Good Daily News...


मंगलवार, 27 अगस्त 2024

स्व0 रमेश कुमार शाही निर्भीक, निडर और सापेक्ष पत्रकारिता के लिए सदैव याद किये जायेंगे - राणाप्रताप सिंह

 

*दिवंगत पत्रकार रमेश शाही की पुण्यतिथि मनी*


 


 देवरिया । रुद्रपुर, मंगलवार को क्षेत्रीय पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने दिवंगत पत्रकार स्व0 रमेश कुमार शाही उर्फ संजय शाही की 5वीं पुण्यतिथि ग्राम रामचक स्थित विद्यालय प्रत्युष विहार में मनाया । जिसकी अध्यक्षता क्षेत्रीय पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय संरक्षक व प्रत्युष विहार के प्रधानाचार्य राणाप्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों, समाजसेवी व बुद्धिजीवियों ने उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय रमेश कुमार शाही को संघर्षषील, निर्भीक व जुझारु बताते हुए उनके व्यक्तित्व पर विस्तृत रुप से चर्चा किया। राणाप्रताप सिंह ने कहा कि स्व0 रमेश कुमार शाही कलम के सच्चे सिपाही थे । स्व0 शाही निर्भीक, निडर और सापेक्ष पत्रकारिता के लिए सदैव याद किये जायेंगे । क्षेत्रीय पत्रकार एशोसिएशन के तहसील अध्यक्ष रामप्रताप पाण्डेय, स्व0 शाही के बड़े सुपुत्र सूर्यांश शाही, संजय कुमार यादव, मोईन खान, आशुतोष शर्मा, रविकांत त्रिपाठी, अंकित कुमार पाण्डेय, सभासद प्रतिनिधि रामप्रवेश भारती, प्रतीक सिंह, रोहित सिंह, प्रिंस गुप्ता, राकेश गोंड़, परमेश्वर  विश्वकर्मा, सज्जाद अली, सचिन सिंह, रामसहारे पाण्डेय, बृजेश दुबे, रवि कन्नौजिया आदि मौजूद थे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

16 साल के लड़के ने भाई-भाभी, भतीजे की हत्या , रोते हुए पुलिस से बोला- 2 दिन से खाना नहीं दिया था, जेल में खाना तो मिलेगा

 गोरखपुर में 16 साल के लड़के ने बड़े भाई, भाभी और 3 साल के भतीजे की सोते वक्त हत्या कर दी। 9 साल की भतीजी ने उसे हत्या करते देख लिया और चिल्...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789