*प्रत्युष विहार में श्रद्धा-भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी*
देवरिया । रुद्रपुर , सोमवार को ग्राम रामचक में स्थित विद्यालय प्रत्युष विहार में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय के प्रांगण में भगवान श्रीकृष्ण की सुन्दर, मनमोहक एवं आकर्षक झाँकी सजायी गई । बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और गतिविधियों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव मनाया । इस दौरान प्रधानाचार्य राणाप्रताप सिंह ने छात्रों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि जन्माष्टमी सिर्फ एक त्योहार नहीं है, यह भगवान कृष्ण की शिक्षाओं और धर्म के महत्व को याद दिलाने का अवसर है। यह पर्व हमें दृढ़ता, क्षमा, निष्काम कर्म और सत्य की राह पर प्रतिकूल परिस्थितियों में भी धैर्य से चलने की प्रेरणा देता है । जिस तरह से भगवान कृष्ण ने जीवन में चुनौतियों का सामना किया, वैसे ही हमें भी जीवन की कठिनाइयों से हार न मानने की सीख लेनी चाहिए तथा कर्म और सत्य की राह पर धैर्य से डटे रहना चाहिए । समारोह का समापन पारंपरिक हवन, महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ, जिससे सभी में भक्ति और हर्ष का भाव जागृत हुआ। पूजन अनुष्ठान पण्डित गिरीशचन्द तिवारी ने सम्पन्न कराया वहीं यजमान के रूप में अपूर्वा सिंह थीं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राणाप्रताप सिंह, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि वीरेन्द्र शर्मा, सभासद प्रतिनिधि सज्जाद अली, रामप्रवेश भारती व विष्णु जायसवाल, डॉ0 विजय प्रताप यादव, रामेश्वर विश्वकर्मा, तारकेश्वर विश्वकर्मा, राजेश यादव, सचिन सिंह, मनोज भाटिया, पूर्व सभासद लल्लन प्रसाद गुप्ता, मुन्ना सिंह साईं, मदन उपाध्याय, एड0 नागेन्द्र राव, अजय प्रजापति, नंदलाल जायसवाल उर्फ शिव, राजकुमार वर्मा, राजेन्द्र सिंह, मुकेश कुमार, पत्रकार रामप्रताप पाण्डेय, शिवानन्द विश्वकर्मा, रविकांत त्रिपाठी, डॉ0 रामदुलारे गोंड, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, गौतम शर्मा, प्रतीक सिंह, अपूर्वा सिंह, प्रज्ञा सिंह, निवेदिता गुप्ता, श्यामसुन्दर यादव, अभिषेक जायसवाल, गौरीशंकर जायसवाल, प्रभाकर सिंह, प्रशान्त कुमार, अभिषेक गुप्ता, अभय पाण्डेय, डॉ0 राहुल यादव, अमृत राज भाटिया आदि मौजूद रहे।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें