देवरिया 28 अक्टूबर। आज से आयोजित हो रहे जनपद के दो नगरपालिका परिषद सदर एवं गौरा बरहज के दीपावली मेला में शान्ति व्यवस्था सुरक्षा व्यवस्थाओं के लिए मजिस्ट्रेटों को मेला अधिकारी के रुप में ड्यूटी लगायी गयी है। इनके साथ संबंधित तहसील क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी पुलिस अधिकारी के रुप में नामित किए गए है।
चीनी मिल ग्राउण्ड देवरिया में मेला अधिकारी के रुप में एसडीएम सदर सौरभ सिंह एवं पुलिस अधिकारी क्षेत्राधिकारी श्रीयश त्रिपाठी तथा बाबा राघव दास आश्रम बरहज में एसडीएम बरहज ध्रुव शुक्ला व क्षेत्राधिकारी बरहज देव आनंद बतौर पुलिस अधिकारी को सुरक्षा व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत लगायी गयी है।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें