Good Daily News...


सोमवार, 27 अक्टूबर 2025

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


         ॐ श्रीगणेशाय नम:

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏





     *आज दिनांक 👉*

     * 27 अक्टूबर 2025*

                 *सोमवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* कार्तिक 

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* षष्ठी - पूर्ण रात्रि 

*🌠नक्षत्र-* मूल - 13:28 तक

*🌠पश्चात्-* पूर्वाषाढ़ा 

*💫करण-* कौलव - 19:07 तक

*💫पश्चात्-* तैतिल 

*✨योग-* अतिगण्ड - 07:26 तक

*✨पश्चात्-* सुकर्मा

*🌅सूर्योदय-* 06:29

*🌄सूर्यास्त-* 17:40

*🌙चन्द्रोदय-* 11:35

*🌛चन्द्रराशि-* धनु - दिनरात

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 11:42 से 12:27

*🤖राहुकाल-* 07:53 से 09:17

*🎑ऋतु-* हेमन्त 

*⏳दिशाशूल-* पूर्व 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज सोमवार को 👉 कार्तिक सुदी षष्ठी पूर्णरात्रि , सूर्य षष्ठी व्रत (डाला छठ) , सांयकाल प्रथमार्घ्य दान , अरूणोदय काल द्वितीयोर्घ्य दान , सर्वदोषनाशक रवियोग 13:28 से , मूल संज्ञक नक्षत्र 13:28 तक , कुमारयोग 13:28 तक , बुध अनुराधा नक्षत्र में 09:31 पर , मंगल वृश्चिक राशि में 15:41 पर , शुक्र चित्रा नक्षत्र में 29: श्री नेमीनाथ जी गर्भकल्याणक (जैन , कार्तिक शुक्ल षष्ठी) , महन्त गुरु श्री गोबिन्ददास जयन्ती (पर्व श्री पिण्डोरीधाम , गुरदासपुर) , महान योद्धा बंदा सिंह बहादुर (बन्दा बैरागी) जयंती , वेदों के ज्ञाता, महान इतिहासकार 'पंडित भगवद्दत्त' जयंती , ब्रिगेडियर राजेन्द्र सिंह बलिदान दिवस ,श्री के. आर. नारायणन - जयन्ती (सरकारी दस्तावेजों के हिसाब से) , श्री ब्रिंगटन बुहाई लिंगदोह (B. B. Lyngdoh ) स्मृति दिवस , श्री मदन लाल खुराना स्मृति दिवस , भारतीय पैदल सेना दिवस / इन्फैंट्री दिवस (Infantry Day , 79वाँ) , भारत स्वीडन नवाचार दिवस (12वाँ) , दृश्य-श्रव्य विरासत दिवस (World Day for Audio-Visual Leritage) व ऑडीओविज़ुअल हेरिटेज के लिए विश्व दिवस (World Day for Audiovisual Heritage)._*

*_🔅कल मंगलवार को 👉 कार्तिक सुदी षष्ठी 08:01 तक पश्चात् सप्तमी शुरु , सूर्य षष्ठी व्रत पूर्ण / पारण , षष्ठी तिथि वृद्धि।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*विद्वत्त्वं  च  नृपत्वं  च*

     *नैव तुल्ये  कदाचन।*

*स्वदेशे  पूज्यते  राजा*

     *विद्वान् सर्वत्र पूज्यते॥*

 *भावार्थ👉*

     _विद्वान होना और राजा होना अतुलनीय हैं, राजा को तो अपने राज्य में ही सम्मान मिलता है पर विद्वान का सर्वत्र सम्मान होता है।_


*27 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1676 - पोलैंड और तुर्की ने वार्साय की संधि पर हस्ताक्षर किए।

1751 - हौरेकी अवधि जापान में शुरू की गयी।

1789 - टर्नहौत की लड़ाई में ब्रैंट क्रांतिकारियों द्वारा ऑस्ट्रिया की सेना को मार दिया गया।

1795 - अमेरिका और स्पेन ने सैन लोरेंजो की संधि पर हस्ताक्षर किए।

1806 - फ्रांस की सेना बर्लिन में घुसी।

1810 – अमेरिका ने स्पेन के पूर्व उपनिवेश पश्चिमी फ्लोरिडा को अपने अधिकार में लिया।

1838 - मिसौरी के गवर्नर लिलबर्न बोग्स ने निष्कासन का आदेश दिया, जो सभी मॉर्मन (लोगो) को राज्य छोड़ने का आदेश होता हैं।

1904 - न्यूयॉर्क सिटी ने पहली भूमिगत पैदलपर पथ सड़क का निर्माण किया।

1905 – नार्वे स्वीडन से अपना गठजोड़ समाप्त करके स्वतंत्र हो गया।

1910 – रूस और चीन के साथ कई वर्षों के युद्ध के बाद जापान को इन दोनों देशों पर विजय मिली।

1914 - ग्रीस की सेना ने एलीज़ों के कहने पर उत्तरी एपिरस शहर पर कब्जा कर लिया।

1920 – लीग आॅफ नेशन का मुख्यालय जिनेवा स्थानांतरित किया गया।

1946 – फ्रांस में जनमत संग्रह के बाद इस देश के चौथे राष्ट्रपतिकाल के संविधान को जनता की स्वीकृति मिली इस प्रकार फ्रांस में चौथा लोकतंत्र आरंभ हुआ।

1947 – कश्मीर के राजा हरी सिंह ने भारत में विलय की संधि पर हस्ताक्षर किए और भारत में जम्मू कश्मीर के विलय को स्वीकार कर लिया (दिनांक कन्फर्म कर लें)।

1958 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति स्केदर मिर्जा को अपदस्थ कर जनरल अय्यूब खां पाकिस्तान के शासक बने।

1959 – पश्चिमी मेक्सिको में चक्रवाती तूफान से कम से कम 2000 लोग मरे।

1968 - मेक्सिको सिटी में 19वें ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।

1978 - मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात और इजरायल के प्रधानमंत्री मेनाचेम को शांति का नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया।

1982 – चीन ने अपनी जनसंख्या एक अरब से अधिक होने की घोषणा की।

1991 – तुर्कमिनस्तान की उच्च परिषद ने सोवियत संघ से इस देश की स्वतंत्रता को स्वीकृति दी।

1995 - यूक्रैन में कीव स्थित चेननोबिल परमाणु संयुत्र सुरक्षा संबंधी खामियों के कारण पूर्णत: बन्द किया गया।

1997 - एडिनबर्ग (स्काटलैंड) में राष्ट्रकुल शिखर सम्मेलन सम्पन्न।

2003 - चीन में भूकम्प से 50,000 से अधिक लोग प्रभावित ।

2003 - बगदाद में बम धमाकों से 40 लोगों की मृत्यु।

2004 - चीन ने विशालकाय क्रेन का निर्माण किया। 

2004 - फ़्रांस के विदेश मंत्री माइकल वार्नियर दो दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।

2008 - केन्द्र सरकार ने अख़बार उद्योग के पत्रकारों और ग़ैर पत्रकारों को अंतरिम राहत की अधिसूचना जारी की।

2019 - अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने घोषणा की कि इस्लामिक स्टेट आतंकी समूह का प्रमुख अबू बकर अल बगदादी सीरिया में मारा गया ।

2020 - भारत और अमरीका ने नई दिल्‍ली में तीसरी द्विपक्षीय टू-प्‍लस-टू मंत्रिस्‍तरीय वार्ता की व ऐतिहासिक बुनियादी आदान-प्रदान और सहयोग समझौते पर हस्‍ताक्षर किए।

2021 - अफ्रीका संघ ने सूडान को सभी गतिविधियों के लिए निलंबित किया।

2021 - हिमाचल प्रदेश में कुल्लू के प्राचीन मलाणा गांव में भीषण आग लगने से 12 से अधिक घर जल गए व 150 लोग प्रभावित हुए।

2021 - ब्रूनेई ने 16वें पूर्व एशिया शिखर सम्मेलन की मेजबानी की तथा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इसमें हिस्सा लिया व भारत-इजराइल संयुक्त कार्य समूह की 15वीं बैठक तल अवीव में आयोजित हुई।

2021 - ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का सफल प्रक्षेपण किया गया।

2022 - भारत सरकार की "आत्मनिर्भर भारत" पहल के अनुरूप पहले और दूसरे 25 टन बोलार्ड पुल टग के निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ।

2022 - केंद्रीय पर्यावरण मंत्री और जर्मन संघीय संसद की पर्यावरण समिति के बीच बैठक संपन्न हुई।

2023 - भारतीय तटरक्षक अधीनस्थ अधिकारी सम्मेलन 2023 नई दिल्ली में आयोजित हुआ।

2023 - मेसर्स सूर्य दीप्त प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, ठाणे में तीसरी एसीटीसीएम बार्ज लंबी - संकरी नौका एलएसएएम 17 (यार्ड 127) का जलावतरण किया गया‌।

2023 - पर्यटन मंत्रालय ने 25 से 27 अक्टूबर 2023 तक अंतर्राष्ट्रीय यात्रा प्रदर्शनी एशिया, सिंगापुर में हिस्सा लिया।

2024 - मुंबई के बांद्रा टर्मिनल पर भगदड़ मचने से 9 लोग घायल हुए।

2024 - उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने कृष्णागुरु इंटरनेशनल स्पिरिचुअल यूथ सोसाइटी के 21वें द्विवार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन किया।


*27 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1670 - बन्दा बैरागी का जन्म ग्राम तच्छल किला, पुंछ में श्री रामदेव के घर में हुआ। 

1811- आइजैक मेरिट सिंगर - सिलाई मशीन का आविष्कारक।

1893 - वेदों के ज्ञाता, महान इतिहासकार 'पंडित भगवद्दत्त' जी का जन्म अमृतसर (पंजाब) में श्री कुंदनलाल तथा श्रीमती हरदेवी के घर में हुआ था।

1904 – स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी जितेंद्र नाथ दास उर्फ जतिन दास का कलकत्ता में ।

1920 - के. आर. नारायणन - केरल में जन्मे कोच्चेरी रामण नारायणन भारत के दसवें राष्ट्रपति थे (सरकारी दस्तावेजों के हिसाब से)। 

1945 - लुइज़ इंसियो लूला दा सिल्वा (लूला उपनाम ) ब्राजील के पैतीसवें राष्ट्रपति।

1950 - श्रीवास्तव गोस्वामी - भारतीय इंडोलॉजिस्ट विद्वान होने के साथ-साथ गौड़ीय वैष्णव धार्मिक नेता।

1966 - दिब्येन्दु बरुआ - भारत में शतरंज के दूसरे ग्रैंड मास्टर है।

1984 - इरफ़ान पठान एक ऑलराउंडर भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।


*27 अक्टूबर को हुए निधन👉*


1605 - अकबर - मुग़ल शासक।

1907 - ब्रह्मबांधव उपाध्याय - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।

1942 - सत्येंद्र चंद्र मित्रा - एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे।

1947 - लेफ्टिनेंट कर्नल दीवान रणजीत राय एक भारतीय सैन्य अधिकारी थे।

1947 - ब्रिगेडियर राजेंद्र सिंह, एमवीसी भारतीय सेना में अधिकारी थे (महावीर चक्र सम्मानित)।

1953 - टी.एस.एस. राजन - भारत के स्वतन्त्रता सेनानी।

1977 - जनरल सत्यवन्त मल्लान्नाह श्रीनागेश - असम के पूर्व राज्यपाल व भारतीय थलसेना के तृतीय थलसेनाध्यक्ष थे।

1982 - प्यारे लाल - गांधी जी के निजी सचिव।

1987 - विजय सिंह माधवजी मर्चेंट ( विजय माधव ठाकरसे ) भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी थे।

1999 - डॉ. नगेन्द्र - भारत के प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार।

2001 - प्रदीप कुमार हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता थे।

2003 - ब्रिंगटन बुहाई लिंगदोह (B. B. Lyngdoh ) मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री।

2007 - व्यंग्यकार भूपेंद्र नाथ कौशिक "फ़िक्र" आधुनिक काल के सशक्त व्यंग्यकार थे।

2018 - मदन लाल खुराना - दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री।

2019 - भारतीय जनता पार्टी की पंजाब इकाई के पूर्व अध्यक्ष कमल शर्मा का निधन।

2020 - गुजराती सिनेमा के सुपरस्टार अभिनेता नरेश कनोडिया (77) का निधन हुआ।

2022 - असमिया फिल्म उद्योग के लोकप्रिय अभिनेता, निपोन गोस्वामी (80) का निधन हुआ।

2023 - पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के पूर्व प्रीमियर ली कचियांग (68) का हार्ट अटेक से निधन हुआ।

2023 - सोवियत ओलंपिक एथलीट विक्टर फ़्योदोरोविच ममातोव (86) का निधन हुआ।


*27 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 श्री नेमीनाथ जी गर्भकल्याणक (जैन , कार्तिक शुक्ल षष्ठी)।

🌟 महन्त गुरु श्री गोबिन्ददास जयन्ती (पर्व श्री पिण्डोरीधाम , गुरदासपुर)।

🌟 महान योद्धा बंदा सिंह बहादुर (बन्दा बैरागी) जयंती।

🌟 वेदों के ज्ञाता, महान इतिहासकार 'पंडित भगवद्दत्त' जयंती।

🌟 ब्रिगेडियर राजेन्द्र सिंह बलिदान दिवस।

🌟 श्री के. आर. नारायणन - जयन्ती (सरकारी दस्तावेजों के हिसाब से)।

🌟 श्री ब्रिंगटन बुहाई लिंगदोह (B. B. Lyngdoh ) स्मृति दिवस।

🌟 श्री मदन लाल खुराना स्मृति दिवस।

🌟 भारतीय पैदल सेना दिवस / इन्फैंट्री दिवस (Infantry Day , 79वाँ)।

🌟 भारत स्वीडन नवाचार दिवस (12वाँ)।

🌟 दृश्य-श्रव्य विरासत दिवस (World Day for Audio-Visual Leritage)।

🌟 ऑडीओविज़ुअल हेरिटेज के लिए विश्व दिवस (World Day for Audiovisual Heritage).


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय हो जी🌻


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

पटियाला में आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में संजीव सिंह आर्चरी इंस्टीट्यूट की मानस्वी ने जीता कांस्य पदक

  संजीवा सिंह आर्चरी इंस्टीट्यूट की है तीरंदाज, जीत पर मिली बधाई। देवरिया। पटियाला में आयोजित एनटीपीसी द्वितीय महिला राष्ट्रीय वरीयता तीरंदा...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789