देवरिया 27 अक्टूबर। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया है रबी फसल अभियान 2021 के अन्तर्गत कृषि निवेशों की आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था पर सतत निगरानी रखने तथा जनपद के किसानो की समस्याओं के निराकरण के उद्देश्य जिला कृषि अधिकारी कार्यालय, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारी समितियॉ देवरिया के कार्यालय में कंट्रोल रुम की स्थापना की गयी है।
जिलाधिकारी ने स्थापित कंट्रोल रुम में रोस्टर अनुसार उपरोक्त कार्यालय के कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी है। कन्ट्रोल रुम में एक पंजिका रखी जायेगी जिसमें तिथिवार प्राप्त शिकायतों का पूर्ण विवरण अंकित कर त्वरित निस्तारण किया जायेगा। नामित कर्मचारी आदेश का कडाई से अनुपालन सुनिश्चित करेंगें।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें