देवरिया 27 अक्टूबर। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के प्रगति की समीक्षा की। आवासों के अवशेष किश्तों के भुगतान एवं पूर्ण किये जाने के सम्बन्ध में दिशा निर्देश दिये । प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण वर्ष 2021-22 जनपद अन्तर्गत द्वितीय किस्त निर्गत करने हेतु कुल 197 आवास अवशेष है, जिसमें बैतालपुर 16, बनकटा 25, बरहज 39, भागलपुर 16, भलुअनी 15, भटनी 06, भाटपाररानी 01, सदर 02, गौरीबाजार 14, लार 13, पथरदेवा 15, रूद्रपुर 11, सलेमपुर 21 एवं तरकुलवों 03 आवास लम्बित है। समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को उन्होंने निर्देशित किया कि 03 दिवस के अन्दर भुगतान किया जाना सुनिश्चित करें। तृतीय किस्त एवं पूर्णता के भुगतान के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया कि जिन परिवारों को द्वितीय किस्त का भुगतान किया गया है, उनको तृतीय किस्त जल्द ही जारी करें पूर्णता की कार्यवाही पर विशेष ध्यान दिया जाए एवं मनरेगा भुगतान के सम्बन्ध में मानीटरिंग किये जाने के हेतु निर्देश दिये गये है।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण वर्ष 2020-21 जनपद देवरिया अन्तर्गत वर्ष 2020-21 में तृतीय किस्त निर्गत करने हेतु कुल 293 आवास अवशेष है, जिसमें बैतालपुर 28, बनकटा 43, बरहज 13, भागलपुर 25, भलुअनी 03, भटनी 09, भाटपाररानी 06, सदर 12, देसही देवरिया 21, गौरीबाजार 13 लार 41, पथरदेवा 16, रामपुर कारखाना 19, रूद्रपुर 21, सलेमपुर 14 एवं तरकुलवों 09 आवास लम्बित है। जिसके सम्बन्ध में निर्देशित किया गया कि आवास के निर्माण की मानीटरिंग की जाये। निर्माण में देरी कर रहे परिवारों पर दबाव बनाकर निर्माण कार्य पूर्ण कराये। दिनांक 30.10.2021 तक प्रत्येक दशा में प्रगति 96 प्रतिशत तक किये जाने हेतु निर्देश दिए गए।
मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 की समीक्षा में मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण वर्ष 2020-21 में तृतीय किस्त भुगतान हेतु 07 एवं पूर्णता हेतु 03 आवास लम्बित है एवं वर्ष 2021-22 में द्वितीय किस्त भुगतान हेतु 02 एवं तृतीय किस्त भुगतान हेतु 19 आवास लम्बित है। जिसे तत्काल भुगतान किए जाने हेतु निर्देश दिये गये।
पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान अस्थाई पशु आश्रय स्थल हेतु सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि अपने विकासखण्ड में पशु आश्रय स्थल का निरीक्षण कर ले यदि बारिस उपरान्त किसी आश्रय स्थल को मरम्मत की आवश्यक्ता है तो तत्काल करा लिया जाये।
विकास खण्ड स्तरीय राजकीय पशु चिकित्सालयों में क्षेत्र पंचायत की धनराशि से आवश्यक कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराये जाने हेतु निर्देश दिये। आपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत CHC एवं PHC में कायाकल्प के अन्तर्गत जो कार्य अवशेष बचे है उन्हें दिनांक 30.10.2021 तक पूर्ण करने हेतु सभी विकासखण्डों को निर्देश दिये गये।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें