Good Daily News...


बुधवार, 28 अगस्त 2024

अब तक का मुख्य समाचार




➡लखनऊ-बहराइच में भेड़िये के आंतक को लेकर सीएम सख्त, सीएम बहराइच में ऑपरेशन भेड़िया पर नजर बनाए हैं, बहराइच पीड़ितों से मिलने पहुंचे वन मंत्री, बहराइच के कई गांवों में आमजन से मिले, भेड़िया पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम मुस्तैद, तीन भेड़ियों को पहले ही पकड़ा गया, तीन को रेस्क्यू करने के लिए टीम कर रही कैंप, ऑपरेशन भेड़िया पूरा करने में लगीं 16 से अधिक टीमें, भेड़िया के पकड़े जाने तक कैंप करेंगी अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, जिन घरों में दरवाजे नहीं लगवाए जाएंगे दरवाजे


➡लखनऊ-सपा प्रतिनिधि मंडल कल जाएगा बलिया जनपद , अखिलेश यादव के निर्देश पर जाएगा सपा का दल, बलिया के रतसड़ कलां जाएगा सपा का प्रतिनिध मंडल , अधिशाषी अभियन्ता की हत्या के मामले में परिजनों से मिलेंग , सुल्तानपुर में अधिशाषी अभियन्ता के पद पर तैनात थे, अधिशाषी अभियन्ता जल निगम ग्रामीण के पद पर कार्यरत थे, सुल्तानपुर आवास में घुसकर उनकी हत्या कर दी गयी थी


➡लखनऊ-डीसीपी उत्तरी अभिजीत आर शंकर ने की बैठक, इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में प्रबंधक, डॉक्टरों,स्टाफ के साथ की बैठक, मेडिकल स्टूडेंट/महिला सुरक्षा के दृष्टिगत मीटिंग की गई , मीटिंग कर सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए


➡लखनऊ-लखनऊ के ईकाना स्टेडियम में UP T20 का आयोजन, आज यूपी टी-20 में दो टीमों के बीच हो रहा मुकाबला, लखनऊ के ईकाना स्टेडियम में टूर्नामेंट का आज चौथा दिन, आज फाल्कन्स और नोएडा सुपर किंग्स के बीच में मुकाबला, शाम को 7 बजे कानपुर सुपरस्टार-काशी रूद्रांस के बीच मैच


➡लखनऊ- सुल्तानपुर लूट की घटना पर अखिलेश यादव ने किया पोस्ट, सुल्तानपुर के भीड़भाड़वाले इलाका चौक घंटाघर में डकैती-अखिलेश, दिनदहाड़े ज्वैलर्स की दुकान पर हथियार के बल पर डकैती-अखिलेश, ज्वैल्स के यहां 5 करोड़ की बेखौफ डकैती-अखिलेश यादव, भाजपा राज में किसका अमृतकाल चल रहा है-अखिलेश यादव, भाजपा आपसी लड़ाई में इतनी उलझ गयी है-अखिलेश यादव, शासन-प्रशासन बस नेम प्लेट तक ही सीमित हो गया हैं-अखिलेश, भाजपा राज ‘भ्रष्टाचार-अपराध’ की जुगलबंदी बनकर रह गया है-अखिलेश


➡लखनऊ-उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का बयान, प्रधानमंत्री आवास योजना महत्वाकांक्षी योजना है-केशव, योजना के क्रियान्वयन में सजगता,सतर्कता बरतें-केशव, सभी संबंधित अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश 


➡लखनऊ-डिप्टी सीएम ने किया 6 मशीनों का उद्घाटन कर कहा, पीजीआई को देश में नंबर वन बनाना है- ब्रजेश पाठक, रेडियोलॉजी एंड एंडोक्रिनोलॉजी विभाग में लगी मशीनें-पाठक, लगभग 80 करोड़ की अत्याधुनिक मशीनें स्थापित-पाठक, विश्व भर में नाम कमा रहे हैं यहां के विद्यार्थी-पाठक, उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध प्राथमिकता-पाठक, यह सब टीम वर्क के आधार पर ही संभव है-ब्रजेश पाठक, संयुक्त रूप से इस दिशा में तेजी सा आगे बढ़ना है-पाठक.


➡लखनऊ- ठाकुरगंज पुलिस ने 3 चोरों को किया गिरफ्तार , चोरों के पास से 4 बैटरी, ऑटो रिक्शा किया बरामद, तीनों शातिर चोर रेकी कर घटना को देते थे अंजाम, पुलिस ने बाबघर गेट ठाकुरगंज से किया गिरफ्तार.


➡रामपुर -सपा नेता आजम खान को MP-MLA कोर्ट से राहत, कोर्ट ने आचार संहिता उल्लंघन मामले में किया बरी, MP-MLA कोर्ट में आजम खान का चल रहा था मामला, 2019 के लोकसभा चुनाव में एसडीएम ने दर्ज कराया था केस, SDM ने दर्ज कराया था आचार संहिता उल्लंघन का केस


➡आगरा-महिला सशक्तिकरण को लेकर आगरा पुलिस का अभियान, शमशाबाद पुलिस ने लगाई जागरूकता, जनसंपर्क पाठशाला, एसीपी शमशाबाद ने गुड टच, बैड टच की जानकारी दी, स्कूली छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर के बारे में बताया गया


➡गोरखपुर-8 शातिर जालसाजों को किया गया गिरफ्तार, करेंसी का प्रलोभन दे 2 करोड़ का गबन किया था, पीड़ित पश्चिम बंगाल में पेंट का कारोबारी है, नोट नहीं चलने पर जमीन नाम करने का दिया भरोसा, ठगी का 28 लाख नगद, कार बरामद, अभियुक्तों पर एक दर्जन से अधिक केस दर्ज है, टीम को SSP ने 25 हज़ार का पुरस्कार दिया, सहजनवा क्षेत्र से हुई अभियुक्तों की गिरफ्तारी


➡बहराइच -बहराइच पहुंचे वन मंत्री अरुण सक्सेना, भेड़ियों के हमलों के मद्देनजर पहुंचे वन मंत्री, वन मंत्री ने घटनास्थलों का किया निरीक्षण, निरीक्षण के दौरान वन विभाग, प्रशासनिक अमला रहा मौजूद, वन मंत्री ने जिले के अधिकारियों के साथ की बैठक, अधिकारियों को दिए जल्द भेड़िया पकड़ने के निर्देश


➡सुल्तानपुर-सर्राफा व्यापारी के यहां डकैती का मामला, IG प्रवीण कुमार ने घटनास्थल का लिया जायजा, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम लगाई गई-IG, बदमाशों को पकड़ने के लिए 5 टीमें लगाई गई, बदमाशों को पकड़ कर रिकवरी करवाई जाएगी-IG, ठठेरी बाजार स्थित ओम ऑर्नामेंट का मामला


➡देवरिया-DM ने राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय का किया निरीक्षण, विद्यालय के मेस में बने भोजन के मेन्यू के बारे में जाना , छात्रों के साथ लाइन में लगकर DM ने थाली में लिया भोजन , पूर्व में विषाक्त भोजन खाने से 90 छात्र हुए थे बीमार , कुछ दिन पहले विषाक्त भोजन खाने से एक की हुई थी मौत, देवरिया के मेहरौना में है आश्रम पद्धति विद्यालय


➡प्रयागराज -पुलिस ने नकली नोट बनाने वाले गैंग का किया खुलासा, नकली नोट छापने वाले गैंग के चार अभियुक्त गिरफ्तार, मदरसे में नकली नोट छापने का चल रहा था काम , मदरसे का कार्यवाहक प्रिंसिपल समेत 4 लोग गिरफ्तार , अभियुक्तों के कब्जे से 100 रुपए के 1300 नकली नोट बरामद , एक लाख तीस हजार मूल्य के नकली नोट बरामद, पुलिस ने 234 पेज छपा हुआ बिना कटा नोट बरामद , लैपटॉप,एक कलर प्रिंटर अन्य उपकरण,सामग्री बरामद, अतरसुइया के मदरसा जामिया हबीबिया मस्जिदे आज़म का मामला.


➡जालौन- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, डिवाइन मर्सी स्कूल परिसर में घुसकर जमकर की नारेबाजी, बिना मानकों के स्कूल को संचालित करने का लगाया आरोप, विद्यालय में चर्च बनाकर ईसाई धर्म को बढ़ावा देने का आरोप, प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस के साथ पहुंचे एसडीएम सदर , एसडीएम को ज्ञापन देकर जांच करवाकर कार्रवाई की मांग की, जालौन के उरई नगर स्थित डिवाइन मर्सी स्कूल का मामला.


➡बाराबंकी - सफदरगंज पुलिस ने 2 तस्करों को किया गिरफ्तार, प्रतिबन्धित लकड़ी की तस्करी करने वाले अरेस्ट, 35 लाख रूपये कीमत के लकड़ी के बोटे, 1 ट्रक बरामद , 2 अभियुक्त यासीन और मो. साजिद गिरफ्तार, बकरा मण्डी के पास से गिरफ्तार किया गया.


➡हाथरस- सड़क दुर्घटना में 12 से अधिक श्रद्धालु घायल, कृष्ण जन्मभूमि के दर्शन कर वापस लौट रहे थे श्रद्धालु, बदायूं वापस लौटते समय हाथरस में हुआ दर्दनाक हादसा, दो गंभीर घायल श्रद्धालुओं को हायर सेंटर किया रेफर, हाथरस के मुरसान रोड पर हुआ दर्दनाक हादसा.


➡बागपत-  पुलिस की कंप्यूटर ऑपरेटर की परीक्षा का मामला, साल्वर गिरोह के दो सदस्यों ने कोर्ट में किया सरेंडर, बड़ौत से बैठकर कंप्यूटर के माध्यम से कर रहे थे सेंधमारी, एसटीएफ की टीम ने 12 सदस्यों को किया था गिरफ्तार, कोर्ट ने दोनों आरोपियों को जेल भेजने के दिए आदेश, दोनों आरोपियों ने बागपत की कोर्ट में किया आत्मसमर्पण.


➡मुरादाबाद - फाइनेंस कर्मचारी से 3 लाख 12 हजार रुपए लूट का मामला, पुलिस ने कैश लूटने वाले चारों आरोपियों को किया गिरफ्तार, आरोपियों से लूट का पैसा पुलिस ने बरामद किया, घटना में इस्तेमाल बाइक, अवैध तमंचे भी बरामद, बाइक सवार चार बदमाशों ने दिया था घटना को अंजाम, पाकबड़ा के लोधीपुर के पास कैश से भरा बैग लूटा था.


➡मऊ- पुलिस ने छात्र की हत्या मामले का किया खुलासा, छात्र की हत्या मामले में 6 अभियुक्त गिरफ्तार, छात्र की अपहरण कर 24 अगस्त को हुई थी हत्या, 21 अगस्त से गायब हुआ था अंकित सोनकर, बंद पड़े सरकारी अस्पताल खुरहट में लटकता मिला था शव, पकड़े गए छह अभियुक्तों पर दर्ज है 18 मुकदमें, सीओ मोहम्मदाबाद ने किया घटना का खुलासा.


➡महोबा - डैम में नहाने के दौरान किशोर की पानी में डूबकर मौत, मध्यप्रदेश के सरसेड गांव आया था किशोर, मां के मना करने के बाद भी नहाने की जिद पर अड़ा था, रेस्क्यू टीम ने 20 घण्टे की मशक्कत के बाद शव निकाला, महोब कंठ थाना क्षेत्र के लहचूरा बांध की घटना.


➡बागपत- महिला अधिवक्ता के चैंबर का ताला तोड़कर चोरी, ताला तोड़कर कीमती सामान और फाइलें चोरी, चैंबर में रखे काउंटर का भी चोरों ने तोड़ा ताला, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की शुरू, सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही हैं पुलिस, बागपत तहसील के बाहर है अधिवक्ता का चैंबर.


➡देहरादून- संयुक्त मोर्चा कार्यशाला का आयोजन किया गया, भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के द्वारा आयोजन, मुख्य अतिथि सीएम पुष्कर सिंह धामी हुए शामिल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी रहे मौजूद, भाजपा के तमाम पदाधिकारी,कार्यकर्ता मौजूद रहे, 2 सितंबर से भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत-CM, केंद्रीय स्तर पर भाजपा सदस्यता अभियान होगा-सीएम, 3 सितंबर को उत्तराखंड में कार्यक्रम का शुभारंभ होगा-CM, प्रदेश में नए सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे-सीएम धामी, अधिक से अधिक सक्रिय सदस्यों को जोड़ने लक्ष्य है-सीएम


➡टिहरी- घुत्तू क्षेत्र के कई गांवों में आपदा से हुआ नुकसान, नुकसान का जायजा लेने पहुंचे विधायक विक्रम सिंह नेगी, विधायक विक्रम सिंह नेगी सहित कांग्रेसियों ने लिया जायजा, कांग्रेसियों ने आपदाग्रस्त गांवों का जायजा लिया, उन्होंने आपदा पीड़ित परिवारों से मुलाकात भी की , टिहरी के भिलंगना विकासखंड के घुत्तू क्षेत्र का मामला.



➡दिल्ली- पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष ने गृह मंत्री को लिखा पत्र , अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने गृह मंत्री को पत्र लिखा, सुकांत ने सीएम ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाया, सीएम ममता पर धमकाने,हिंसा फैलाने का लगाया आरोप, गृह मंत्री अमित शाह से एक्शन लेने की मांग की


➡दिल्ली-चुनाव आयोग से मिले प्रोफेसर रामगोपाल यादव, प्रोफेसर के साथ सपा सांसद जावेद अली भी पहुंचे थे, चुनाव आयोग से सपा के नेताओं ने मुलाकात की, उत्तर प्रदेश में 10 सीटों पर उपचुनाव है - रामगोपाल, यादव, मुस्लिम अधिकारी हटाए जा रहे हैं- रामगोपाल, बड़े पैमाने पर घपले की तैयारी चल रही- रामगोपाल


➡दिल्ली-NEET UG- 2024 के पेपर लीक का मामला, पेपर लीक में शामिल 43 स्टूडेंट्स को किया ब्लैकलिस्ट, अब कभी डॉक्टर नहीं बन पाएंगे ये 43 स्टूडेंट्स , MCC ने सभी 43 स्टूडेंट्स को किया ब्लैकलिस्ट


➡-दिल्ली-केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में अहम फैसले , कैबिनेट ने 12 औद्योगिक स्मार्ट शहरों को मंजूरी दी, राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास कार्यक्रम के तहत मंजूरी, सरकार प्रोजेक्ट पर 28,602 करोड़ रुपये का निवेश करेगी , स्मार्ट सिटी परियोजनाओं से 10 लाख नई नौकरियां मिलेंगी, औद्योगिक स्मार्ट शहरों की सूची में आगरा, प्रयागराज , 230 शहरों में 730 नए FM चैनल को मंजूरी मिली, कैबिनेट ने 3 नए रेलवे प्रोजेक्ट को मंजूरी दी


➡ग्वालियर- मध्य प्रदेश को अडानी ग्रुप का बड़ा तोहफा, अडानी ग्रुप गुना और शिवपुरी में लगाएगी फैक्ट्री, गुना में सीमेंट,शिवपुरी में डिफेंस सिस्टम फैक्ट्री, ग्वालियर इंडस्ट्रियल समिट में कंपनी ने की घोषणा, मध्य प्रदेश में 3500 करोड़ रुपए का होगा निवेश, अडानी ग्रुप के CEO करण अडानी ने की घोषणा, गुना में 2 मिलियन टन की सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट लगेगी, गुना और शिवपुरी में 3500 लोगों को मिलेगा रोजगार।

Share:

RSS प्रमुख मोहन भागवत को मिली ASL सिक्योरिटी, जानें ये Z+ और Y+ से कितनी अलग है...

 



*क्या होती है एएसएल सुरक्षा*



राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत की सुरक्षा अब और भी ज्यादा बढ़ा दी गई है। दरअसल, पहले मोहन भागवत को Z+ सिक्योरिटी दी गई थी, लेकिन अब उसे अपडेट कर के एडवांस सिक्योरिटी लाइजन (ASL) कर दिया गया है। इस तरह की सुरक्षा देश में कुछ ही लोगों को मिलती है। पीएम मोदी और अमित शाह को जो सुरक्षा मिलती है वो भी एएसएल ही है। चलिए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि आखिर मोहन भागवत की सुरक्षा क्यों बढ़ाई गई और एएसएल जेड प्लस और वाई प्लस कैटगरी की सुरक्षा से कितनी अलग है।


*मोहन भागवत को क्यों मिली ASL सुरक्षा*


आपको बता दें ASL की सुरक्षा सिर्फ उन्हीं वीआईपी लोगों को मिलती है, जिनको लेकर खतरा बड़ा होता है। दरअसल, कुछ दिनों पहले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को लेकर इंटेलिजेंस ब्यूरो को थ्रेट अलर्ट आया था। इसके बाद से ही फैसला लिया गया कि मोहन भागवत की सुरक्षा में इजाफा किया जाएगा। चलिए अब आपको बताते हैं कि आखिर ASL सुरक्षा किस तरह की होती है।


*ASL सुरक्षा का मतलब क्या होता है*


इसे आप सबसे हाई लेवल की सुरक्षा कह सकते हैं। जब किसी वीआईपी को एएसएल की सुरक्षा दी जाती है तो वह उस प्रोटोकॉल के दायरे में आ जाता है जो देश के प्रधानमंत्री पर लागू होती है। यानी अब मोहन भागवत किसी भी सामान्य हेलिकॉप्टर से यात्रा नहीं करेंगे, बल्कि विशेष रूप से तैयार किए गए हेलिकॉप्टर से ही यात्रा करेंगे। इसके अलावा मोहन भागवत जहां भी जाएंगे, उनके पहुंचने से पहले उस जगह की समीक्षा होगी और वहां सिक्योरिटी रिहर्सल भी किया जाएगा। इसके अलावा अब मोहन भागवत जहां भी जाएंगे उनकी सुरक्षा में जिला प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग सहित स्थानीय एजेंसियां भी तैनात रहेंगी।


*ASL सिक्योरिटी Z+ और Y+ से कितनी अलग*


एडवांस सिक्योरिटी लाइजन (ASL) एक सुरक्षा प्रोटोकॉल है। इसके अंतर्गत राज्य पुलिस, केंद्रीय सुरक्षा बल, खुफिया एजेंसियां और अन्य सुरक्षा से संबंधित विभाग एक साथ काम कर रहे होते हैं। एएसएल सुरक्षा में कई स्तरों की सुरक्षा शामिल होती है, जिसमें आंतरिक और बाहरी सुरक्षा घेरे होते हैं। इसके अलावा ASL प्रोटोकॉल के तहत सुरक्षा में आधुनिक तकनीक और उपकरणों का उपयोग किया जाता है, जैसे- CCTV कैमरे, मेटल डिटेक्टर्स और एक्स-रे मशीनें। इसके अलावा ASL सुरक्षा प्रोटोकॉल में कमांडो की संख्या खतरे के आधार पर बढ़ाई और घटाई जा सकती है। आसान भाषा में कहें तो एडवांस सिक्योरिटी लाइजन Z+ सिक्योरिटी का ही अपडेट वर्जन है। वहीं Z+ और Y+ की बात करें तो जेड प्लस सुरक्षा में 55-58 सुरक्षाकर्मी तैनात होते हैं। जिसमें 10-12 एनएसजी के कमांडो भी शामिल होते हैं। इसके अलावा, स्थानीय पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के जवान भी जेड प्लस सिक्योरिटी में शामिल होते हैं। जबकि, वाई प्लस सुरक्षा की बात करें तो Y+ सुरक्षा में करीब 11-12 सुरक्षाकर्मी होते हैं। जिनमें एनएसजी के कमांडो की संख्या 2 से 4 होती है। Z+ सुरक्षा में जहां तीन लेयर की सुरक्षा होती है। वहीं Y+ सुरक्षा में एक लेयर का सुरक्षा घेरा होता है।

Share:

खतरे के लाल निशान से 95 सेमी ऊपर बह रही सरयू 24 घंटे से स्थिर

 


बरहज में सरयू के उफनाने से गोरखपुर के कोलखास गांव में घुसा बाढ़ का पानी



भागलपुर। सरयू नदी का जलस्तर 24 घंटे से स्थिर है। जल स्तर स्थिर होने से तटवर्ती इलाकों के लोगों ने राहत की सांस ली है। तुर्तीपार रेगुलेटर पर नदी अब भी खतरा निशान से 95 सेमी ऊपर बह रही है। नदी में हो रहे उतार-चढ़ाव ने तटवर्ती गांवों के लोगों को सकते में डाल रखा है। सोमवार को धीमी गति से बढ़ रही सरयू नदी शाम को स्थिर हो गई। यही स्थिति मंगलवार शाम तक बरकरार रही। कई क्षेत्रों में जलभराव होने से लोगों काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।


केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार शाम चार बजे नदी का जलस्तर 65.25 मीटर रिकार्ड किया गया। अगले 24 घंटे में आयोग ने जलस्तर में कमी आने का पूर्वानुमान जताया है। भागलपुर क्षेत्र के रिहायशी इलाकों और बस्ती में पानी पहुंच गया है। छित्तूपुर रेगुलेटर और भागलपुर मईल मार्ग बंधे पर पानी का दबाव बना हुआ है। संभावित बाढ़ के खतरे को लेकर प्रशासन ने एहतियात उपाय कर लिए हैं। एसडीएम बरहज अंगद यादव ने बताया कि बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट है तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ राहत चौकियां स्थापित कर नदी की प्रकृति पर नजर रखी जा रही है।

Share:

जनपद देवरिया में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लक्ष्य प्राप्ति हेतु समीक्षा बैठक का किया गया आयोजन

 



देवरिया 28 अगस्त। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग, यूपी नेडा द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के अन्तर्गत जनपद देवरिया में 10000 ऑन-ग्रिड सोलर पावर प्लांट संयंत्र स्थापना का लक्ष्य निर्धारित है, जिसके वृहद प्रचार प्रसार तथा विद्युत विभाग से समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम को गति प्रदान करने के उद्देश्य से  कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पाण्डेय की अध्यक्षता में विद्युत विभाग, यूपीनेडा, एलडीएम देवरिया तथा यूपी नेडा में इम्पैनल्ड वेण्डर के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

         सर्वप्रथम मुख्य विकास अधिकारी एवं परियोजना अधिकारी यूपी नेडा गोविन्द तिवारी द्वारा योजना की बारिकियों कि जानकारी प्रदान की गई एवं आवेदक के सापेक्ष कम सोलर पावर प्लांट स्थापित होने पर सम्बन्धित वेण्डरों को निर्देशित किया गया कि समस्त आवेदकों से सम्पर्क कर सोलर पावर प्लांट स्थापना के कार्य में तत्काल प्रगति लायें। उक्त योजना को गति प्रदान करने हेतु बैठक में उपस्थित वेण्डरों को प्रचार प्रसार में और बढोतरी करने का सुझाव दिया गया। 

          मुख्य विकास अधिकारी ने वेण्डरों कि समस्याओं को शीघ्रता से निस्तारित करने के निर्देश समस्त अधिशासी अभियंताओं को दिए, जिसमें नेट मीटर की उपलब्धता तथा उनकी टेस्टिंग, बिल सुधार सम्बन्धित समस्याएं शामिल थी। बैठक के अन्त में परियोजना अधिकारी यूपी नेडा द्वारा पी०एम० कुसुम सी-1 के क्रम में भी जानकारी दी गई एवं विद्युत विभाग से उक्त योजना में भी नेट मीटर स्थापित कराने में तीव्रता प्रदान करने हेतु अनुरोध किया गया।


Share:

जिलाधिकारी ने किया राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, मेहरौना का औचक निरीक्षण

 



 *छात्रों के साथ मेस में किया भोजन, परखी गुणवत्ता*


  देवरिया 28 अगस्त।* जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने आज राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, मेहरौना का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने छात्रों से सीधा संवाद स्थापित कर बड़े लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रेरित किया तथा छात्रों के साथ दोपहर का भोजन विद्यालय के मेस में ही कर उसकी गुणवत्ता परखी। डीएम ने सभी छात्रों के अभिभावकों को सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण के लिए आश्वस्त किया।

          जिलाधिकारी आज अपराह्न लगभग 1:40 पर राजकीय आश्रम पद्धति, विद्यालय मेहरौना पहुंची। उन्होंने सर्वप्रथम प्रभारी प्रधानाचार्य अभिषेक कुमार सिंह से विद्यालय की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। प्रभारी प्रधानाचार्य ने बताया कि आज 122 छात्र एवं सात अध्यापक विद्यालय में उपस्थित हैं। इसके पश्चात डीएम ने सभी छात्रों से सीधा संवाद किया। छात्रों ने विद्यालय के मेस में बन रहे भोजन की गुणवत्ता सहित अन्य सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया। छात्रों ने विद्यालय में नियमित फॉगिंग कराने, विद्युत की आपूर्ति बढाने की मांग की जिस पर डीएम ने उचित कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया। डीएम ने बताया कि विद्यालय में सोलर सिस्टम स्थापित करने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। फॉगिंग नियमित रूप से होगी।

         डीएम ने छात्रों की करियर काउंसलिंग भी की तथा उन्हें बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित भी किया। छात्रों ने उनसे आईआईटी, आईआईएम एवं आईएएस परीक्षा से संबंधित सवाल पूछे। डीएम ने कहा कि कभी भी असफलता के डर से नहीं डरना चाहिए बल्कि, इस डर पर काबू करना चाहिए। मेहनत से किसी भी लक्ष्य को पाया जा सकता है। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।


*डीएम ने किया मेस में छात्रों के साथ भोजन*


जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने विद्यालय के मेस में ही छात्रों के साथ दोपहर का भोजन कर उसकी गुणवत्ता परखी। डीएम ने स्वयं कतार में खड़ी होकर काउंटर से अपना भोजन लिया तथा छात्रों के साथ बैठकर खाया। मेन्यू के अनुसार आज चावल, दाल, रोटी और मिक्स सब्जी बना था। इस दौरान भी वे छात्रों को प्रेरित करती रहीं। उल्लेखनीय है कि गत 5 अगस्त को विद्यालय फ़ूड प्वाइजनिंग की घटना हुई थी। डीएम ने भोजन की गुणवत्ता पर संतोष जताया तथा सभी अभिभावकों को विद्यालय में सुरक्षित परिवेश उपलब्ध कराने के लिए आश्वस्त किया।

Share:

पटना में बड़ा हादसा..., सत्संग देखने आए 50 लोगों पर गिरा मकान; मची चीख-पुकार

 



पटना जिले के पुनपुन में एक पुराना मकान गिरने से 50 से अधिक लोग घायल हो गए। इस मकान में लोग सत्संग के लिए एक साथ बैठे थे। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Share:

यूपी में नई सोशल मीडिया पॉलिसी मंजूर,कायदे में रहेंगे तो होगी लाखों की कमाई,नहीं मानी तो जाएंगे जेल

 



लखनऊ।लोकसभा चुनाव नतीजों के साइड इफेक्ट दिखने लगे हैं। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का प्रदर्शन खराब रहा। भाजपा को इस बार 29 सीटों का नुकसान हुआ।हार की बड़ी वजह सोशल मीडिया में विपक्ष का भारी पड़ना माना गया।इसके बाद से ही योगी सरकार भी होमवर्क में जुट गई है। सरकार के कामकाज का प्रचार प्रभावी तरीके से करने के लिए सोशल मीडिया पॉलिसी तैयार की गई है।यूपी से पहले राजस्थान में भी इस तरह की पॉलिसी आई थी।तब अशोक गहलोत वहां के मुख्यमंत्री थे।हालांकि अब वहा सरकार बदल चुकी है और भाजपा के भजनलाल मुख्यमंत्री हैं।


*चुनाव के बाद सोशल मीडिया पर फोकस बढ़ा है*


लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद भाजपा सोशल मीडिया के प्रभाव को लेकर गंभीर हो गई है।चुनाव के बाद हुई बैठकों में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को जमीन के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहने के लिए कहा गया है। भाजपा हाईकमान का निर्देश है कि नेता सोशल मीडिया पर सरकार की योजनाओं का बढ़-चढ़कर प्रचार और प्रसार करें।


*योगी सरकार ने नई सोशल मीडिया पाॅलिसी को दी मंजूरी* 


योगी सरकार ने नई सोशल मीडिया पॉलिसी को मंजूरी दी है। इस संबंध में नीति लाने के लिए विभाग लंबे समय से प्रयासरत था।योगी सरकार ने कहा है कि सोशल मीडिया पोस्ट किया गया कंटेंट अभद्र,अश्लील और राष्ट्र विरोधी नहीं होना चाहिए। सरकार का मानना है कि इस नीति के जारी होने के बाद देश विदेश और विभिन्न क्षेत्रों में रह रहे यूपी के लोगों को रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है।सोशल मीडिया में आपत्तिजनक कंटेंट पोस्ट करने पर एजेंसी और फर्म के ऊपर विधिक कार्यवाही भी की जायेगी।


*3 साल जेल से लेकर उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान*


योगी सरकार की नई सोशल मीडिया पॉलिसी में राष्ट्र विरोधी कंटेंट डालने पर तीन साल से लेकर उम्रकैद तक की सजा हो सकती है। अभी तक आईटी एक्ट की धारा 66ई, और 66एफ के तहत कार्रवाई की जाती थी। इसके अलावा अभद्र और अश्लील सामग्री पोस्ट करने पर आपराधिक मानहानि का मुकदमा भी चलाया जा सकता है।


*योगी सरकार ने तय की कैटेगरी*


योगी सरकार द्वारा जारी की गई नीति के अनुसार सूचीबद्ध होने के लिए एक्स,फेसबुक,इंस्टाग्राम और यूट्यूब में से प्रत्येक को सब्सक्राइबर और फॉलोअर्स के आधार पर चार श्रेणियों में बांटा गया है। एक्स,फेसबुक और इंस्टाग्राम के अकाउंट होल्डर,संचालक,इन्फ्लूएंसर (प्रभाव रखने वाले) को भुगतान के लिए श्रेणीवार अधिकतम सीमा क्रमशः 5 लाख, 4 लाख, 3 लाख और 3 लाख रुपये प्रतिमाह निर्धारित की गई है। यूट्यूब पर वीडियो, शॉर्ट्स, पॉडकास्ट भुगतान के लिए श्रेणीवार अधिकतम सीमा क्रमशः 8 लाख, 7 लाख, 6 लाख और 4 लाख प्रतिमाह निर्धारित की गई है। 


*सरकार से मिलेगा विज्ञापन*


योगी सरकार अपनी जनकल्याणकारी, लाभकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी जनता तक पहुंचाने के लिए यह नीति लेकर आई है। इसके तहत अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर प्रदेश सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित कंटेंट, वीडियो, ट्वीट, पोस्ट और रील को शेयर करने पर उन्हें विज्ञापन देकर प्रोत्साहित किया जाएगा।

Share:

यूपी में क्यों और किसके नाम पर रखे गए इन 8 रेलवे स्टेशनों के नाम,जान लीजिए वजह

 


लखनऊ।उत्तर प्रदेश में आठ रेलवे स्टेशनों के नाम बदल दिए गए हैं। उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के आठ रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने का आधिकारिक ऐलान मंगलवार को हुआ।जायस रेलवे स्टेशन,अकबरगंज रेलवे स्टेशन,फुरसतगंज रेलवे स्टेशन,वारिसगंज हाल्ट रेलवे स्टेशन,निहालगढ़ रेलवे स्टेशन, बनी रेलवे स्टेशन,मिसरौली रेलवे स्टेशन और कासिमपुर हॉल्ट रेलवे स्टेशन के नाम बदले गए हैं।इन स्टेशनों के नाम संतों और स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखे गए हैं।


*रेलवे स्टेशनों के पुराने और नए नाम*


कासिमपुर हॉल्ट- जायस सिटी रेलवे स्टेशन

जायस - गुरु गोरखनाथ धाम रेलवे स्टेशन

मिसरौली - मां कालिकन धाम रेलवे स्टेशन

बनी - स्वामी परमहंस रेलवे स्टेशन

 अकबरगंज -मां अहोरवा भवानी धाम रेलवे स्टेशन

फुरसतगंज- तपेश्वर धाम रेलवे स्टेशन

 वारिसगंज हाल्ट -अमर शहीद भाले सुल्तान रेलवे स्टेशन

निहालगढ़- महाराजा बिजली पासी रेलवे स्टेशन


*इसलिए बदले गए रेलवे स्टेशनों के नाम*


बता दें कि अमेठी जिले में लखनऊ मंडल के तहत आने वाले रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने की मांग अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी ने उठाई थी। ईरानी ने इन जगहों की सांस्कृतिक पहचान और विरासत को संरक्षित करने की मांग की थी। इसके बाद इन स्टेशनों का नाम बदला गया है।


*नए नाम रखने के पीछे की जानें वजह*


जायस रेलवे स्टेशन के पास गुरु गोरखनाथ धाम आश्रम है, इसलिए स्टेशन का नाम आश्रम के नाम पर रखा गया है।

मिश्रौली,बानी,अकबरगंज और फुरसतगंज रेलवे स्टेशनों के पास भगवान शिव और देवी काली के कई मंदिर हैं।उनके नाम पर ही इन रेलवे स्टेशनों के नाम रखे गए हैं।निहालगढ़ रेलवे स्टेशन ऐसे इलाके में मौजूद है, जहां पासी समुदाय की अच्छी खासी आबादी है।यहां ज्यादातर किसान रहते हैं।इसलिए इसका नाम बदलकर महाराजा बिजली पासी के नाम पर रखा गया है।वारिसगंज को भाले सुल्तान की बहादुरी के लिए जाना जाता है। उन्होंने 1857 में अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी और इसलिए इस रेलवे स्टेशन का नाम उनके नाम पर रखा गया।


*स्टेशनों के नाम बदलने से अखिलेश यादव खुश नहीं*


हालांकि इन रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने जाने के फैसले से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव खुश नहीं हैं।अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार से आग्रह है कि रेलवे स्टेशनों के सिर्फ नाम नहीं, हालात भी बदलें और जब नाम बदलने से फुरसत मिल जाएं तो रिकॉर्ड कायम करते रेल दुर्घटना की रोकथाम के लिए भी कुछ समय निकालकर विचार करें।

Share:

देशभर में पासपोर्ट विभाग का पोर्टल बंद रहेगा। यह बंदी 29 अगस्त की रात 8 बजे से शुरू होगी और 2 सितंबर की सुबह 6 बजे तक

 





पूरे देश में 5 दिन तक बंद हुई पासपोर्ट सेवा, पहले के अपॉइंटमेंट भी करने होंगे रीशेड्यूल।



अगर आपको भी नया पासपोर्ट बनवाना है तो इसके लिए आपको अगले 5 दिन और इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि देशभर में पासपोर्ट विभाग का पोर्टल बंद रहेगा। यह बंदी 29 अगस्त की रात 8 बजे से शुरू होगी और 2 सितंबर की सुबह 6 बजे तक जारी रहेगी। इस अवधि में पासपोर्ट सेवा पोर्टल तकनीकी रखरखाव के कारण अनुपलब्ध रहेगा।


*सर्विस बंद अवधि: 29 अगस्त की रात 8 बजे से 2 सितंबर की सुबह 6 बजे तक,*

Share:

सरकारी स्कूल खुला तो परिसर में मिली कब्र,प्रशासन के हाथ पांव फूले-दो गिरफ्तार

 




कौशाम्बी।

प्रदेश के कौशाम्बी जिले के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अषाढा गांव विकास खंड मंझनपुर में एक अजीब मामला देखने को मिला है। यहां सरकारी स्कूल के अंदर कब्र बना दी। जब स्कूल खुला तो अंदर का नराजा देख कर स्कूल का स्टाफ दंग रह गया।जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आया और एसडीएम मंझनपुर आकाश सिंह, बीएसए कमलेंद्र कुशवाहा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। तुरंत ही कब्र को वहां से हटाया गया। हेड मास्टर राजकुमार के तहरीर पर पुलिस ने हाशिम और काशिम पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

Share:

नेपाल में लूट के मंहगे मोबाइल बेचने वाला अपराधी गिरफ्तार, कार समेत 36 सेलफोन बरामद

 


क्राइम ब्रांच ने दिल्ली एनसीआर से चोरी व लूट के मोबाइल फोन भारत से नेपाल में खपाने वाले शातिर अपराधी सर्वपाल सिंह उर्फ गिन्नी को नेपाल बॉर्डर से अरेस्ट किया है। 53 वर्षीय गिन्नी ओमेक्स सिटी, बहादुरगढ़ हरियाणा का रहने वाला है। इसके पास से 36 हाई एंड एंड्रॉइड मोबाइल फोन और होंडा सिटी कार बरामद हुई है। पुलिस का दावा है आरोपी के पकड़े जाने पर चोरी के फिलहाल 20 मामले सुलझाए गए हैं। आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। पूछताछ में इसने कबूला कि वह अब तक हजारों फोन नेपाल भेज चुका है।आरोपी सर्वपाल सिंह को 2009 में प्रेमिका की हत्या के मामले में जेल भी गया था जहां से इस समय वह जमानत पर चल रहा था। पुलिस का कहना है यही से उसके सम्बन्ध शातिर अपराधियों से हुए थे।

Share:

दिन-दहाड़े सर्राफा कारोबारी की दुकान पर असलहे के बल पर डकैती

 



 



सुल्तानपुर। दिनदहाड़े चौक घंटाघर के सर्राफा कारोबारी की दुकान पर असलहे के बल पर डकैती। तमंचा के बल पर लाखों के जेवर लेकर बदमाशों के फरार होने की सूचना। नगर कोतवाली के चौक घंटाघर अंतर्गत भरत जी सर्राफा की दुकान का मामला। एसपी के निर्देश पर पहुंचे सीओ सिटी शिवम मिश्रा और नगर कोतवाली ए.के द्विवेदी। एसपी सोमेन बर्मा बोले,सीओ सिटी से मांगी गई जांच आख्या। जल्द किया जाएगा मामले का पर्दाफाश।

Share:

राज्य सभा में बीजेपी को बहुमत, 12 में से 11 सीट जीतकर बहुमत का आंकड़ा किया पार..



   


 राज्य सभा में मिला BJP को बहुमत, 12 में से 11 सीट जीतकर बहुमत का आंकड़ा किया पार..अब उच्च सदन में नया बिल पास कराने में नहीं आएगी कोई अड़चन? 245 में से 112 सांसद NDA के 

     NDA ने 11 सीट जीतकर राज्यसभा में बहुमत पा लिया है। BJP 9,अजित पंवार गुट 1 व लोक मोर्चा को 1 सीट पर जीत मिली। तेलंगाना में कांग्रेस 1 सीट पर जीती है। राज्यसभा में कुल 245 सीट है। अब NDA को बहुमत मिलने के बाद NDA की राह आसान हो गई है।


Share:

महाराष्ट्र के पूर्व DGP समेत 7 के खिलाफ FIR दर्ज, जबरन वसूली का आरोप

 


महाराष्ट्र के पूर्व DGP डीजीपी संजय पांडे समेत 7 लोगों के खिलाफ ठाणे पुलिस ने जबरन वसूली और अनियमितताओं के आरोप के चलते FIR दर्ज की है। मुंबई के व्यवसायी संजय पुनमिया ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि मई 2021 से 30 जून 2024 के बीच पूर्व डीजीपी और अन्य लोगों ने मुझे परेशान किया। FIR में पूर्व डीजीपी के अलावा रिटायर्ड एसीपी सरदार पाटिल, पुलिस अधिकारी मनोहर पाटिल, एडवोकेट शेखर जगताप, श्यामसुंदर अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, शरद अग्रवाल और अन्य के नाम हैं।

Share:

अब तक का मुख्य समाचार




➡लखीमपुर- बेखौफ चोरों ने एक घर को बनाया निशाना, 3 लाख के जेवर,15000 की नगदी लेकर चोर फरार, मकान में घुसकर अलमारी का लाकर तोड़कर चोरी की, कोतवाली सदर क्षेत्र की चौकी महेवागंज क्षेत्र में चोरों का तांडव 


सहारनपुर- दतौली मुगल में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी नागा देव नदी, तहसील प्रशासन की मिलीभगत से जमीन पर कब्जा , भू-माफियाओं ने सैकड़ों बीघा जमीन पर कब्जा किया, नागा देव नदी छोटे नाले के रुप के रूप में हुई तब्दील, गांव के दबंग भूमाफिया शिकायतकर्ता को धमका रहे हैं


➡बदायूं- विधवा महिला ने लगाया जमीन पर कब्जा करने का आरोप ,  भू-माफियाओं द्वारा जमीन पर कब्जा करने का आरोप, दबंग भूमाफिया जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं- महिला, लेखपाल की सांठगांठ के चलते कब्जा करना चाहते हैं-महिला , सहसवान के मचौना की मड़ैयां का मामला


➡गोरखपुर- राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह से भागे तीन अपचारी, गेट का ताला तोड़कर छत के रास्ते से तीनों फरार, बाल अपचारियों के भागने की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस सीसीटीवी की मदद से तलाश करने में जुटी, सूर्यकुंड स्थित राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह का मामला


➡गोंडा- कोतवाली देहात में दबंगों ने गिराई बाउंड्री वॉल , ट्रैक्टर लगाकर गिराई गौशाला की बाउंड्री वॉल, बाउंड्री वॉल गिराकर सामान उठा ले गए दबंग, दबंगों पर सीमेंट और सरिया चोरी का आरोप ,ग्राम प्रधान ने थाने में दी मामले की तहरीर  ,हफ्ते भर बाद देहात थाने में दर्ज हुआ मुकदमा , कोतवाली देहात के ठकुरापुर गांव का मामला


➡रायबरेली- फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का मामला, 190 पंचायत सचिवों ने जांच को लेकर खड़े किए हाथ, फर्जी जन्म प्रणाम पत्र मामले में नहीं दी रिपोर्ट, जनसुविधा केंद्र को सौंपा था आईडी पासवर्ड, आरोपी VDO विजय के 6 गांव की जांच अभी भी बाकी, विजय यादव रायबरेली के जिला कारागार में है बंद, DPRO ने 15 दिन में मांगी थी फर्जीवाड़े को लेकर जांच रिपोर्ट, रायबरेली के सलोन तहसील क्षेत्र का मामला


➡सुल्तानपुर- भाई-बहन के बीच विवाद रोकना युवक को पड़ा महंगा, सोते समय पड़ोसी युवक ने किया चाकुओं से हमला, शरीर पर चाकू से हमला कर आरोपी युवक से हुआ फरार, गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में कराया गया भर्ती, जयसिंहपुर के बिरसिंहपुर के कनौने का डिहवा की घटना


➡मैनपुरी- मैनपुरी में असलहा प्रदर्शन का वीडियो वायरल , रील बनाने के लिए असलहों का प्रदर्शन कर रहे युवा , डाकू छविराम सिंह का रूप धारण कर बनाई वीडियो , बिछवां क्षेत्र के नगला हरिकेशी के बताए जा रहे असलहाधारी


➡सोनभद्र- 2 बेटियों को लेकर मां कुएं में कूदी, दोनों बेटियों की पानी में डूबकर मौत, मां बची, पति के साथ विवाद बना घटना की वजह, घोरावल थाना क्षेत्र के लीलवाही क्षेत्र की घटना


➡रायबरेली- रायबरेली में हो रही झमाझम बारिश का मामला, डीएम ने विद्यालयों में अवकाश की घोषणा की, DM ने बारिश के चलते स्कूलों में आज छुट्टी की, 12वीं तक के सभी बोर्डों के स्कूल में अवकाश घोषित


➡बदायूं- दबंगों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से किया हमला, मामूली कहासुनी को लेकर घर में घुसकर जानलेवा हमला, जानलेवा हमले में दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल, पुलिस द्वारा दबंगों पर कार्रवाई न करने का लगा आरोप, पीड़ित परिवार गांव से पलायन करने को हुआ मजबूर , हजरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ग्युती का पूरा मामला


➡फतेहपुर- दिव्यांग युवती को अगवा कर दुष्कर्म की घटना, घटना के 5 दिन बाद पुलिस ने केस दर्ज किया, कार्रवाई न होने का वीडियो वायरल हुआ तब FIR, फतेहपुर जिले के जाफरगंज इलाके का मामला


➡मुरादाबाद- पीट-पीटकर बुजुर्ग की हत्या,अस्पताल में शव छोड़कर भागे, ठाकुरद्वारा-अलीगंज भगतपुर रोड पर बुजुर्ग की हत्या की, उत्तराखंड के जसपुर सरकारी अस्पताल में बुजुर्ग का शव, उत्तराखंड की उधमसिंहनगर पुलिस मामले की जांच में जुटी


➡बिजनौर- वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, ,वन विभाग ने जंगल में लगाया था पिंजरा कई दिनों से गांवों में देखा जा रहा था गुलदार, चांदपुर के कुलचाना के जंगल में पकड़ा गया गुलदार


➡अलीगढ़- तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर घर में घुसा, दीवार तोड़कर घर में घुसे ट्रक से मचा हड़कंप, घर में सो रहा व्यक्ति,ट्रक चालक गंभीर घायल, ट्रक चालक को केबिन काटकर ट्रक से निकाला बाहर, मडराक थाना इलाके के पड़ियावली गांव की घटना


➡बाराबंकी- पुलिस मुठभेड़ में चोरी के 3 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार, ,बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर की गई फायरिंग   जवाबी फायरिंग में एक बदमाश राहुल कोरी हुआ घायल, दो अन्य बदमाश ललित और अरुणेश को पकड़ा गया , देशी शराब की दुकानों से शराब चोरी करते थे आरोपी, कब्जे से 6 पेटी देशी शराब, तमंचा, कारतूस व ऑटो बरामद , जनपद के थाना लोनीकटरा क्षेत्र में हुई है मुठभेड़


➡अम्बेडकरनगर- अवैध अस्पताल पर प्रशासन ने की छापेमारी , छापेमारी कर प्राइवेट अस्पताल को किया सीज , अस्पताल में भर्ती मरीजों को जिला अस्पताल भेजा ,सदर SDM और अपर CMO के नेतृत्व में कार्रवाई  ,शिकायत के बाद की गई छापेमारी की कार्रवाई  ,क्लीनिक के रजिस्ट्रेशन पर चल रहा था अस्पताल , अकबरपुर के हासिमपुर बरसावा में चल रहा था अस्पताल


प्रयागराज- सिर कूचकर की गई थी मजदूर की हत्या, नैनी के डांडी इलाके में की गई थी मजदूर की हत्या, 23 अगस्त को इरादतगंज हवाई पट्टी पर मिला शव, पीएम रिपोर्ट में खुलासा, सिर कूचकर की गई थी हत्या


➡बांदा- अर्चना वर्मा, सुधांशु राजन नाम के व्यक्ति का आतंक, आधा दर्जन लोगों ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार, कॉलोनी के लोगों का अर्चना वर्मा,सुधांशु पर गंभीर आरोप, फर्जी SC/ST, छेड़खानी के केस में फंसा देती है महिला ,अपनी दुकान पर आग लगाकर दूसरों पर फर्जी केस कराया ,महिला के आतंक से देवर मकान बेच कर चुका पलायन ,घर जितेंद्र प्रजापति ने खरीदा लेकिन नहीं मिला कब्जा सुधांशु और महिला अर्चना ने मकान पर कर रखा कब्जा, देवर ने बताया मेरी जान को खतरा,मुझे पीटती थी भाभी, कॉलोनी के कई लोगों पर फर्जी केस करा चुकी है महिला, पुलिस पर शिकायत पर कार्रवाई न करने का आरोप लगा, अजय नाम के व्यक्ति को बेल्ट से मारा,कार्रवाई नहीं हुई, बांदा शहर कोतवाली के बिजलीखेडा इलाके का मामला


मुजफ्फरनगर- पुलिस की अकबर बंजारा गैंग के सदस्यों से मुठभेड़, मुठभेड़ में गौ-तस्कर इकबाल के दोनों पैरों में लगी गोली, मुठभेड़ में गौतस्कर दिलशाद ने कांबिंग में किया सरेंडर, गौ-तस्करों से एक बाइक व दो तमंचे, कारतूस भी बरामद,गैंग के सदस्य अकबर व सलमान असम में हो चुके ढेर ,एक-एक लाख के इनामी थे अकबर व सलमान गौतस्कर, गौ-तस्करों पर अमरोहा, मेरठ, मुजफ्फरनगर में दर्जनों केस, कई प्रदेशों में फैला हुआ है अकबर बंजारा गैंग का नेटवर्क, बुढाना कोतवाली के विज्ञाना गांव मार्ग पर हुई मुठभेड़


➡बरेली- नवाबगंज नगर पालिका में 10.41 करोड़ का घोटाला , पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शहला ताहिर पर रिपोर्ट दर्ज  , पांच अधिशासी अधिकारी समेत 16 के नाम मुकदमा दर्ज , 7 कर्मचारियों, ठेकेदारों के खाते में ट्रांसफर किए गए थे रुपए ,बिना टेंडर, कुटेशन के एक ही फॉर्म को दिए गए थे सारे ठेके ,शहला ताहिर के खिलाफ ईओडब्ल्यू ने शुरू की थी जांच , जांच के बाद ईओडब्ल्यू ने लखनऊ में दर्ज कराया मुकदमा


➡सीतापुर- पति ने पत्नी की बेरहमी से जमकर पिटाई की , अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में महिला की मौत, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप, सीतापुर के बिसवां कोतवाली इलाके का मामला।

Share:

पुलिस जीप तालाब में गिरी, महिला सिपाही की मौत, चौकी इंचार्ज सहित कई पुलिसकर्मी घायल

 



हरदोई। गौसगंज पुलिस चौकी की सरकारी जीप संडीला गौसगंज मार्ग पर अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी महिला कांस्टेबल की मौत, एक दरोगा व दो सिपाही की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया। सभी पुलिस के जवान जिला मुख्यालय से कासिमपुर थाने जा रहे थे।


*अपडेट- उ0नि0 प्रणवीर सिंह, महिला आरक्षी शशि सिंह आरक्षी शुभम यादव व मनोज कुमार गौसगंज चौकी से सरकारी जीप (द्वितीय वाहन) लेकर थाना कासिमपुर पर वापस आते समय रास्ते में रानी-फुड़ कैफे के निकट समय करीब 19.55 बजे सरकारी जीप अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गयी। जिसमें चारों पुलिसकर्मी घायल हो गए। स्थानीय पुलिस द्वारा घायल पुलिसकर्मियों को उपचार हेतु निजी चिकित्सालय ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों द्वारा म0का0 शशि सिंह व का० शुभम यादव को बेहतर उपचार हेतु सीएचसी संडीला रेफर किया गया। उपचार के दौरान म०का० शशि सिंह की दुखदः मृत्यु हो गयी। अन्य सभी पुलिसकर्मियों का उपचार चल रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण द्वारा मौके पर पहुंचकर घायल पुलिसकर्मियों से कुशलता ली गयी एवं बेहतर उपचार हेतु प्रबंध कराये गए।

Share:

बर्खास्त एक पुलिस इंस्पेक्टर ने जेलर को फोन पर जान से मारने की धमकी

 




यूपी के मुजफ्फरनगर जनपद में स्थित जिला कारागार के जेलर को जान से मारने की धमकी मिली। मेरठ जनपद से   बर्खास्त एक पुलिस इंस्पेक्टर ने जेलर को फोन पर जान से मारने की धमकी  दी है।जिसके बाद पीड़ित जेलर की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में आरोपी बर्खास्त इंस्पेक्टर के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आइए जानते हैं पूरा मामला।


दरसअल, मुजफ्फरनगर जनपद में स्थित जिला जेल के जेलर राजेश सिंह द्वारा नई मंडी कोतवाली में एक लिखित तहरीर देकर शिकायत की गई थी। जिसमें उन्होंने बताया कि 23 तारीख की रात उसके सीओजी फोन नंबर पर एक कॉल आया। फोन कर मेरठ जनपद से बर्खास्त इंस्पेक्टर अमित कुमार थे. जिसने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है । जानकारी के मुताबिक, आरोपी बर्खास्त इंस्पेक्टर अमित कुमार किसी मामले में मेरठ जनपद से जेल गया था। जिसके बाद उसे मुजफ्फरनगर जेल में ट्रांसफर कर दिया गया था।


आरोप है कि इस दौरान आरोपी इंस्पेक्टर अमित कुमार जेल में जेल कर्मियों से बत्तमीजी करता था।ेछयं इतना ही नहीं वह बगैर पर्ची के मुलाकात करने का लगातार दबाव बनाता था। पीड़ित जेलर राजेश कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि मेरे द्वारा इसका विरोध करने पर, वह मुझे लगातार जेल में भी धमकी देता था। जिसके बाद आरोपी बर्खास्त इंस्पेक्टर अमित कुमार अप्रैल महीने में जमानत पर जेल से रिहा हो गया था। रिहा होने के बाद 23 अगस्त की रात उसने जेलर राजेश कुमार के सीओजी फोन नंबर पर फोन कर उसे ओर उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी है।


आपको बता दें कि पीड़ित जेलर राजेश कुमार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बर्खास्त इंस्पेक्टर अमित कुमार के विरुद्ध नई मंडी थाने में धारा 221, 351(2) 351(3) और 352 में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। तो वहीं इस आरोपी बर्खास्त इंस्पेक्टर का लम्बा चौड़ा आपराधिक इतिहास भी बताया जा रहा है। बताते चले कि इसके ऊपर तकरीबन 22 आपराधिक मुकदमे दर्ज है। इस मामले में पीड़ित जेलर राजेश सिंह ने कुछ भी बोलने से साफ मना कर दिया है।

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर के जिला कारागार में वर्तमान में तैनात जेलर श्री राजेश सिंह द्वारा थाना नई मंडी पर एक लिखित तहरीर सूचना दी गई है ।जिसमें जिला कारागार में पहले रहे एक निरुद्ध कैदी द्वारा उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है. इसके संबंध में थाना नई मंडी में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

 जांच के दौरान जो भी तथ्य निकलकर आएंगे उसके अनुरूप अग्रिम विधि कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Share:

देश व राज्यों का टांप हेडलाइन मुख्य समाचार

 



      


*बुधवार, 28 अगस्त 2024 



🔸 कोलकाता नबान्न विरोध प्रदर्शन: छात्रों ने तोड़ दिए बैरिकेड्स, पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे


🔸 कोलकाता रेप-मर्डर केस - भाजपा का आज बंगाल बंद:राज्य सरकार का आदेश, सरकारी कर्मचारी दफ्तर पहुंचे, नहीं तो कटेगा वेतन


🔸 UP में बदले गए 8 रेलवे स्टेशन के नाम, फुर्सतगंज का नया नाम होगा तपेश्वर धाम


🔸 Delhi: जेल से जमानत पर बाहर आईं BRS नेता K Kavitha, निकलते ही लगाया 'जय तेलंगाना' का नारा


🔸 अब 18 नहीं 21 साल की उम्र में होगी लड़कियों की शादी, हिमाचल प्रदेश में पास हुआ बिल


🔸 भारत की दूसरी न्यूक्लियर सबमरीन अरिघात:कल नेवी को मिल सकती है; 6000 टन वजन, 750 किमी दूर मिसाइल अटैक करने में सक्षम


🔸 कर्नाटक में खड़गे के ट्रस्ट को जमीन देने पर विवाद:BJP बोली- घोटाला हुआ, CBI जांच हो; सिद्धारमैया बोले- नियम के तहत जमीन एलॉट


🔸 हरियाणा में इनेलो-बसपा उम्मीदवारों की घोषणा:पहली लिस्ट में 4 कैंडिडेट; 2 दिन पहले JJP छोड़कर आए नेता को टिकट


🔸 भारत में मंकीपॉक्स की जांच के लिए RT-PCR किट डेवलप:40 मिनट में रिजल्ट देगी; WHO ने Mpox को हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया था


🔸 *Rajasthan: बदबूदार तेल से बन रहा था नकली सरस घी, जयपुर में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी देखकर हुए हैरान*


🔸 'हम उससे भी बड़ी नई मूर्ति बनाएंगे', शिवाजी की प्रतिमा गिरने पर बोले डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस


🔸 जाने-माने भारतीय-अमेरिकी डॉक्टर की US में गोली मारकर हत्या, परोपकारी प्रयासों के लिए भी जानते थे लोग


🔸 राजस्थान बीजेपी के प्रभारी राधा मोहन का यूथ कांग्रेस ने प्रदेशभर में किया विरोध, जयपुर में पोस्टर और उदयपुर गाड़ी पर फेंकी स्याही


🔸 दु्श्मन से बातचीत करने को भी तैयार है ईरान, खामेनेई ने अमेरिका पर बदले सुर


🔸 जय शाह बने ICC के नए चेयरमैन, ग्रेग बार्कले की जगह लेंगे


🔸 Kuno नेशनल पार्क से फिर आई बुरी खबर, नामीबियाई से लाए गए चीते 'पवन' की मौत, नाले में मिला शव


🔸 हैलो! मैं CJI बोल रहा हूं... ठग ने चीफ जस्टिस के नाम पर शख्स से मांग लिए 500 रुपये, मैसेज देख आप भी धोखा खा जाएंगे


🔹 विराट कोहली से बेहतर फिनिशर के बारे में सोच नहीं सकता : जेम्स एंडरसन।



   

Share:

अब तक का मुख्य समाचार




➡लखनऊ- सीएम योगी आदित्यनाथ का अलीगढ़ दौरा आज, वृहद रोजगार-ऋण मेले का सीएम करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री आज सुबह 11 बजे कार्यक्रम में होंगे शामिल, गुरुकुल पब्लिक स्कूल सोमना रोड में कार्यक्रम, 5 हजार के अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे, उद्यमियों को 35 करोड़ के ज्यादा का ऋण वितरण, 1,500 से अधिक छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरण, 705 करोड़ की 305 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे


➡लखनऊ- घूमने फिरने के लिए 40 हजार रुपये प्रतिमाह देगी सरकार, प्रदेश सरकार की योजना के लिए 31 अगस्त तक करें आवेदन, स्नातक व उच्च शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए, मान्यता प्राप्त संस्थानों या विश्वविद्यालयों से न्यूनतम 60% जरूरी, 40 साल तक की उम्र वाले स्नातक आवेदन कर सकते हैं, शोधार्थियों को पारिश्रमिक व क्षेत्र भ्रमण के लिए रुपये दिए जाएंगे


➡लखनऊ- इकाना में यूपी T-20 क्रिकेट लीग का तीसरा दिन , ,मेरठ मावेरिक्स ने कानपुर सुपर स्टॉर्स को हराया, कानपुर सुपर स्टार ने 153 रनों का दिया था लक्ष्य, टीम के कप्तान रिंकु सिंह ने खेली कप्तानी पारी, उवैश अहमद की पारी ने दिलायी टीम को जीत, 


➡लखनऊ- देर रात कॉस्मेटिक व्यापारी को दबंगों ने पीटा , दुकान बन्दकर घर जा रहे चेतन बाल्मिकी पर हमला, पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने किया हमला, घायल, पुलिस ने चेतन को ट्रॉमा में इलाज के लिए कराया भर्ती,पीड़ित ने तीन नामज़द व अज्ञात दबंगों के खिलाफ दी तहरीर , महानगर कोतवाली के लवकुश नगर का मामला


➡लखनऊ- बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा सदस्यता अभियान आज , अभियान की आज आयोजित होगी कार्यशाला, प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी कार्यशाला में लेंगे हिस्सा, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी रहेंगे मौजूद,10 बजे सहकारिता भवन में आयोजित होगा कार्यक्रम 


➡लखनऊ- बुज़ुर्ग किसान की कुल्हाड़ी से की गई हत्या, कई वार करके उतारा गया मौत के घाट, शाम को कुल्हाड़ी लेकर खेत गया था बुजुर्ग किसान, रात लगभग 10 बजे बाग के पास मिला शव, सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी,आपसी रंजिश के चलते हत्या जताई जा रही है आशंका  ,85 वर्षीय बालवंत की गर्दन, सिर और पीठ पर कई वार, बंथरा थानाक्षेत्र के भटगांव का है पूरा मामला


➡रायबरेली- बिजली विभाग की लापरवाही आई सामने , लचीले व कमजोर तारों से विद्युत पोल पर लगी आग , सड़क पर निकल रहे राहगीरों ने भाग कर बचाई जान , पोल के ऊपर लटकती हुई झाड़ियां के चलते हो रहे हादसे, बछरावां थाना क्षेत्र के रामपुर मजरे शेखपुर समोधा गांव की घटना


➡अलीगढ़- घर में घुसकर महिला को चाकू मारकर किया घायल, आरोपी की रिश्ते में साली लगती है महिला , घायल कर भागते हुए सीसीटीवी में हुआ कैद, पुलिस व परिजन घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, गांधीपार्क थाना इलाके के मामू भांजा क्षेत्र की घटना


➡मेरठ- मेरठ-लखनऊ वंदे भारत ट्रेन की शुरूआत 31 अगस्त से , पीएम नरेन्द्र मोदी वर्चुअली दिखाएंगे ट्रेन को हरी झंडी, हापुड़, मुरादाबाद, बरेली होकर लखनऊ जायेगी ट्रेन, मेरठ से लखनऊ सात घंटे में सफर तय करेगी वंदे भारत, अभी राज्यरानी एक्सप्रेस इसी रूट पर 8 घंटे लेती है


➡आगरा- महिला सशक्तिकरण को लेकर आगरा पुलिस का अभियान , एसीपी कोतवाली सहित थाना पुलिस छात्राओं के बीच पहुंची, स्कूली छात्राओं को दी गुड टच,  बैड टच की जानकारी , सरस्वती शिशु बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संवाद, तीन घंटे तक चला संवाद, 200 महिलाएं व छात्राएं रही मौजूद


➡बागपत- शाखा से लाखों रुपए गबन करने का मामला, शाखा प्रबंधक समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, फाइनेंस कंपनी से हुआ 6 लाख रुपए का गबन, आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस कंपनी से हुए गबन ,पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की शुरू , बागपत कोतवाली में गबन का हुआ मुकदमा दर्ज


➡कन्नौज- घर के बाहर सो रही किशोरी संग दुष्कर्म की वारदात, किशोरी के पिता ने दो युवकों पर लगाया आरोप, एक माह बाद किशोरी के साथ थाने पहुंचा पीड़ित पिता,पुलिस ने दोनों युवकों पर केस दर्ज कर शुरू की जांच , जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला


➡बागपत- कार और ऑटो की भिड़ंत में घायल महिला की मौत, महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत , पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की शुरू  , चांदीनगर थाना क्षेत्र के भगौट गांव के पास हुआ था हादसा


➡हरदोई- पुलिस जीप पलटने से महिला सिपाही शशि सिंह की मौत, उप निरीक्षक प्रणवीर सिंह, सिपाही शुभम व मनोज घायल, सभी घायलों का सीएचसी संडीला में चल रहा इलाज,सभी पुलिस कर्मी कासिमपुर थाने में है तैनात , कासिमपुर थाना क्षेत्र के कहली के पास हुआ हादसा


➡मैनपुरी- कक्षा 12 की दो छात्राओं की संदिग्ध पारिस्थिति में मौत , छात्राओं ने पेट में दर्द होने की परिजनों से कही थी बात , एक सीएससी कुरावली व दूसरी जनपद एटा में थी भर्ती , इलाज के दौरान दोनों छात्राओं की हुई मौत, मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की शुरू , मृतक छात्राओं के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा , कुरावली थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव का मामला


➡संतकबीरनगर- तेज रफ्तार का कहर डिवाइडर से टकराई एंबुलेंस, ड्राइवर की गर्दन में घुसी लोहे की रॉड, मौके पर मौत, सूचना पर पहुंची पुलिस राहत बचाव कार्य में जुटी, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, कोतवाली खलीलाबाद के बाईपास रोड की घटना


➡एटा- , एसएसपी एटा श्याम नारायण सिंह ने की बड़ी कार्रवाई, SO ने चोरी के मामले में 2 लोगों को खिलाई थी कसम, कसम खिलवाने का वीडियो हुआ था वायरल, खबर का संज्ञान लेते हुए दोषी पाए जाने पर एक्शन, SO जैथरा राजकुमार सिंह को किया लाइन हाजिर


➡देहरादून- जिला मुख्यालय उत्तरकाशी के क्षेत्रों में अत्यधिक वर्षा, आसपास के नालों में भरा पानी और मलवा, प्रशासन की लोगों से सुरक्षित जगह पर जाने की अपील, क्षेत्र में रह रहे लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी, जिला मुख्यालय पर आपदा प्रबंधन तंत्र किया गया अलर्ट, किसी भी प्रकार के जान माल की क्षति की सूचना नहीं 


➡दिल्ली- बीजेपी ने प.बंगाल में आज बंद का ऐलान किया, प.बंगाल में आज 12 घंटे का बांग्ला बंद बुलाया।

Share:

आज का राशिफल


    


 *28 अगस्त 2024 , बुधवार* 


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आप शांति से बिताएंगे। दिन के आरंभ में किसी कार्य को लेकर जल्दबाजी रहेगी दोपहर बाद लगभग सभी कार्यों को आराम से ही करेंगे। आज आप किसी भी काम को लेकर ज्यादा भागदौड़ करने के मूड में नही रहेंगे। सहज जितना प्राप्त होगा उसी में संतोष कर लेंगे। व्यवसाय में निवेश करेंगे परन्तु इसका लाभ शीघ्र नहीं मिल सकेगा निकट भविष्य में अवश्य ही धन दुगना होकर मिलेगा। घर का धार्मिक वातावरण भी आज सुख की अनुभूति कराएगा। यात्रा योग बन रहा है। परिजनों के साथ हास्य परिहास ने समय व्यतीत होगा। परिजन मनोकामना पूर्ति करेंगे।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू , वे, वो)

आज के दिन आप आर्थिक मामलों को लेकर संतुष्ट रहेंगे। व्यवसायी वर्ग किसी बड़ी योजना अथवा अनुबंध पर कार्य करेंगे इसका लाभ भी शीघ्र ही मिलना आरम्भ हो जाएगा। धन की आमाद आज कई स्त्रोतों से एक साथ हो सकती है इसके लिए आपको सामाजिक व्यवहारिकता भी बढ़ानी पड़ेगी। कुछ समय से चल रही आर्थिक उलझनों में कमी आएगी धन कोष में वृद्धि होगी भविष्य के लिए संचय भी कर सकेंगे। दाम्पत्य जीवन मे भी सरसता बनी रहेगी। परिजन आज आपसे कोई आशा लागये रहेंगे इसको थोड़े विलम्ब से परन्तु पूरी अवश्य करेंगे।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आपके लिए आज का दिन प्रतिकूल परिस्थितियों वाला रहेगा। घर एवं कार्य क्षेत्र पर सहयोग की कमी रहेगी। व्यवसाय में  प्रतिस्पर्धा अधिक रहने से परिश्रम भी अधिक करना पड़ेगा फिर भी लाभ होने की जगह किसी गलती के कारण हानि उठानी पड़ेगी। मन विषय वासनाओ में अधिक भटकेगा। आज आपको लाभ पाने के लिए व्यवहार में कोमलता रखनी पड़ेगी। अतिआवश्यक कार्यो को आज आगे के लिए टालना बेहतर रहेगा। उधारी के व्यवहार बढ़ने आर्थिक स्थिति खराब होगी। संध्या के समय थोड़ा बहुत धन लाभ होने से आवश्यक खर्च निकाल लेंगे।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आपका आज का दिन सुख-सौभाग्य में वृद्धि करेगा। आज आप नए संबंध बनाने के साथ ही पुरानो को भी जोड़े रखने में व्यस्त एवं सफल रहेंगे। घरेलू सुख के साधनों में वृद्धि हेतु खर्च करेंगे। आपकी मानसिकता आज अन्य लोगो से बेहतर दिखने की रहेगी जिससे कुछ लोग आपसे ईर्ष्या का भाव रख सकते है परन्तु इसका आपके व्यक्तित्त्व अथवा दिनचार्य पर कोई प्रभाव नही पड़ेगा। कार्य स्थल पर सुव्यवस्था रहने से निर्धारित से अधिक आय बन सकेगी। दान पुण्य के साथ ही आपसी व्यवहारिकता में आदान-प्रदान होगा। दाम्पत्य में थोड़ी बहुत नोकझोंक के बाद भी सुख की अनुभूति होगी।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आपको अधिकांश कार्यो में शुभ फल की प्राप्ति कराएगा परन्तु आज आप मन ही मन किसी गुप्त चिंता से बेचैन भी रहेंगे। बुजुर्गो का आशीर्वाद एवं पारिवारिक धार्मिक प्रतिष्ठा का लाभ व्यापार में मिलेगा। बाहरी लोग अन्य की अपेक्षा आपसे व्यवहार बनाना अधिक पसंद करेंगे इसका मुख्य कारण आज के दिन आपका आकर्षक व्यक्तित्त्व रहेगा। नौकरी पेशा जातक पदोन्नति अथवा अतिरिक्त आय की उम्मीद में रहेंगे जिसमे कुछ हद तक सफल हो जाएंगे। किसी की पुरानी उधारी चुकता होने से राहत मिलेंगी। गृहस्थ की आवश्यकता समय पर पूर्ण करने से शांति बनी रहेगी।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन आप बाहरी दुनिया को छोड़ अधिक समय अपने मे ही मस्त रहेंगे। आवश्यक कार्यो में लापरवाही अथवा टालमटोल करना आर्थिक हानि के साथ ही संबंधों में भी खटास ला सकता है। धार्मिक भावनाएं एवं परोपकारी स्वभाव रहते हुए भी मन से स्वार्थ सिद्धि की भावना नही जाएगी। आज आप अपना काम बनाने के लिए अत्यंत मीठे बन जायेगे इसके विपरीत अन्य लोगो के कार्य करने में उदासीनता दिखाएंगे। धार्मिक स्थान की यात्रा पर खर्च होगा। मध्यान तक आय निम्न रहेगी इसके बाद आकस्मिक लाभ होने की संभावना है। गृहस्थ में कुछ कटु अनुभव होंगे।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन सेहत के दृष्टिकोण से ठीक नही। कार्य क्षेत्र पर व्यस्तता अधिक रहने से जान कर भी स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरत सकते हैं। हाथ पैरों में शिथिलता आ सकती है । गलतियां होने की संभावना भी आज अधिक है आर्थिक संबंधित अथवा अन्य महत्त्वपूर्ण कार्य मे किसी की सहायता अवश्य लें। आज आपकी परवाह परिजन एवं अन्य लोग कम ही करेंगे केवल स्वार्थ पूर्ति के लिए व्यवहार करने से मन दुखी होगा। पारिवारिक माहौल मधुर रखें।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज के दिन आपकी किसी के साथ श्रेष्ठ बनने की होड़ रहेगी इसमे कुछ हद तक सफल तो रहेंगे लेकिन सामाजिक क्षेत्र पर आपकी गलत छवि भी बन सकती है। अहम की भावना रहने से लोग आपकी सहायता करने से कतराएंगे जिस वजह से कुछ महत्त्वपूर्ण कार्य अधूरे रहने की सम्भावना है। व्यावसायिक क्षेत्र पर कुछ नए प्रयोग करेंगे परन्तु आज लाभ पुरानी योजनाओ से ही सीमित मात्रा में होगा। परिवार के सदस्य की जिद थोड़ी देर के लिए परेशानी में डालेगी जिसे पूर्ण करने के बाद ही घर का वातावरण शांत होगा।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन भी आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा परन्तु सेहत का भी विशेष ध्यान रखना होगा। दिन के आरम्भ में पूर्व निर्धारित व्यावसायिक कार्य से व्यस्त रहेंगे इसके बाद का अधिकांश समय मंदी में व्यतीत होगा संध्या से फिर व्यवसाय में तेजी आएगी भविष्य की योजना बनेगी इसके लिए पर्याप्त धन का संचय आसानी से हो जाएगा। पारिवारिक जन आपकी आवश्यकता को ज्यादा महत्त्व देंगे। मित्र परिचिति से प्रेम पूर्ण व्यवहार करेंगे।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा मनोरंजन कम होगा । कार्य क्षेत्र पर काम अधिक रहने से दिनचार्य बिगड़ेगी परन्तु आर्थिक लाभ बीच-बीच मे होते रहने से खान पान का भी ध्यान नही रहेगा। सरकारी कार्यो में दौड़ धूप का सकारात्मक परिणाम मिलेगा इसके अतिरिक्त घरेलू कार्यो में भी आज आपके सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी जिससे कुछ समय के लिए परिसानी होंगी। सार्वजनिक क्षेत्र पर नए लाभदायक संबंध बनाने आसान रहेंगे। आपके व्यक्तित्व से हर कोई सहज आकर्षित हो जाएगा। दाम्पत्य जीवन प्रेम पूर्ण रहेगा।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन भी विपरीत फलदायी रहने से आपको विवेक से हर कार्य करने की सलाह है। पारिवारिक वातावरण मधुर बनाए रखें। अधिक बोलने से बचें । किसी भी कार्य मे उत्साह नही रहेगा। आज खर्च चलाने के लिए भी किसी से उधार लेना पड़ सकता है। सेहत भी नरम ही रहेगी। धैर्य एवं मौन धारण शांति बनाने में सहायक होगा। धर्म कर्म में और रूचि बढेगी । कोई समाचार प्राप्त हो सकता है। सकारात्मक सोच लाभ देगी।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। कार्य व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे सहकर्मी बिना बोले सहयोग करने के लिए तैयार रहेंगे। जोखिम वाले कार्य शेयर सट्टे आदि से धन कोष में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा अंत समय पर टल सकती है। आज आप मन इच्छित वस्तुओं पर आसानी से खर्च कर सकेंगे। घर मे सुख सुविधा के साधन बढ़ेंगे परिजन भी आज आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। प्रेम प्रसंगों में समय एवं धन खर्च करेंगे लेकिन इसका सार्थक परिणाम भी मिलेगा। संध्या के समय आकस्मिक लाभ होने से रोमांचित रहेंगे।


🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं

🌷आपका दिन मंगलमय हो।

Share:

इतिहास की 28 अगस्त 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


        ॐ श्रीगणेशाय नम:

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏


 



     *आज दिनांक *

     * 28 अगस्त 2024*

                 *बुधवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1946

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081

*🇮🇳मास-* भाद्रपद 

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* दशमी - 25:22 तक

*🗒पश्चात्-* एकादशी 

*🌠नक्षत्र-* मृगशिरा - 15:53 तक

*🌠पश्चात्-* आर्द्रा 

*💫करण-* वणिज - 13:24 तक

*💫पश्चात्-* विष्टि 

*✨योग-* वज्र - 19:10 तक

*✨पश्चात्-* सिद्धि 

*🌅सूर्योदय-* 05:57

*🌄सूर्यास्त-* 18:46

*🌙चन्द्रोदय-* 25:07

*🌛चन्द्रराशि-* मिथुन दिनरात  

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*🌞गोल-* उत्तरगोल

*💡अभिजित-* कोई नहीं 

*🤖राहुकाल-* 12:21 से 13:58

*🎑ऋतु-* शरद् 

*⏳दिशाशूल-* उत्तर 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज बुधवार को 👉 भाद्रपद बदी दशमी 25:22 तक पश्चात् एकादशी शुरु , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 15:53 तक , बुध मार्गी 26:42 पर , विघ्नकारक भद्रा 13:27 से 25:20 तक , बुध पूजन , अक्षय निधि तप पूर्ण (जैन) ,  श्री मंगलनाथ महाराज जन्मोत्सव - खंड. चित्रकोट (इंदौर) , श्री एम.जी.के. मेनन जन्म दिवस , डॉ कपिलदेव द्विवेदी स्मृति दिवस व श्री रघुपति सहाय / फिराक गोरखपुरी जयन्ती।_*

*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉भाद्रपद बदी एकादशी 25:40 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , जया / अजा एकादशी व्रत (सभी के लिए) , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 16:40 से।_*


*🎯आज की वाणी👉*


🌹

*अलसस्य कुतो विद्या ,*

      *अविद्यस्य  कुतो धनम् ।*

*अधनस्य कुतो मित्रम् ,*

      *अमित्रस्य कुतः सुखम् ॥*

 *भावार्थ👉*

        _जो आलस करते हैं उन्हें विद्या नहीं मिलती, जिनके पास विद्या नहीं होती वे धन नहीं कमा सकते, जो निर्धन हैं उनके मित्र नहीं होते और जिनके मित्र नहीं होते उन्हें सुख की प्राप्ति नहीं होती ।_

🌹


*28 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1521 - तुर्की के सुल्तान सुलेमान प्रथम के सैनिकों ने बेलग्रेड पर कब्जा किया।

1600 - मुग़लों ने अहमदनगर पर कब्जा किया।

1781 – हैदर अली ने ब्रिटिश सेना के खिलाफ पल्लीलोर का युद्ध लड़ा।

1794 – फ्रांस में मैक्सीमिलियन रोबेस्पियर और उसके साथियों को मृत्युदंड दिए जाने के बाद भय और आतंक का काल समाप्त हुआ।

1821 – स्पेन से पेरु को स्वतंत्रता मिली और आज के दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया।

1845 - प्रसिद्ध पत्रिका साइंटेफिक अमरीकन का पहला संस्करण छपा।

1904- कलकत्ता से बैरकपुर तक प्रथम कार रैली का आयोजन हुआ।

1914 - प्रथम विश्‍व युद्ध की शुरुआत हुई। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" या "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट" फेसबुक पेज  ज्वाइन करें।

1916...प्रथम विश्‍वयुद्व में इटली ने जर्मनी के खिलाफ युद्व की घोषणा की।

1916 – जर्मनी ने रोमानिया के विरूद्ध युद्ध की घोषणा कर दी।

1937 – टोएटा मोटर्स ने स्वतंत्र कंपनी के तौर पर कामकाज शुरू किया।

1956 - इंग्‍लैड ने ऑस्‍ट्रेलिया को हटाकर एशेज पर कब्‍जा जमाया।

1970 - पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो की संस्थापना भारत सरकार के गृह मंत्रालय के एक प्रस्ताव के जरिये की गयी।

1972- साधारण बीमा कारोबार राष्ट्रीयकरण बिल पारित किया गया

1984 - सोवितय संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

1986 - भाग्‍यश्री साठे शतरंज में ग्रैंडमास्‍टर बनने वाली पहली महिला बनी।

1990 - ईराक ने कुवैत को अपना 19वाँ प्रान्त घोषित किया।

1992 – श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने ऑस्‍टेलिया के खिलाफ अपने टेस्‍ट कॅरिअर की शुरूआत की। इसमें उन्होंने तीन विकेट लिए।

1996 - इंग्लैंड के प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी डायना ने औपचारिक तौर पर तलाक लिया।

1999 - मेजर समीर कोतवाल आसाम में उग्रवादियों के एक गुट के साथ लडाई में शहीद हो गये।

2000 - ताइवान के राष्ट्रपति चुने शुई बियान द्वारा चीन के साथ एकीकरण के विकल्प को स्वीकार करने का संकेत, संयुक्त राष्ट्र में सहस्त्राब्दि विश्व धार्मिक शिखर सम्मेलन शुरू।

2001 - भारत-पाक सीमा पर गोलीबारी, पाकिस्तान के 8 सैनिक मरे।

2008- भारतीय रिजर्व बैंक ने 1999 और 2000 के सभी नोटो को प्रचलन से हटाने का निर्णय किया।

2008 - प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बिहार में आए बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया।

2008 - अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध मैगजीन फोर्ब्स ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मायावती को दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में शामिल किया।

2008 – बाराक ओबामा पहले अफ्रीकी अमरीकी बने जिनका नाम अमरीका की एक बड़ी पार्टी ने राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी के रूप में पेश किया।

2013 - गुजरात के वडोदरा शहर में तीन मंजिला इमारत ढहने से 11 लोगों की मौत।

2017- पी.वी. सिंधु ने बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में रजत जीता।

2019 - भारत विश्व का पहला देश बना जिसने नाविकों के फेशियल बायोमैट्रिक डेटा का संग्रह कर बायोमैट्रिक नाविक पहचान दस्तावेज (बीएसआईडी) जारी किए।

2020 - जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने स्वास्थ्य समस्याओं की वजह से अपने पद से 65 साल की उम्र में इस्तीफा दिया ।

2020 - भारत में प्रधानमंत्री स्‍वनिधि योजना के ऑनलाइन डैशबोर्ड की शुरूआत हुई।

2020 - 14वीं भारत - सिंगापुर रक्षा नीति वार्ता (डीपीडी) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई।

2021 - प्रधानमंत्री ने जलियांवाला बाग स्मारक के पुनर्निर्मित परिसर को राष्ट्र को समर्पित किया।

2021 - रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने चेन्नई में स्वदेश निर्मित तटरक्षक पोत 'विग्रह' राष्ट्र को समर्पित किया।

2022 - नोएडा में कुतुबमीनार से ऊँचे अवैध सुपरटेक ट्विन टावर्स को एक्सलोसव ब्लास्ट की मदद से गिरा दिया गया।

2022 - भारत- अमेरिका संयुक्त विशेष बल अभ्यास वज्र प्रहार- 2022 का 13वां संस्करण बकलोह (हिमाचल प्रदेश) में संपन्न हुआ।

2022 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के भुज में भारत का पहला भूकंप स्मारक स्मृति वन राष्‍ट्र को समर्पित किया।

2022 - यूपी उत्तराखंड के बॉर्डर के पास गुरुद्वारे में जा रहे श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली को कनटेंनर के टक्कर मारने से 7 की मौत, कई घायल हुए।

2022 - नई दिल्ली में सिल्क मार्क ऑर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया (SMOI) द्वारा आयोजित सिल्क मार्क एक्सपो का समापन हुआ।

2023 - राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने स्वर्गीय श्री एन.टी. रामाराव के शताब्दी वर्ष पर स्मारक सिक्का जारी किया।

2023 - भारत और बांग्लादेश ने ढाका में पांचवीं वार्षिक रक्षा वार्ता आयोजित की। मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग।

2023 - RBI ने दिल्ली में वित्तीय साक्षरता पर अखिल भारतीय क्विज़ के तीसरे क्षेत्रीय स्तर के दौर का आयोजन किया।


*28 अगस्त को जन्मे व्यक्ति👉*


1858 - उंगलियों के निशान को पहचान बनाने वाले ब्रिटिश विलियम जेम्‍स हर्शेल।

1863 - तेलुगू के प्रमुख लेखक गिडुगू वेंकट राममूर्ति।

1896 – भारत के जाने माने शायर, लेखक और आलोचक रघुपति सहाय उर्फ फिराक गोरखपुरी का जन्म गोरखपुर में हुआ।

1913 - आबिदा सुल्तान, भोपाल सियासत की राजकुमारी एवं भारत की पहली महिला पायलट।

1922 - रानी विजया देवी - भारतीय राजकुमारी थीं जो संगीत की कई कलाओं में कुशल थीं।

1926 - टी. वी. राजेश्वर - उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम के पूर्व राज्यपाल रहे।

1928 - एम.जी.के. मेनन - 'भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन' (इसरो) के भूतपूर्व अध्यक्ष।

1928 - विलायत ख़ाँ - भारत के प्रसिद्ध सितार वादक।

1929 - राजेंद्र यादव, प्रसिद्ध आधुनिक साहित्यकार।

1932 - सरस्वती प्रसाद, चर्चित लेखिका, सुमित्रानंदन पंत की मानस पुत्री।

1952 - जगदीश सिंह खेहर - भारत के 44वें मुख्य न्यायाधीश हैं।

1992 - अनु रानी एक भारतीय भाला फेंक एथलीट (पहली भारतीय महिला हैं जिन्होंने 60 मीटर से अधिक की दूरी तक भाला फेंका हो)।

2023 - अमेरिकी गायक लेन चांडलर (88) का निधन हुआ।


*28 अगस्त को हुए निधन👉*


1667 - जयसिंह - आमेर के राजा तथा मुग़ल साम्राज्य के वरिष्ठ सेनापति (मिर्ज़ा राजा) थे।

2006 - दुनिया की सबसे बड़ी महिला मारिया एस्टर डी. कापोविला का इक्वेडोर में निधन।

2011 - डॉ कपिलदेव द्विवेदी वेद, वेदाङ्ग, संस्कृत व्याकरण एवं भाषाविज्ञान के अप्रतिम विद्धान थे।

2020 - एथलेटिक्स कोच पुरुषोत्तम राय (79) का हार्ट अटैक की वजह से बैंगलोर में निधन हुआ। उन्हें 29/08/2020 को खेल दिवस पर वर्चुअल अवॉर्ड समारोह में द्रोणाचार्य अवॉर्ड मिलना था।

2020 - तमिलनाडु कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष और कन्याकुमारी लोकसभा सीट के सांसद एच. वसंतकुमार (70) का निधन हुआ।

2020 - ‘ब्लैक पैंथर’ स्टार चैडविक बोसमैन (43) का कोलोन (आंत) कैंसर की वजह से निधन हुआ।


*28 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🔅 श्री मंगलनाथ महाराज जन्मोत्सव - खंड. चित्रकोट (इंदौर)।

🔅 श्री एम.जी.के. मेनन जन्म दिवस।

🔅 डॉ कपिलदेव द्विवेदी स्मृति दिवस।

🔅 श्री रघुपति सहाय / फिराक गोरखपुरी जयन्ती।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी।

Share:

मंगलवार, 27 अगस्त 2024

अब तक का मुख्य समाचार





*लखनऊ -यूपी टी 20 क्रिकेट लीग में बारिश ने डाला खलल, गोरखपुर लायंस और काशी रुद्राक्ष का मैच कैंसिल, गोरखपुर लायंस ने 6 विकेट पर 173 रन बनाए थे


➡लखनऊ-यूपी कैबिनेट बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस, कैबिनेट बैठक में 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर, सेटलमेंट डीड के प्रस्ताव को मिली मंजूरी, डाटा सेंटर संशोधन नीति को मिली मंजूरी, रजिस्ट्री पर नहीं लगेगा स्टाम्प शुल्क, संस्कृत छात्रों के लिए स्कॉलरशिप बढ़ी, ग्रामीण क्षेत्रों में पाइप पेयजल आपूर्ति योजना को मंजूरी, रख रखाव मेंटिनेंस के लिए अनुरक्षण नीति लाई जा रही


➡लखनऊ-लखनऊ और आस-पास उमस के बाद मौसम ने ली करवट , लखनऊ, बाराबंकी अयोध्या के कई इलाकों में हो रही तेज़ बारिश , उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली राहत, जोरदार बारिश से मौसम हुआ सुहावना


➡अमेठी -जिले में 28 नये प्रसव केंद्र का हुआ संचालन, मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह और DM ने किया उद्घाटन, राज्यमंत्री ने मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जाना, 28 स्वास्थ्य उपकेंद्रो पर शिशु प्रसव केंद्र का संचालन शुरू, प्रसव कक्ष की व्यवस्था से गर्भवती महिलाओं को लाभ-राज्यमंत्री, स्वास्थ्य उपकेंद्रो पर चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा-मयंकेश्वर शरण, स्वास्थ्य उपकेंद्र कोटवां में राज्यमंत्री ने किया वृक्षारोपण


➡लखीमपुर- सीडीओ को निरीक्षण में मिली अव्यवस्थाएं,  ग्राम पंचायत सचिवालय में ताला लटकता मिला, ताला देख CDO अभिषेक कुमार ने जताई नाराज़गी, लापरवाह सेक्रेटरी मनोज यादव को किया निलंबित, पंचायत सहायक की सेवाएं समाप्त करने के निर्देश, दिलावरपुर ग्राम पंचायत सचिवालय का मामला


➡इटावा-युवक राहुल के अपहरण का परिजनों ने लगाया आरोप, जेल में बंद युवक को शर्तो पर प्रधान ने कराई जमानत, हत्या करवाने को लेकर प्रधान ने जेल से निकाला था बाहर, हत्या करने से मना करने पर युवक का अपहरण करने का आरोप, प्रधान विवेक के ऊपर युवक राहुल को गायब करने का आरोप, पुलिस के कार्रवाई न करने पर, पीड़ित मां ने SSP से लगाई गुहार, एसएसपी ने पीड़ित मां को कार्रवाई का दिया आश्वासन,थाना बकेवर क्षेत्र के कस्बा लखना का मामला 


➡कुशीनगर-अवैध लकड़ी के खेप को पुलिस ने पकड़ा, शीशम, सागौन की 184 बोटा लकड़ी बरामद, वाहन सहित बरामद लकड़ी की कीमत 20 लाख रुपये, पुलिस ने कुशीनगर के दो तस्करों को भी किया गिरफ्तार, गोंडा, बहराइच के जंगलों से काटी गई थी लकड़ियां, बिहार जा रही थी, तुर्कपट्टी के नायरा पेट्रोल पंप के पास से की गई बरामद


➡वाराणसी-काशी के युवाओं को जापान-चेकोस्लाविया में मिला रोजगार, सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेले का किया गया आयोजन , युवाओं को रोजगार से जोड़कर जीवन में रंग भर रही सरकार , पूर्वांचल के युवाओं को देश-विदेश में मिल रहा नौकरी का अवसर, मेले में 12 कंपनियों ने किया प्रतिभाग, सैकड़ों युवाओं को रोजगार, 480 युवाओं ने किया प्रतिभाग, रोजगार पाने वालों में 6 महिलाएं


➡अमेठी-अमेठी में लगातार हो रही बाइक चोरी की वारदातें, अलग-अलग 2 स्थानों से बाइक चोरी की घटना , बाइक चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई, पुलिस ने पूरे मामले को लेकर शुरू की जांच पड़ताल , जामो थाना क्षेत्र के हरगांव-दुलापुर गांव का मामला


➡बांदा-ससुरालीजनों से प्रताड़ित महिला पुलिस चौकी पहुंची, चौकी इंचार्ज ने अभद्र भाषा के इस्तेमाल का लगाया आरोप, दहेज मांगने-मारपीट से प्रताड़ित महिला पहुंची थी चौकी, चौकी इंचार्ज रोशन गुप्ता ने चरित्रहीन होने का लगाया आरोप, महिला को रात 10 बजे तक जबरन चौकी में बैठाए रखा, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में न्याय की लगाई गुहार, एसपी अंकुर अग्रवाल ने सीओ नरैनी को सौंपी जांच, नरैनी कोतवाली के करतल चौकी क्षेत्र का मामला


➡बदायूं-लूट के बाद महिला की हत्या मामले में नया मोड़, पति सरताज खान ही निकला महिला का हत्यारा, शादी के 4 साल बाद भी बच्चा न होने पर की हत्या, पति ने पत्नी को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, पत्नी की हत्या के बाद लूट की रची थी साजिश, पुलिस-SOG टीम ने 12 घंटे में किया सफल अनावरण, पत्नी के हत्यारे पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार


➡औरैया-युवाओं में नहीं थम रहा रील बनाने का शौक, पुलिस जीप के साथ खड़े होकर युवक ने बनाई रील , युवक ने रील पर लिख दिया किंग ऑफ ककोर , ककोर ग्राम पंचायत के हरी का पुरवा है युवक


➡बुलंदशहर- 78 दिन में हत्या आरोपी अदनान को उम्रकैद की सजा, फास्ट ट्रैक कोर्ट 2 के ADGC ने 50 हजार जुर्माना लगाया, सजा के बाद भी अदनान चेहरे पर कोई अफसोस नहीं है , आसमां के हत्यारे अदनान का इकबालनामा था वायरल, खुर्जा इलाके में हुई थी आसमां की हत्या की वारदात


➡कौशाम्बी- दर्शन कर घर लौट रहे बोलेरो सवारों से मारपीट, नशे मे धुत बदमाशों ने गाड़ी में की तोड़फोड़, मैहर से दर्शन कर घर जा रहे थे श्रद्धालु, महेवा से स्कार्पियो सवार बदमाश कर रहे थे पीछा, मंझनपुर थाना के ओसा के पास का मामला


➡अमेठी- प्रधान पर लगे आरोपों की जांच न पूरी होने का मामला, प्रभारी मंत्री ने कहां की पूरे मामले की होगी जांच, आखिर जांच क्यों नहीं हुई अभी तक पूरी-गिरीश चंद्र, गांव का नहीं रूकेगा विकास-गिरीश चंद्र यादव, कटारी गांव की महिला ग्राम प्रधान पर लगे हैं आरोप।

Share:

स्व0 रमेश कुमार शाही निर्भीक, निडर और सापेक्ष पत्रकारिता के लिए सदैव याद किये जायेंगे - राणाप्रताप सिंह

 

*दिवंगत पत्रकार रमेश शाही की पुण्यतिथि मनी*


 


 देवरिया । रुद्रपुर, मंगलवार को क्षेत्रीय पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने दिवंगत पत्रकार स्व0 रमेश कुमार शाही उर्फ संजय शाही की 5वीं पुण्यतिथि ग्राम रामचक स्थित विद्यालय प्रत्युष विहार में मनाया । जिसकी अध्यक्षता क्षेत्रीय पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय संरक्षक व प्रत्युष विहार के प्रधानाचार्य राणाप्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों, समाजसेवी व बुद्धिजीवियों ने उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय रमेश कुमार शाही को संघर्षषील, निर्भीक व जुझारु बताते हुए उनके व्यक्तित्व पर विस्तृत रुप से चर्चा किया। राणाप्रताप सिंह ने कहा कि स्व0 रमेश कुमार शाही कलम के सच्चे सिपाही थे । स्व0 शाही निर्भीक, निडर और सापेक्ष पत्रकारिता के लिए सदैव याद किये जायेंगे । क्षेत्रीय पत्रकार एशोसिएशन के तहसील अध्यक्ष रामप्रताप पाण्डेय, स्व0 शाही के बड़े सुपुत्र सूर्यांश शाही, संजय कुमार यादव, मोईन खान, आशुतोष शर्मा, रविकांत त्रिपाठी, अंकित कुमार पाण्डेय, सभासद प्रतिनिधि रामप्रवेश भारती, प्रतीक सिंह, रोहित सिंह, प्रिंस गुप्ता, राकेश गोंड़, परमेश्वर  विश्वकर्मा, सज्जाद अली, सचिन सिंह, रामसहारे पाण्डेय, बृजेश दुबे, रवि कन्नौजिया आदि मौजूद थे।

Share:

जन्माष्टमी पर्व हमें दृढ़ता, क्षमा, निष्काम कर्म और सत्य की राह पर प्रतिकूल परिस्थितियों में भी धैर्य से चलने की प्रेरणा देता है - राणाप्रताप सिंह

 




*प्रत्युष विहार में श्रद्धा-भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी*

   देवरिया । रुद्रपुर , सोमवार को ग्राम रामचक में स्थित विद्यालय प्रत्युष विहार में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय के प्रांगण में भगवान श्रीकृष्ण की सुन्दर, मनमोहक एवं आकर्षक झाँकी सजायी गई । बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और गतिविधियों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव मनाया । इस दौरान प्रधानाचार्य राणाप्रताप सिंह ने छात्रों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि जन्माष्टमी सिर्फ एक त्योहार नहीं है, यह भगवान कृष्ण की शिक्षाओं और धर्म के महत्व को याद दिलाने का अवसर है। यह पर्व हमें दृढ़ता, क्षमा, निष्काम कर्म और सत्य की राह पर प्रतिकूल परिस्थितियों में भी धैर्य से चलने की प्रेरणा देता है । जिस तरह से भगवान कृष्ण ने जीवन में चुनौतियों का सामना किया, वैसे ही हमें भी जीवन की कठिनाइयों से हार न मानने की सीख लेनी चाहिए तथा कर्म और सत्य की राह पर धैर्य से डटे रहना चाहिए । समारोह का समापन पारंपरिक हवन, महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ, जिससे सभी में भक्ति और हर्ष का भाव जागृत हुआ। पूजन अनुष्ठान पण्डित गिरीशचन्द तिवारी ने सम्पन्न कराया वहीं यजमान के रूप में अपूर्वा सिंह थीं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राणाप्रताप सिंह, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि वीरेन्द्र शर्मा, सभासद प्रतिनिधि सज्जाद अली, रामप्रवेश भारती व विष्णु जायसवाल, डॉ0 विजय प्रताप यादव, रामेश्वर विश्वकर्मा, तारकेश्वर विश्वकर्मा, राजेश यादव, सचिन सिंह, मनोज भाटिया, पूर्व सभासद लल्लन प्रसाद गुप्ता, मुन्ना सिंह साईं, मदन उपाध्याय, एड0 नागेन्द्र राव, अजय प्रजापति, नंदलाल जायसवाल उर्फ शिव, राजकुमार वर्मा, राजेन्द्र सिंह, मुकेश कुमार, पत्रकार रामप्रताप पाण्डेय, शिवानन्द विश्वकर्मा, रविकांत त्रिपाठी, डॉ0 रामदुलारे गोंड, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, गौतम शर्मा, प्रतीक सिंह, अपूर्वा सिंह, प्रज्ञा सिंह, निवेदिता गुप्ता, श्यामसुन्दर यादव, अभिषेक जायसवाल, गौरीशंकर जायसवाल, प्रभाकर सिंह, प्रशान्त कुमार, अभिषेक गुप्ता, अभय पाण्डेय, डॉ0 राहुल यादव, अमृत राज भाटिया आदि मौजूद रहे।

Share:

सुबह दौड़ लगाते समय एंबुलेंस ने मारी टक्कर; युवक की मौत,दो दिन बाद थी सिपाही भर्ती परीक्षा

 

देवरिया।  पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए सुबह दौड़ लगाने वाले युवक को सरकारी 108 एंबुलेंस गाड़ी ने ठोकर मार दिया।गंभीर रूप से घायल युवक को वही एंबुलेंस चालक समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया जहां दो घंटे डॉक्टरों के अभाव में युवक तड़पता रहा। दो घंटे बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

 बघौचघाट थाना क्षेत्र के बघौचघाट टोला अमरपुर निवासी विकेश यादव(17) पुत्र शेषनाथ यादव नोएडा में


रहकर पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। रक्षाबंधन में घर आया था। मंगलवार सुबह अपने गांव से मालसी बघौचघाट मार्ग पर दौड़ने आया था। दौड़ने के बाद सड़क किनारे बैठ कर आराम कर रहा था, तभी मलसी की तरफ से बघौचघाट जा रही सरकारी 108 एंबुलेंस ने उसे ठोकर मार दिया।

जिससे विकेश को गंभीर चोट लग गई। एंबुलेस चालक उसे लेकर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरदेवा पहुंचा जहां कोई भी डॉक्टर मौजूद नही था। परिजनों ने बताया की इलाज के अभाव में विकेश दो घंटे तड़पता रहा तब जाकर फार्मासिस्ट ने दवा दिया और विकेश को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। विकेश अपने माता पिता की एक लौता पुत्र था जो पुलिस बनकर मां बाप और देश की सेवा करना चाहता था। क्षेत्राधिकार सदर संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि एक्सीडेंट में घायल युवक की मौत हुई है तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।


Share:

सपा नेता हाजी रजा के कमर्शियल कॉम्पलेक्स पर चला बुलडोजर, 20 करोड़ की प्रॉपर्टी हुई जमींदोज

 



फतेहपुर।उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।प्रशासन ने बाकरगंज चमड़ा मंडी के पास बने करोड़ों के कमर्शियल कॉम्प्लेक्स पर बुलडोजर की कार्रवाई करते हुए जमींदोज कर दिया।यह कॉम्प्लेक्स समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता हाजी रजा का था।बिना नक्शा पास कराए इस कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया गया था।

  सपा नेता हाजी रजा ने पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ कुछ दिनों पहले टिप्पणी की थी।शहर कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि हाजी रजा पर लगभग दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।यह हिस्ट्रीशीटर और कुख्यात अपराधी है। यह गैंग बनाकर लोगों और सरकारी सम्पत्तियों पर अवैध कब्जा किया करता था।

   एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कुख्यात गैंगस्टर हाजी रजा उर्फ हाजी मोहम्मद के निर्माणाधीन शॉपिंग काॅम्प्लेक्स के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है।यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश निर्माण कार्य विनियमित अधिनियम 1958 की धारा 10 के अंतर्गत की जा रही है।इसमें ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हो रही है, जिसमें कंस्ट्रक्शन हुआ है।

  एसपी ने बताया कि इस जमीन की बाजार में कीमत कुल 20 करोड़ रुपये से अधिक है।हाजी रजा के ऊपर जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 23 से अधिक मुकदमे पंजीकृत हैं। ये डी-69 गैंग का कुख्यात सदस्य है और ये इस थाने में हिस्ट्रीशीटर भी है। इसके विरुद्ध जो भी मुकदमें पंजीकृत हैं, उनमें विधिक कार्रवाई आगे भी की जा रही है।

Share:

सुरक्षा सैनिक और सुपरवाइजर पद के लिए ब्लॉक स्तर पर तिथियां हुई निर्धारित


 

देवरिया(सू0वि0) 27 अगस्त। जिला विकास अधिकारी ने बताया है कि सभी विकास खण्ड मुख्यालयों में भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद के सौजन्य से एस0आई 0एस0 इंडिया लि0 के संयुक्त तत्वाधान में बेरोजगार को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा। समस्त विकास खण्ड अधिकारी को कैम्प के सफल आयोजन के लिए निर्देशित किया गया है। 

      कंपनी के भर्ती अधिकारी करुणाकर त्रिपाठी ने बताया कि ग्रामीण व शहरी शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान करने हेतु सिक्योरिटी स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया लिमिटेड (एस0आई0एस0 ) जो एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है जो भारत के अलावा विदेशों में भी सुरक्षा प्रदान करने का कार्य कर रही है इस शिविर में सुरक्षा सैनिक व सुरक्षा  सुपरवाइजर की नियुक्ति की जाएगी। ग्रामीण व शहरी शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान करने हेतु सिक्योरिटी स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया लिमिटेड(एस0आई0एस0) द्वारा भर्ती कैंप सभी विकास खण्डों में समय प्रातः 10 से 3 बजे तक भर्ती कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थी जिनकी योग्यता सुरक्षा जवान हेतु 10वीं पास, उम्र 19 से 40 वर्ष, लंबाई 168 सेंटीमीटर एवं सुपरवाइजर हेतु 12वीं पास उम्र 21 से 40 वर्ष, लंबाई 170 सेंटीमीटर, आवेदन कर सकते हैं। जो दो पासपोर्ट साइज फोटो, दसवीं की मार्कशीट की फ़ोटो कॉपी एवं आधार कार्ड की फ़ोटो कॉपी व चयनित अभ्यर्थियों से 350/ रजिस्ट्रेशन शुल्क के साथ उपस्थित होना है तथा चयन किये गए अभ्यर्थियों को लखनऊ ट्रेनिंग सेंटर में 15 सितंबर को रिपोर्ट करना है तथा 18 सितंबर से 28 सितम्बर तक जिनका चयन होगा वो 30 सितम्बर को रिपोर्ट करेंगे जहाँ इनका एक महीना का प्रशिक्षण के उपरांत 65 वर्ष की स्थायी नियुक्ति सरकारी संस्थान गैर सरकारी संस्थान में दी जाती है , जहां नौकरी के दौरान पी0 एफ0, ग्रैच्युटी ,ई0एस0आई0, बीमा, एन्स्युरेंस, पेंशन,नौकरी के दौरान दो बच्चों को  आई0पी0एस0  स्कूल में पढ़ाने की सुविधा  नौकरी के दौरान दुर्घटना होने पर परिवार को एक लाख से लेकर छः लाख तक सहयोग राशि प्रदान की जाती है।

       कैंप का आयोजन 03 सितम्बर 2024  से 28 सितम्बर 2024 तक निर्धारित किया गया है। विकास खण्ड,पथरदेवा  और बनकटा 03 सितम्बर और 04 सितम्बर,  विकास खण्ड तरकुलवा  और भाटपाररानी 05 और 06 सितम्बर को, विकास खण्ड  रामपुर कारखाना और लार और 07 और 09  सितम्बर को, विकास खण्ड देसही देवरिया और बरहज 10 और 11 सितम्बर को, विकास खण्ड और बैतालपुर और भलुअनी 12  और 13 सितम्बर को, विकास खण्ड गौरी बाजार  और भागलपुर 18 और 19  सितम्बर को, विकास खण्ड रुद्रपुर 20 और 21  सितम्बर को, विकास खण्ड सलेमपुर 23  और 24 सितम्बर को, विकास खण्ड भटनी में 25 और 26  सितम्बर को, विकास खण्ड देवरिया सदर  में 27 और 28  सितम्बर को कैंप आयोजित किया जाएगा। 

      अधिक जानकारी के लिए मो. 9125973571- करुणाकर त्रिपाठी (भर्ती अधिकारी), मो. 7233881429- शिवबक्स सिंह ( सहायक भर्ती अधिकारी) के नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।


Share:

जिलाधिकारी ने मैरूंड ग्राम भदिला प्रथम के जलभराव वाले क्षेत्रों का किया निरीक्षण

 



*जिलाधिकारी ने किया हर संभव सहयोग के लिए आश्वस्त*

 देवरिया 27 अगस्त। जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने आज बरहज तहसील अंतर्गत मैरुंड ग्राम भदिला प्रथम का निरीक्षण कर ग्रामवासियों को जलभराव की स्थिति में राहत पहुंचाने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा उठाये जा रहे कदमों की जानकारी दी। इस दौरान लोगों को आवश्यक एहतियाती उपायों से अवगत कराते हुए अधिकारियों को राहत सामग्रियों, खाद्यान्न सामग्री, पशुचारा एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित रखने का निर्देश दिया।


       जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ एवं आपदा जैसी स्थिति में लोगों को सजग एवं जागरूक करके कई समस्याओं से राहत पहुंचाई जा सकती है। गांव में 500 यूनिट राहत सामग्री का वितरण जिला प्रशासन द्वारा किया जा चुका है, जिसकी पुष्टि उन्होंने ग्रामवासियों से की। उन्होंने गांव को बारहमासी संपर्क मार्ग से जोड़ने का प्रस्ताव तैयार करने के लिए पीडब्लूडी को निर्देशित किया।

       डीएम ने एंटी स्नैक वैनम की डोज रखने एवं सर्पदंश की स्थिति में बचाव हेतु जागरूक किया। एहतियाती तौर पर किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने के लिए रात को भी पैरामेडिकल स्टॉफ तैनात करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि गांव में क्लोरीन की टैबलेट सहित अन्य आवश्यक दवाएं वितरित की जा चुकी हैं। ग्रामवासियों की आवाजाही के लिए 10 नाव लगाये गए हैं। डीएम ने कहा कि गाँव में पशुओं का टीकाकरण भी सुनिश्चित किया जाए। पशु चिकित्सक नियमित रूप से जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित करें। पशुओं को चारे की कमी नहीं होनी चाहिए। साइलेज का वितरण भी किया गया।

        जिलाधिकारी ने कहा कि जलभराव प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों व राहत सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित कराए जाने में किसी प्रकार की कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने गांव में फॉगिंग करने और साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश भी दिया। इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार राय, एसडीएम अंगद यादव, सीओ आदित्य कुमार गौतम, सीवीओ डॉ अरविंद कुमार वैश्य, ग्राम प्रधान विंध्यवासिनी देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद थे।


Share:

उच्च न्यायालय के द्वारा दिये गये निर्देशों का हो अक्षरश:पालन- जनपद न्यायाधीश

 



देवरिया 27 अगस्त। मा0 उच्च न्यायालय के बाल संरक्षण देखरेख समिति के निर्देशानुसार व जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवेन्द्र सिंह के अध्यक्षता में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम श्रीमती छाया नैन, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश /सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया मनोज कुमार तिवारी, प्रभारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीकान्त गौरव, सिविल जज (जे0डी0) समाली मित्तल द्वारा राजकीय बाल गृह का औचक निरीक्षण किया गया।

           निरीक्षण के दौरान जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवेन्द्र सिंह के द्वारा निर्देशित किया गया कि उच्च न्यायालय के द्वारा बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने हेतु दिये गये निर्देशों का अक्षरश: पालन हो। उन्होने राजकीय बाल गृह के प्रभारी अध्यक्ष को निर्देशित करते हुये कहा कि बच्चों के अन्दर नैतिक मुल्यों का विकास कर, बच्चों के अन्दर नई उर्जा एवं संचार हेतु कार्यक्रम का आयोजन तथा निबन्ध, योग, संगीत, चित्रकला इत्यादि प्रतियोगिता का आयोजन कर बच्चों को प्रोत्साहित करें। उन्होने बच्चो के सुरक्षा हेतु सी0सी0टी0बी कैमरा व राजकीय बाल गृह के प्रपत्रों का अवलोकन करने के उपरान्त उसे व्यवस्थित करने हेतु प्रभारी अधीक्षक को निर्देशित किया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-प्रथम छाया नैन द्वारा भोजन हेतु खाद्य सूची का निरीक्षण किया गया तथा भोजन में पौष्टिक आहार के साथ-साथ मीनू के अनुसार ही भोजन दिये जाने का निर्देश दिया।

         अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश /सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया मनोज कुमार तिवारी, ने कहा कि परिसर को निरंतर स्वच्छ रखा जाये तथा बच्चों के खेलने की समुचित व्यवस्था की जायें जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। इसके साथ ही बच्चों के दिनचर्या में व्यायाम को भी रखा जाये जिससे बच्चे शारीरिक रूप से मजबूत रहें। उन्होने पठन-पाठन के कार्य को और सुदृढ़ करने का सम्बन्धित को निर्देश दिया। प्रभारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीकान्त गौरव द्वारा बच्चों के अध्ययन/सुरक्षा हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। सिविल जज (जे0डी0) श्रीमती समाली मित्तल द्वारा बच्चों को स्वास्थ्य के लिए जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया। 

                इस निरीक्षण में मुख्य रूप से अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश  छाया नैन, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मनोज कुमार तिवारी, प्रभारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीकान्त गौरव, सिविल जज (जे0 डी0) समाली मित्तल, जिला परिवीक्षा अधिकारी अनिल सोनकर, राजकीय बाल गृह देवरिया के प्रभारी अधीक्षक रामकृपाल अन्य सम्बन्धित कर्मचारीगण उपस्थित रहें।


Share:

Featured Post

पुलिस कार्यालय में तैनात सिपाही की अचानक मौत, शोक सलामी देकर दी अंतिम विदाई

  देवरिया। पुलिस कार्यालय में तैनात एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस विभाग की ओर से शोक सलामी देकर उन्हें अं...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789