Good Daily News...


शुक्रवार, 24 अक्टूबर 2025

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


          ॐ श्रीगणेशाय नम:

          🙏शुभप्रभातम् जी🙏





     *आज दिनांक 👉*

     * 24 अक्टूबर 2025*

                 *शुक्रवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* कार्तिक 

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* तृतीया - 25:20 तक

*🗒पश्चात्-* चतुर्थी 

*🌠नक्षत्र-* अनुराधा - पूर्णरात्रि  

*💫करण-* तैतिल - 12:04 तक

*💫पश्चात्-* गर

*✨योग-* सौभाग्य - 29:54 तक

*✨पश्चात्-* शोभन

*🌅सूर्योदय-* 06:27

*🌄सूर्यास्त-* 17:43

*🌙चन्द्रोदय-* 08:52

*🌛चन्द्रराशि-* वृश्चिक - दिनरात

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 11:42 से 12:27

*🤖राहुकाल-* 10:40 से 12:05

*🎑ऋतु-* हेमन्त

*⏳दिशाशूल-* पश्चिम 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज शुक्रवार को 👉 कार्तिक सुदी तृतीया 25:20 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 04:51 से शनिवार सूर्योदय तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 04:51 से 06:39 तक , बुध वृश्चिक राशि में 12:37 पर , राजयोग , मुक्तावलि व्रत जैन , हिजरी जमादि उल अव्वल 5 माह शुरू , महर्षि श्री विश्वामित्र जयंती 2025 (कार्तिक शुक्ल तृतीया) , आचार्य श्री निर्मल सागर जी समाधि (जैन , कार्तिक शुक्ल तृतीया) , श्री संजीव चट्टोपाध्याय जन्मदिवस , श्री कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन जन्मदिवस , विश्व विकास सूचना दिवस , विश्व पोलियो दिवस , संयुक्त राष्ट्र संघ स्थापना दिवस , भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (Indo Tibetan Border Police) स्थापना दिवस (64वाँ) , International Day of Climate Action , International Gibbon Day , अंतर्राष्ट्रीय राजनयिक दिवस (International Day of Diplomats) , International Freshwater Dolphin Day व निरस्त्रीकरण सप्ताह (प्रतिवर्ष 24 से 30 अक्टूबर तक)।_*

*_🔅कल शनिवार को 👉 कार्तिक सुदी चतुर्थी 27:49 तक पश्चात् पंचमी शुरु , वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत , दुर्वा गणपति व्रत , ब्रह्मावर्त (बिठूर) में सिद्ध गणेश मन्दिर में अभिषेक , सूर्य षष्ठी व्रत का प्रथम संयम (नहाय खाय)।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*निषेवते   प्रशस्तानी*

     *निन्दितानी   न  सेवते  ।*

*अनास्तिकः श्रद्धान*

     *एतत् पण्डितलक्षणम् ॥*

*भावार्थ👉*

       _सद्गुण, शुभ कर्म, भगवान् के प्रति श्रद्धा और विश्वास, यज्ञ, दान, जनकल्याण आदि, ये सब ज्ञानीजन के शुभ- लक्षण होते हैं ।_


*24 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1577 - चौथे सिख गुरु रामदास ने अमृतसर शहर की स्थापना की, शहर का नाम तालाब अमृत सरोवर के नाम पर रखा गया।

1579 - जेसुइट पादरी एस जे थामस भारत आने वाले पहले अंग्रेज थे,वह पुर्तग़ाली नौका से गोवा पहुंचे।

1605 - मुग़ल शासक जहाँगीर ने आगरा में गद्दी संभाली थी। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।

1648 – प्रॉस-ऑस्ट्रिया स्वीडन और फ़्रांस के मध्य वेस्टफ़ाली समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे। जिससे प्रोटेस्टेंट और कैथोलिक ईसाइयों की रक्तरंजित लड़ाइयों पर विराम लग गया।

1795 – पोलैंड को ऑस्ट्रिया, प्रशिया और रूस के बीच विभाजित किया गया।

1851 – कलकत्ता और डायमंड हार्बर के बीच पहली टेलीग्राफ लाइन शुरु हुई।

1861 – कैलिफोर्निया के जस्टिस स्टीफन जे फील्ड ने अमेरिकी राष्ट्रपति लिंकन को पहला अंतरमहाद्वीपीय टेलीग्राफ संदेश भेजा।



1915 – अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क में 25 हजार महिलाओं ने मतदान के अधिकार के लिए प्रदर्शन किया।

1945 - द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति के एक महीने बाद ही विश्व में शांति कायम करने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएनओ) की स्थापना की गई।

1946 - रॉकेट द्वारा पहली बार धरती का अंतरिक्ष से चित्र लिया गया।

1948 - बर्नार्ड बारूक ने सीनेट युद्ध की जांच समिति के समक्ष एक भाषण में पहली बार ‘शीत युद्ध’ शब्द का इस्तेमाल किया।

1949 – न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय की आधारशिला रखी गई।

1962 - भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (Indo-Tibetan Border Police) भारतीय अर्ध-सैनिक बल है , की स्थापना भारत - तिब्बत सीमा की चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र से रक्षा हेतु की गई।

1975 - बंधुआ मजदूर प्रथा को समाप्त करने के लिए एक अध्यादेश लाया गया और अगले दिन से यह प्रभाव में आ गया।

1982 - सुधा माधवन मैराथन में दौड़ने वाली पहली महिला एथलीट बनी।

1984 - काेलकाता में एस्प्लेनेड और भवानीपुर के बीच पहली मेट्रो ट्रेन (भूमिगत ट्रेन) शुरु।

2001 - नासा के 2001 मार्स ओडिसी अंतरिक्ष यान ने सफलतापूर्वक मंगल ग्रह के चारों ओर कक्षा में प्रवेश किया।

2003 – लंदन में आखिरी वाणिज्यिक सुपरसोनिक कॉनकॉर्ड विमान उतरा।

 2004 – ब्राजील ने अंतरिक्ष में पहला सफल रॉकेट परीक्षण किया।

2005 - न्यूजीलैंड-भारत नया हवाई सेवा समझौता करने पर सहमत।

2019 - भारत और पाकिस्तान ने बहुप्रतीक्षित करतारपुर कॉरिडोर समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए।

2020 - भारत सरकार ने सीमा पर निगरानी बढ़ाने के लिए भारत-तिब्बत-सीमा पुलिस की 47 अतिरिक्‍त चौकियों की स्‍थापना को मंजूरी दी।

2021 -  भारतीय नौसेना की पहली प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1टीएस) की श्रीलंका यात्रा(24 से 28 अक्टूबर 2021 तक)प्रारंभ हुई।

2021 - भारत और ब्रिटेन के सशस्‍त्र बलों का कोंकण तट के पास अरब सागर में पहला संयुक्‍त युद्धाभ्‍यास (24 से 27 अक्टूबर) शुरू हुआ।

2021 - उत्तर प्रदेश राज्य के कानपुर से जीका वायरस का पहला मामला सामने आया।

2021 - आस्ट्रेलिया ने 2050 तक शून्य कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य को सैद्धांतिक मंजूरी दी।

2022 - चार साल में चौथी बार चुना गया कंज़र्वेटिव पार्टी का नेता , भारतीय मूल के ऋषि सुनक बने ब्रिटेन के पहले हिंदू पीएम।

2022 - प्रधानमंत्री मोदी ने कारगिल में सशस्त्र बलों के साथ दिवाली मनाई। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।

2023 - पाकिस्तान ने गौरी हथियार प्रणाली का सफलतापूर्वक प्रशिक्षण परीक्षण किया।

2023 - प्रधानमंत्री ने पीएम स्वनिधि के परिवर्तनकारी प्रभाव को स्वीकार किया।

2023 - केंद्रीय मंत्री श्री अमित शाह ने गुजरात के गांधीनगर जिले के कलोल में इफको के नैनो डीएपी (तरल) संयंत्र का लोकार्पण किया

2024 - पुणे में पानी की टंकी गिरने से 3 मजदूरों की मौत व 7 घायल हुए।

2024 - बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान दाना देर रात ओडिशा के तट से टकराया।


*24 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1775 - बहादुर शाह जफर मुग़ल साम्राज्य के अंतिम बादशाह थे।

1883 - सर मिर्जा मुहम्मद इस्माइल अमीन-उल-मुल्क - राजनेता और पुलिस अधिकारी व मैसूर , जयपुर और हैदराबाद के दीवान रहे।

1884 - प्रेम नाथ डोगरा - जम्मू तथा कश्मीर के भारत में पूर्ण एकीकरण के कार्यकर्ता व भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे।

1911 - अशोक मेहता - राजनीतिज्ञों , सांसद ।

1914 - लक्ष्मी सहगल, स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेविका।

1915 - जीवन - एक हिन्दी फिल्म अभिनेता कलाकार थे।

1921 - आर. के. लक्ष्मण, सुप्रसिद्ध कार्टूनिस्ट।

1936 - संजीव चट्टोपाध्याय एक भारतीय बंगाली उपन्यासकार और लघु कथाओं के लेखक।

1940 - कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन - भारत के प्रसिद्ध अंतरिक्ष वैज्ञानिक।

1967 – वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज और मौजूदा कमेंटेटर इयान विशप का जन्म हुआ।

1976 - रीमा लांबा उर्फ़ मल्लिका सहरावत भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री।

1974 - अनुराग ठाकुर भाजपा से सम्बद्ध राजनीतिज्ञ (हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बेटे)।


*24 अक्टूबर को हुए निधन👉*


1954 - रफ़ी अहमद क़िदवई, स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ ।

1991 - इस्मत चुग़ताई - उर्दू साहित्यकार ।

1996 - ग्लेडविन जेब संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव।

2000 - सीताराम केसरी - भारतीय राजनीतिज्ञ।

2005 - त्रिवेणी साही मिश्रा असम के भूतपूर्व राज्यपाल।

2006 - धरमपाल - भारत के एक महान् गांधीवादी, इतिहासकार एवं दार्शनिक।

2013 - मन्ना डे - भारत सरकार ने इन्हें सन 2005 में कला के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित।

2015 - शमशाद हुसैन एक भारतीय कलाकार।

2017 - गिरिजा देवी - प्रसिद्ध ठुमरी गायिका थीं।

2020 - गुजरात में अहमदाबाद में इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष जशोमति नंदन दास जी (72) का कोरोना से निधन हो गया।

2021 - परमाणु हथियारों के खिलाफ अभियान में सक्रिय जानेमाने जापानी नागरिक सुनाओ त्‍सुबोई (96) का निधन हुआ।

2022 - अमेरिका के पूर्व रक्षा सचिव एश्टन कार्टर का 68 साल की उम्र में निधन।

2023 - बांग्लादेशी राजनेता इमाम उद्दीन अहमद चौधरी (96) का निधन हुआ।

2023 - तमिलनाडु के विधायक वेल्दुराई (73) का निधन हुआ।

2023 - फ्रांसीसी पत्रकार और लेखक क्रिस्टियन कोलांज (92) का निधन हुआ।

2023 - भारतीय राजनेता अजय कुमार जेना (80) का निधन हुआ।

2024 - अमेरिकी ग्रैमी पुरस्कार विजेता पॉप गायक जैक जोन्स (86) का ल्यूकेमिया से निधन हुआ।

2024 - "फर्लिगट वेन्सकैब" के लिए जाने जाने वाले डेनिश अभिनेता उल्फ पिलगार्ड (83) का निधन हुआ।


*24 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟  महर्षि श्री विश्वामित्र जयंती 2025 (कार्तिक शुक्ल तृतीया)।

🌟 आचार्य श्री निर्मल सागर जी समाधि (जैन , कार्तिक शुक्ल तृतीया)।

🌟 श्री संजीव चट्टोपाध्याय जन्मदिवस।

🌟 श्री कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन जन्मदिवस।

🌟 विश्व विकास सूचना दिवस।

🌟 विश्व पोलियो दिवस।

🌟 संयुक्त राष्ट्र संघ स्थापना दिवस।

🌟 भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (Indo Tibetan Border Police) स्थापना दिवस (64वाँ)।

🌟 International Day of Climate Action।

🌟 International Gibbon Day।

🌟 अंतर्राष्ट्रीय राजनयिक दिवस (International Day of Diplomats)।

🌟 International Freshwater Dolphin Day।

🌟 निरस्त्रीकरण सप्ताह (प्रतिवर्ष 24 से 30 अक्टूबर तक)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।🌻



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789