Good Daily News...


शनिवार, 25 अक्टूबर 2025

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


            ॐ श्रीगणेशाय नम:

          🙏शुभप्रभातम् जी🙏





     *आज दिनांक 👉*

     * 25 अक्टूबर 2025*

                 *शनिवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* कार्तिक 

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* चतुर्थी - 27:49 तक

*🗒पश्चात्-* पंचमी 

*🌠नक्षत्र-* अनुराधा - 07:51 तक

*🌠पश्चात्-* ज्येष्ठा 

*💫करण-* वणिज - 14:36 तक

*💫पश्चात्-* विष्टि 

*✨योग-* शोभन - पूर्णरात्रि 

*🌅सूर्योदय-* 06:27

*🌄सूर्यास्त-* 17:42

*🌙चन्द्रोदय-* 09:50

*🌛चन्द्रराशि-* वृश्चिक - दिनरात 

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 11:42 से 12:27

*🤖राहुकाल-* 09:16 से 10:40 

*🎑ऋतु-* हेमन्त 

*⏳दिशाशूल-* पूर्व


*✍विशेष👉*


*_🔅आज शनिवार को 👉 कार्तिक सुदी चतुर्थी 27:49 तक पश्चात् पंचमी शुरु , वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत , दुर्वा गणपति व्रत , ब्रह्मावर्त (बिठूर) में सिद्ध गणेश मन्दिर में अभिषेक , सूर्य षष्ठी व्रत का प्रथम संयम (नहाय खाय) , सर्वदोषनाशक रवियोग 07:52 से , विघ्नकारक भद्रा 14:34 से 27:49 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 07:52 से , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , श्री घनश्यामभाई ओझा जयन्ती , श्री बरकतुल्लाह ख़ान जयन्ती , कैप्टन विसलियमसन अम्पांग संगमा स्मृति दिवस , श्री दिलीप रमणभाई पारिख स्मृति दिवस व विश्व बौनापन जागरूकता दिवस।_*

*_🔅कल रविवार को 👉 कार्तिक सुदी पंचमी 30:06 (यानी अगले दिन सुबह 06:06) तक पश्चात् षष्ठी शुरु , सौभाग्य पंचमी व्रत , जया पंचमी , ज्ञान पंचमी (जैन) , सूर्य षष्ठी व्रत का द्वितीय संयम (एक मुक्त खरना)।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*वाक्संयमो हि नृपते!*

    *सुदुष्करमतो   मतः ।* 

 *अर्थवच्च विचित्रं च*

    *न शक्यं बहु भाषितुम्।।* 

       ★महाभारतम् उद्योगपर्व ३४-७६

 *अर्थात्👉* 

        _राजन्!  वाणी का पूर्ण संयम तो बहुत कठिन माना ही गया है, परंतु विशेष अर्थयुक्त और चमत्कारपूर्ण वाणी भी अधिक नहीं बोली जा सकती (इसलिए अत्यन्त दुष्कर होने पर भी वाणी का संयम करना ही उचित है)।_


*25 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1415 - इंग्लैंड ने उत्तरी फ्रांस में एजिनकोर्ट की लड़ाई जीती।

1711 – इटली के दो प्राचीन ऐतिहासिक नगरों पॉम्पी तथा हरकुलेनम के अवशेषों का एक ग्रामवासी ने पता लगाया।

1747 - एडमिरल सर एडवर्ड हॉक के तहत ब्रिटिश बेड़े ने केप फिनिस्टरर की दूसरी लड़ाई में फ्रेंच को हराया।

1812 - युद्ध के दौरान अमेरिका फ्रिगेट यूनाइटेड स्टेट्स ने ब्रिटिश पोत मैसिडोनिया पर कब्जा कर लिया।

1870 – पहली बार अमेरिका में पोस्टकार्ड का प्रयोग किया गया। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।

1917 - बोल्शेविक (कम्युनिस्टों) व्लादिमीर इलिच लेनिन ने रूस में सत्ता हथिया ली।

1924 - भारत में ब्रिटिश अधिकारियों ने सुभाषचंद्र बोस को गिरफ्तार कर दो साल के लिए जेल भेज दिया।

1940 – बेंजामिन ओ डेविस, सीनियर अमेरिकी सेना के पहले अफ्रीकी-अमेरिकी जनरल बने।

1945 – जापान के गठबंधन सेनाओं के समक्ष आत्मसमर्पण के बाद च्यांग काई-शेक ने ताईवान को अपने नियंत्रण में लिया।

1951 - भारत में पहले आम चुनाव की शुरूआत हुई।

1955 – पहली बार घरेलू इस्तेमाल के लिए माइक्रोवेव ओवन की ब्रिकी टप्पन नामक कंपनी ने शुरू की।

1960 – न्यूयॉर्क में पहली इलेक्ट्रॉनिक कलाई घड़ी बाजार में आई।

1962 - अमेरिकी लेखक जॉन स्टीनबेक को साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया।

1964 - अवादी कारखाने में पहले स्वदेशी टैंक ‘विजयंत’ का निर्माण किया गया।

1971 - संयुक्त राष्ट्र महासभा में ताइवान को चीन में शामिल करने के लिए मतदान हुआ।

1995 - तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने संयुक्त राष्ट्र के 50वें वर्षगांठ सत्र को संबोधित किया।

2000 - अंतरिक्ष यान डिस्कवरी (यू.एस.ए.) 13 दिन के अभियान के बाद सकुशल वापस।

2001 – माइक्रोसॉफ्ट ने नए ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज एक्सपी को रिलीज किया।

2005 - ईराक में नये संविधान को जनमत संग्रह में बहुमत के साथ मंजूरी मिली।

2007 - तुर्की के युद्ध विमानों ने उत्तरी इराक के पहाड़ी कुर्दिस्तान क्षेत्र में भारी बमबारी की। 

2007 - मध्य इण्डोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में माउंट सोपुटान ज्वालामुखी फटा।

2008 - सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री नर बहादुर भंडारी को छह माह की सज़ा सुनाई गई।

2009 - बगदाद में दो बम धमाकों से 155 लोगों की मौत तथा लगभग 721 घायल हुए।

2012 - क्यूबा और हैती में ‘सैंडी’ तूफान से 65 लोगों की मौत तथा आठ करोड़ डाॅलर का नुकसान हुआ।

2013 - नाइजीरिया में सेना ने आतंकवादी संगठन बोको हराम के 74 आतंकवादियों को मार गिराया।

2019 - गिरीश चन्‍द्र मुर्मू, जम्‍मू कश्‍मीर के उपराज्‍यपाल नियुक्‍त किए गए, आर.के.माथुर लद्दाख के उपराज्‍यपाल बनाए गए, सत्‍यपाल मलिक को गोवा के राज्‍यपाल का कार्यभार सौंपा गया।

2020 - पाकिस्तान के क्वेटा में बम धमाके से चार सुरक्षाकर्मियों की मौत व लगभग 20 लोग घायल हो गए।

2021 - महान अभिनेता रजनीकांत को प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया।

2021 - सऊदी अरब ने अगले दशक में परियोजनाओं में 200 अरब रियाल निवेश करने के लिए “नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर फंड” लॉन्च किया।

2021 - उज्बेकिस्तान के मौजूदा राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव को दोबारा दूसरे कार्यकाल के लिए निर्वाचित किया गया।

2022 - अरूणाचल प्रदेश में ईटानगर के बाजार में लगी भीषण आग से 700 से ज्यादा दुकानें जलकर खाक व करोड़ों का नुकसान हुआ।

2023 - भारतीय सेना की पहली ऊर्ध्वाधर पवन सुरंग हिमाचल प्रदेश के विशेष बल प्रशिक्षण स्कूल में स्थापित की गई। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने उद्घाटन किया।

2023 - श्री धर्मेंद्र प्रधान ने श्री मनोहर लाल खट्टर के साथ हरियाणा को 124 पीएम-श्री स्कूल समर्पित किए।

2024 - इस्राइली हमले: गाजा में 72 नागरिकों और लेबनान में तीन पत्रकारों की मौत हुई।

2024 - मालदीव के सिविल सेवकों के लिए 34वां क्षमता निर्माण कार्यक्रम एनसीजीजी, नई दिल्ली में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

2024 - भारत और जर्मनी ने उन्नत सामग्रियों में अनुसंधान एवं विकास को बढ़ावा देने हेतु संयुक्त घोषणा पर हस्ताक्षर किए।


*25 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1800 - लॉर्ड मैकाले - प्रसिद्ध अंग्रेज़ी कवि, निबन्धकार, इतिहासकार तथा राजनीतिज्ञ थे।

1881 – स्पेन के पैब्लो पीकासो नामक चित्रकार का जन्म हुआ।

1890 - कोतारो तनाका - जापानी न्यायविद, क़ानून और राजनीति के प्रोफेसर थे।

1896 - मुकुंदी लाल श्रीवास्तव - भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा लेखक।

1911 - घनश्यामभाई ओझा- गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री।

1912 - मदुराई मणि अय्यर - कर्नाटक संगीत के गायक थे।

1920 - रिशांग कीशिंग - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के एक वरिष्ठ राजनेता थे।

1920 - बरकतुल्लाह ख़ान राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री रहे।

1929 - एम एन वेंकटचेलैय्या भारत के सर्वोच्च न्यायालय के भूतपूर्व न्यायाधीश रहे।

1931 - क्लाउस फर्डिनेंड हैसलमैन एक जर्मन समुद्र विज्ञानी और जलवायु मॉडलर।

1937 - शारदा राजन आयंगर जिन्हें केवल शारदा नाम से श्रेय दिया गया, हिन्दी फिल्मों की पार्श्वगायिका रही।

1938 - मृदुला गर्ग- प्रसिद्ध लेखिका।

1965 - नवनीत निशान हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री।

1995 - गुरजीत कौर - भारत की हॉकी खिलाड़ी।


*25 अक्टूबर को हुए निधन👉*


1296 – संत ज्ञानेश्वर का निधन हुआ (कन्फर्म नहीं)।

1980 – प्रसिद्ध उर्दू लेखक और शायर साहिर लुधियानवी का निधन हो गया।

1990 - कैप्टन संगमा मेघालय के पहले मुख्यमंत्री।

2003 - पाण्डुरंग शास्त्री अठावले - प्रसिद्ध भारतीय दार्शनिक तथा समाज सुधारक।

2005 – हिंदी लेखक निर्मल वर्मा का निधन हुआ।

2012 -जसपाल भट्टी, प्रसिद्ध हास्य अभिनेता।

2018 - शिवेन्दर सिंह सिद्धू अन्तर्राष्ट्रीय नागर विमानन संगठन के महासचिव रहे व मणिपुर, गोवा और मेघालय के पूर्व राज्यपाल रहे।

2019 - गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री दिलीप पारिख का निधन।

2020 - पूर्व लोकसभा सांसद और संगीतकार महेश कनोडिया का निधन हुआ।

2020 - दक्षिण कोरिया के सबसे बड़े समूह, सैमसंग समूह के अध्यक्ष ली कुन-ही (Lee Kun hee) का निधन।

2021 - फुटबॉल खिलाड़ी एलेक्ज़ैंडर शालामानोव (80) का निधन हुआ।

2022 - अमेरिकी निर्देशक, निर्माता, गीतकार, संगीतकार और लेखक जूल्स बास (87) का निधन हुआ।

2023 - चेक संवाहक ज़्देनेक माकल (87) का निधन हुआ।

2024 - पद्मश्री सम्मानित और अग्रणी कण भौतिक विज्ञानी रोहिणी गोडबोले (71) का पुणे में निधन हुआ।


*25 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 श्री घनश्यामभाई ओझा जयन्ती।

🌟 श्री बरकतुल्लाह ख़ान जयन्ती।

🌟 कैप्टन विसलियमसन अम्पांग संगमा स्मृति दिवस।

🌟 श्री दिलीप रमणभाई पारिख स्मृति दिवस।

🌟 विश्व बौनापन जागरूकता दिवस।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।🌻



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज का शानदार परिणाम, 98 में 97 छात्र उत्तीर्ण

       देवरिया 25 जून । महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस प्रथम बैच का परिणाम घोषित हुआ है। एमबीबीएस छात्रों ने 99 प्रतिशत सफलता ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789