देवरिया। विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं जागरूकता अभियान अंतर्गत पशुपालन विभाग द्वारा लगातार सुअर पालकों को जागरूक करने के साथ ही संचारी रोग से बचाव हेतु उपायों को बताया जा रहा है। पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी के नेतृत्व में पशुपालन विभाग की टीम ने ग्राम उसरा बाजार,तिवई, कोईलगढ़हा एवं जंगल इमिलिहां में विशेष अभियान चलाया जिसमें सुअर बाड़ो के आसपास किटाणु नाशक दवाओं का छिड़काव एवं कृमिनाशक दवा वितरित किया गया। सुअर पालकों को पम्पलेट आदि के माध्यम से जागरूक किया गया कि सुअर पालन का कार्य आबादी से दूर करें एवं सुअर बाड़ों के आसपास जलजमाव न होने दें,सुअर बाड़ों में नियमित किटाणु नाशक दवाओं का छिड़काव करें ,सुअर बाड़ों को मच्छररोधी जाली से ढक कर रखें। पशुओं के मल मूत्र को आसपास एकत्रित न होने दे अन्यथा लेप्टोस्पायरोसिस नामक बिमारी से भी मनुष्य संक्रमित हो सकतें हैं। संभव हो तो सुअर पालन को छोड़कर अन्य पशुओं को पालने से भी संचारी रोग को नियंत्रित करने में मदद मिल सकता है। अभियान में सुभाष चन्द्र ने दवा छिड़काव किया एवं महेंद्र यादव ने प्रचार प्रसार में सहयोग किया।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें