Good Daily News...


मंगलवार, 27 अगस्त 2024

सुरक्षा सैनिक और सुपरवाइजर पद के लिए ब्लॉक स्तर पर तिथियां हुई निर्धारित


 

देवरिया(सू0वि0) 27 अगस्त। जिला विकास अधिकारी ने बताया है कि सभी विकास खण्ड मुख्यालयों में भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद के सौजन्य से एस0आई 0एस0 इंडिया लि0 के संयुक्त तत्वाधान में बेरोजगार को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा। समस्त विकास खण्ड अधिकारी को कैम्प के सफल आयोजन के लिए निर्देशित किया गया है। 

      कंपनी के भर्ती अधिकारी करुणाकर त्रिपाठी ने बताया कि ग्रामीण व शहरी शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान करने हेतु सिक्योरिटी स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया लिमिटेड (एस0आई0एस0 ) जो एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है जो भारत के अलावा विदेशों में भी सुरक्षा प्रदान करने का कार्य कर रही है इस शिविर में सुरक्षा सैनिक व सुरक्षा  सुपरवाइजर की नियुक्ति की जाएगी। ग्रामीण व शहरी शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान करने हेतु सिक्योरिटी स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया लिमिटेड(एस0आई0एस0) द्वारा भर्ती कैंप सभी विकास खण्डों में समय प्रातः 10 से 3 बजे तक भर्ती कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थी जिनकी योग्यता सुरक्षा जवान हेतु 10वीं पास, उम्र 19 से 40 वर्ष, लंबाई 168 सेंटीमीटर एवं सुपरवाइजर हेतु 12वीं पास उम्र 21 से 40 वर्ष, लंबाई 170 सेंटीमीटर, आवेदन कर सकते हैं। जो दो पासपोर्ट साइज फोटो, दसवीं की मार्कशीट की फ़ोटो कॉपी एवं आधार कार्ड की फ़ोटो कॉपी व चयनित अभ्यर्थियों से 350/ रजिस्ट्रेशन शुल्क के साथ उपस्थित होना है तथा चयन किये गए अभ्यर्थियों को लखनऊ ट्रेनिंग सेंटर में 15 सितंबर को रिपोर्ट करना है तथा 18 सितंबर से 28 सितम्बर तक जिनका चयन होगा वो 30 सितम्बर को रिपोर्ट करेंगे जहाँ इनका एक महीना का प्रशिक्षण के उपरांत 65 वर्ष की स्थायी नियुक्ति सरकारी संस्थान गैर सरकारी संस्थान में दी जाती है , जहां नौकरी के दौरान पी0 एफ0, ग्रैच्युटी ,ई0एस0आई0, बीमा, एन्स्युरेंस, पेंशन,नौकरी के दौरान दो बच्चों को  आई0पी0एस0  स्कूल में पढ़ाने की सुविधा  नौकरी के दौरान दुर्घटना होने पर परिवार को एक लाख से लेकर छः लाख तक सहयोग राशि प्रदान की जाती है।

       कैंप का आयोजन 03 सितम्बर 2024  से 28 सितम्बर 2024 तक निर्धारित किया गया है। विकास खण्ड,पथरदेवा  और बनकटा 03 सितम्बर और 04 सितम्बर,  विकास खण्ड तरकुलवा  और भाटपाररानी 05 और 06 सितम्बर को, विकास खण्ड  रामपुर कारखाना और लार और 07 और 09  सितम्बर को, विकास खण्ड देसही देवरिया और बरहज 10 और 11 सितम्बर को, विकास खण्ड और बैतालपुर और भलुअनी 12  और 13 सितम्बर को, विकास खण्ड गौरी बाजार  और भागलपुर 18 और 19  सितम्बर को, विकास खण्ड रुद्रपुर 20 और 21  सितम्बर को, विकास खण्ड सलेमपुर 23  और 24 सितम्बर को, विकास खण्ड भटनी में 25 और 26  सितम्बर को, विकास खण्ड देवरिया सदर  में 27 और 28  सितम्बर को कैंप आयोजित किया जाएगा। 

      अधिक जानकारी के लिए मो. 9125973571- करुणाकर त्रिपाठी (भर्ती अधिकारी), मो. 7233881429- शिवबक्स सिंह ( सहायक भर्ती अधिकारी) के नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

16 साल के लड़के ने भाई-भाभी, भतीजे की हत्या , रोते हुए पुलिस से बोला- 2 दिन से खाना नहीं दिया था, जेल में खाना तो मिलेगा

 गोरखपुर में 16 साल के लड़के ने बड़े भाई, भाभी और 3 साल के भतीजे की सोते वक्त हत्या कर दी। 9 साल की भतीजी ने उसे हत्या करते देख लिया और चिल्...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789