Good Daily News...


शुक्रवार, 29 अक्टूबर 2021

डीएम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भलुअनी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भागलपुर में पहुुंचकर चल रहे नियमित टीकाकरण तथा ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण कार्यक्रमों के कार्यो का जायजा लिए



 देवरिया 28 अक्टूबर। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन आज औचक रुप से नियमित टीकाकरण एवं ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण कार्यक्रमों के कार्यो का जायजा लेने हेतु टीकाकरण केन्द्रो का निरीक्षण किए। इस दौरान उन्होने संबंधित प्रभारी चिकित्साधिकारी, एएनएम, स्वास्थ्य कर्मी आदि को आवश्यक निर्देश दिए।
         जिलाधिकारी श्री निरंजन नियमित टीकाकरण एवं स्वास्थ्य पोषण कार्यक्रमों के जायजा लेने के लिए सबसे पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भलुअनी पहुंचें।  इसके उपरान्त भागलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचकर कार्यो का जायजा लिए। उन्होने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का यह कार्यक्रम बच्चों को सुरक्षित स्वस्थ रखने की महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है तथा देश के भविष्य से जुडा हुआ एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य कार्यक्रम है, इसलिये नियमित टीकाकरण सहित स्वास्थ्य विभाग के किसी भी कार्यक्रम में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये जो अनुमन्य साधन व सुविधायें है उसे पात्र जनो तक प्रत्येक दशा में उपलब्ध कराया जाए। यह भी ध्यान रहे कि नियमित टीकाकरण का लक्ष्य जिस केन्द्र को प्राप्त हुआ है उसकी पूर्ति अनिवार्य रुप से सुनिश्चित करेगें। उन्होने स्वास्थ्य कर्मियों को विशेष तौर पर संबंधित केन्द्रों पर समय से उपस्थिति दर्ज कराते हुए इस कार्यक्रम में अपनी भागीदारी निभाने के निर्देश दिए, जिससे कि यह जनपद इन बिन्दुओं की रैंकिंग में प्रदेश मे प्रथम स्थान हासिल कर सके।
         निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएमओ डा सुरेन्द्र सिंह सहित प्रभारी चिकित्साधिकारी गण, एएनएम, संबंधित स्वास्थ्य कर्मी गण आदि उपस्थित रहे।

Share:

अशोक इण्टर कॉलेज बरपार देवरिया में मतदान की शपथ दिलायी गयी



 मतदाता जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना

देवरिया 28 अक्टूबर।    आज अशोक इण्टर कॉलेज बरपार देवरिया  के प्रांगण में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ मिथिलेश सिंह द्वारा मतदान की  शपथ दिलायी गयी। ततपश्चात मतदाता जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। रैली बरपार, ईहजरहीं, अरईपार आदि गांवों से भिन्न-भिन्न नारों जैसे जागरूक देश की है पहचान /शतप्रतिशत हो मतदान ( न जाति पर न धर्म पर/ बटन दबेगा कर्म पर ।। (सारे काम छोड़ दो / सबसे पहले वोट दो।'
 जन-जन का यह नारा है/ मतदान अधिकार हमारा है।।"     से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। 
       इस अवसर पर रैली के प्रभारी दिगेश चन्द नन्द, ओबैदुल्लाह कलीम एवम् नीरज कुमार श्रीवास्तव, डॉ. सीताराम तिवारी, डो निधि तिवारी मुहम्मद जाकिर हुसैन करवाल संतोष कुमार राम, सत्येन्द्र कुमार, श्रीमती मधु, सचिन पाण्डेय, रामबहाल प्रसाद, घनश्याम यादव, मयंक भूषण भुक्ल, हरेराम यादव शम्भू प्रजापति, जितेन्द्र सिंह, सच्चिदानन्द, सुधीर सिंह, त्रिलोकीनाथ बच्चों में सपना. हेमलता, रुचि, संजना पटेल, गायत्री, नाजिया, हिना, रितेश, कमलेश आकाश अविनाश आजाल, दीपक निषाद, पायल राव, शुभम, अजीत, सुषमा पाण्डेय स्नेहा, कॉफल, आस्था, अनाभिका, राजकुमारी बन्दना खुभवू, आदि अधिसंख्य छात्र/छात्राएँ उपस्थित रहे।
 
Share:

फल संरक्षण की गोष्ठी की गई आयोजित



देवरिया 28 अक्टूबर। वर्त्तमान परिवेश में फलो के माध्यम से उत्कृष्ट स्तर का उद्योग खोला जा सकता है जानकारियों के अभाव में फलो का जिस तरह से चाहिए उस तरह से रोजी रोटी के रूप में नहीं जुड़ पते है उक्त बाते  जिला फल संरक्षण विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय महात्मा गाँधी  खाद्य प्रसंस्करण जागरूकता शिविर के उद्धघाटन के अवसर पर पंचायत भवन खुखुन्दू के गाँधी सभागार में  खाद्य विज्ञानं प्रशिक्षण केंद्र गोरखपुर के प्रधानाचार्य दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने बतौर मुख्य अतिथि कही | श्री श्रीवास्तव ने कहा कि फलों का संरक्षण कर कुटीर उद्योग स्थापित किया जा सकता है| मुख्या वक्ता पूर्व प्रभारी पी.सी श्रीवास्तव  ने बिभिन्न प्रजातियों के फलो के अचार, चटनी, मुरब्बा, जैली आदि के बनाने पर बिस्तार से ब्याख्या दिया| विनोद कुमार श्रीवास्तव ने आगामी आयोजित होने वाली प्रशिक्षणों के बारे में चर्चा किया!
       शिविर की अध्यक्षता प्रधान प्रतिनिधि सतीश कुमार उर्फ़ भोलू ने  किया  तथा संचालन पूर्व क्षेत्र  पंचायत सदस्य लियाकत अहमद ने किया| इस मौके पर हुस्नारा खातून, शाहेबजाद, अमितेश कुमार, रुबीना खातून, राहुल कुमार यादव, अशोक कुमार, मीना देवी, किरन देवी, सन्धया, रेशमी, अपसना, दीपक कुमार यादव, कुल 30 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया|  

Share:

डीएम ने की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश



देवरिया (सू0वि0) 28 अक्टूबर।    विकास भवन के गांधी सभागार में महिला कल्याण विभाग, जनपद देवरिया की मासिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी अशुतोष निरंजन की अध्यक्षता में सम्पादित की गयी । इस बैठक में बालकों एवं महिलाओ से जुड़े मुद्दों पर वृहद रुप से चर्चा करते हुये अधिकाधिक मात्रा लोगो को लाभान्वित किये जाने के निर्देश प्रदान किये गये ।    
          जिलाधिकारी ने एनसीपीसीआर  (एक युद्ध नशे की विरुद्ध) को प्रभावी रूप से लागू करने का निर्देश दिया । इसके अन्तर्गत जनपद के समस्त मेडिकल स्टोर्स पर सी.सी.टी.वी. स्थापित किया जाना, विद्यालय परिसर में मादक पदार्थों के सेवन एवं विक्रय पर प्रतिबंध लगाना आदि शामिल है । जिलाधिकारी ने कहा कि जिला कारागार पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं कलेक्ट्रेट कैम्पस में स्थापित बन्दियों से सम्बन्धित बाक्स में आमजनमानस द्वारा प्रार्थना-पत्र प्रेषित करने की सुविधा दी जाए एवं प्राप्त प्रार्थना-पत्रों पर त्वरित रुप से कार्यवाही की जाये, जिससे किसी बन्दी को पैरोल, दयायाचिका, समयपूर्व रिहाई, फार्म-ए तथा नामिनल रोल से सम्बन्धित सुविधा आसानी से उपलब्ध हो सके। उ.प्र. रानी लक्ष्मीबाई एवं बाल सम्मान कोष में लम्बित प्रकरणो को दिनांक 31.10.2021 तक अनिवार्य रुप से निस्तारित किये जाने के निर्देश दिये गये । मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत प्राप्त आवेदनों को प्रति सप्ताह जिला संचालन समिति के समक्ष प्रस्तुत किये जाने का निर्देश प्रदान किया गया । इसके साथ ही केन्द्र प्रबंधक, वन स्टाप सेन्टर देवरिया को निर्देशित किया गया कि जनपद के थानों के माध्यम से लायी गयी पीड़िताओं को अनिवार्य रुप से शेल्टर प्रदान करें, किसी भी परिस्थिति में पीड़िताओं को थाने अथवा किसी अन्य जगह न रखा जाय । स्पान्शरसिप योजना से लाभान्वित होने बालक/ बालिकाओं को प्राप्त बजट के अनुसार आच्छादित किये जाने हेतु आज ही पत्रावली प्रस्तुत किये जाने हेतु निर्देश प्रदान किये गये । 
    बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी प्र., जिला विकास अधिकारी, जिला परिवीक्षा अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, महिला कल्याण अधिकारी, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी, संरक्षण अधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण एवं कार्मिक उपस्थित रहें ।  

Share:

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा कुल 7 निरीक्षण किए गए

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा कुल 7 निरीक्षण किए गए

देवरिया  28 अक्टूबर।   आयुक्त महोदय ,खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन सेक्टर सी अलीगंज उत्तर प्रदेश एवं  महोदय ,देवरिया द्वारा दिए गए आदेशों के अनुपालन में दीपावली के त्यौहार पर आम जनमानस को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जाने हेतु खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग जनपद देवरिया द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तीसरे दिन आज दिनांक 28 अक्टूबर 2021 को कुल 7 निरीक्षण किए गए तथा 5 नमूनों को एकत्रित किया गया।
   विस्तृत विवरण में नेहरू नगर चकियावा ढाला स्थित विनिर्माण इकाई से बेसन का नमूना एकत्रित किया गया, जिसकी प्रोपराइटर गीता देवी है। दूसरा नमूना चकियावां स्थित लघु विनिर्माण इकाई जिसमें लड्डुओं का भी निर्माण किया जाता है उसमें सच्चन सिंह प्रोपराइटरशिप से बूंदी दाना का नमूना एकत्रित किया गया तथा भीखमपुर रोड पर चौरसिया स्टोर से खाद्य पदार्थ रस्क का नमूना एकत्रित किया गया तथा मिथ्या छाप की आशंका में कुल  ₹2400 का कुल 14 गत्ता अधिग्रहित कर विक्रेता की अभिरक्षा में दिया गया तथा चौथा नमूना लाहिलपार में मां भवानी ट्रेडर्स के यहां से चने दाल का एकत्रित किया गया तथा मिथ्या छाप की आशंका में 1558 किलोग्राम चने की दाल ,जिसका अनुमानित मूल्य ₹102960.00 है, को अधिग्रहित करते हुए विक्रेता की सुरक्षित अभिरक्षा में दिया गया तथा महुआनी चौराहे  पर यादव ट्रेडर्स के यहां से रस्क का नमूना एकत्रित किया गया।
    लगातार अभियान से विक्रेता भी सजग है तथा खाद्य पदार्थों के प्रति उपभोक्ता भी सजग नजर आ रहे हैं खाद्य विक्रेताओं एवं निर्माताओं को बार-बार सचेत करते हुए यह संदेश भी दिया जा रहा है त्यौहार के दृष्टिगत रंगीन मिठाइयों, बिना लेबलिंग वाले खाद्य पदार्थों का भंडारण व विक्रय ना करें।
  उपरोक्त अभियान में मुख्य सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र, खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रंजन श्रीवास्तव ,खाद्य सुरक्षा अधिकारी  अजीत त्रिपाठी , खाद्य सुरक्षा अधिकारी डा O सुभेष कुमार ,खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष मल्ल उपस्थित रहे,  अभियान त्योहारों की समाप्ति तक अनवरत चलाया जाएगा। 

Share:

लाला करमचंद थापर इंटर कॉलेज बरारी बैतालपुर देवरिया के प्रांगण में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन


देवरिया 28 अक्टूबर। आज  लाला करमचंद थापर इंटर कॉलेज बरारी बैतालपुर  देवरिया के प्रांगण में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा पोस्टर एवं निबंध तथा क्वीज प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भाग लिया गया।
      इस अवसर पर विद्यालय के समक्ष शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहें।तथा विद्यालय में सभी को मतदाता जागरूकता शपथ दिलाया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य कपिल मुनि त्रिपाठी , वरिष्ठ प्रवक्ता  गोविंद मणि त्रिपाठी, वरिष्ठ प्रवक्ता  ओमेंद्र सिंह, वरिष्ठ विज्ञान शिक्षक  हीरामणि,  अखिलेश कुशवाहा , प्रधान कार्णिक भारतेंदु जी शर्मा ने अपने विचार दिए।  
 
Share:

गुरुवार, 28 अक्टूबर 2021

डीएम ने दीपावली मेले में कानून एवं शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने हेतु नामित किए अधिकारी



 देवरिया  28 अक्टूबर। आज से आयोजित हो रहे जनपद के दो नगरपालिका परिषद सदर एवं गौरा बरहज के दीपावली मेला में शान्ति व्यवस्था सुरक्षा व्यवस्थाओं के लिए मजिस्ट्रेटों को मेला अधिकारी के रुप में ड्यूटी लगायी गयी है। इनके साथ संबंधित तहसील क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी पुलिस अधिकारी के रुप में नामित किए गए है।
        चीनी मिल ग्राउण्ड देवरिया में मेला अधिकारी के रुप में एसडीएम सदर सौरभ सिंह एवं पुलिस अधिकारी क्षेत्राधिकारी श्रीयश त्रिपाठी तथा बाबा राघव दास आश्रम बरहज में एसडीएम बरहज ध्रुव शुक्ला व क्षेत्राधिकारी बरहज देव आनंद बतौर पुलिस अधिकारी को सुरक्षा व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत लगायी गयी है।
Share:

डीएम ने जाति प्रमाण पत्रों को बनवाने में आ रही समस्याओं के पर्यवेक्षण हेतु नामित किए नोडल अधिकारी



 देवरिया 28 अक्टूबर। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने विभिन्न जातियों के जाति प्रमाण पत्र निर्गत किये जाने की नई व्यवस्था ईजात की है, इसके तहत प्रत्येक शक्रवार को सभी तहसीलो में तहसीलदार को उपस्थित रह कर प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के निर्देश दिए गए है तथा इसके पर्यवेक्षण हेतु मुख्य राजस्व अधिकारी, अपर जिलाधिकारी(वि0रा0) व (प्रशासन) को नोडल अधिकारी नामित करते हुए तहसीलवार दायित्व सौपी गयी है तथा इसके लिए रोस्टर भी निर्धारित किया गया है।
       जिलाधिकारी ने यह भी बताया है कि सभी तहसीलदार इस दिन प्रातः 10 से 12 बजे तक अपने मीटिंग हाल में उपस्थित रह कर और जाति प्रमाण पत्रों के आवेदन पत्रो का समाधान सुनिश्चित करेगें। पर्यवेक्षण हेतु नामित अधिकारियों के विवरण में बताया कि सीआरओ अमृत लाल बिन्द रुद्रपुर में प्रत्येक माह के प्रथम व तृतीय शुक्रवार को एवं बरहज में दूसरे व चतुर्थ शुक्रवार को, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नागेन्द्र कुमार सिंह  सलेमुपर में प्रत्येक माह के प्रथम व तृतीय शुक्रवार को एवं भाटपाररानी तहसील में दूसरे व चतुर्थ शुक्रवार को इनके पर्यवेक्षणीय कार्य हेतु रोस्टर निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार देवरिया सदर तहसील अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुंवर पंकज प्रत्येक शुक्रवार में इस आयोजन का पर्यवेक्षण कार्य बतौर नोडल अधिकारी सुनिश्चित करेगें।
        जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस आदेश का पालन सुनिश्चित करते हुए विभिन्न जाति प्रमाण पत्रों के आदेवन पत्रो का निस्तारण किए जाने के निर्देश दिया है। उन्होने कहा है कि इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता कदापि क्षम्य नही होगी।
 
Share:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलाई बड़ी बैठक

लखनऊ 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलाई बड़ी बैठक

डीज़ल-पेट्रोल पर लगने वाले वैट को लेकर शाम 5.30 बजे सीएम आवास पर होगी बैठक

डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर राहत दे सकती है सरकार।
Share:

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आज़मगढ़ दौरा आज।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आज़मगढ़ दौरा आज।

  आज़मगढ़ सदर विधानसभा क्षेत्र में स्थित दुर्गा जी इंटर कॉलेज में अखिलेश यादव का कार्यक्रम।

  मेधावी छात्रों को आज अखिलेश यादव वितरण करेंगे लैपटॉप।

  लैपटॉप वितरण के बाद जनसभा को भी संबोधित करेंगे अखिलेश यादव।
Share:

18 दिसंबर को लखनऊ में रैली करके शक्ति प्रदर्शन करेगी आरपीआई

लखनऊ

18 दिसंबर को लखनऊ में रैली करके शक्ति प्रदर्शन करेगी आरपीआई

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की रैली में एक लाख से ज्यादा लोगों के जुटने का दावा

रैली में सीएम योगी व भाजपा के महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी होंगे शामिल

लखनऊ की रैली सफल होने के बाद आरपीआई प्रदेश में भाजपा से गठबंधन के तहत विधानसभा चुनाव में 8 से 10 सीटें मांगेगी।
Share:

अखिल प्रधान संग़ठन का संवाद कार्यक्रम आज

लखनऊ


कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य करेंगे संवाद

आज 10 बजे रमाबाई रैली स्थल पर संवाद करेंगे

पंचायती राज्य विभाग के सचिव से भी मिलेंगे

शाम 5 बजे एक प्रतिनिधि मंडल मुलाकात करेगा।
Share:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आज कई कार्यक्रम

लखनऊ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आज कई कार्यक्रम

आज कोरोना को लेकर सीएम योगी करेंगे बैठक

आज 10 बजे 5केडी पर बैठक करेंगे CM

बीजेपी सामाजिक सम्मेलन में करेंगे शिरकत

हलवाई/कसौंधन/शिवहरे समाज का सम्मेलन

11 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सम्मेलन

यूपी जलवायु परिवर्तन सम्मेलन-2021 का शुभारंभ आज

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी करेंगे शिरकत

केंद्रीय फग्गन सिंह,अश्वनी चौबे,अर्जुनराम मेघवाल रहेंगे

मंत्री दारा सिंह चौहान,ब्रजेश पाठक भी रहेंगे मौजूद

मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह,अनिल शर्मा भी रहेंगे मौजूद

12 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कार्यक्रम होगा

राजभवन में नए कार्यालय भवन का आज लोकार्पण

पंडित दीनदयाल -कर्मयोगी भवन' का लोकार्पण 

कल 6.30 बजे लोकार्पण कार्यक्रम होगा

प्रदेश स्तरीय दीपावली मेले का शुभारंभ होगा

प्रदेश में 28 अक्टूबर से 4 नवंबर तक चलेगा मेला

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी करेंगे शुभारंभ

शाम 7.15 बजे झूलेलाल पार्क में होगा शुभारंभ।
Share:

नवंबर में भाजपा की सभी जिलों में किसान ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी

लखनऊ


भाजपा किसान मोर्चा की ओर से निकाली जा रही रैली

किसान ट्रैक्टर पर सवार होकर जिले में मोदी-योगी सरकार की किसान कल्याण योजनाओं के प्रचार प्रसार करेंगे

ट्रैक्टर रैली के जरिए योगी सरकार की ओर से गन्ना मूल्य में वृद्धि, बिजली के बिल जमा करने में दी गई छूट

पराली जलाने के मुकदमे वापस लेने सहित किसानों से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयो को किसानों के बीच बताया जाएगा

साथ ही कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे संगठनों का भी पर्दाफाश करेंगे

10 नवंबर तक 50 लाख किसानों के बीच लग जाएगी किसान चौपाल

दिसंबर में सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में किसान सम्मेलन किए जाएंगे आयोजित

सम्मेलन में स्थानीय विधायक सांसद और किसान मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ क्षेत्र के किसान होंगे शामिल।
Share:

लखनऊ. : आईपीएस तबादले.


▪️अजीत कुमार सिन्हा-- पुलिस अधीक्षक कानपुर आउटर
▪️त्रिभुवन सिंह -- सेनानायक 30 वी वाहिनी पीएसी गोंडा
▪️राम सेवक गौतम-- पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी
▪️राजेश कुमार श्रीवास्तव -- सेनानायक 41 वी वाहिनी पीएसी गाजियाबाद
▪️शशिकांत -- पुलिस अधीक्षक, लोक शिकायत पुलिस मुख्यालय लखनऊ
▪️अवधेश सिंह-- पुलिस अधीक्षक रेलवे गोरखपुर
▪️पंकज कुमार पाण्डेय -- पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय लखनऊ
▪️डा.श्री प्रकाश द्विवेदी -- पुलिस आधीक्षक पावर कारपोरेशन लखनऊ
▪️अष्टभुजा प्रसाद सिंह --पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक लखनऊ
Share:

सीएम योगी ने दी गोंडा को दिवाली से पहले 144 विकास योजनाओं की सौगात


गोंडा जिले को दिवाली से पहले मिला मां धन्‍वतरी का आशीर्वाद, मिला मेडिकल कॉलेज का उपहार

सीएम ने विपक्ष पर जमकर बोली हमला, कहा पिछली सरकारों में योजनाएं हो जाती थी भ्रष्‍टाचार का शिकार

गोंडा में राजकीय मेडिकल कॉलेज का शिलान्‍यास व परियोजनाओं का सीएम ने किया लोकार्पण

लखनऊ, 27 अक्टूबर।मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने गोंडा जिले को दीपावली से पहले मेडिकल कॉलेज समेत दूसरी कई बड़ी परियोजनाओं की सौगात बुधवार को दी। सीएम ने गोंडा के विकास कार्यों को हरी झंडी दिखाते हुए 1132 करोड़ की 144 विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। उन्‍होंने गोंडा को मेडिकल कॉलेज की सौगात दी जिससे अब गोंडा के लोगों को इलाज के लिए प्रदेश के दूसरे जनपदों के चक्‍कर नहीं कांटने पड़ेंगे, वो अपने ही जिले में बेहतर चिकित्‍सकीय सुविधाओं का लाभ ले पाएंगे। सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने अपने संबोधन में विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि साल 2017 से पहले जहां यूपी में योजनाएं भी नहीं होती थी अगर योजनाएं लागू भी की जाती थी तो वो बंदरबांट का शिकार हो जाती थी। हमारी सरकार बनने के बाद यूपी में प्रदेश में न सिर्फ नई योजनाओं को लागू किया गया बल्कि योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचे इस पर विशेष जोर दिया गया।

साल 2017 के बाद प्रदेश में हर गरीब को राशन, बिजली, शिक्षा समेत चिकित्‍सकीय सुविधाएं मिली हैं। सीएम ने कहा कि मुझे याद है कि 2017 से पहले मुझे गोंडा से देवीपाटन जाने में साढ़े तीन घंटे का समय लग जाता था पर आज हमारी सरकार में यह दूरी महज एक घंटे में तय की जा सकती है। उन्‍होंने कहा कि आज एक कमिश्नरी में तीन तीन मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं। महाराजा सुहेलदेव के नाम पर बहराइच में मेडिकल कॉलेज के बाद बलरामपुर में भी मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है। अब गोंडा जनपद को भी मेडिकल कॉलेज की बड़ी सौगात मिल गई है। यहां के मेडिकल कॉलेज में 500 बेड का अस्प्ताल, छात्र छात्राओं के लिए पाठ्यक्रम की व्यवस्था होगी  उन्‍होंने कहा कि साल 2022-23 तक हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज होगा। कार्यक्रम में सीएम ने मुख्‍यमंत्री आवास योजना, राष्‍ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मुख्‍यमंत्री कन्‍या सुमंगला योजना समेत दूसरी योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व पुरस्‍कृत राशि से सम्‍मानित किया।

विपक्ष पर सीएम ने जमकर बोला हमला

कार्यक्रम में सीएम ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला उन्‍होंने कहा कि पिछली सरकारों में गरीबों को न आवास, न बिजली,न शौचालय, न रसोई गैस कुछ नहीं मिलता था। पहले गोंडा में योजनाएं नहीं आ पाती थीं, वो भ्रष्‍टाचार का शिकार हो जाती थी। हमारी सरकार ने न सिर्फ योजनाओं को लागू किया बल्कि हर जिले के वासियों तक पहुंचाने का जिम्‍मा भी लिया। 2017 के पहले प्रदेश में कानून व्यवस्था क्या थी। माफिया सत्ता का सुख भोगते थे। होली, दिवाली, जन्माष्टमी से पहले कर्फ्यू लग जाता था। पर हमारी सरकार के आने के बाद परिवर्तन साफ देखा जा सकता है। आज प्रदेश में आस्था का सम्मान हो रहा है। देश में सुरक्षा का माहौल बना है। अभी नवरात्र समाप्त हुआ है साल 2017 से पहले यही गोंडा, बलरामपुर कभी दंगो की चपेट में होते थे, लेकिन आज दंगाइयों की सात पीढ़ी भरपाई करते खत्म हो जाएंगी।

 सपा कांग्रेस कभी नहीं होने देते राम मंदिर का निर्माण

सीएम ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम का मंदिर भव्य निर्माण शुरू हो चुका है। राम मंदिर को ये सपा बसपा कांग्रेस कभी बनने नहीं देती लेकिन आज सब भगवान राम को हमारे भी हैं बताते हैं। आतंकवाद कांग्रेस की देन थी, कश्मीर से हमने धारा 370 खत्म कर दिया। उन्‍होंने कहा कि हमारी सरकार ने जो कहा वो करके दिखाया है। सरकार सामूहिक प्रयास के साथ काम कर रही है। मुझे विश्‍वास है कि विकास की योजनाएं हर नागरिक के चेहरे पर खुशहाली लाएंगी। पिछले साढ़े चार सालों में गन्ना किसानों का वर्षो का भुगतान प्रदेश सरकार ने किया। पिछली सरकारों में गरीब की योजनाओं को सत्ता के लोग हड़पने का कार्य करते थे। प्रदेश सरकार ने साढ़े 04 वर्ष में साढ़े 4 लाख नौकरियां दी, 03 करोड़ से अधिक कामगारों को रोजगार दिया गया।
Share:

देश के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करके वाले को पुलिस ने दबोचा



जौनपुर। देश के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करके सोशल मीडिया में वायरल करने वाले को पुलिस ने आज हिरासत में लिया है। पुलिस उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके क़ानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मालूम हो कि कुछ दिन पूर्व एक युवक द्वारा देश के प्रति आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करके सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया था।  पुलिस ने इसे संज्ञान में लेते हुए देश विरोधी शब्द बोलने वाले युवक की जाँच पड़ताल किया। यह युवक मछलीशहर कस्बे के सादीगंज उत्तरी का  नसीम पुत्र रजई था। पुलिस ने उसके खिलाफ   मछलीशहर थाने में धारा 153b,295a भादवि पंजीकृत किया गया । थाना मछलीशर पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस आरोपी को हिरासत में लिया गया है। 
Share:

बुधवार, 27 अक्टूबर 2021

उत्तर प्रदेश नगर पालिका वित्तीय संसाधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष पद के आवेदन की अंतिम तिथि 10 नवंबर निर्धारित


 देवरिया  27 अक्टूबर। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने उ0प्र0 शासन नगर विकास  द्वारा निर्गत पत्र के हवाले से बताया है कि उत्तर प्रदेश नगर पालिका वित्तीय संसाधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष पद हेतु पुनः आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि 10 नवम्बर, 2021 की सायंकालः 6.00 बजे तक है। निर्धारित प्रारूप नगर विकास विभाग की वेबसाइट ूूूwww.urbandevelopment.up.nic.in  पर उपलब्ध है। आवेदन पंजीकृत डाक से अपर मुख्य सचिव, नगर विकास विभाग, उ०प्र० शासन के नाम से या नगर विकास विभाग को ई-मेल-cc.urbandev@gmail.com  एवंacsud.goup@gmail.com  पर निर्धारित तिथि एवं समय तक भेजें। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेगे।
          जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश नगर पालिका वित्तीय संसाधन विकास बोर्ड में अध्यक्ष पद की अर्हता के संबंध में बताया है कि उत्तर प्रदेश नगर पालिका वित्तीय संसाधन विकास बोर्ड अधिनियम, 2011 की धारा-5(2) में यह व्यवस्था है कि अध्यक्ष ऐसा व्यक्ति होगा, जिसके पास 25 वर्षों से अन्यून का प्रशासनिक अनुभव हो और राज्य सरकार के मुख्य सचिव अथवा भारत सरकार के सचिव अथवा उसके समकक्ष शहरी प्रशासन से सम्बन्धित विभागों का अनुभव रखने वाले किसी अन्य पद को अवश्य धारित कर चुका हो। अधिनियम की धारा-5 (5) में यह व्यवस्था की गयी है कि अपने पद ग्रहण के दिनांक से बोर्ड के अध्यक्ष और सदस्य 05 वर्ष की अवधि के लिए पद धारित करेंगे, परन्तु यह कि 65 वर्ष की आयु पूर्ण करने के पश्चात अध्यक्ष या सदस्य कोई पद धारित नहीं करेंगे। वेतन, भत्ते एवं सेवा की अन्य शर्तों में उनके लिये अलाभकारी परिवर्तन नहीं किया जायेगा। बोर्ड का अध्यक्ष इस रूप में अपने कार्यकाल के दौरान किसी अन्य पद को धारित नहीं करेगा।  

Share:

गुड सेमेरिटन(नेक आदमी) को पुरस्कृत किए जाने की योजना की गयी निर्गत



 देवरिया (सू0वि0) 27 अक्टूबर। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने परिवहन आयुक्त के पत्र के हवाले से बताया है कि भारत सरकार द्वारा गुड सेमेरिटन(नेक आदमी) को पुरस्कृत किए जाने की योजना निर्गत की गयी है। इस संबंध में उन्होने बताया है कि इस स्कीम को क्रियान्वित किए जाने हेतु प्रस्तरवार व्यवस्था करते हुए इसका व्यापक प्रचार-प्रसार जनमानस में किए जाने की अपेक्षा की गयी है, जिससे कि आम नागरिक सडक दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुॅचाने के लिए प्रेरित हो। इस प्रकार दुघर्टना में मरने वाले व्यक्तियों की संख्या में कमी लायी जा सकेगी। इस योजना को जनपद स्तर पर क्रियान्वित किए जाने हेतु अपारशियल कमेटी के गठन का भी उल्लेख है, जिसके परिप्रेक्ष्य में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी गठित की जायेगी, जिसके सदस्य  पुलिस अधीक्षक, सीएमओ व सम्भागीय परिवहन अधिकारी होगें। इस योजना को जनपद में क्रियान्वित किए जाने हेतु एआरटीओ(ई)/एआरटीओ(ई) प्रथम को नोडल अधिकारी के रुप में शासन द्वारा नामित कर दिया गया है।
        इसी प्रकार जनपद में परस्पर समन्वय हेतु पुलिस अधीक्षक एवं सीएमओ द्वारा भी जनपद स्तर पर नोडल अधिकारी नामित किए जाने की अपेक्षा की गयी है।
      जिलाधिकारी ने एआरटीओ सहित अन्य संबंधित अधिकारियों   को इस योजना के सफलीभूत क्रियान्वयन के निर्देश दिए है।  
 
Share:

शिक्षण संस्था द्वारा आनलाइन आवेदन पत्रों का अग्रसारण करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर तक



 देवरिया (सू0वि0) 27 अक्टूबर। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीरज अग्रवाल ने बताया कि भारत सरकार की छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत छात्र/छात्राओं द्वारा आनलाइन किए गए आवेदन पत्रों का अग्रसारण की अंतिम तिथि 30 नवंबर तक है।उन्होने कहा कि जनपद के समस्त शिक्षण संस्थाओं के प्रबन्धक/प्रधानाचार्य/छात्रवृत्ति नोडल अधिकारी छात्रवृत्ति आवेदन पत्रों को सत्यापनोपरान्त 30 नवंबर तक आनलाइन अग्रसारण करते हुए हार्ड कापी समस्त संलग्नकों सहित जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के कार्यालय में जमा कराना सुनिश्चित करें।
 
Share:

सीडीओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के प्रगति की समीक्षा की




देवरिया 27 अक्टूबर। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के प्रगति की समीक्षा की। आवासों के अवशेष किश्तों के भुगतान एवं पूर्ण किये जाने के सम्बन्ध में दिशा निर्देश दिये ।  प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण वर्ष 2021-22 जनपद अन्तर्गत द्वितीय किस्त निर्गत करने हेतु कुल 197 आवास अवशेष है, जिसमें बैतालपुर 16, बनकटा 25, बरहज 39, भागलपुर 16, भलुअनी 15, भटनी 06, भाटपाररानी 01, सदर 02, गौरीबाजार 14, लार 13, पथरदेवा 15, रूद्रपुर 11, सलेमपुर 21 एवं तरकुलवों 03 आवास लम्बित है। समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को  उन्होंने निर्देशित किया कि 03 दिवस के अन्दर भुगतान किया जाना सुनिश्चित करें। तृतीय किस्त एवं पूर्णता के भुगतान के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया कि जिन परिवारों को द्वितीय किस्त का भुगतान किया गया है, उनको तृतीय किस्त जल्द ही जारी करें पूर्णता की कार्यवाही पर विशेष ध्यान दिया जाए एवं मनरेगा भुगतान के सम्बन्ध में मानीटरिंग किये जाने के हेतु निर्देश दिये गये है।
     प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण वर्ष 2020-21 जनपद देवरिया अन्तर्गत वर्ष 2020-21 में तृतीय किस्त निर्गत करने हेतु कुल 293 आवास अवशेष है, जिसमें बैतालपुर 28, बनकटा 43, बरहज 13, भागलपुर 25, भलुअनी 03, भटनी 09, भाटपाररानी 06, सदर 12, देसही देवरिया 21, गौरीबाजार 13 लार 41, पथरदेवा 16, रामपुर कारखाना 19, रूद्रपुर 21, सलेमपुर 14 एवं तरकुलवों 09 आवास लम्बित है। जिसके सम्बन्ध में निर्देशित किया गया कि आवास के निर्माण की मानीटरिंग की जाये। निर्माण में देरी कर रहे परिवारों पर दबाव बनाकर निर्माण कार्य पूर्ण कराये। दिनांक 30.10.2021 तक प्रत्येक दशा में प्रगति 96 प्रतिशत तक किये जाने हेतु निर्देश दिए गए।
        मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 की समीक्षा में  मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण वर्ष 2020-21 में तृतीय किस्त भुगतान हेतु 07 एवं पूर्णता हेतु 03 आवास लम्बित है एवं वर्ष 2021-22 में द्वितीय किस्त भुगतान हेतु 02 एवं तृतीय किस्त भुगतान हेतु 19 आवास लम्बित है। जिसे तत्काल भुगतान किए जाने हेतु निर्देश दिये गये।
      पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान अस्थाई पशु आश्रय स्थल हेतु सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि अपने विकासखण्ड में पशु आश्रय स्थल का निरीक्षण कर ले यदि बारिस उपरान्त किसी आश्रय स्थल को मरम्मत की आवश्यक्ता है तो तत्काल करा लिया जाये।
      विकास खण्ड स्तरीय राजकीय पशु चिकित्सालयों में क्षेत्र पंचायत की धनराशि से आवश्यक कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराये जाने हेतु निर्देश दिये। आपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत CHC एवं PHC में कायाकल्प के अन्तर्गत जो कार्य अवशेष बचे है उन्हें दिनांक 30.10.2021 तक पूर्ण करने हेतु सभी विकासखण्डों को निर्देश दिये गये।    

Share:

दीपावली मेले का उद्घाटन 28 को


देवरिया (सू0वि0) 27 अक्टूबर।  28 अक्टूबर की सायंकाल को चीनी मिल ग्राउंड पर दीपावली मेले का उद्घाटन माननीय कृषि मंत्री द्वारा किया जाएगा। मेला 4 नवंबर तक चलेगा। मेले के दौरान विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक गतिविधिया आयोजित होंगी। मेले में दीपावली पर्व से जुड़े विभिन्न उत्पाद लोगों के लिए उपलब्ध होंगे। साथ ही जनहित में विभिन्न सरकारी विभाग अपने स्टॉल लगाएंगे। 
Share:

डीएम ने दिया उर्वरकों वितरण व परिसंचलन पर सतत् नजर रखे जाने का निर्देश



 अवैध परिसंचलन में संलिप्त पाए जाने वालो पर होगी कठोरतम कार्यवाही 

 देवरिया 27 अक्टूबर। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने जनपद में उर्वरकों की उपलब्धता बनाये रखने व उर्वरकों के अर्न्तराज्जीय परिसंचलन को रोकने हेतु समस्त उप जिलाधिकारी/क्षेत्राधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा है कि जनपद से लगे बिहार प्रान्त के सीमावर्ती क्षेत्रों पर सतर्क निगरानी रखी जाय एवं प्रदेश के सीमा से बाहर जा रहे प्रत्येक वाहनों की जांच कर लिया जाए की किसी स्तर पर उर्वरक का परिसंचलन न हो, ताकि जनपद से बाहर उर्वरक न जा सके और भविष्य मे उर्वरकों के संभावित अभाव से बचा जा सके। उर्वरकों के अवैध परिसंचन में संलिप्त पाये जाने वाले असमाजिक तत्वों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955, उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 व उर्वरक परिसंचलन (नियंत्रण) आदेश 1973 के तहत सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।
      जिलाधिकारी श्री निरंजन ने बताया है कि वर्तमान में रबी 2021-22 सीजन के फसलों की बुआई का प्रारंभ हो चुका है तथा कृषको द्वारा बुवाई के समय प्रयोग हेतु फास्फेटिक उर्वरको   का तेजी से क्रय किया जा रहा है। जनपद में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध उर्वरकों का कृषको में वितरण पर सतर्क दृष्टि बनाये रखने के शासन से निर्देश प्राप्त है, ताकि प्रदेश के बाहर उर्वरक का अवैध परिसंचलन न हो सके। इसके साथ उर्वरकों की शीर्ष मांग के समय असमाजिक तत्वों द्वारा उर्वरकों का अवैध परिसंचलन का भी प्रयास किया जाता है, जो कि आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955, उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 व उर्वरक परिसंचलन (नियंत्रण) आदेश 1973 का उल्लंघन है। इसी परिप्रेक्ष्य में सभी संबंधित अधिकारियों को उर्वरकों के परिसंचलन वितरण पर सतत् व सर्तक नजर रखे जाने के निर्देश हैं। कहा है कि इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए और हर हाल में ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित की जाए।      
      
Share:

आदर्श ग्राम बनाने में ग्रामीण करें सहयोगः- न्यायाधीश शिवेन्द्र


देवरिया  27 अक्टूबर।  आज आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में उच्च प्राथमिक विद्यालय, पगरा उर्फ परसिया देवरिया में विधिक साक्षरता एवं सहायता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/प्रभारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया न्यायाधीश शिवेन्द्र कुमार मिश्र रहें। सिविल जज (सिनियर डिवीजन)/प्रभारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया न्यायाधीश शिवेन्द्र कुमार मिश्र ने वहॉ उपस्थित समस्त आमजनमानस को विधिक जानकारियॉ देते हुये उनके मूल अधिकार एवं राष्ट्र के प्रति मूल कर्तव्यों से अवगत कराया। उन्होंने समस्त ग्रामीणों को अपने ग्राम को आदर्श ग्राम बनाने हेतु एक-दूसरे के सहयोग की अपील की तथा किसी भी विवाद को आपसी समझ से समाप्त करें। गॉवों, कस्बों एवं शहरों में आपसी भाईचारा एवं सौहार्द कायम रखें, मिल-जुल कर रहें, किसी भी तरह का विवाद न उत्पन्न करें और ना ही उत्पन्न होने दें। न्यायाधीश ने गरीब और असहाय लोगों के हित में बने कानूनों पर विस्तार से चर्चा की तथा उन्होंने मौके पर ही दिलफिकार, जीतन यादव, संपूर्णानंद त्रिपाठी, दशरथ, धीरेन्द्र, मिथिलेश, प्रद्युम्न, अब्बास अली, इन्दु देवी एवं सुगामी देवी की समस्या सुनकर संबंधित अधिकारी को समस्या के निस्तारण हेतु निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वृद्ध मॉ-बाप या घर के वैसे बुजुर्ग जो अपनी देखभाल स्वयं नहीं कर सकते, उनकी परवरिश का कानूनी जिम्मा उनके वारिस को हैं तथा इससे पल्ले झाड़ने वाले वारिस पर कार्रवाई का प्रावधान हैं। इसके लिए उन्होंने पीड़ित व्यक्तियों से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के माध्यम से कानूनी सहायता प्राप्त करने का आह्वान किया तथा समाज में आई विसंगतियों एवं विचारों के असामंजस्य के समाप्ति हेतु वहॉ उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं आमजनमानस को शपथ दिलाया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से तहसीलदार सदर आनन्द कुमार नायक, राजस्व निरीक्षक संध्या राय, ग्राम पंचायत अधिकारी शिखा मल्ल, लेखपाल संजय राय, ग्राम प्रधान रामअशीष यादव, चन्द्रिका, दुर्गेश, प्रभुनाथ, शिवशंकर एवं सैकड़ों की संख्या में आमजनमानस उपस्थित रहें।
Share:

जिलाधिकारी ने की स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण) फेज-2 की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश



ग्रामीण क्षेत्रों में सोखते के निर्माण का दिया निर्देश

ग्रामीण क्षेत्र में क्षमता निर्माण के कार्यशाला आयोजित करने का निर्देश

देवरिया  27 अक्टूबर। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के जिला स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेंट कमेटी की बैठक आज विकास भवन स्थित गांधी सभागार में हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
       जिलाधिकारी ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेस टू के अंतर्गत जनपद में 15835 व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण हेतु एमआईएस के सापेक्ष 15463 लाभार्थियों के व्यक्तिगत शौचालय का निर्माण हेतु प्रथम किस्त ₹6000 की दर से 9 करोड़ 27 लाख 78 हजार रुपए पीएफएमएस के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के खाते में हस्तांतरित कर दी गई है। शेष बचे 372 खातों को समयबद्ध तरीके से योजना का लाभ उपलब्ध कराने हेतु डीपीआरओ को आवश्यक निर्देश दिए।
      जिलाधिकारी ने स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 के अंतर्गत सामुदायिक संपत्तियों, स्कूलो, आबादी वाले क्षेत्रों तथा हैंडपंप के निकट सोखता निर्माण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। सोखते के अभाव में जलभराव की स्थिति रहती है, जिससे मच्छर पनपते हैं और वेक्टर जनित बीमारियों का खतरा रहता है। उन्होंने इस कार्य में मनरेगा को भी शामिल करने का निर्देश दिया।
     जिलाधिकारी ने स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 के तहत क्षमता निर्माण के उद्देश्य से सभी ब्लॉकों में स्वच्छता पर विशेष कार्यशाला आयोजित करने के लिए डीपीआरओ को निर्देशित किया।
समिति की बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, डीपीआरओ अविनाश कुमार, परियोजना निदेशक संजय पांडेय, बीएसए संतोष राय, डीपीओ कृष्णकांत राय, जिला समाज कल्याण अधिकारी लाल बहादुर जैसवार, ब्लाक प्रमुख बनकटा बिंदा सिंह,ग्राम प्रधान सचिदानंद त्रिपाठी, बृजेश गुप्ता सहित कई लोग मौजूद थे। 

Share:

आपदा विशेषज्ञ की तैनाती हेतु साक्षात्कार 30 अक्टूबर को

आपदा विशेषज्ञ की तैनाती हेतु साक्षात्कार 30 अक्टूबर को

 देवरिया (सू0वि0) 27 अक्टूबर। अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) नागेन्द्र सिंह ने बताया है कि शासन के निर्देशानुसार जनपद के आपदा प्रबंधन कार्यालय में एक अद्द आपदा विशेषज्ञ की तैनाती(संविदा पर नियत मानदेय) पर किया जाना है, जिसमें साक्षात्कार 30 अक्टूबर को अपरान्ह 12.30 बजे कलक्ट्रेट स्थित अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) के कार्यकक्ष में होगा, जिसमें कुल 14 अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र भेजा गया है। साक्षात्कार हेतु 14 अभ्यर्थियों की सूची नजारत के नोटिस बोर्ड पर चस्पा करा दी गयी है।
 
Share:

रबी अभियान 2021 के कंट्रोल रुम स्थापित



 देवरिया  27 अक्टूबर। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया है रबी फसल अभियान 2021 के अन्तर्गत कृषि निवेशों की आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था पर सतत निगरानी रखने तथा जनपद के किसानो की समस्याओं के निराकरण के उद्देश्य जिला कृषि अधिकारी कार्यालय, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारी समितियॉ देवरिया के कार्यालय में कंट्रोल रुम की स्थापना की गयी  है।
            जिलाधिकारी ने स्थापित कंट्रोल रुम में रोस्टर अनुसार उपरोक्त कार्यालय के कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी है। कन्ट्रोल रुम में एक पंजिका रखी जायेगी जिसमें तिथिवार प्राप्त शिकायतों का पूर्ण विवरण अंकित कर त्वरित निस्तारण किया जायेगा। नामित कर्मचारी आदेश का कडाई से अनुपालन सुनिश्चित करेंगें।  
 
Share:

एनसीसी कैडेट्स एवं स्कूली छात्रों ने निकाली मतदाता जागरुकता रैली


 सीडीओ ने समस्त कैडेट्स, छात्रों एवं उपस्थित अध्यापकगण को मतदान की दिलाई शपथ

 देवरिया  27 अक्टूबर। जनपद में मतदाता जागरुकता अभियान हेतु चलाए जा रहे स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत राजकीय इंटर कालेज देवरिया से एनसीसी की 49 वीं तथा 52वी बटालियन एवं  महिला कैडेट की 45 यूपी बटालियन कैडेट्स एवं विद्यार्थियों ने रैली निकाली।

 कार्यक्रम की शुरुआत में सर्वप्रथम मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने समस्त कैडेट्स, छात्रों एवं उपस्थित अध्यापकगण को मतदान एवं युवाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल करने की शपथ दिलाई।  इसके पश्चात् उन्होने मतदाता जागरुकता रैली को झण्डी दिखा कर रवाना किया। रैली जीआइसी से प्रारम्भ होकर कोतवाली, रेलवे स्टेशन, सुभाष चौक, जिलाधिकारी आवास से पुनः जीआइसी वापस आई। इस अवसर पर छात्रों ने मतदाता जागरुकता संबंधी नारे एवं स्लोगन, जैसे सारे काम छोड दो-सबसे पहले वोट दो, जो प्रलोभन में न आये, जागरुकता कहलाए, 7,13,21,28 नवंबर को मतदाता सूची में नाम जुडवायें आदि तख्ती के माध्यम से प्रदर्शन किया।
          इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक देवेन्द्र कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य जीआइसी पीके शर्मा, महेन्द्र प्रसाद, उप प्रधानाचार्य जीआइसी गोविन्द सिंह, प्रवक्ता जीआइसी, जनपद स्वीप कोआर्डिनेटर आशुतोष नाथ तिवारी, प्रकाश तिवारी, व्यायाम शिक्षक जीआइसी, दिव्या यादव एनसीसी प्रभारी कस्तूरबा बालिका स्वाती तिवारी, प्रवक्ता सुधीर कुमार, एनसीसी प्रभारी महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज, शैलेन्द्र सैनी, व्यायाम शिक्षक राजेश मिश्र, एनसीसी प्रभारी बालसुध, एनसीसी प्रभारी बीआरडी इंटर कालेज, रविशंकर गौतम, प्रवक्ता बीआरडी समेत सैकडों संख्या में छात्र एवं अध्यापक उपस्थित रहे।
 
Share:

दीपावली एवं छठ पर्व से पूर्व समस्त स्थानीय निकाय चलाएंगे विशेष सफाई अभियान


- नगर निकायों को कर एवं करेत्तर राजस्व बढाने के निर्देश, नए सिरे से होगा कमर्शियल सम्पत्तियों का सर्वेक्षण

-  25 लाख से अधिक लागत वाली  पाइप लाइन विस्तार परियोजना की गुणवत्ता का एडीएम स्तर के अधिकारी करेंगे जाँच

-  सभी लंबित परियोजनाओं को समय से पूरा करने का निर्देश

-  संचारी रोगों के नियंत्रण हेतु नियमित फॉगिंग करें नगर निकाय: डीएम

 देवरिया  27 अक्टूबर।जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने वर्चुअल माध्यम से नगर निकायों के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी ने दीपावली एवं छठ पर्व से पूर्व नगर पालिका परिषद तथा जनपद के सभी नगर निकायों को विशेष स्वच्छता अभियान चलाने का निर्देश दिया। साथ ही जनपद के समस्त स्थानीय निकायों को संचारी रोगों के नियंत्रण हेतु नियमित फॉगिंग करने के लिए आदेशित किया।
      जिलाधिकारी ने कहा कि दीपावली एवं छठ पर्व पर नागरिकों को स्वच्छ परिवेश उपलब्ध कराना नगर निकायों की प्राथमिक जिम्मेदारी है, जिससे नागरिक स्वच्छ माहौल में त्यौहार का उत्सव मना सकें। सभी नगर निकाय अपने-अपने कार्य क्षेत्र में नालियों की सफाई का कार्य शीघ्र पूर्ण करें। 
      जिलाधिकारी ने नगर निकायों द्वारा कम राजस्व वसूली करने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की गई। उन्होंने समस्त निकायों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी कमर्शियल भवनों जैसे गेस्ट हाउस, नर्सिंग होम, होटल, धर्मशाला सहित अन्य भवनों/सम्पत्तियों का सर्वेक्षण नियमानुसार सुनिश्चित कर नए लक्ष्य निर्धारित करें। उन्होंने राजस्व वसूली के कार्य में लापरवाही परिलक्षित होने पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी।
     जिलाधिकारी ने मच्छर जनित संचारी रोगों के नियंत्रण हेतु नियमित फागिंग एवं दवा का छिड़काव करने का निर्देश दिया। पाइप लाइन विस्तार परियोजना के तहत बिछाई जा रही पाइपों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 25 लाख से अधिक लागत वाली परियोजनाओं की एडीएम स्तर का अधिकारी मौके पर जाकर पाइप की गुणवत्ता की जांच करेगा। जिलाधिकारी ने सलेमपुर में डंपिंग ग्राउंड का काम शीघ्र शुरू करने का निर्देश दिया। समीक्षा बैठक के दौरान  स्वच्छ भारत मिशन, अमृत योजना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय शहरी आवास योजना, नगरीय झील पोषण संरक्षण योजना, अन्येष्टि स्थल का निर्माण, 15वें वित्त आयोग से सम्बंधित कार्यों की गहन समीक्षा की गई।
      समीक्षा बैठक के दौरान एडीएम (प्रशासन) कुँवर पंकज, एसडीएम सुनील सिंह, एसडीएम संजीव उपाध्याय, ईओ नगर पालिका रोहित सिंह, अमिताभ मणि त्रिपाठी, अंकिता सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Share:

वोटर हेल्पलाइन एप(वीएचए) से जांचे वोटर लिस्ट में अपना नाम


- मतदाता पर्ची और मतदान केंद्र की सूचना भी मिल जाएगी वीएचए से

- निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं को ऑनलाइन सेवाएं देने के लिए बनवाया है एप

- वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950 पर भी पा सकते हैं समस्याओं का समाधान

-  1 जनवरी 2022 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा मतदाता बनने के योग्य

- 1 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगा नए मतदाताओं को जोड़ने का विशेष अभियान

  देवरिया  27 अक्टूबर।  जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत 1 नवंबर से 30 नवंबर तक विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चलेगा। इसके तहत 1 नवंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। मतदाता इस सूची में अपना नाम वोटर हेल्पलाइन एप (वीएचए) के माध्यम से भी घर बैठे-बैठे जांच/आवेदन कर सकते हैं। मतदाता सूची में नाम से सम्बंधित विसंगति मिलने पर ऑनलाइन फॉर्म 6 एवं 7 भर सकते हैं। 
    जिलाधिकारी ने बताया कि 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा मतदाता बनने के योग्य है। 1 नवंबर से 30 नवंबर तक नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलेगा।इसके अतिरिक्त 7, 13, 21 व 28 नवंबर को प्रत्येक बूथ पर विशेष कैम्प का आयोजन भी किया जाएगा। जिलाधिकारी ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने की अपील की।
       जिलाधिकारी ने बताया कि चुनाव से संबंधित शिकायत को निर्वाचन आयोग के टॉल फ्री नंबर 1950 पर भी दर्ज कराया जा सकता है। इस नंबर पर शिकायत की मॉनिटरिंग निर्वाचन आयोग स्वयं करता है।
       जिलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए वोटर हेल्पलाइन एप का निर्माण किया है। इस एप के माध्यम से मतदाताओं को कई प्रकार की सुविधाएं ऑनलाइन मिल जाती हैं, जिनमें नए वोटर कार्ड के लिए आवेदन, मतदाता सूची में नाम पता सुधार, मतदाता पहचान पत्र को बदलना आदि शामिल है। इसके अतिरिक्त इस एप के माध्यम से मतदाताओं को मतदान केंद्र का भी पता चल जाता है। मतदाता विधानसभा/संसदीय क्षेत्र में प्रत्याशियों से संबंधित जानकारी भी प्राप्त कर सकता है। वीएचए एप के माध्यम से चुनाव संबंधित शिकायतें भी ऑनलाइन करने की व्यवस्था है। निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित चुनाव परिणाम को भी इस एप के माध्यम से देखा जा सकता है। जिलाधिकारी ने मतदाताओं से वीएचए एप डाउनलोड करने की अपील की। इसे निर्वाचन आयोग की वेबसाइट एवं गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

Share:

डेंगू की चपेट में आया हुसैनगंज थाना

लखनऊ से बड़ी खबर 

डेंगू की चपेट में आया हुसैनगंज थाना

हुसैनगंज थाने के चार सिपाहियों को हुआ डेंगू 

बिजेंद्र,  अमित सैनी, माधवी चौहान,  अंजली श्रीवास्तव को हुआ डेंगू 

इन चारों की प्लेटलेट्स 20 हजार तक पहुंची

नगर निगम की लापरवाही से दिन पर दिन फैल रहा है डेंगू

शहर के कई क्षेत्रों में नहीं हो रही है फॉगिंग
Share:

चुनौतियों का डट कर सामना करें महिलायें - न्यायाधीश


    आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आज दिनांक 26.10.2021 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण हेतु दीनानाथ पाण्डेय राजकीय महिला पी0जी0 कॉलेज देवरिया में महिला सशक्तिकरण हेतु सेमिनार एवं शपथ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती संध्या श्रीवास्तव रहीं। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती संध्या श्रीवास्तव ने छात्राओं को घरेलू हिंसा के बारे में बताया कि पीड़ित व्यक्ति कौन हो सकता हैं, पीड़ित व्यक्ति के कौन-कौन से अधिकार हैं, घरेलू हिंसा के मामले में कौन शिकायत दर्ज करा सकता हैं आदि के बारे विस्तृत जानकारियॉ दी। उन्होंने बताया कि घरेलू हिंसा को वयस्क द्वारा एक रिश्ते में दुरूपयोग की गयी शक्ति दूसरे महिला को नियंत्रित करने में वर्णित किया जा सकता हैं। यह हिंसा और दुर्व्यवहार के अन्य रूपों के माध्यम से एक रिश्ते में नियंत्रण और भय की स्थापना करता हैं तथा यह हिंसा शारीरिक हमला, मनोवैज्ञानिक शोषण, सामाजिक शोषण, वित्तीय शोषण या यौन हमला का रूप ले सकती हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के प्रभारी सचिव न्यायाधीश शिवेन्द्र कुमार मिश्र ने वहॉ उपस्थित समस्त छात्रों को भविष्य में होने वाली चुनौतियों का सामना करने हेतु आगाह किया। उन्होंने कहा कि आज प्रत्येक दूसरा घर घरेलू हिंसा का शिकार हैं, उससे बचने के लिए समस्त छात्राओं को अपने विधिक अधिकारों के बारे में जानना चाहियें, अक्सर लोग छोटी-छोटी बातों पर आपस में उलझ जाते हैं, ऐसी परिस्थितियों में आपसी समझ से विवादों को समाप्त कर लेना चाहिये। परिवार में पति-पत्नी आपसी सामंजस्य बनाकर रहें, एक-दूसरे के भावनाओं को समझें। आज समाज में घरेलू हिंसा धीरे-धीरे भयावह रूप लेता जा रहा हैं इसको समाप्त करने के लिए वहॉ उपस्थित समस्त अधिकारियों को एक साथ आगे आने का आह्वान किया तथा घरेलू हिंसा न हो इसके लिए समस्त छात्रों को शपथ दिलाया गया। सेवा निवृत्त आई0पी0एस0 श्री रतन श्रीवास्तव ने छात्रों को घरेलू हिंसा के बारे में बताते हुये कहा कि घरेलू हिंसा किसी साथी या परिवार के सदस्य के दुर्व्यवहार का पैटर्न होता हैं जो कई रूप ले सकता हैं जिसमें यह शारीरिक दुर्व्यवहार हो सकता हैं, भावनात्मक दुर्व्यवहार हो सकता हैं या आर्थिक दुर्व्यवहार भी हो सकता हैं। उन्होंने बताया कि विवाह के समय पर्याप्त दहेज न लाने के कारण भी महिलाओं का उत्पीड़न किया जाता हैं। उन्होंने घरेलू हिंसा को समाप्त करने के लिए शिक्षित होने तथा विधिक अधिकारों के जानने पर जोर दिया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ पंकज सिंह, दिव्यांशी पाण्डेय, दीन दयाल द्विवेदी, अर्चना भूषण सिंह, डॉ0 आलोक रंजन, अनुपमा राय, स्मृति गुप्ता, टी0एस0आई0 रामवृक्ष यादव व सैकड़ों की संख्या में छात्रायें उपस्थित रहीं।

Share:

आगामी 30 अक्टूबर को एक साथ 51 खेल के मैदानो का होगा लोकार्पण



 तत्पश्चात बालीबाल खेल का होगा आयोजन

 समग्र विकास के लिए खेलकूद का माहौल जरुरी-डीएम

 देवरिया 26 अक्टूबर । स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिक वास करता है, इसके दृष्टिगत जनपद में खेलकूद का एक बडा माहौल बने व युवाओं का समग्र विकास हो इसे ध्यान में रखते हुए मनरेगा के तहत पोषण वाटिका निर्माण एवं खेल का मैदान विकसित किए जाने की योजना मनरेगा कनवर्जन से कराए जाने का कार्य किया जा रहा है, जिसके तहत अब तक 51 खेल के मैदान का स्थापना कार्य कुल 16 विकास खण्डों में पूर्ण कर लिया गया है। इन सभी खेल के मैदानो का एक साथ ही आगामी 30 अक्टूबर को लोकार्पण किया जायेगा तथा इसी दिन इन मैदानो में बालीबाल खेल का आयोजन भी सुनिश्चित होगा।
        जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन विकास भवन गांधी सभागार में मीडिया से बातचीत के दौरान उक्त जानकारी देते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे इसकी सभी तैयारियां समय पूर्व ही पूर्ण कर लें। उन्होने यह भी बताया कि प्रथम चरण में इन खेल के मैदानो का लोकापर्ण किया जा रहा है, इसके अलावे द्वितीय चरण में भी अन्य के कार्य पूर्ण होने पर खेल के मैदानो का भी लोकार्पण कराया जायेगा। उन्होने यह जानकारी दी की मनरेगा कन्वर्जेन्स से कुल 58 खेल के मैदान पर कार्य चल रहा है, जिसमें से 51 में कार्य पूर्ण कर लिया गया है। विकास खण्डवार विवरण में बताया कि बैतालपुर में 03, बनकटा में 01, भागलपुर में 02, भटनी में 02, भाटपाररानी में 04, सदर में 06, देसही देवरिया में 04, गौरी बाजार में 04, लार में 01, पथरदेवा में 13, रामपुर कारखाना एवं रुद्रपुर में 01-01, सलेमपुर में 03 एवं तरकुलवां में 06 खेल के मैदान सहित कुल 51 में मनरेगा कनवर्जन से कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जिस आगामी 30 अक्टूबर को लोकार्पण कर दिया जायेगा।
        जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि जनपद में कुल 547 पोषण वाटिका पर कार्य प्रारम्भ किया गया जिसमें 228 पोषण वाटिका पर कार्य पूर्ण कर लिया गया है। पूर्ण पोषण वाटिका विवरण अनुसार बैतालपुर में 22, बनकटा में 11, बरहज में 09, भागलपुर में 15, भलुअनी में 18, भटनी में 23, भाटपाररानी में 10, देवरिया सदर में 14, देसही देवरिया में 11, गौरी बाजार में 24, लार में 12, पथरदेवा में 12, रामपुर कारखाना में 13, रुद्रपुर में 11, सलेमपुर में 9, तरकुलवा में 14 सहित कुल 228 पोषण वाटिका के कार्य पूर्ण किए जाने में सम्मिलित है।  
 
Share:

आयोजित ग्राम समाधान दिवस का समेकित आंकड़।

 आयोजित ग्राम समाधान दिवस का  समेकित आंकड़।

-202 ग्रामों में आयोजित हुआ ग्राम समाधान दिवस

-ग्राम समाधान दिवस पर आए कुल 1830 मामले

-1345 मामलों का हुआ मौके पर निस्तारण 

- 485 मामले अग्रिम कार्यवाही हेतु सम्बंधित विभाग को प्रेषित, इनके समयबद्ध निस्तारण का निर्देश

- राजस्व विभाग से आये 624 मामले

-विकास विभाग से आए 1048 मामले

- पुलिस विभाग के आए कुल 23 मामले

-अन्य विभागों से जुड़े 135 मामले आए


Share:

डीएम व एसपी ने लिया रामपुर कारखाना विकास खण्ड अन्तर्गत ग्राम भगौतीपुर एवं सिरसिया मंे ग्राम समाधान दिवस का जायजा



- फरियादियों से निस्तारण का भी लिए फीडबैक, समाधान की वास्तविकताओं को जाना व परखा एवं संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 


- वरासत का एक प्रकरण काफी दिनो से लम्बित रखने पर तत्कालीन दो लेखपालो को आरोप पत्र जारी करने का डीएम ने दिए निर्देश


’ देवरिया 26 अक्टूबर।’ जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन व पुलिस अधीक्षक डा श्रीपति मिश्र आज रामपुर कारखाना विकास खण्ड अन्तर्गत ग्राम भगौतीपुर एवं सिरसिया में आयोजित ग्राम समाधान दिवस में पहुॅचकर निस्तारण की वास्तविकताओं को जाना परखा। इस दौरान ग्राम भगौतीपुर की फरियादी खुशबू तिवारी के  वरासत का प्रकरण काफी दिनो से लम्बित होना संज्ञान में आने पर जिलाधिकारी ने तत्कालीन दो लेखपालो को आरोप पत्र निर्गत किए जाने एवं उन्हे दण्डित किए जाने का निर्देश एसडीएम सदर को दिया।
          जिलाधिकारी श्री निरंजन द्वारा ग्राम भगौतीपुर के आयोजित इस दिवस के प्रगति का जायजा लिया गया। खण्ड विकास अधिकारी कार्तिकेय मिश्रा ने बताया कि कुल 25 मामले आए है, जिसमे से 15 विकास एवं 10 राजस्व विभाग से संबंधित है। विकास से संबंधित 14 तथा राजस्व के सभी 10 प्रकरणों का समाधान कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने कुछ फरियादियों से उनके निस्तारण का फीडबैक लिया जिसके क्रम में आशा देवी ने बताया कि विधवा पेंशन से संबंधित प्रकरण प्रस्तुत किया गया, जिसकी कार्यवाही पूर्ण कर ली गयी है, फरियादी नरसिंह ने बताया कि परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज किए जाने का प्रकरण प्रस्तुत किया गया, जिसका आज निस्तारण कर दिया गया है।
         इसके उपरान्त जिलाधिकारी ग्राम सिरसिया पहुॅचें वहां भी वे फरियादियों से फीडबैक लिए। दिलीप कुमार फरियादी द्वारा बताया गया कि खसरे की नकल लेनी थी, जो आज मिल गया। सुशीला देवी द्वारा विधवा पेंशन का आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया, जिसकी आनलाईन प्रक्रिया पूर्ण कर उनकी पात्रता की जांच मौके पर ही कर ली गयी। इस ग्राम पंचायत में कुल 39 प्रकरण आए, जिसमें से 36 विकास, इसमें से 31 आवास से संबंधित प्रकरण आए इन सभी में मौका मुआएना किए जाने के निर्देश दिए गए। 5 राशन/पंेशन से संबंधित रहे। 03 मामले राजस्व से संबंधित रहे जिसका निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।
        जिलाधिकारी ने कहा कि संबंधित ग्राम व ब्लाक स्तरीय अधिकारी इस आयोजन में किसी प्रकार की शिथिलता न बरते आने वाले समस्याओं को गंभीरता से ले उसका त्वरित समाधान करें।
        पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिन प्रकरणों में पुलिस बल की आवश्यकता हो उसमें बीट पुलिस आफिसर संबंधित विकास व राजस्व कर्मियों के साथ मौके पर जाये उसका समाधान सुनिश्चित कराये। आज आयोजित इस समाधान दिवस में फरियादियों का काफी उत्साह रहा। लोग अपने समस्याओं को लेकर समाधान स्थल पर उपस्थित हुए, समस्याओं को रखें, परिणामस्वरुप अब समस्याओं का समाधान प्रशासन द्वारा जनता के द्वार पर ही पहुॅचकर कर दिया जा रहा है। अब इससे आमजन को अपनी समस्याओं को लेकर ब्लाक, तहसील, जनपद स्तर एवं अन्यत्र स्तरों पर भागदौड नही करनी पड रही है। जिलाधिकारी के इस अभिनव पहल की लोगो द्वारा सराहना की जा रही है एवं इसके अच्छे परिणाम भी आ रहे है।
     इस निरीक्षण स्थलों पर उप जिलाधिकारी सदर सौरभ सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर श्रीयश त्रिपाठी, खण्ड विकास अधिकारी रामपुर कारखाना कार्तिकेय मिश्रा, संबंधित लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम प्रधान, सहित ग्राम स्तरीय अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारी गण आदि उपस्थित रहे।
 
Share:

विकास भवन सभागार में आयोजित हुआ क्रेडिट आउटरिच कैम्प



 विभिन्न बैकों के 100 करोड के लक्ष्य से अधिक 104 करोड का किया गया ऋण वितरित 

 देवरिया  26 अक्टूबर। विकास भवन गांधी सभागार में आज बैंकर्स द्वारा क्रेडिट आउटरिच कैम्प का आयोजन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन के साथ अतिथियों द्वारा किया गया। आयोजित इस शिविर में 104 करोड का ऋण विभिन्न बैकों द्वारा स्वीकृत किया गया, जिसे जिलाधिकारी एवं सदर विधायक डा सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी एवं मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक सेन्ट्रल बैंक एस के उपाध्याय द्वारा लाभार्थियों को प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि राज्य स्तरीय बैंकर्स कमेटी लखनऊ द्वारा निर्देशित लक्ष्य 100 करोड से अधिक 104 करोड की लक्ष्य पूतर््िा की गयी ।
       जिलाधिकारी श्री निरंजन ने कहा कि बैंकर्स द्वारा किए गए प्रयास व लक्ष्यपूर्ति सराहनीय है। उन्होने कहा कि बैंक सखी के माध्यम से  बैंक जनता के द्वारा अब पहुॅच रहा है यह भी अत्यन्त प्रसंशनीय कदम है। उन्होने कहा कि बैंकर्स संचालित विभिन्न वित्त पोषित योजनाओं का लाभ आगे भी इसी तरह से अधिक से अधिक लोगो तक पहुॅचायें। आगामी दिनो में आयोजित होने वाले शिविरों में भी इसी प्रयासो का परिचय देते हुए लाभार्थियों को बिना किसी हिलाहवाली के उन्हे लाभ पहुॅचाये ताकि वे स्वालम्बन की दिशा में आगे बढ सके।
       मुख्य अतिथि विधायक सदर श्री त्रिपाठी द्वारा बैकों द्वारा लगाये गए स्टालो का भ्रमण किया गया। उन्होने सम्बोधन में कहा कि बैंक अब जनता के द्वार पहुॅच रहा है। यह अब अच्छी पहल है। उन्होने कहा कि सभी बैंकर्स का प्रयास हो कि लाभार्थियों को योजनाओं से जोडते हुए उन्हे वित्तपोषित करें ताकि वे जहां आत्मनिर्भता को बढा सके, वहीं देश के विकास में भी अपनी भागीदारी निभा सके।
        मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने भी वित्तपोषित योजनाओं की जानकारी दी। एवं ग्रामोद्योग विभाग की संचालित योजनाओं की लम्बित पत्रावली/लाभार्थियों की सूची अग्रणी बैंक प्रबंधक को सौपते हुए इसका निस्तारण एक सप्ताह के अन्दर कराये जाने को कहा। इस अवसर पर सेन्ट्रल बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक सहित अन्य सभी उपस्थित बैकों को क्षेत्रीय प्रबंधक/प्रबंधक गण एवं अग्रणी बैंक प्रबंाक राकेश कुमार श्रीवास्तव ने अतिथि जिलाधिकारी, सदर विधायक, मुख्य विकास अधिकारी को साल ओढाकर पुष्पगुच्छ प्रदान कर उनका स्वागत किया। संचालन एलडीएम द्वारा किया गया।
Share:

Featured Post

एफएमडी टीकाकरण अभियान तेज, पशुपालक आधार से कराएं पंजीकरण

  बैतालपुर, देवरिया। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) टीकाकरण अभियान के आठवें चरण का कार्य विकास खंड ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789