Good Daily News...


मंगलवार, 27 अगस्त 2024

सपा नेता हाजी रजा के कमर्शियल कॉम्पलेक्स पर चला बुलडोजर, 20 करोड़ की प्रॉपर्टी हुई जमींदोज

 



फतेहपुर।उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।प्रशासन ने बाकरगंज चमड़ा मंडी के पास बने करोड़ों के कमर्शियल कॉम्प्लेक्स पर बुलडोजर की कार्रवाई करते हुए जमींदोज कर दिया।यह कॉम्प्लेक्स समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता हाजी रजा का था।बिना नक्शा पास कराए इस कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया गया था।

  सपा नेता हाजी रजा ने पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ कुछ दिनों पहले टिप्पणी की थी।शहर कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि हाजी रजा पर लगभग दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।यह हिस्ट्रीशीटर और कुख्यात अपराधी है। यह गैंग बनाकर लोगों और सरकारी सम्पत्तियों पर अवैध कब्जा किया करता था।

   एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कुख्यात गैंगस्टर हाजी रजा उर्फ हाजी मोहम्मद के निर्माणाधीन शॉपिंग काॅम्प्लेक्स के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है।यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश निर्माण कार्य विनियमित अधिनियम 1958 की धारा 10 के अंतर्गत की जा रही है।इसमें ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हो रही है, जिसमें कंस्ट्रक्शन हुआ है।

  एसपी ने बताया कि इस जमीन की बाजार में कीमत कुल 20 करोड़ रुपये से अधिक है।हाजी रजा के ऊपर जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 23 से अधिक मुकदमे पंजीकृत हैं। ये डी-69 गैंग का कुख्यात सदस्य है और ये इस थाने में हिस्ट्रीशीटर भी है। इसके विरुद्ध जो भी मुकदमें पंजीकृत हैं, उनमें विधिक कार्रवाई आगे भी की जा रही है।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

16 साल के लड़के ने भाई-भाभी, भतीजे की हत्या , रोते हुए पुलिस से बोला- 2 दिन से खाना नहीं दिया था, जेल में खाना तो मिलेगा

 गोरखपुर में 16 साल के लड़के ने बड़े भाई, भाभी और 3 साल के भतीजे की सोते वक्त हत्या कर दी। 9 साल की भतीजी ने उसे हत्या करते देख लिया और चिल्...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789