटे द्वारा प्रकाशित "गुलिवर ट्रेवल्स" का प्रकाशन किया गया।

1791 फ्रांस में महिलाओं के अधिकारों का घोषणापत्र और महिला नागरिक का प्रकाशन हुआ।

1846 - पायनियर्स सिएरा नेवादा में बर्फ़ीला तूफ़ान से 42 लोग मरे।

1851 -  बंगाल में ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना की गई।

1859 - स्पेन ने अफ्रीकी देश मोरक्को के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1863 - जिनेवा में हुए कांफ्रेंस के तहत अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति का गठन किया गया।

1868 - थॉमस एडीसन अपना पहला पेटेंट इलेक्ट्रिक वोट रिकॉर्डर बनाया।

1886 -फ्रांस ने दोस्ती के प्रतीक के रूप में अमेरिका को स्टैचु ऑफ लिबर्टी भेंट किया तथा अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति ग्रोवर क्लीवलैंड ने दोस्ती के प्रतीक के तौर पर फ्रांस से उपहार में मिली ‘स्टैच्यु ऑफ लिबर्टी’ का औपचारिक अनावरण किया।

1891 - जापान में भूकंप से 7300 लोगों की मौत।

1913 – जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा की स्थापना हुई। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।

1918 - आस्ट्रिया और हंगरी के अलग होने के बाद चेकोस्लोवाकिया स्वतंत्र हुआ।

1929 – अमेरिकी शेयर बाजार वॉल स्ट्रीट धराशायी हुआ। जिससे कारोबार बाजार 24 फीसदी गिर गया। इसे अमेरिकी इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट कहा जाता है।

1940 – इटली की फ़ासीवादी सरकार के अध्यक्ष मोसोलीनी के नेतृत्व में इस देश की दो लाख की सेना ने यूनान पर आक्रमण किया।

1944 – दूसरे विश्व युद्ध में जर्मनी के घटक बुलगारिया ने बिना शर्त सोवियत संघ के सामने समर्पण कर दिया।

1954 - अर्नेस्ट हेमिंग्वे को साहित्य का नोबल पुरस्कार मिला।

1955 - मिस्त्र और सऊदी अरब ने रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए।

1998 - इंटरपोल की 67वीं आमसभा अत्याधुनिक तकनीक आतंकवाद और अन्य आधुनिक संगठित अपराधों से निपटने की एक नयी रणनीति के साथ समाप्त।

2001 - जर्मनी के चांसलर गेरहार्ड श्रोडर भारत की यात्रा पर आये, जापान के प्रधानमंत्री जुनीशिरो कोअजुमी के विशेष दूत योसितो मोरी भारत दौरे पर आये।

2004 - बीजिंग में 4000 वर्ष पुराने मकबरों का पता लगा।

2004 - परमाणु मसले पर ईराक के साथ यूरोपीय संघ की वार्ता विफल।

2009 - पाकिस्तान के पेशावर में बम धमाके से 117 मरे, 213 घायल।

2012 - सीरिया में संघर्ष विराम का उल्लंघन, 128 लोग मारे गये।

2012 - जर्मनी के सेबेस्टियन वेटेल ने वर्ष 2012 का फार्मूला वन इंडियन ग्रां प्री खिताब जीता।

2019 - चिली के राष्‍ट्रपति ने देश में सरकार विरोधी प्रदर्शनों को देखते हुए आपात स्थिति समाप्‍त कर दी।

2020 - बांग्‍लादेश और भारत के बीच एयर बबल व्‍यवस्‍था के तहत विमान सेवा बहाल हुई।

2020 - पाकिस्तान को सऊदी अरब ने बड़ा झटका दिया , गिलगित बाल्टिस्तान और PoK को नक्शे से हटाया।

2020 - विनाशकारी तूफान मोलावे वियतनाम के करीब पहुंचा , दो लोगों की मौत और 26 मछुआरे लापता हुए।

2021 - भारत ने आसियान के वर्तमान अध्यक्ष ब्रुनेई के आमंत्रण पर 18वें भारत-आसियान शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

2021 - जम्मू और कश्मीर स्थित डोडा सड़क दुर्घटना में 10 लोगों की मौत व 12 घायल हुए।

2021 - अमेरिका स्थित सोशल मीडिया दिग्गज कंपनी फेसबुक (Facebook) का नाम बदलकर मेटा (Meta) कर दिया गया।

2022 - उत्तर कोरिया ने पूर्वी तट से कम दूरी की दो बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया। इस साल यह उत्तर कोरिया के 28वें दौर का मिसाइल परीक्षण था।

2022 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राज्यों के गृह मंत्रियों के 'चिंतन शिविर' को व आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया (AM/NS INDIA) के हजीरा संयंत्र के विस्तार के अवसर पर सभा को संबोधित किया।

2022 - आकांक्षा व्यवहारे ने खेलो इंडिया टूर्नामेंट में भारोत्तोलन के 40 किग्रा वर्ग में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।

2023 - केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने जापान के ओसाका में जी7 व्यापार मंत्रियों की बैठक में भाग लिया।

2023 - भारतीय पैरा-एथलीटों ने एशियाई पैरा खेलों में भारत के अब तक के सबसे अधिक पदकों (111) के साथ इतिहास रचा।

2023 - मैसर्स शॉफ्ट शिपयार्ड प्राइवेट लिमिटेड, भरूच, गुजरात में 25टी बोलार्ड पुल टग ‘महाबली’ को लॉन्‍च किया गया।

2023 - 10वां रग्बी विश्व कप, स्टेड डी फ्रांस: न्यूज़ीलैंड पर 12-11 से जीत हासिल करने के बाद दक्षिण अफ़्रीका 4 विश्व कप जीतने वाला पहला और लगातार दो विश्व कप जीतने वाला दूसरा देश बना।

2024 - पीएम मोदी और स्पेनिश समकक्ष श्री पेड्रो सांचेज ने TATA एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।

2024 - रोहतक से दिल्ली जा रही ट्रेन में धमाका हुआ  और बोगी में आग लगने से मची चीख-पुकार , कई झुलसे व घायल हुए।


*28 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1867 – स्वामी विवेकानंद की शिष्या ,सहयोगी , शिक्षिका तथा समाज सेविका भगिनी निवेदिता का आयरलैंड में जन्म हुआ।

1871 - अतुल प्रसाद सेन - प्रसिद्ध विधिवेत्ता, शिक्षा प्रेमी, रचनाकार तथा बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध कवि और संगीतकार थे।

1883 - मौरिस गार्नियर हैलेट - भारत सरकार में गृह सचिव रहे।

1930 - अंजान - भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के मशहूर गीतकार तथा अपने समय के ख्याति प्राप्त शायर।

1955 – विलियम हेनरी गेट्स III  का जन्म सिएटल, वॉशिंगटन में, विलियम एच गेट्स, सीनियर और मरी मैक्‍सवेल गेट्स के यहाँ हुआ।

1958 - अशोक शंकरराव चव्हाण - लोक सभा सांसद।

1963 - उर्जित पटेल - भारतीय रिज़र्व बैंक के 24वें गवर्नर।

1986 - अदिति राव हैदरी - एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री ।


*28 अक्टूबर को हुए निधन👉*


1627 - जहाँगीर - अकबर के पुत्र थे।

1900 – जर्मन भाषाविद तथा प्राच्य विद्या विशारद फ्रेडरिक मैक्स मूलर का निधन हुआ।

2011 - श्रीलाल शुक्ल - व्यंग्य लेखन के विख्यात साहित्यकार।

2013 - राजेंद्र यादव- लोकप्रिय उपन्यासकार।

2016 - शशिकला काकोडकर महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी की एक प्रमुख नेत्री।

2021 - निदेशक पद्म श्री डॉ माधवन कृष्णन नायर एक भारतीय ऑन्कोलॉजिस्ट थे।

2022 - अमेरिकी पियानोवादक जेरी ली लुईस (87) का निधन हुआ।

2023 - अमेरिकी ओपेरा सोप्रानो ऑड्रे शूह (92) का निधन हुआ।

2023 - अमेरिकी - कनाडाई अभिनेता मैथ्यू पेरी (54) का निधन हुआ।


*28 अक्टूबर के महत्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 भगवान सहस्रबाहु कार्तवीर्य अर्जुन जयन्ती (कार्तिक शुक्ल सप्तमी)।

🌟 संत श्री जलाराम बापा का जयंती उत्सव (श्री जलाराम सेवा समिति द्वारा)।

🌟 समाज सेविका भगिनी निवेदिता जयन्ती।

🌟 अंतर्राष्ट्रीय एनिमेशन दिवस (International Animation Day , 23वाँ)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻


Share:

सोमवार, 27 अक्टूबर 2025

15 मीटर से कम ऊँचाई वाले स्कूलों से भी फायर एनओसी की मांग,पीवीएसएम ने आरटीआई में उठाए बड़े सवाल

 


रुद्रपुर (देवरिया)। जिले में 15 मीटर से कम ऊँचाई वाले विद्यालय भवनों से भी फायर विभाग का नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) अनिवार्य बताए जाने को लेकर पूर्वांचल वित्तविहीन शैक्षिक महासंघ (पीवीएसएम) ने गंभीर आपत्ति दर्ज की है। महासंघ ने इसे नियमों के विपरीत बताते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से जवाब तलब किया है।

                    राष्ट्रीय भवन संहिता (एनबीसी 2016) के अनुसार 15 मीटर से कम ऊँचाई वाले भवनों को फायर एनओसी से छूट है। इसी व्यवस्था को हालिया सुप्रीम कोर्ट के निर्णय जुपली लक्ष्मी कांता रेड्डी बनाम आंध्र प्रदेश राज्य (SLP (Crl.) No. 9744/2024, निर्णय 10 सितम्बर 2025) में भी पूरे देश में बाध्यकारी बताया गया है। इसके बावजूद जनपद में छोटे विद्यालयों से एनओसी माँगे जाने पर महासंघ ने प्रश्न खड़ा किया है। पीवीएसएम अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने कहा कि यदि उक्त प्रकार की अनिवार्यता लागू है, तो उसका वैधानिक आधार प्रस्तुत किया जाना चाहिए। उन्होंने जिले में संचालित मान्यता प्राप्त विद्यालयों को भेजे गए संबंधित पत्रों और निर्देशों की प्रमाणित प्रतियाँ सार्वजनिक करने की माँग की है।

             महासंघ के अध्यक्ष राणाप्रताप सिंह ने सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत पाँच बिंदुओं पर जानकारी माँगी है, जिनमें सबसे अहम यह है कि 15 मीटर से कम ऊँचाई वाले विद्यालयों पर एनओसी दबाव क्यों? यदि कोई नियम नहीं है तो ऐसे दबाव का कारण और फाइल नोटिंग उपलब्ध कराई जाए। साथ ही अग्निशमन विभाग से हुए समन्वय से जुड़े सभी पत्राचार की प्रतियाँ भी माँगी गई हैं। महामंत्री संजय कुमार यादव ने कहा कि विद्यालयों में अग्नि सुरक्षा महत्वपूर्ण है, लेकिन मनमाने नियम थोपकर भ्रम की स्थिति पैदा नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले ही आर्थिक दबाव झेल रहे विद्यालयों को अनावश्यक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। वहीं मंत्री रविकांत मणि त्रिपाठी ने स्पष्ट कहा कि एनबीसी में जिन भवनों को छूट दी गई है, उनसे एनओसी माँगना बिलकुल अनुचित है। उपाध्यक्ष वीरेन्द्र यादव ने प्रशासन से स्पष्ट और न्यायसंगत दिशा-निर्देश जारी करने की माँग की है, ताकि विद्यालयों को राहत मिल सके। पीवीएसएम ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय सीमा में संतोषजनक उत्तर प्राप्त नहीं हुआ तो मामला आगे बढ़ाया जाएगा। वहीं, अब सभी की निगाहें आरटीआई के जवाब पर टिकी हैं। जानकारी सामने आने के बाद ही इस विवाद की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Share:

CJI गवई ने जस्टिस सूर्यकांत के नाम को अपने उत्तराधिकारी के तौर पर की फारिश..

 बड़ी खबर !!





*CJI गवई ने जस्टिस सूर्यकांत के नाम को अपने उत्तराधिकारी के तौर पर की फारिश..!


*. 23 नवंबर, 2025 को मुख्य न्यायाधीश गवई रिटायर हो रहे हैं।


*. इसके बाद 24 नवंबर को जस्टिस सूर्यकांत भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश बनेंगे।


*CJI ने कानून मंत्रालय को चिट्ठी लिखी है, इससे पहले कानून मंत्रालय ने CJI को पत्र लिखा था और अपने उत्तराधिकारी का नाम मांगा था।

Share:

श्रेयस अय्यर को गंभीर चोट , सिडनी के अस्पताल में ICU में भर्ती..

 *श्रेयस अय्यर को गंभीर चोट , सिडनी के अस्पताल में ICU में भर्ती..!*




*. भारतीय वनडे टीम के उप-कप्तान श्रेयस अय्यर को सिडनी के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। 


*. वह अभी इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में हैं। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे मैच के दौरान पसलियों में चोट लगने की वजह से इंटरनल ब्लीडिंग हो रही है।


*सूत्र ने पीटीआई को बताया, “श्रेयस पिछले कुछ दिनों से आईसीयू में हैं।


रिपोर्ट आने के बाद इंटरनल ब्लीडिंग का पता चला और उन्हें तुरंत भर्ती करना पड़ा।

Share:

बस ने टोल प्लाजा पर बाइक सवार दो लोगों को बेख़ौफ़ खुलेआम इस तरह कुचला

 कुशीनगर!



यूपी के कुशीनगर का ये दिल दहला देने वाला दृश्य देखिये

दिल्ली से बिहार जाने वाली बस ने टोल प्लाजा पर बाइक सवार दो लोगों को बेख़ौफ़ खुलेआम इस तरह कुचल दिया, जैसे कि जानबूझकर इनकी हत्या करने जा रहा हो, खास बात यह थी कि बस वाला उस लेन से निकला जिस लेन से टू व्हीलर निकलते हैं

दोनों की मौके पर मौत हो गई

Share:

छह बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर पति की गला काटकर की हत्या

 बहराइच!



छह बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या की,

खैरीघाट पुलिस और SOG टीम ने मामले का खुलासा किया,

पत्नी हसीना और पड़ोसी प्रेमी अब्दुल सलाम को गिरफ्तार किया गया,


दोनों के बीच चल रहे प्रेम संबंध में पति जाकिर रोड़ा बन रहा था,

दुपट्टे से गला कसने के बाद गला काटकर की गई हत्या,

32 वर्षीय महिला और 20 वर्षीय प्रेमी ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया

Share:

आज का राशिफल


      


 *27 अक्टूबर 2025 , सोमवार* 


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आप अपने अंदर भरपूर विश्वास व ऊर्जा महसूस करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा तथा अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा करने की भी कोशिश करेंगे। सामाजिक दायरा बढेगा। मान - सम्मान में वृद्धि होगी। किसी नजदीकी रिश्तेदार के घर जाने की भी योजना तैयार हो सकती है। समय मनोरंजन तथा हंसी खुशी में व्यतीत होगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा ।वर्तमान व्यवसायिक गतिविधियों का विस्तार करने के लिए कुछ नई योजनाएं बनेंगी। इस समय बहुत ही उचित ग्रह स्थिति बनी हुई है, इसलिए इन योजनाओं को तुरंत ही क्रियान्वित करें। आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज भाग्य आपके साथ है । आपके रुके हुए राजकीय काम किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से पूरे हो सकते हैं इसलिए प्रयासरत रहें। साथ ही बच्चों की समस्याओं को सुलझाने में भी आपका विशेष योगदान रहेगा व सफलता मिलेगी। और आप श्रेष्ठ अभिभावक भी साबित होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा ।व्यवसाय में गति लाने के लिए कुछ नई नीतियां बनाना जरूरी है। हालांकि वर्तमान नकारात्मक वातावरण की वजह से व्यापार मंद ही हैं। नौकरी में त्योहारों की वजह से कार्यभार की अधिकता रहेगी। धार्मिक विचारधारा सकारात्मक रहेगी । मनोबल बढेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आप दिन में बीजी रह सकते हैं । घर में कोई विवाह , सगाई या यात्रा संबंधी मांगलिक कार्य संपन्न होने जैसी योजनाएं बनेंगी। तथा खुशी भरा वातावरण व्याप्त रहेगा। घर के सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह पूरी निष्ठा से करेंगे। बड़े बुजुर्गों का भी स्नेह व आशीर्वाद बना रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा ।व्यवसायिक गतिविधियां पूर्ववत ही रहेंगी। अपने स्वभाव को नियंत्रित रखना आवश्यक है । जल्दबाजी न करें बनते काम बिगड़ भी सकते हैं। ऐसी ही सावधानी नौकरीपेशा लोगों को अपने ऑफिस में भी चाहिए। आध्यात्मिक विचार बनेंगे व सफलता भी मिलेगी। प्रेम - प्रसंग सोच समझकर करें खतरा है। स्वास्थ्य सही रहेगा।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मन खुश करने वाला रहेगा। कुछ समय से चल रही किसी विशेष कार्य के प्रति आपकी लगन व मेहनत के अप्रत्याशित लाभ प्राप्त होने वाले हैं। अपने काम पर पूरा ध्यान केंद्रित रखें। घर में किसी धार्मिक कार्य के आयोजन संबंधी योजना भी बनेगी। युवा वर्ग कोई उपलब्धि मिलने से गर्व महसूस करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा । पब्लिक डीलिंग तथा मीडिया से संबंधित कार्यों में आज विशेष ध्यान दें। क्योंकि इनसे अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। नौकरी पेशा लोगों के लिए भी ऑफिस का माहौल पॉजिटिव रहेगा। तथा सहयोगियों के साथ संबंध बेहतर बनेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।





धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपकी सकारात्मक विचारधारा दिन को बेहतर बनाएगी । धार्मिक तथा आध्यात्मिक कार्यों के प्रति आपकी आस्था व रुझान बढ़ेगा। जिससे आपके अंदर सकारात्मक दृष्टिकोण उत्पन्न होगा। आज दिन का अधिकतर समय किसी विशेष कार्य संबंधी योजनाओं को क्रियान्वित करने में व्यतीत होगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आप भाग्य आपके साथ है । कार्यक्षेत्र में आंतरिक रखरखाव तथा नवीनीकरण जैसी योजना बनेगी। इस परिवर्तन में वास्तु सम्मत नियमों का अवश्य उपयोग करें, इससे सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त होगी। बड़ो का आशीर्वाद प्राप्त होगा । नौकरीपेशा लोगों का अपने अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर हल्का मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बढिया रहेगा । कार्यक्षेत्र में भावुकता की बजाय प्रैक्टिकल तरीके से सबके साथ व्यवहार करें।  क्रोध पर नियंत्रण रखें। सहयोगियों तथा कर्मचारियों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के कारण खुशनुमा माहौल बनेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका सकारात्मक दृष्टिकोण किसी भी परिस्थिति में ऊर्जावान व मानसिक रूप से मजबूत बनाकर रखेगा। अगर पुश्तैनी प्रॉपर्टी संबंधी कोई वाद-विवाद चल रहा है, तो उसे हल करने के लिए आज का दिन बहुत ही उचित है। धार्मिक विचार उतपन्न होगे। बच्चों का साथ माहौल खुश बनाएगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।


🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷


        

Share:

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


         ॐ श्रीगणेशाय नम:

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏





     *आज दिनांक 👉*

     * 27 अक्टूबर 2025*

                 *सोमवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* कार्तिक 

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* षष्ठी - पूर्ण रात्रि 

*🌠नक्षत्र-* मूल - 13:28 तक

*🌠पश्चात्-* पूर्वाषाढ़ा 

*💫करण-* कौलव - 19:07 तक

*💫पश्चात्-* तैतिल 

*✨योग-* अतिगण्ड - 07:26 तक

*✨पश्चात्-* सुकर्मा

*🌅सूर्योदय-* 06:29

*🌄सूर्यास्त-* 17:40

*🌙चन्द्रोदय-* 11:35

*🌛चन्द्रराशि-* धनु - दिनरात

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 11:42 से 12:27

*🤖राहुकाल-* 07:53 से 09:17

*🎑ऋतु-* हेमन्त 

*⏳दिशाशूल-* पूर्व 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज सोमवार को 👉 कार्तिक सुदी षष्ठी पूर्णरात्रि , सूर्य षष्ठी व्रत (डाला छठ) , सांयकाल प्रथमार्घ्य दान , अरूणोदय काल द्वितीयोर्घ्य दान , सर्वदोषनाशक रवियोग 13:28 से , मूल संज्ञक नक्षत्र 13:28 तक , कुमारयोग 13:28 तक , बुध अनुराधा नक्षत्र में 09:31 पर , मंगल वृश्चिक राशि में 15:41 पर , शुक्र चित्रा नक्षत्र में 29: श्री नेमीनाथ जी गर्भकल्याणक (जैन , कार्तिक शुक्ल षष्ठी) , महन्त गुरु श्री गोबिन्ददास जयन्ती (पर्व श्री पिण्डोरीधाम , गुरदासपुर) , महान योद्धा बंदा सिंह बहादुर (बन्दा बैरागी) जयंती , वेदों के ज्ञाता, महान इतिहासकार 'पंडित भगवद्दत्त' जयंती , ब्रिगेडियर राजेन्द्र सिंह बलिदान दिवस ,श्री के. आर. नारायणन - जयन्ती (सरकारी दस्तावेजों के हिसाब से) , श्री ब्रिंगटन बुहाई लिंगदोह (B. B. Lyngdoh ) स्मृति दिवस , श्री मदन लाल खुराना स्मृति दिवस , भारतीय पैदल सेना दिवस / इन्फैंट्री दिवस (Infantry Day , 79वाँ) , भारत स्वीडन नवाचार दिवस (12वाँ) , दृश्य-श्रव्य विरासत दिवस (World Day for Audio-Visual Leritage) व ऑडीओविज़ुअल हेरिटेज के लिए विश्व दिवस (World Day for Audiovisual Heritage)._*

*_🔅कल मंगलवार को 👉 कार्तिक सुदी षष्ठी 08:01 तक पश्चात् सप्तमी शुरु , सूर्य षष्ठी व्रत पूर्ण / पारण , षष्ठी तिथि वृद्धि।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*विद्वत्त्वं  च  नृपत्वं  च*

     *नैव तुल्ये  कदाचन।*

*स्वदेशे  पूज्यते  राजा*

     *विद्वान् सर्वत्र पूज्यते॥*

 *भावार्थ👉*

     _विद्वान होना और राजा होना अतुलनीय हैं, राजा को तो अपने राज्य में ही सम्मान मिलता है पर विद्वान का सर्वत्र सम्मान होता है।_


*27 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1676 - पोलैंड और तुर्की ने वार्साय की संधि पर हस्ताक्षर किए।

1751 - हौरेकी अवधि जापान में शुरू की गयी।

1789 - टर्नहौत की लड़ाई में ब्रैंट क्रांतिकारियों द्वारा ऑस्ट्रिया की सेना को मार दिया गया।

1795 - अमेरिका और स्पेन ने सैन लोरेंजो की संधि पर हस्ताक्षर किए।

1806 - फ्रांस की सेना बर्लिन में घुसी।

1810 – अमेरिका ने स्पेन के पूर्व उपनिवेश पश्चिमी फ्लोरिडा को अपने अधिकार में लिया।

1838 - मिसौरी के गवर्नर लिलबर्न बोग्स ने निष्कासन का आदेश दिया, जो सभी मॉर्मन (लोगो) को राज्य छोड़ने का आदेश होता हैं।

1904 - न्यूयॉर्क सिटी ने पहली भूमिगत पैदलपर पथ सड़क का निर्माण किया।

1905 – नार्वे स्वीडन से अपना गठजोड़ समाप्त करके स्वतंत्र हो गया।

1910 – रूस और चीन के साथ कई वर्षों के युद्ध के बाद जापान को इन दोनों देशों पर विजय मिली।

1914 - ग्रीस की सेना ने एलीज़ों के कहने पर उत्तरी एपिरस शहर पर कब्जा कर लिया।

1920 – लीग आॅफ नेशन का मुख्यालय जिनेवा स्थानांतरित किया गया।

1946 – फ्रांस में जनमत संग्रह के बाद इस देश के चौथे राष्ट्रपतिकाल के संविधान को जनता की स्वीकृति मिली इस प्रकार फ्रांस में चौथा लोकतंत्र आरंभ हुआ।

1947 – कश्मीर के राजा हरी सिंह ने भारत में विलय की संधि पर हस्ताक्षर किए और भारत में जम्मू कश्मीर के विलय को स्वीकार कर लिया (दिनांक कन्फर्म कर लें)।

1958 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति स्केदर मिर्जा को अपदस्थ कर जनरल अय्यूब खां पाकिस्तान के शासक बने।

1959 – पश्चिमी मेक्सिको में चक्रवाती तूफान से कम से कम 2000 लोग मरे।

1968 - मेक्सिको सिटी में 19वें ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।

1978 - मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात और इजरायल के प्रधानमंत्री मेनाचेम को शांति का नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया।

1982 – चीन ने अपनी जनसंख्या एक अरब से अधिक होने की घोषणा की।

1991 – तुर्कमिनस्तान की उच्च परिषद ने सोवियत संघ से इस देश की स्वतंत्रता को स्वीकृति दी।

1995 - यूक्रैन में कीव स्थित चेननोबिल परमाणु संयुत्र सुरक्षा संबंधी खामियों के कारण पूर्णत: बन्द किया गया।

1997 - एडिनबर्ग (स्काटलैंड) में राष्ट्रकुल शिखर सम्मेलन सम्पन्न।

2003 - चीन में भूकम्प से 50,000 से अधिक लोग प्रभावित ।

2003 - बगदाद में बम धमाकों से 40 लोगों की मृत्यु।

2004 - चीन ने विशालकाय क्रेन का निर्माण किया। 

2004 - फ़्रांस के विदेश मंत्री माइकल वार्नियर दो दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।

2008 - केन्द्र सरकार ने अख़बार उद्योग के पत्रकारों और ग़ैर पत्रकारों को अंतरिम राहत की अधिसूचना जारी की।

2019 - अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने घोषणा की कि इस्लामिक स्टेट आतंकी समूह का प्रमुख अबू बकर अल बगदादी सीरिया में मारा गया ।

2020 - भारत और अमरीका ने नई दिल्‍ली में तीसरी द्विपक्षीय टू-प्‍लस-टू मंत्रिस्‍तरीय वार्ता की व ऐतिहासिक बुनियादी आदान-प्रदान और सहयोग समझौते पर हस्‍ताक्षर किए।

2021 - अफ्रीका संघ ने सूडान को सभी गतिविधियों के लिए निलंबित किया।

2021 - हिमाचल प्रदेश में कुल्लू के प्राचीन मलाणा गांव में भीषण आग लगने से 12 से अधिक घर जल गए व 150 लोग प्रभावित हुए।

2021 - ब्रूनेई ने 16वें पूर्व एशिया शिखर सम्मेलन की मेजबानी की तथा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इसमें हिस्सा लिया व भारत-इजराइल संयुक्त कार्य समूह की 15वीं बैठक तल अवीव में आयोजित हुई।

2021 - ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का सफल प्रक्षेपण किया गया।

2022 - भारत सरकार की "आत्मनिर्भर भारत" पहल के अनुरूप पहले और दूसरे 25 टन बोलार्ड पुल टग के निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ।

2022 - केंद्रीय पर्यावरण मंत्री और जर्मन संघीय संसद की पर्यावरण समिति के बीच बैठक संपन्न हुई।

2023 - भारतीय तटरक्षक अधीनस्थ अधिकारी सम्मेलन 2023 नई दिल्ली में आयोजित हुआ।

2023 - मेसर्स सूर्य दीप्त प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, ठाणे में तीसरी एसीटीसीएम बार्ज लंबी - संकरी नौका एलएसएएम 17 (यार्ड 127) का जलावतरण किया गया‌।

2023 - पर्यटन मंत्रालय ने 25 से 27 अक्टूबर 2023 तक अंतर्राष्ट्रीय यात्रा प्रदर्शनी एशिया, सिंगापुर में हिस्सा लिया।

2024 - मुंबई के बांद्रा टर्मिनल पर भगदड़ मचने से 9 लोग घायल हुए।

2024 - उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने कृष्णागुरु इंटरनेशनल स्पिरिचुअल यूथ सोसाइटी के 21वें द्विवार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन किया।


*27 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1670 - बन्दा बैरागी का जन्म ग्राम तच्छल किला, पुंछ में श्री रामदेव के घर में हुआ। 

1811- आइजैक मेरिट सिंगर - सिलाई मशीन का आविष्कारक।

1893 - वेदों के ज्ञाता, महान इतिहासकार 'पंडित भगवद्दत्त' जी का जन्म अमृतसर (पंजाब) में श्री कुंदनलाल तथा श्रीमती हरदेवी के घर में हुआ था।

1904 – स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी जितेंद्र नाथ दास उर्फ जतिन दास का कलकत्ता में ।

1920 - के. आर. नारायणन - केरल में जन्मे कोच्चेरी रामण नारायणन भारत के दसवें राष्ट्रपति थे (सरकारी दस्तावेजों के हिसाब से)। 

1945 - लुइज़ इंसियो लूला दा सिल्वा (लूला उपनाम ) ब्राजील के पैतीसवें राष्ट्रपति।

1950 - श्रीवास्तव गोस्वामी - भारतीय इंडोलॉजिस्ट विद्वान होने के साथ-साथ गौड़ीय वैष्णव धार्मिक नेता।

1966 - दिब्येन्दु बरुआ - भारत में शतरंज के दूसरे ग्रैंड मास्टर है।

1984 - इरफ़ान पठान एक ऑलराउंडर भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।


*27 अक्टूबर को हुए निधन👉*


1605 - अकबर - मुग़ल शासक।

1907 - ब्रह्मबांधव उपाध्याय - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।

1942 - सत्येंद्र चंद्र मित्रा - एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे।

1947 - लेफ्टिनेंट कर्नल दीवान रणजीत राय एक भारतीय सैन्य अधिकारी थे।

1947 - ब्रिगेडियर राजेंद्र सिंह, एमवीसी भारतीय सेना में अधिकारी थे (महावीर चक्र सम्मानित)।

1953 - टी.एस.एस. राजन - भारत के स्वतन्त्रता सेनानी।

1977 - जनरल सत्यवन्त मल्लान्नाह श्रीनागेश - असम के पूर्व राज्यपाल व भारतीय थलसेना के तृतीय थलसेनाध्यक्ष थे।

1982 - प्यारे लाल - गांधी जी के निजी सचिव।

1987 - विजय सिंह माधवजी मर्चेंट ( विजय माधव ठाकरसे ) भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी थे।

1999 - डॉ. नगेन्द्र - भारत के प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार।

2001 - प्रदीप कुमार हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता थे।

2003 - ब्रिंगटन बुहाई लिंगदोह (B. B. Lyngdoh ) मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री।

2007 - व्यंग्यकार भूपेंद्र नाथ कौशिक "फ़िक्र" आधुनिक काल के सशक्त व्यंग्यकार थे।

2018 - मदन लाल खुराना - दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री।

2019 - भारतीय जनता पार्टी की पंजाब इकाई के पूर्व अध्यक्ष कमल शर्मा का निधन।

2020 - गुजराती सिनेमा के सुपरस्टार अभिनेता नरेश कनोडिया (77) का निधन हुआ।

2022 - असमिया फिल्म उद्योग के लोकप्रिय अभिनेता, निपोन गोस्वामी (80) का निधन हुआ।

2023 - पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के पूर्व प्रीमियर ली कचियांग (68) का हार्ट अटेक से निधन हुआ।

2023 - सोवियत ओलंपिक एथलीट विक्टर फ़्योदोरोविच ममातोव (86) का निधन हुआ।


*27 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 श्री नेमीनाथ जी गर्भकल्याणक (जैन , कार्तिक शुक्ल षष्ठी)।

🌟 महन्त गुरु श्री गोबिन्ददास जयन्ती (पर्व श्री पिण्डोरीधाम , गुरदासपुर)।

🌟 महान योद्धा बंदा सिंह बहादुर (बन्दा बैरागी) जयंती।

🌟 वेदों के ज्ञाता, महान इतिहासकार 'पंडित भगवद्दत्त' जयंती।

🌟 ब्रिगेडियर राजेन्द्र सिंह बलिदान दिवस।

🌟 श्री के. आर. नारायणन - जयन्ती (सरकारी दस्तावेजों के हिसाब से)।

🌟 श्री ब्रिंगटन बुहाई लिंगदोह (B. B. Lyngdoh ) स्मृति दिवस।

🌟 श्री मदन लाल खुराना स्मृति दिवस।

🌟 भारतीय पैदल सेना दिवस / इन्फैंट्री दिवस (Infantry Day , 79वाँ)।

🌟 भारत स्वीडन नवाचार दिवस (12वाँ)।

🌟 दृश्य-श्रव्य विरासत दिवस (World Day for Audio-Visual Leritage)।

🌟 ऑडीओविज़ुअल हेरिटेज के लिए विश्व दिवस (World Day for Audiovisual Heritage).


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय हो जी🌻


Share:

रविवार, 26 अक्टूबर 2025

चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस कल; हर सवाल का मिलेगा जवाब..

 देशभर में SIR की‌ होगी शुरुआत !! 


*चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस कल; हर सवाल का मिलेगा जवाब..!



*. चुनाव आयोग कल दिल्ली के विज्ञान भवन में शाम 4:15 बजे SIR को लेकर एक बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाला है। 


*. चुनाव आयोग देश के 10 से 15 राज्यों में SIR करा सकता है और कल इसकी घोषणा हो सकती है।


*पहले चरण में जिसमें असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और बंगाल शामिल हो सकते हैं, क्योंकि इन राज्यों में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

Share:

इंटरनेशनल जुजुत्सु प्लेयर का शव घर में फंदे पर मिला..

 देश की शान रोहिणी ने की खुदकुशी! 





*इंटरनेशनल जुजुत्सु प्लेयर का शव घर में फंदे पर मिला..!


*. मध्य प्रदेश के देवास जिले में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाली...


*. जुजुत्सु प्लेयर रोहिणी कलम ने खुदकुशी कर ली। 


*जानकारी के मुताबिक, 32 वर्षीय रोहिणी ने अपने ही घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।*


यह घटना बैंक नोट प्रेस थाना क्षेत्र के अर्जुन नगर की है।

Share:

ईंट भट्ठों के संचालन हेतु विनियमन शुल्क जमा कराना अनिवार्य

 


   देवरिया, 26 अक्तूबर।


  जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने बताया कि ईंट भट्ठा सत्र 2025-26 दिनांक 01 अक्टूबर 2025 से प्रारंभ हो गया है। भूतत्व एवं खनिकर्म अनुभाग, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ द्वारा ईंट भट्ठा सत्र 2025-26 के दौरान ईंट भट्ठों के संचालन हेतु विनियमन शुल्क लिए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

         जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त ईंट भट्ठा स्वामियों को निर्देशित किया है कि वे 01 अक्टूबर 2025 से 30 सितंबर 2026 तक की अवधि के लिए निर्धारित विनियमन शुल्क अनिवार्य रूप से जमा करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना शुल्क जमा किए किसी भी भट्ठे का संचालन किया जाना नियमों का उल्लंघन माना जाएगा।

        जिलाधिकारी ने कहा कि यदि जांच में किसी ईंट भट्ठे का संचालन बिना विनियमन शुल्क जमा किए पाया गया, तो संबंधित भट्ठा स्वामी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी तथा ऐसे भट्ठों का संचालन तत्काल बंद कराया जाएगा।

Share:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को राम मंदिर के 161 फुट ऊंचे शिखर पर 22x11 फीट का भगवा ध्वज फहराएंगे

  अयोध्या!




*#राम नगरी मे फिर से बड़े आयोजन की तैयारी*


*राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं।* 


*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को राम मंदिर के 161 फुट ऊंचे शिखर पर 22x11 फीट का भगवा ध्वज फहराएंगे।


*यह कार्यक्रम प्राण प्रतिष्ठा की तरह ही भव्य होगा और मंदिर निर्माण पूर्ण कार्य होने का प्रतीक बनेगा।


इस कार्यक्रम के लिए लगभग 6000 से 8000 आमंत्रितों की सूची तैयार की गई है। 


श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने इस बात की जानकारी दी है। 




Share:

वालीवुड एक्टर सतीश शाह का निधन,

 बिग ब्रेकिंग !! 




मुंबई फिल्म इंडस्ट्री, से दुखद खबर, वालीवुड एक्टर सतीश शाह का निधन, सुपर - डुपर हिट फिल्म  " हम आपके हैं कौन " सहित सैकड़ो फिल्मों और टीवी शो, साराभाई वर्सेज साराभाई, से फेमस हुए, अभिनेता सतीश शाह किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे, उनके निधन से, फिल्ड इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों में शोक की लहर, ईश्वर दिवंगत अभिनेता की आत्मा की सदगति प्रदान करें !! 🌹🙏

Share:

प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का परिसीमन पूरा…..

 लखनऊ से बड़ी ख़बर






 501 ग्राम पंचायतें और 1,700 वार्ड हुए कम


 644 क्षेत्र पंचायत वार्ड और 15 जिला पंचायत वार्ड खत्म


 शहरी विस्तार से 42 ज़िले हुए प्रभावित


अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की उलटी गिनती शुरू !!

Share:

सलमान खान को पाकिस्तान ने 'आतंकी' घोषित किया

 



*बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान एक अंतरराष्ट्रीय विवाद के केंद्र में आ गए हैं..!


*. शहबाज सरकार ने इस बयान को गंभीरता से लेते हुए सलमान खान को 'आतंकवादी' घोषित कर दिया है। 


*. पाकिस्तान के गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक... 


*सलमान खान को एंटी-टेररिज्म एक्ट के तहत 'फोर्थ सेड्यूल' में डाल दिया गया है।

Share:

उत्तर प्रदेश पुलिस में शीतकालीन वर्दी पहनने के लिए आदेश जारी

  लखनऊ!





*#27 अक्टूबर से रात में शीतकालीन वर्दी पहनी जाएगी


*#1 नवंबर से दिन और रात दोनों समय पर शीतकालीन वर्दी पहनने का आदेश 

डीजीपी के जीएसओ शलभ माथुर ने जारी किया आदेश

पुलिस में वर्दी धारण करने के लिए आदेश जारी होता है कब शीतकालीन वर्दी और कब ग्रीष्मकालीन वर्दी पहनी जाएगी डीजीपी ऑफिस से जारी होता है आदेश। 

तभी से उत्तर प्रदेश पुलिस के कर्मचारी पहनते हैं सर्दी व गर्मी की वर्दी।

Share:

फिल्म अभिनेता श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ समेत 22 लोगों पर FIR..




*. बागपत में निवेशकों से करोड़ों की ठगी का सनसनीखेज मामला 


*. 5 करोड़ रुपए की ठगी का आरोप,500 से अधिक निवेशक शिकार


*5 साल में रकम दोगुनी करने का लालच देकर कराई गई थी रकम।


Share:

शनिवार, 25 अक्टूबर 2025

आज का राशिफल


      


 *25 अक्टूबर 2025 , शनिवार*


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, 👌🏼ली, लू, ले, लो, अ)

आज इच्छित कार्य पूर्ण होंगे। आप व्यस्त रहने से थकान महसूस करेंगे। अपनी दिनचर्या को संतुलित तथा व्यवस्थित बनाकर रखें, जिससे अधिकतर घरेलू या कार्यालय के काम समय पर पूरे होते जाएंगे। विद्यार्थियों तथा युवाओं को इंटरव्यू व करियर संबंधी परीक्षा में सफलता की पूरी संभावना है। इसलिए वे लोग अपनी पढ़ाई के प्रति एकाग्रचित्त रहें। जीवनसाथी को सन्तुष्ट करने में सफलता मिलेगी व सहयोग मिलेगा , स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज मनोवांछित फल प्राप्त होगा ।समय की कोई कमी नहीं रहेगी ।व्यवसायिक तौर पर ग्रह स्थितियां आपके पक्ष में हैं। कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव संबंधी योजनाएं बन सकती है। तरक्की के भी उचित अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने कार्य को बहुत सावधानी पूर्वक करें, क्योंकि कोई गलती होने की आशंका लग रही है। स्वास्थ्य सही रहेगा।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज भाग्य आपके मनोनुकूल रहेगा । समय पर कार्य सम्पन्न होंगे । कुछ समय खुद के लिए भी बीताएं। इससे आपको शारीरिक और मानसिक ताजगी के साथ ऊर्जा भी मिलेगी। आपको अपनी दिनचर्या संबंधी कामों को पूरा करने में पारिवारिक सदस्यों की मदद भी मिल सकती है। स्वास्थ्य सुधार होगा।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका सामाजिक दायरा और पारिवारिक सम्बंध यश को बढाएंगे ।कार्यक्षेत्र में अपने प्रतिद्वंद्वियो के सामने आपकी ही यशोगाथा रहेगी । आपका कोई कर्मचारी साथी आपकी योजना को लीक कर सकता है। इससे सावधान रहें और लापरवाही बिल्कुल ना करें । सभी कार्यों पर पैनी नजर अवश्य रखें। नौकरी में भी किसी के साथ भी उलझे नहीं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आपकी ऊर्जा आज आपका भरपूर साथ देंगी । पारिवारिक जिम्मेदारियों का आप बखूबी निर्वाह करेंगे। आपका उदारवादी व सहायक दृष्टिकोण सामाजिक कार्यों में एक बेहतरीन मिसाल के रूप में सामने आएगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा । विद्यार्थी भी अपनी पढ़ाई के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्रचित्र रहेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका मनोबल बढेगा । शत्रु पक्ष परास्त होंगे । लेकिन सावधानी फिर भी रखनी पडेगी । कोई भी व्यापारिक नया काम आज न शुरू करें तो सही है । आज स्थिति अधिक आपका साथ देगी है। कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतना आवश्यक है। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने काम को बखूबी अंजाम दे पाएंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आध्यात्मिक कार्यो में रूचि और बढेगी । आप अधिकतर समय धार्मिक तथा सामाजिक संबंधी सहयोगात्मक कार्य में व्यतीत होगा। गुप्त विद्याओं के प्रति भी आपका विशेष रुझान हो रहा है। इस समय आपके व्यक्तित्व के उत्थान संबंधी कुछ नए मार्ग साफ होने जा रहे हैं। सबका साथ मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप अधिकतर समय व्यस्त रहने मे व्यतीत होगा। अपने कुछ नजदीकी और विश्वसनीय मित्रों के साथ अपने कामकाज संबंधी विचार-विमर्श अवश्य करें। आपको बेहतरीन मार्गदर्शन प्राप्त होगा। तथा लाभदायक अनुबंध भी मिलने के योग हैं। परंतु इस बात का ध्यान भी अवश्य रखें कि आपकी रूचि धर्म कर्म में कम न हो । स्वास्थ्य बेहतर होगा।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज किस्मत आपके साथ है । व्यवसायिक विकास के लिए किसी प्रभावशाली व्यक्ति का साथ तथा आपके राजनीतिक संपर्क बहुत अधिक लाभदायक साबित होने वाले हैं। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को अपने किसी लक्ष्य को पूरा करने से प्रमोशन वगैराह भी मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन विद्या ग्रहण करने में लगेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज मन की सुने और खुश रहें । अपने कार्यों से संबंधित नीतियों पर दोबारा विचार करके उनमें और अधिक सुधार लाने की कोशिश करें सफलता आपका इंतजार कर रही है ।  आपको सकारात्मक परिणाम अवश्य हासिल होंगे। विद्यार्थियों का अपनी शिक्षा के प्रति पूर्ण रूप से ध्यान केंद्रित रखना उन्हें कोई उपलब्धि भी हासिल करवा सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आप आपकी सकारात्मक सोच आपको ऊँचाइयों तक ले जाएगी । 

अपना पूर्ण ध्यान अपने कार्यस्थल पर केंद्रित रखें तथा दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपने विचारों को ही प्राथमिकता दें क्योंकि ऐसा करने से वहाँ भी सफल आप ही होंगे। पारिवारिक वातावरण सहयोगात्मक रहेगा । स्वास्थ्य सही रहेगा।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप शान्तिपूर्ण तरिके से समय बिता पाएंगे । कोई भी काम करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य करें। इससे परिस्थितियां पूर्णता आपके पक्ष में हो जाएगी। काफी समय से चल रही किसी काम में रुकावट भी आज दूर होगी। कुल मिलाकर शांति और सुकून भरा दिन व्यतीत होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷


      

Share:

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


            ॐ श्रीगणेशाय नम:

          🙏शुभप्रभातम् जी🙏





     *आज दिनांक 👉*

     * 25 अक्टूबर 2025*

                 *शनिवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* कार्तिक 

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* चतुर्थी - 27:49 तक

*🗒पश्चात्-* पंचमी 

*🌠नक्षत्र-* अनुराधा - 07:51 तक

*🌠पश्चात्-* ज्येष्ठा 

*💫करण-* वणिज - 14:36 तक

*💫पश्चात्-* विष्टि 

*✨योग-* शोभन - पूर्णरात्रि 

*🌅सूर्योदय-* 06:27

*🌄सूर्यास्त-* 17:42

*🌙चन्द्रोदय-* 09:50

*🌛चन्द्रराशि-* वृश्चिक - दिनरात 

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 11:42 से 12:27

*🤖राहुकाल-* 09:16 से 10:40 

*🎑ऋतु-* हेमन्त 

*⏳दिशाशूल-* पूर्व


*✍विशेष👉*


*_🔅आज शनिवार को 👉 कार्तिक सुदी चतुर्थी 27:49 तक पश्चात् पंचमी शुरु , वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत , दुर्वा गणपति व्रत , ब्रह्मावर्त (बिठूर) में सिद्ध गणेश मन्दिर में अभिषेक , सूर्य षष्ठी व्रत का प्रथम संयम (नहाय खाय) , सर्वदोषनाशक रवियोग 07:52 से , विघ्नकारक भद्रा 14:34 से 27:49 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 07:52 से , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , श्री घनश्यामभाई ओझा जयन्ती , श्री बरकतुल्लाह ख़ान जयन्ती , कैप्टन विसलियमसन अम्पांग संगमा स्मृति दिवस , श्री दिलीप रमणभाई पारिख स्मृति दिवस व विश्व बौनापन जागरूकता दिवस।_*

*_🔅कल रविवार को 👉 कार्तिक सुदी पंचमी 30:06 (यानी अगले दिन सुबह 06:06) तक पश्चात् षष्ठी शुरु , सौभाग्य पंचमी व्रत , जया पंचमी , ज्ञान पंचमी (जैन) , सूर्य षष्ठी व्रत का द्वितीय संयम (एक मुक्त खरना)।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*वाक्संयमो हि नृपते!*

    *सुदुष्करमतो   मतः ।* 

 *अर्थवच्च विचित्रं च*

    *न शक्यं बहु भाषितुम्।।* 

       ★महाभारतम् उद्योगपर्व ३४-७६

 *अर्थात्👉* 

        _राजन्!  वाणी का पूर्ण संयम तो बहुत कठिन माना ही गया है, परंतु विशेष अर्थयुक्त और चमत्कारपूर्ण वाणी भी अधिक नहीं बोली जा सकती (इसलिए अत्यन्त दुष्कर होने पर भी वाणी का संयम करना ही उचित है)।_


*25 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1415 - इंग्लैंड ने उत्तरी फ्रांस में एजिनकोर्ट की लड़ाई जीती।

1711 – इटली के दो प्राचीन ऐतिहासिक नगरों पॉम्पी तथा हरकुलेनम के अवशेषों का एक ग्रामवासी ने पता लगाया।

1747 - एडमिरल सर एडवर्ड हॉक के तहत ब्रिटिश बेड़े ने केप फिनिस्टरर की दूसरी लड़ाई में फ्रेंच को हराया।

1812 - युद्ध के दौरान अमेरिका फ्रिगेट यूनाइटेड स्टेट्स ने ब्रिटिश पोत मैसिडोनिया पर कब्जा कर लिया।

1870 – पहली बार अमेरिका में पोस्टकार्ड का प्रयोग किया गया। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।

1917 - बोल्शेविक (कम्युनिस्टों) व्लादिमीर इलिच लेनिन ने रूस में सत्ता हथिया ली।

1924 - भारत में ब्रिटिश अधिकारियों ने सुभाषचंद्र बोस को गिरफ्तार कर दो साल के लिए जेल भेज दिया।

1940 – बेंजामिन ओ डेविस, सीनियर अमेरिकी सेना के पहले अफ्रीकी-अमेरिकी जनरल बने।

1945 – जापान के गठबंधन सेनाओं के समक्ष आत्मसमर्पण के बाद च्यांग काई-शेक ने ताईवान को अपने नियंत्रण में लिया।

1951 - भारत में पहले आम चुनाव की शुरूआत हुई।

1955 – पहली बार घरेलू इस्तेमाल के लिए माइक्रोवेव ओवन की ब्रिकी टप्पन नामक कंपनी ने शुरू की।

1960 – न्यूयॉर्क में पहली इलेक्ट्रॉनिक कलाई घड़ी बाजार में आई।

1962 - अमेरिकी लेखक जॉन स्टीनबेक को साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया।

1964 - अवादी कारखाने में पहले स्वदेशी टैंक ‘विजयंत’ का निर्माण किया गया।

1971 - संयुक्त राष्ट्र महासभा में ताइवान को चीन में शामिल करने के लिए मतदान हुआ।

1995 - तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने संयुक्त राष्ट्र के 50वें वर्षगांठ सत्र को संबोधित किया।

2000 - अंतरिक्ष यान डिस्कवरी (यू.एस.ए.) 13 दिन के अभियान के बाद सकुशल वापस।

2001 – माइक्रोसॉफ्ट ने नए ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज एक्सपी को रिलीज किया।

2005 - ईराक में नये संविधान को जनमत संग्रह में बहुमत के साथ मंजूरी मिली।

2007 - तुर्की के युद्ध विमानों ने उत्तरी इराक के पहाड़ी कुर्दिस्तान क्षेत्र में भारी बमबारी की। 

2007 - मध्य इण्डोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में माउंट सोपुटान ज्वालामुखी फटा।

2008 - सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री नर बहादुर भंडारी को छह माह की सज़ा सुनाई गई।

2009 - बगदाद में दो बम धमाकों से 155 लोगों की मौत तथा लगभग 721 घायल हुए।

2012 - क्यूबा और हैती में ‘सैंडी’ तूफान से 65 लोगों की मौत तथा आठ करोड़ डाॅलर का नुकसान हुआ।

2013 - नाइजीरिया में सेना ने आतंकवादी संगठन बोको हराम के 74 आतंकवादियों को मार गिराया।

2019 - गिरीश चन्‍द्र मुर्मू, जम्‍मू कश्‍मीर के उपराज्‍यपाल नियुक्‍त किए गए, आर.के.माथुर लद्दाख के उपराज्‍यपाल बनाए गए, सत्‍यपाल मलिक को गोवा के राज्‍यपाल का कार्यभार सौंपा गया।

2020 - पाकिस्तान के क्वेटा में बम धमाके से चार सुरक्षाकर्मियों की मौत व लगभग 20 लोग घायल हो गए।

2021 - महान अभिनेता रजनीकांत को प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया।

2021 - सऊदी अरब ने अगले दशक में परियोजनाओं में 200 अरब रियाल निवेश करने के लिए “नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर फंड” लॉन्च किया।

2021 - उज्बेकिस्तान के मौजूदा राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव को दोबारा दूसरे कार्यकाल के लिए निर्वाचित किया गया।

2022 - अरूणाचल प्रदेश में ईटानगर के बाजार में लगी भीषण आग से 700 से ज्यादा दुकानें जलकर खाक व करोड़ों का नुकसान हुआ।

2023 - भारतीय सेना की पहली ऊर्ध्वाधर पवन सुरंग हिमाचल प्रदेश के विशेष बल प्रशिक्षण स्कूल में स्थापित की गई। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने उद्घाटन किया।

2023 - श्री धर्मेंद्र प्रधान ने श्री मनोहर लाल खट्टर के साथ हरियाणा को 124 पीएम-श्री स्कूल समर्पित किए।

2024 - इस्राइली हमले: गाजा में 72 नागरिकों और लेबनान में तीन पत्रकारों की मौत हुई।

2024 - मालदीव के सिविल सेवकों के लिए 34वां क्षमता निर्माण कार्यक्रम एनसीजीजी, नई दिल्ली में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

2024 - भारत और जर्मनी ने उन्नत सामग्रियों में अनुसंधान एवं विकास को बढ़ावा देने हेतु संयुक्त घोषणा पर हस्ताक्षर किए।


*25 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1800 - लॉर्ड मैकाले - प्रसिद्ध अंग्रेज़ी कवि, निबन्धकार, इतिहासकार तथा राजनीतिज्ञ थे।

1881 – स्पेन के पैब्लो पीकासो नामक चित्रकार का जन्म हुआ।

1890 - कोतारो तनाका - जापानी न्यायविद, क़ानून और राजनीति के प्रोफेसर थे।

1896 - मुकुंदी लाल श्रीवास्तव - भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा लेखक।

1911 - घनश्यामभाई ओझा- गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री।

1912 - मदुराई मणि अय्यर - कर्नाटक संगीत के गायक थे।

1920 - रिशांग कीशिंग - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के एक वरिष्ठ राजनेता थे।

1920 - बरकतुल्लाह ख़ान राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री रहे।

1929 - एम एन वेंकटचेलैय्या भारत के सर्वोच्च न्यायालय के भूतपूर्व न्यायाधीश रहे।

1931 - क्लाउस फर्डिनेंड हैसलमैन एक जर्मन समुद्र विज्ञानी और जलवायु मॉडलर।

1937 - शारदा राजन आयंगर जिन्हें केवल शारदा नाम से श्रेय दिया गया, हिन्दी फिल्मों की पार्श्वगायिका रही।

1938 - मृदुला गर्ग- प्रसिद्ध लेखिका।

1965 - नवनीत निशान हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री।

1995 - गुरजीत कौर - भारत की हॉकी खिलाड़ी।


*25 अक्टूबर को हुए निधन👉*


1296 – संत ज्ञानेश्वर का निधन हुआ (कन्फर्म नहीं)।

1980 – प्रसिद्ध उर्दू लेखक और शायर साहिर लुधियानवी का निधन हो गया।

1990 - कैप्टन संगमा मेघालय के पहले मुख्यमंत्री।

2003 - पाण्डुरंग शास्त्री अठावले - प्रसिद्ध भारतीय दार्शनिक तथा समाज सुधारक।

2005 – हिंदी लेखक निर्मल वर्मा का निधन हुआ।

2012 -जसपाल भट्टी, प्रसिद्ध हास्य अभिनेता।

2018 - शिवेन्दर सिंह सिद्धू अन्तर्राष्ट्रीय नागर विमानन संगठन के महासचिव रहे व मणिपुर, गोवा और मेघालय के पूर्व राज्यपाल रहे।

2019 - गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री दिलीप पारिख का निधन।

2020 - पूर्व लोकसभा सांसद और संगीतकार महेश कनोडिया का निधन हुआ।

2020 - दक्षिण कोरिया के सबसे बड़े समूह, सैमसंग समूह के अध्यक्ष ली कुन-ही (Lee Kun hee) का निधन।

2021 - फुटबॉल खिलाड़ी एलेक्ज़ैंडर शालामानोव (80) का निधन हुआ।

2022 - अमेरिकी निर्देशक, निर्माता, गीतकार, संगीतकार और लेखक जूल्स बास (87) का निधन हुआ।

2023 - चेक संवाहक ज़्देनेक माकल (87) का निधन हुआ।

2024 - पद्मश्री सम्मानित और अग्रणी कण भौतिक विज्ञानी रोहिणी गोडबोले (71) का पुणे में निधन हुआ।


*25 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 श्री घनश्यामभाई ओझा जयन्ती।

🌟 श्री बरकतुल्लाह ख़ान जयन्ती।

🌟 कैप्टन विसलियमसन अम्पांग संगमा स्मृति दिवस।

🌟 श्री दिलीप रमणभाई पारिख स्मृति दिवस।

🌟 विश्व बौनापन जागरूकता दिवस।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।🌻



Share:

शुक्रवार, 24 अक्टूबर 2025

जिलाधिकारी ने किया छठ पूजा स्थलों का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

 

   


देवरिया, 24 अक्तूबर 2025।लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों के तहत जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने आज शहर के विभिन्न पोखरों एवं घाटों पर स्थित छठ पूजा स्थलों की व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया।

        निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधन को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

        जिलाधिकारी ने परमार्थी पोखरा, राघव नगर स्थित हनुमान मंदिर परिसर तथा हाथीकुंड पोखरा, देवरिया खास का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने संबंधित विभागों को सभी आवश्यक सुविधाओं जैसे बैरिकेडिंग, जलस्तर नियंत्रण, बचाव व्यवस्था, प्राथमिक चिकित्सा तथा लाउडस्पीकर पर भक्ति संगीत के प्रसारण की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण और धार्मिक वातावरण में पूजा-अर्चना कर सकें।

        उन्होंने यह भी कहा कि छठ पर्व के दौरान आतिशबाजी न की जाए, जिससे श्रद्धालुओं एवं आसपास के लोगों में किसी प्रकार का डर या असुरक्षा का माहौल न रहे।

        जिलाधिकारी ने कहा कि छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए, इसके लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें।

         इस दौरान जॉइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर श्रुति शर्मा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद देवरिया संजय तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share:

न्यूजीलैंड के खिलाफ ICC वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत ने जीत दर्ज़ कर सेमीफाइनल में जगह बनाई..

 


भारत की इस जीत में स्मृति मंधाना और प्रतीका रावल ने शतक जड़ अहम रोल अदा किया। 


प्रतीका ने 122 तो मंधाना ने 109 रनों की पारी खेली। स्मृति मंधाना को मैन ऑफ द मैच दिया गया।

Share:

मशहूर ऐड गुरु पीयूष पांडेय का निधन, 'अबकी बार मोदी सरकार' का भी दिया था नारा..

 


*. देश के मशहूर ऐड गुरु पीयूष पांडेय का निधन हो गया है। 


*. उन्होंने विज्ञापन की दुनिया में नए रंग भरे थे और उनके कई कैंपेन तो बेहद चर्चित रहे और घर-घर में ब्रांड्स की पहचान बनी। 


*पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के प्रचार का नारा भी उन्होंने दिया था, जो काफी चर्चित रहा।


यह नारा था- अबकी बार, मोदी सरकार।

Share:

लगभग सौ साल पुराने लक्ष्मण झूला की जगह लेने वाला यह प्रतिष्ठित पुल...


 *उत्तराखंड/ऋषिकेश ब्रेकिंग*...

ऋषिकेश में बजरंग सेतु के निर्माण के साथ एक नए युग की शुरुआत हो रही है

 यह एक आधुनिक सस्पेंशन ब्रिज है, जो इंजीनियरिंग के साथ-साथ आध्यात्मिकता का भी अद्भुत नमूना है, यह प्रतिष्ठित पुल ग्लास वॉकवे के साथ आता है, जो तीर्थयात्रियों और यात्रियों के लिए एक अद्वितीय अनुभव प्रदान करेगा, जिससे वे नदी के ऊपर चलते हुए पवित्र गंगा के दर्शन कर सकेंगे...

Share:

संचारी रोग नियंत्रण हेतु सुअर पालकों को किया जागरूक

 




देवरिया। विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं जागरूकता अभियान अंतर्गत पशुपालन विभाग द्वारा लगातार सुअर पालकों को जागरूक करने के साथ ही संचारी रोग से बचाव हेतु उपायों को बताया जा रहा है। पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी के नेतृत्व में पशुपालन विभाग की टीम ने ग्राम उसरा बाजार,तिवई, कोईलगढ़हा एवं जंगल इमिलिहां में विशेष अभियान चलाया जिसमें सुअर बाड़ो के आसपास किटाणु नाशक दवाओं का छिड़काव एवं कृमिनाशक दवा वितरित किया गया। सुअर पालकों को पम्पलेट आदि के माध्यम से जागरूक किया गया कि सुअर पालन का कार्य आबादी से दूर करें एवं सुअर बाड़ों के आसपास जलजमाव न होने दें,सुअर बाड़ों में नियमित किटाणु नाशक दवाओं का छिड़काव करें ,सुअर बाड़ों को मच्छररोधी जाली से ढक कर रखें। पशुओं के मल मूत्र को आसपास एकत्रित न होने दे अन्यथा लेप्टोस्पायरोसिस नामक बिमारी से भी मनुष्य संक्रमित हो सकतें हैं। संभव हो तो सुअर पालन को छोड़कर अन्य पशुओं को पालने से भी संचारी रोग को नियंत्रित करने में मदद मिल सकता है। अभियान में सुभाष चन्द्र ने दवा छिड़काव किया एवं महेंद्र यादव ने प्रचार प्रसार में सहयोग किया।

Share:

बिहार में आज मोदी का शंखनाद ..

 BIG BREAKING 





बिहार में आज दो रैलियां करेंगे पीएम मोदी।


समस्तीपुर और बेगुसराय में करेंगे रैली।

Share:

बस में लगी भीषण आग,32 लोगों की मौत

 BIG BREAKING 





आंध्रप्रदेश के कर्नूल में बस में लगी भीषण आग..!


इस हादसे में 32 लोगों की मौत हो गई है।


बस में 40 से ज्यादा यात्री थे सवार।

Share:

आज का राशिफल


      


 *24 अक्टूबर 2025 , शुक्रवार* 


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन व्यस्त  हो सकता है। दूसरों के कारण मानसिक उलझनों से व बाहर के खाने से बचें। यदि नौकरी की तलाश में हैं तो आज आपको सुखद सूचना मिल सकती है लेकिन अति लोभ व नकारात्मक विचारों से ऊपर उठें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार उम्मीद पर खरा उतरेगा। धार्मिक आस्था प्रबल होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु ,  वे, वो)

आपका प्रयास आज रंग लाएगा। किसी तरह का शुभ समाचार मिलेगा। नए अवसर जीवन में परिवर्तन लाने का काम करेंगे। अपनों का सहयोग मिलेगा, मित्र भी साथ देंगे। आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुशमिजाज माहौल में गुजरेगा जो आपको नई ऊर्जा व स्फूर्ति से भर देगा। स्वास्थ्य बेहतर होगा।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आपको धन लाभ होने की संभावना है। मनोकामना की पूर्ति का दिन है। आज दिन शुभ रहेगा। आज का दिन मंगलमय रहेगा। अचानक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। अल्प प्रयासों से यश मिलेगा। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपको कार्यक्षेत्र में पदोन्नति का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है। कर्क राशि के जातक आज ऊर्जावान रहेगे। भागीदारी में लाभ कम होगा। आपके अपने मधुर व्यवहार करें इसलिए लिए जागरूक रहना सही है । शारीरिक स्वस्थता को बढावा दें। अविवाहितों के लिए विवाह का योग बन सकता है। आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। धर्म कर्म से लाभ होगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आपका आज का दिन मिश्रित रहेगा। कार्यक्षेत्र में सामंजस्य बनाए रखने की आवश्यकता है।  कोई समाचार मिलने के योग है । समय निकालकर आराम करें । सोच-समझकर यात्रा एवं कार्य-व्यवहार करें। साधु-संतों का आशीर्वाद मन में ऊर्जा का संचार करेगा। वैवाहिक अथवा प्रेम संबंधों के लिए समय मिश्रित है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आशानुकूल लाभ होने की संभावना है। आपको अधिकारी वर्ग से सहायता मिलेगी। विरोधी निर्बल रहेंगे। आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। प्रेम संबंधों के प्रति लापरवाही बरतने से मन-मुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। स्वास्थ्य सही रहेगा।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज प्रयास से सभी कार्य बनने की संभावना बनेगी। जिससे आपको धन लाभ होगा। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है।  आपको यश, मान, सम्मान में वृद्धि का योग बन रहा है। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। मधुरवाणी से संबंध और गहरे होंगे। अपने आपको आलस से बचाएं। स्वास्थ्य सुधार होगा।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज कार्य बनने की खुशी होगी। बनाए गए नए सम्पर्कों से लाभ होने की संभावना है। सफलता प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होगा। जोखिमपूर्ण कार्यों में रुचि बढ़ेगी, सावधानीपूर्वक कार्य करने की जरूरत है। महिला वर्ग के सहयोग से लाभ होगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के योग हैं। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज व्यस्तता बनी रहेगी। फिर भी कार्यों की गति धीमी रहेगी । इरादों में मजबूती उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगी। नए कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान न हों सब सही रहेगा । राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए अच्छा समय है। परिवार में तालमेल की स्थिति से बनाना ही बेहतर है। बड़ो का आशीर्वाद लें। धार्मिक कार्यों में रूचि बढेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज की गई यात्रा सुखद रहेगी। किसी कार्य संबंधी मामले में उन्नति का समाचार मिलेगा। पुरस्कार अथवा भेंट मिलने की खुशी होगी। दिन अनुकूल रहने से मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। लाभ निश्चित है। घर गृहस्थी में किसी हल्की परेशानी का संकेत है, अपनी सूझबूझ से आप इससे बच सकते हैं। शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।



कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आत्मविश्वास में बढोतरी होगी । कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। सुख-समृद्धि के साथ-साथ खर्च में भी वृद्धि होगी। गुप्त शत्रु तंग कर सकते हैं, सावधान रहें। प्रेम संबंध में तालमेल बनाएँ रखें। आत्मविश्वास की कमी दिख सकती है इसे कमजोर न होने दें । आयात-निर्यात के व्यवसाय आरंभ का निर्णय भी आज हो सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से सम्बन्ध मधुर होंगे। 


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

भाग्य का साथ आज सफलता दिलाएगा। विरोधी परास्त होंगे। यश-कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यवहार कुशलता और शांत रहकर कार्य बना लें। उन्नति का अवसर मिलेगा। भाई, बहन और बंधु-बांधवों से विचार के तालमेल का अभाव बनेगा। सहकर्मियों से संबंध मधुर रखें। व्यक्तित्व कमजोर न होने दें। विदेश से लाभ होने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷




      

Share:

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


          ॐ श्रीगणेशाय नम:

          🙏शुभप्रभातम् जी🙏





     *आज दिनांक 👉*

     * 24 अक्टूबर 2025*

                 *शुक्रवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* कार्तिक 

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* तृतीया - 25:20 तक

*🗒पश्चात्-* चतुर्थी 

*🌠नक्षत्र-* अनुराधा - पूर्णरात्रि  

*💫करण-* तैतिल - 12:04 तक

*💫पश्चात्-* गर

*✨योग-* सौभाग्य - 29:54 तक

*✨पश्चात्-* शोभन

*🌅सूर्योदय-* 06:27

*🌄सूर्यास्त-* 17:43

*🌙चन्द्रोदय-* 08:52

*🌛चन्द्रराशि-* वृश्चिक - दिनरात

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 11:42 से 12:27

*🤖राहुकाल-* 10:40 से 12:05

*🎑ऋतु-* हेमन्त

*⏳दिशाशूल-* पश्चिम 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज शुक्रवार को 👉 कार्तिक सुदी तृतीया 25:20 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 04:51 से शनिवार सूर्योदय तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 04:51 से 06:39 तक , बुध वृश्चिक राशि में 12:37 पर , राजयोग , मुक्तावलि व्रत जैन , हिजरी जमादि उल अव्वल 5 माह शुरू , महर्षि श्री विश्वामित्र जयंती 2025 (कार्तिक शुक्ल तृतीया) , आचार्य श्री निर्मल सागर जी समाधि (जैन , कार्तिक शुक्ल तृतीया) , श्री संजीव चट्टोपाध्याय जन्मदिवस , श्री कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन जन्मदिवस , विश्व विकास सूचना दिवस , विश्व पोलियो दिवस , संयुक्त राष्ट्र संघ स्थापना दिवस , भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (Indo Tibetan Border Police) स्थापना दिवस (64वाँ) , International Day of Climate Action , International Gibbon Day , अंतर्राष्ट्रीय राजनयिक दिवस (International Day of Diplomats) , International Freshwater Dolphin Day व निरस्त्रीकरण सप्ताह (प्रतिवर्ष 24 से 30 अक्टूबर तक)।_*

*_🔅कल शनिवार को 👉 कार्तिक सुदी चतुर्थी 27:49 तक पश्चात् पंचमी शुरु , वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत , दुर्वा गणपति व्रत , ब्रह्मावर्त (बिठूर) में सिद्ध गणेश मन्दिर में अभिषेक , सूर्य षष्ठी व्रत का प्रथम संयम (नहाय खाय)।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*निषेवते   प्रशस्तानी*

     *निन्दितानी   न  सेवते  ।*

*अनास्तिकः श्रद्धान*

     *एतत् पण्डितलक्षणम् ॥*

*भावार्थ👉*

       _सद्गुण, शुभ कर्म, भगवान् के प्रति श्रद्धा और विश्वास, यज्ञ, दान, जनकल्याण आदि, ये सब ज्ञानीजन के शुभ- लक्षण होते हैं ।_


*24 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1577 - चौथे सिख गुरु रामदास ने अमृतसर शहर की स्थापना की, शहर का नाम तालाब अमृत सरोवर के नाम पर रखा गया।

1579 - जेसुइट पादरी एस जे थामस भारत आने वाले पहले अंग्रेज थे,वह पुर्तग़ाली नौका से गोवा पहुंचे।

1605 - मुग़ल शासक जहाँगीर ने आगरा में गद्दी संभाली थी। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।

1648 – प्रॉस-ऑस्ट्रिया स्वीडन और फ़्रांस के मध्य वेस्टफ़ाली समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे। जिससे प्रोटेस्टेंट और कैथोलिक ईसाइयों की रक्तरंजित लड़ाइयों पर विराम लग गया।

1795 – पोलैंड को ऑस्ट्रिया, प्रशिया और रूस के बीच विभाजित किया गया।

1851 – कलकत्ता और डायमंड हार्बर के बीच पहली टेलीग्राफ लाइन शुरु हुई।

1861 – कैलिफोर्निया के जस्टिस स्टीफन जे फील्ड ने अमेरिकी राष्ट्रपति लिंकन को पहला अंतरमहाद्वीपीय टेलीग्राफ संदेश भेजा।



1915 – अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क में 25 हजार महिलाओं ने मतदान के अधिकार के लिए प्रदर्शन किया।

1945 - द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति के एक महीने बाद ही विश्व में शांति कायम करने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएनओ) की स्थापना की गई।

1946 - रॉकेट द्वारा पहली बार धरती का अंतरिक्ष से चित्र लिया गया।

1948 - बर्नार्ड बारूक ने सीनेट युद्ध की जांच समिति के समक्ष एक भाषण में पहली बार ‘शीत युद्ध’ शब्द का इस्तेमाल किया।

1949 – न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय की आधारशिला रखी गई।

1962 - भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (Indo-Tibetan Border Police) भारतीय अर्ध-सैनिक बल है , की स्थापना भारत - तिब्बत सीमा की चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र से रक्षा हेतु की गई।

1975 - बंधुआ मजदूर प्रथा को समाप्त करने के लिए एक अध्यादेश लाया गया और अगले दिन से यह प्रभाव में आ गया।

1982 - सुधा माधवन मैराथन में दौड़ने वाली पहली महिला एथलीट बनी।

1984 - काेलकाता में एस्प्लेनेड और भवानीपुर के बीच पहली मेट्रो ट्रेन (भूमिगत ट्रेन) शुरु।

2001 - नासा के 2001 मार्स ओडिसी अंतरिक्ष यान ने सफलतापूर्वक मंगल ग्रह के चारों ओर कक्षा में प्रवेश किया।

2003 – लंदन में आखिरी वाणिज्यिक सुपरसोनिक कॉनकॉर्ड विमान उतरा।

 2004 – ब्राजील ने अंतरिक्ष में पहला सफल रॉकेट परीक्षण किया।

2005 - न्यूजीलैंड-भारत नया हवाई सेवा समझौता करने पर सहमत।

2019 - भारत और पाकिस्तान ने बहुप्रतीक्षित करतारपुर कॉरिडोर समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए।

2020 - भारत सरकार ने सीमा पर निगरानी बढ़ाने के लिए भारत-तिब्बत-सीमा पुलिस की 47 अतिरिक्‍त चौकियों की स्‍थापना को मंजूरी दी।

2021 -  भारतीय नौसेना की पहली प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1टीएस) की श्रीलंका यात्रा(24 से 28 अक्टूबर 2021 तक)प्रारंभ हुई।

2021 - भारत और ब्रिटेन के सशस्‍त्र बलों का कोंकण तट के पास अरब सागर में पहला संयुक्‍त युद्धाभ्‍यास (24 से 27 अक्टूबर) शुरू हुआ।

2021 - उत्तर प्रदेश राज्य के कानपुर से जीका वायरस का पहला मामला सामने आया।

2021 - आस्ट्रेलिया ने 2050 तक शून्य कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य को सैद्धांतिक मंजूरी दी।

2022 - चार साल में चौथी बार चुना गया कंज़र्वेटिव पार्टी का नेता , भारतीय मूल के ऋषि सुनक बने ब्रिटेन के पहले हिंदू पीएम।

2022 - प्रधानमंत्री मोदी ने कारगिल में सशस्त्र बलों के साथ दिवाली मनाई। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।

2023 - पाकिस्तान ने गौरी हथियार प्रणाली का सफलतापूर्वक प्रशिक्षण परीक्षण किया।

2023 - प्रधानमंत्री ने पीएम स्वनिधि के परिवर्तनकारी प्रभाव को स्वीकार किया।

2023 - केंद्रीय मंत्री श्री अमित शाह ने गुजरात के गांधीनगर जिले के कलोल में इफको के नैनो डीएपी (तरल) संयंत्र का लोकार्पण किया

2024 - पुणे में पानी की टंकी गिरने से 3 मजदूरों की मौत व 7 घायल हुए।

2024 - बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान दाना देर रात ओडिशा के तट से टकराया।


*24 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1775 - बहादुर शाह जफर मुग़ल साम्राज्य के अंतिम बादशाह थे।

1883 - सर मिर्जा मुहम्मद इस्माइल अमीन-उल-मुल्क - राजनेता और पुलिस अधिकारी व मैसूर , जयपुर और हैदराबाद के दीवान रहे।

1884 - प्रेम नाथ डोगरा - जम्मू तथा कश्मीर के भारत में पूर्ण एकीकरण के कार्यकर्ता व भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे।

1911 - अशोक मेहता - राजनीतिज्ञों , सांसद ।

1914 - लक्ष्मी सहगल, स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेविका।

1915 - जीवन - एक हिन्दी फिल्म अभिनेता कलाकार थे।

1921 - आर. के. लक्ष्मण, सुप्रसिद्ध कार्टूनिस्ट।

1936 - संजीव चट्टोपाध्याय एक भारतीय बंगाली उपन्यासकार और लघु कथाओं के लेखक।

1940 - कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन - भारत के प्रसिद्ध अंतरिक्ष वैज्ञानिक।

1967 – वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज और मौजूदा कमेंटेटर इयान विशप का जन्म हुआ।

1976 - रीमा लांबा उर्फ़ मल्लिका सहरावत भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री।

1974 - अनुराग ठाकुर भाजपा से सम्बद्ध राजनीतिज्ञ (हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बेटे)।


*24 अक्टूबर को हुए निधन👉*


1954 - रफ़ी अहमद क़िदवई, स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ ।

1991 - इस्मत चुग़ताई - उर्दू साहित्यकार ।

1996 - ग्लेडविन जेब संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव।

2000 - सीताराम केसरी - भारतीय राजनीतिज्ञ।

2005 - त्रिवेणी साही मिश्रा असम के भूतपूर्व राज्यपाल।

2006 - धरमपाल - भारत के एक महान् गांधीवादी, इतिहासकार एवं दार्शनिक।

2013 - मन्ना डे - भारत सरकार ने इन्हें सन 2005 में कला के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित।

2015 - शमशाद हुसैन एक भारतीय कलाकार।

2017 - गिरिजा देवी - प्रसिद्ध ठुमरी गायिका थीं।

2020 - गुजरात में अहमदाबाद में इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष जशोमति नंदन दास जी (72) का कोरोना से निधन हो गया।

2021 - परमाणु हथियारों के खिलाफ अभियान में सक्रिय जानेमाने जापानी नागरिक सुनाओ त्‍सुबोई (96) का निधन हुआ।

2022 - अमेरिका के पूर्व रक्षा सचिव एश्टन कार्टर का 68 साल की उम्र में निधन।

2023 - बांग्लादेशी राजनेता इमाम उद्दीन अहमद चौधरी (96) का निधन हुआ।

2023 - तमिलनाडु के विधायक वेल्दुराई (73) का निधन हुआ।

2023 - फ्रांसीसी पत्रकार और लेखक क्रिस्टियन कोलांज (92) का निधन हुआ।

2023 - भारतीय राजनेता अजय कुमार जेना (80) का निधन हुआ।

2024 - अमेरिकी ग्रैमी पुरस्कार विजेता पॉप गायक जैक जोन्स (86) का ल्यूकेमिया से निधन हुआ।

2024 - "फर्लिगट वेन्सकैब" के लिए जाने जाने वाले डेनिश अभिनेता उल्फ पिलगार्ड (83) का निधन हुआ।


*24 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟  महर्षि श्री विश्वामित्र जयंती 2025 (कार्तिक शुक्ल तृतीया)।

🌟 आचार्य श्री निर्मल सागर जी समाधि (जैन , कार्तिक शुक्ल तृतीया)।

🌟 श्री संजीव चट्टोपाध्याय जन्मदिवस।

🌟 श्री कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन जन्मदिवस।

🌟 विश्व विकास सूचना दिवस।

🌟 विश्व पोलियो दिवस।

🌟 संयुक्त राष्ट्र संघ स्थापना दिवस।

🌟 भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (Indo Tibetan Border Police) स्थापना दिवस (64वाँ)।

🌟 International Day of Climate Action।

🌟 International Gibbon Day।

🌟 अंतर्राष्ट्रीय राजनयिक दिवस (International Day of Diplomats)।

🌟 International Freshwater Dolphin Day।

🌟 निरस्त्रीकरण सप्ताह (प्रतिवर्ष 24 से 30 अक्टूबर तक)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।🌻



Share:

गुरुवार, 23 अक्टूबर 2025

सऊदी अरब ने 50 साल पुराने कफाला सिस्टम को खत्म कर दिया, जिससे 1.3 करोड़ से ज्यादा विदेशी वर्कर्स को नई आजादी मिली

 



◆ अब वर्कर्स बिना एग्जिट वीजा देश छोड़ सकेंगे और नई कंपनियों में नौकरी कर पाएंगे


◆ इस बदलाव से शोषण कम होगा, कामकाजी हालात सुधारेंगे और वर्कर्स के कानूनी अधिकार बढ़ेंगे

Share:

कोलकाता से श्रीनगर जा रही इंडिगो फ्लाइट में फ्यूल लीकेज, वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिंग..

 बड़ी खबर 





*. कोलकाता से श्रीनगर जा रही इंडिगो की उड़ान संख्या 6E-6961 को ईंधन रिसाव के कारण...


*. उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी है।


*सभी 166 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

Share:

महाराष्ट्र के स्थानीय चुनाव अकेले लड़ेगी समाजवादी पार्टी






 महाराष्ट्र से इस वक्त बड़ी खबर !!


समाजवादी पार्टी ने MVA का साथ छोड़ा..!


महाराष्ट्र के स्थानीय चुनाव अकेले लड़ेगी समाजवादी पार्टी।


BMC चुनाव अकेले लड़ेगी समाजवादी पार्टी।

Share:

आज का राशिफल


    


*दिनांक : 23 अक्टूबर 2025*


🐐🐂💏💮🐅👩

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन भी सामान्य से उत्तम रहेगा आज आपका मिलनसार व्यवहार अवश्य ही कुछ ना कुछ लाभ दिलाएगा। कार्य व्यवसाय से लाभ की उम्मीद दिन भर लगी रहेगी लेकिन मन मे अनजाना भय भी बना रहेगा जिस वजह से आर्थिक मामलों में जल्दी से निर्णय नही ले पाएंगे धन की आमद आज किसी न किसी मार्ग से अकस्मात होगी। मध्यान के समय सार्वजनिक क्षेत्र पर किसी उच्च प्रतिष्ठित व्यक्ति से अहम को लेकर तकरार हो सकती है। आज पैतृक व्यवसाय में किसी के दखल देने से कुछ समय के लिये मानसिक रूप से चिड़चिड़ा पन आएगा इस समय मौन रहने का प्रयास करें अन्यथा स्वयं की हानि कर लेंगे। घर का वातावरण भी जिद बहस और कार्य कलापो में नुक्स निकालने पर थोड़ी देर के लिये अशांत होगा स्वतः ठीक भी हो जाएगा। व्यावसायिक अथवा अन्य पर्यटक यात्रा की योजना बनेगी व्यावसायिक यात्रा में धन लाभ हो सकता है।परिजन की पुरानी बीमारी परेशानी बढ़ाएगी।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज के दिन आपके व्यवहार एवं परोस्थितियो में काफी बदलाव आएगा। आपके व्यक्तित्त्व में विकास होगा सार्वजिनक क्षेत्र पर आपकी छवि सुधरेगी लेकिन अपनी बातों का अन्य लोगो पर प्रभाव डालने में असफल रहेंगे कुछ लोगो की नजर मे आप क्रोधी झगड़ालू जैसे भी दिखेंगे। काम काज को लेकर आज असमंजस की स्थिति रहेगी बाजार में व्यवसाय ठीक ठाक होने पर भी आपको धन लाभ में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा संध्या के आस पास आवश्यकता अनुसार हो भी जाएगा लेकिन आज दिन भर व्यर्थ के व्यवहारों पर खर्च अधिक रहने के कारण संतोष नही होगा। जोखिम वाले कार्यो में निवेश ना करें हानि ही होगी। घर का वातावरण शांत रहेगा लेकिन आपका असंतोषी व्यवहार किसी न किसी से व्यर्थ में उलझायेगा। नेत्र रोग, चोट घाव लगने की संभावना है सतर्क रहें।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज के दिन आपका व्यवहार अत्यंत मधुर रहेगा लेकिन आज आप जैसा व्यवहार करेंगे अंदर से उसके एकदम विपरीत रहेंगे। अपना काम बनाने के लिये अत्यंत मीठे बन जाएंगे लेकिन अंदर ही अंदर सामने वाले को कोसेंगे जरूर आज मेहनत करने की जगह बैठकर काम करना अधिक पसंद करेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी गुप्त शत्रु भी सर उठाएंगे लेकिन अपने काम पर ध्यान दे धन लाभ किसी ना किसी रूप में अवश्य होगा। नौकरी पेशाओ की समाज मे अच्छी पहचान रहने से सम्मान मिलेगा। पारिवारिक सुख में कमी रहेगी माता पिता कलसे किसी बात को लेकर मतभेद उभरेंगे दामपत्य में भी नीरसता ही रहेगी। कामवासना अधिक रहेगी लेकिन संबंधित सुख में भी कमी देखने को मिलेगी। चलते फिरते चोटादि का भय है सावधान रहें।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन आपका व्यवहार बीते कल की तुलना में विपरीत रहेगा अपने मतलब की बातों पर ही ध्यान देंगे जहां खर्च अथवा निजी स्वार्थ नही होगा उन कामो की अनदेखी करेंगे। आज आप कई नए रहस्य की बातों को जानने के लिये उत्सुक भी रहेंगे इसके लिये अपना व्यस्त समय भी खराब करने में हिचकिचाएंगे नही। आध्यात्म में निष्ठा कम रहेगी लेकिन तंत्र मंत्र टाने टोटको में अधिक रुचि लेंगे। काम धंधे में अनिश्चितता रहेगी धन लाभ की जब भी संभावना बनेगी तभी कुछ न कुछ विघ्न आयेगा प्रतिस्पर्धी आपकी योजना को असफल बनाने का हर सम्भव प्रयास करेंगे फिर भी खर्च चलाने लायक आय सहज हो जाएगी। पिता अथवा अधिकारी वर्ग से मिलनसार व्यवहार रखें इसने अकस्मात लाभ होने अथवा भविष्य के लिये कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जोड़ो अथवा कमर में दर्द की शिकायत एवं अकस्मात गिरने से चोटादि का भय है।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन सेहत के दृष्टिकोण से लगभग ठीक ही रहेगा प्रातः काल के समय आलस्य अवश्य रह सकता है लेकिन आपके विचार और प्रवृति आज परोपकारी लेकिन अपने स्वार्थ के लिये धूर्त जैसी रहेगी। किसी भी कार्य मे मेहनत करने में आज कोई कसर नही रखेंगे कार्य क्षेत्र पर कुशलता का परिचय देंगे फिर भी आज जाने अनजाने में किसी न किसी से बेवजह उलझने पर स्वभाव में कुछ समय के लिये चिड़चिड़ापन आएगा । अपनी तरफ से विवाद को बढ़ावा ना दें अन्यथा बाद में दुख होगा। पिता अथवा पैतृक कार्यो में विरोधाभास होगा ना चाहते हुए भी परिस्थितिवश किसी का विरोध करना आज भारी पड़ सकता है। दाम्पत्य में छोटी मोटी बात का बतंगड़ बनने से अशांति फैलेगी। आज सामर्थ्य से अधिक की बाते ना करें अपमानित होना पड़ेगा। वात कफ का प्रकोप परेशान कर सकता है अनिच्छित यात्रा के योग भी है।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन आपको मनचाहा सुख मिलने से मानसिक संतोष होगा लेकिन इसके लिये इंतजार करना ही आज भारी पड़ेगा। पराक्रम बढ़ा रहेगा अपने आगे जल्दी से किसी की चलने नही देंगे जिससे घर एवं कार्य क्षेत्र पर भी कुछ समय के लिये बहसबाजी हो सकती है। सेहत में थोडी बहुत नरमी रहेगी फिर भी कार्य मे बाधक नही बनने देंगे। नौकरी पेशाओ को कार्य क्षेत्र से अतिरिक्त आय बनाने का अवसर मिलेगा लेकिन गलत मार्ग होने के कारण मन मे भय भी बना रहेगा। व्यवसायी वर्ग पैतृक कार्यो में निवेश कर सकते है शीघ्र ही लाभ मिलेगा आज आप गृहस्थ के साथ ही बाहरी संबंधों को अच्छी तरह से निभाने का प्रयास करेंगे लेकिन फिर भी किसी ना किसी की नाराजगी देखनी ही पड़ेगी। यात्रा में सामान की सुरक्षा निश्चित करें चोरी होने का भय है।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन आपके लिये कम समय और परिश्रम में अधिक लाभ दिला सकता है लेकिन किसी भी कार्य एवं व्यवसाय में आपकी कार्य शैली अत्यंत धीमी रहने के कारण इसका पूरा लाभ उठा पाना संदिग्ध हो सकता है। आर्थिक लाभ के नए मार्ग स्वतः ही खुलेंगे फिर भी आज असंतोषी प्रवृति अनैतिक कार्यो की और आकर्षित करेगी इससे बचकर रहे अन्यथा निकट भविष्य में मान हानि हो सकती है आज भी व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी। घर का माहौल स्वार्थ पूर्ण रहेगा बच्चे और बड़े भी कामना पूर्ति के लिये जिद पर अड़ परेशानी में डालेंगे। कुटुम्बिक सुख आज कम ही मिलेगा जरासी बात पर किसी से तनातनी हो सकती है। आस पड़ोसी ईर्ष्या में हानि पहुचा सकते है सतर्क रहें। संध्या के समय वाहन सावधानी से चलाए किसी अन्य की गलती आपको भारी पड़ सकती है। गले, छाती अथवा जननेन्द्रिय में संक्रमण होने की संभावना है। 


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज दिन के पहले भाग को छोड़ शेष समय उठापटक में बीतेगा। सुख प्राप्ति की इच्छा प्रबल रहेगी लेकिन आपके पूर्व में किये व्यवहार से शत्रु वृद्धि होने एवं दिन भर आर्थिक कारणों से तनावग्रस्त रह सकते हैं। कार्य व्यवसाय में बनते कार्यो में रुकावट आएगी अथवा मेहनत का उचित फल नही मिलने से मन मे दुख होगा। धन की आमद के लिये किसी के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी लेकिन आज किसी की सहायता लेना अहम को ठेस पहुचाने जैसा लगेगा परिणाम स्वरूप अल्प आय से संतोष करना पड़ेगा। धन के कारण संतान संबंधित उत्तरदायित्व की पूर्ति ना होने से मतभेद भी हो सकते हैं। घर का वातावरण 

भी प्रतिकूल रहेगा जीवन साथी को खुश नही कर पाएंगे। ननिहाल पक्ष से संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। व्यावसायिक कारणों से यात्रा हो सकती है इसमे लाभ और खर्च बराबर ही रहेंगे। आंखों में जलन  मूत्र संबंधित समस्या हो सकती है। आवश्यक कार्य दिन रहते कर ले कल से लाभ की सम्भवना न्यून रहेगी।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन लाभदायक रहने वाला है लेकिन अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना भी आवश्यक है आज आप सुखोपभोग के लिए आवश्यक कार्यो की अनदेखी करेंगे। जिससे घर और कार्य क्षेत्र पर अव्यस्था फैल सकती है। नौकरी पेशा भी आज अपने कार्यो को कम समय देंगे जदबाजी में कार्य करने पर कोई गलती होने की संभावना है जिसका भुगतान आगे करना पड़ेगा। व्यवसायी वर्ग लाल रंग की दैनिक उपभोग की वस्तुओ में बेजीझक होकर निवेश करें लाभ मिलेगा। धन लाभ आज ठीक ठाक होने से मानसिक रूप से संतुष्ट रहेंगे आज मनोरंजन अथवा मौज शौक पर खर्च की योजना भी बनेगी साथ ही घर अथवा कार्य क्षेत्र पर तोड़ फोड़ पर भी खर्च करने की रूप रेखा बनाएंगे। दाम्पत्य एवं घर में थोड़ी बहुत जिद बहस लगी रहेगी। सेहत ठीक रहेगी फिर भी अकस्मात शारीरिक चोटादि का भय है।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन आपके लिये आर्थिक एवं व्यावसायिक रूप से शुभ फलदायी रहेगा। स्वभाव से लापरवाह रहेंगे लेकिन आज इसका भी नुकसान की जगह फायदा ही मिलेगा। कार्य व्यवसाय में मध्यान तक परिश्रम की अधिकता के बाद भी संतोषजनक फल ना मिलने पर मन मे नकारत्मक भाव आएंगे लेकिन धैर्य ना छोड़े देर से ही सही अपनी योजनाओं में अवश्य सफल होंगे। नौकरी पेशा अपने बुद्धि बल से अधिकारी वर्ग को प्रसन्न करने में कामयाब होंगे लेकिन मन मे अहम आने से सहकर्मियो से कम पटेगी। धन की आमद असमय अचानक होने से आश्चर्य में पड़ेंगे। घरेलू वातावण में छोटी मोटी कहासुनी के बाद भी आंनद बना रहेगा। सन्तानो के ऊपर नजर रखें कुछ उल्टा कर सकते है।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन लगभग सामान्य ही रहेगा आध्यात्मिक कार्यो में रुचि रहने से मानसिक रूप से सुदृढ़ रहेंगे किसी से धर्म को लेकर वाद विवाद हो सकता है यहाँ विवेक का परिचय दें आप के लिये ही हितकर रहेगा। आज आप घुमा फिराकर बोलने की जगह स्पष्ट बात करना पसंद करेंगे जिस कारण किसी प्रेमीजन से संबंधों में खटास आ सकती है। कार्य क्षेत्र पर आर्थिक लाभ पाने के लिये मेहनत में कमी नही लाएंगे भागीदारी के कार्यो की धीमी गति रहेगी नौकरी व्यवसाय

में चाहकर भी किसी अन्य के लचर व्यवहार के कारण फुर्ती से काम नही कर पाएंगे। जिस कारण धन लाभ के लिये प्रतीक्षा करनी पड़ेगी धन लाभ होगा अवश्य लेकिन व्यर्थ के कार्यो में खर्च होने पर संतुष्टि नही देगा। घरेलू मामलों में कम दिलचस्पी लेंगे लेकिन बाहरी लोगो को देख मन मे ईर्ष्या का भाव आएगा। दाम्पत्य  में एक दूसरे की कमियां निकालेंगे। 


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन आपके लिये विषम परिस्थितियों वाला रहेगा। सेहत में विकार रहने से दिन के आरम्भ से ही आपका स्वभाव उखड़ा हुआ सा रहेगा। मन मे विविध उलझने रहने से चिड़चिड़ापन आएगा परिजनों से छोटी छोटी बातों पर क्रोध करेंगे लेकिन आज परिजन आपकी मानसिकता को भली भाती जानकर विरोध नही करेंगे। कार्य क्षेत्र पर आर्थिक मामले अधिक उलझने के कारण उदासीनता आएगी धन को लेकर किसी से जिद बहस करने से बचे अन्यथा डूब भी सकता है। धन की आमद नए व पुराने कार्यो से थोड़ी मात्रा में अवश्य होगी। घर मे सन्तानो का अनापेक्षित व्यवहार मतभेद रखेगा जानकर भी गलतियों को सहन करेंगे। सरकारी कार्य मे आज समय खराब होने की संभावना है इसका नतीजा आज मुश्किल ही मिलेगा। संध्या बाद का समय कुछ शांति प्रदान करेगा लेकिन थकान भी रहेगी।

Share:

Featured Post

एफएमडी टीकाकरण अभियान तेज, पशुपालक आधार से कराएं पंजीकरण

  बैतालपुर, देवरिया। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) टीकाकरण अभियान के आठवें चरण का कार्य विकास खंड ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789